logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

त्यौहारों से पहले पुलिस की कार्रवाई: ओवरलोडिंग वाहन जब्त, चालक के खिलाफ मामला दर्ज सीमलवाड़ा। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार को चौरासी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ओवरलोडिंग कुजर वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला तथा वृताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थाना चौरासी के थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक भवरसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 22 फरवरी 2026 को डूंगरपुर–सीमलवाड़ा मुख्य मार्ग पर सालमपुरा–गैजी गांव के पास एक कुजर वाहन को रोका। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन संख्या GJ 09BG5183 का चालक राजु कोटेड वाहन की छत पर जंगले पर सवारियां बैठाकर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे लोगों के जीवन को खतरा उत्पन्न हो रहा था। पुलिस ने वाहन को नियमानुसार जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जब्त वाहन: कुजर नम्बर GJ 09BG5183 अभियुक्त चालक: राजु पिता हकरा कोटेड (30), निवासी नलवा, थाना सदर, जिला डूंगरपुर। कार्रवाई करने वाली टीम: भवरसिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना चौरासी ईश्वरलाल, हैड कांस्टेबल (नं. 21) लोकेश, कांस्टेबल (नं. 110) दिनेश, कांस्टेबल (नं. 105) कमलेश, कांस्टेबल (नं. 983) पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग या लापरवाही से वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

16 hrs ago
user_Gunwant kalal
Gunwant kalal
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
16 hrs ago

त्यौहारों से पहले पुलिस की कार्रवाई: ओवरलोडिंग वाहन जब्त, चालक के खिलाफ मामला दर्ज सीमलवाड़ा। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार को चौरासी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ओवरलोडिंग कुजर वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला तथा वृताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थाना चौरासी के थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक भवरसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 22 फरवरी 2026 को डूंगरपुर–सीमलवाड़ा मुख्य मार्ग पर सालमपुरा–गैजी गांव के पास एक कुजर वाहन को रोका। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन संख्या GJ 09BG5183 का चालक राजु कोटेड वाहन की छत पर जंगले पर सवारियां बैठाकर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे लोगों के जीवन को खतरा उत्पन्न हो रहा था। पुलिस ने वाहन को नियमानुसार जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जब्त वाहन: कुजर नम्बर GJ 09BG5183 अभियुक्त चालक: राजु पिता हकरा कोटेड (30), निवासी नलवा, थाना सदर, जिला डूंगरपुर। कार्रवाई करने वाली टीम: भवरसिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना चौरासी ईश्वरलाल, हैड कांस्टेबल (नं. 21) लोकेश, कांस्टेबल (नं. 110) दिनेश, कांस्टेबल (नं. 105) कमलेश, कांस्टेबल (नं. 983) पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग या लापरवाही से वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सीमलवाड़ा। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार को चौरासी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ओवरलोडिंग कुजर वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला तथा वृताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थाना चौरासी के थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक भवरसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 22 फरवरी 2026 को डूंगरपुर–सीमलवाड़ा मुख्य मार्ग पर सालमपुरा–गैजी गांव के पास एक कुजर वाहन को रोका। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन संख्या GJ 09BG5183 का चालक राजु कोटेड वाहन की छत पर जंगले पर सवारियां बैठाकर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे लोगों के जीवन को खतरा उत्पन्न हो रहा था। पुलिस ने वाहन को नियमानुसार जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जब्त वाहन: कुजर नम्बर GJ 09BG5183 अभियुक्त चालक: राजु पिता हकरा कोटेड (30), निवासी नलवा, थाना सदर, जिला डूंगरपुर। कार्रवाई करने वाली टीम: भवरसिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना चौरासी ईश्वरलाल, हैड कांस्टेबल (नं. 21) लोकेश, कांस्टेबल (नं. 110) दिनेश, कांस्टेबल (नं. 105) कमलेश, कांस्टेबल (नं. 983) पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग या लापरवाही से वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    सीमलवाड़ा। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार को चौरासी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ओवरलोडिंग कुजर वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला तथा वृताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थाना चौरासी के थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक भवरसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 22 फरवरी 2026 को डूंगरपुर–सीमलवाड़ा मुख्य मार्ग पर सालमपुरा–गैजी गांव के पास एक कुजर वाहन को रोका।
जांच के दौरान पाया गया कि वाहन संख्या GJ 09BG5183 का चालक राजु कोटेड वाहन की छत पर जंगले पर सवारियां बैठाकर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे लोगों के जीवन को खतरा उत्पन्न हो रहा था। पुलिस ने वाहन को नियमानुसार जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
जब्त वाहन: कुजर नम्बर GJ 09BG5183
अभियुक्त चालक:
राजु पिता हकरा कोटेड (30), निवासी नलवा, थाना सदर, जिला डूंगरपुर।
कार्रवाई करने वाली टीम:
भवरसिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना चौरासी
ईश्वरलाल, हैड कांस्टेबल (नं. 21)
लोकेश, कांस्टेबल (नं. 110)
दिनेश, कांस्टेबल (नं. 105)
कमलेश, कांस्टेबल (नं. 983)
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग या लापरवाही से वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Badar Patidar
    1
    Post by Badar Patidar
    user_Badar Patidar
    Badar Patidar
    Engineer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by VAGAD news24
    1
    Post by VAGAD news24
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • श्रीगढ़ राजमहल बांसवाड़ा के महारावल जगमाल सिंह के विवाह के शुभ वेला पर शहर में भव्य शाही बारात निकाली गई शाही बारात में हाथी घोड़े विंटेज कार और जिले भर के और आसपास के राज्यों के राजघराने के सम्माननीय शामिल हुए विवाह के पश्चात जब नव विवाहित शाही जोड़े ने नगर में प्रवेश किया तो ऐतिहासिक परंपरा के अंतर्गत शहर के अंदर प्रवेश करने वाले चारों दरवाजो का पूजन कर नगर प्रवेश किया तत्पश्चात राजमहल में उन्होंने गृह प्रवेश की रस्म नीभाई
    1
    श्रीगढ़ राजमहल बांसवाड़ा के महारावल जगमाल सिंह के विवाह के शुभ वेला पर शहर में भव्य शाही बारात निकाली गई शाही बारात में हाथी घोड़े विंटेज कार और जिले भर के और आसपास के राज्यों के राजघराने के सम्माननीय शामिल हुए विवाह के पश्चात जब नव विवाहित शाही जोड़े ने नगर में प्रवेश किया तो ऐतिहासिक परंपरा के अंतर्गत शहर के अंदर प्रवेश करने वाले चारों दरवाजो का पूजन कर नगर प्रवेश किया तत्पश्चात राजमहल में उन्होंने गृह प्रवेश की रस्म नीभाई
    user_Gofan TV
    Gofan TV
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    47 min ago
  • बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र में मध्यप्रदेश सीमा से सटे इलाके में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय कालुसिंह पुत्र हिन्दूसिंह हरोड राजपूत की मौत हो गई। वे खेत की ओर जा रहे थे, तभी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद राजपूत समाज के लोग एकत्रित हो गए और लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों की रिपोर्ट पर पाटन थानाधिकारी सुरजमल खराड़ी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाइक चालक की तलाश में जुटी है। शव को उपजिला चिकित्सालय कुशलगढ़ पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों की भारी कमी के कारण दोपहर 2 बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। अस्पताल में 32 पद स्वीकृत होने के बावजूद केवल 5 चिकित्सक कार्यरत हैं। क्षेत्रवासियों ने सरकार से शीघ्र नियुक्तियां कर स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की मांग की है।
    1
    बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र में मध्यप्रदेश सीमा से सटे इलाके में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय कालुसिंह पुत्र हिन्दूसिंह हरोड राजपूत की मौत हो गई। वे खेत की ओर जा रहे थे, तभी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद राजपूत समाज के लोग एकत्रित हो गए और लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों की रिपोर्ट पर पाटन थानाधिकारी सुरजमल खराड़ी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाइक चालक की तलाश में जुटी है।
शव को उपजिला चिकित्सालय कुशलगढ़ पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों की भारी कमी के कारण दोपहर 2 बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। अस्पताल में 32 पद स्वीकृत होने के बावजूद केवल 5 चिकित्सक कार्यरत हैं। क्षेत्रवासियों ने सरकार से शीघ्र नियुक्तियां कर स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की मांग की है।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव। बाहुबली कॉलोनी बांसवाड़ा राजस्थान में
    1
    पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव।        बाहुबली कॉलोनी बांसवाड़ा राजस्थान में
    user_Ajay kumar Pandit
    Ajay kumar Pandit
    Photographer Banswara, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • *विजय मुहुर्त में जयकारों व ढोल ढमाके से मंत्रोचार के साथ मन्दिर के शिखर पर चढ़ाई ध्वजा* *श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक कल्याणपुरा पाश्र्वनाथ जिनालय की बारहवीं वर्षगांठ का कार्यक्रम सम्पन्न* *अठठारह अभिषेक व सतरभेदी पूजा का हुआ आयोजन* बाड़मेर 22 फरवरी। स्थानीय कल्याणपुरा महावीर चोक स्थित श्री पाश्र्वनाथ जिन मंदिर की बारहवीं वर्षगांठ रविवार को बड़े हर्सोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक कल्याणपुरा पाश्र्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रवीण सेठिया ने बताया कि बाड़मेर नगर में कल्याणपुरा महावीर चोक स्थित श्री पाश्र्वनाथ जिन मंदिर की बारहवीं वर्षगांठ का कार्यक्रम श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक कल्याणपुरा पाश्र्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में परम पूज्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य विपुल साहित्यकार परम पूज्य उपाध्याय प्रवर मनितप्रभसागरजी म.सा. आदि ठाणा-02 की पावन निश्रा व अध्यक्ष पारसमल बोहरा की उपस्थिति में हर्षोल्लास व धुमधाम के साथ मनाया गया। सेठिया ने बताया कि बारहवीं वर्षगांठ के मंगलमय अवसर पर पूज्य उपाध्याय प्रवर की मंगलमय निश्रा तथा विधिकारक सुनिल कुमार बी. जालमोरा एण्ड पार्टी के कुशल मार्गदर्शन एवं हजारों प्रभु भक्तों की साक्षी में प्रातः शुभ वेला में अठारह अभिषेक विधान व सत्तरभेदी पूजा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें शंकुतला छाजेड़ ने मधुर संगीत से वातावरण शुद्ध कर दिया। प्रातः विजय मुहुर्त में कायमी ध्वजा की विधि विधान के साथ पूजा की गई, व कायमी ध्वजा के लाभार्थी परिवार गोरधनमल प्रतापमलोणी रांका सेठिया परिवार धोरीमन्ना वाले एवं प्रभु भक्तों ने कायमी ध्वजा को सर पर धारण कर परमात्मा की तीन प्रदक्षिणाएँ लगाते हुए, विजय मुहुर्त में मंत्रोचार तथा जयकारों व ढोल ढमाके के साथ झूमते-नाचते जिनालय की शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। ट्रस्ट के पार्षद सुनिल सिंघवी ने बताया कि ध्वजा चढाने के बाद मूलनायक पाश्र्वनाथ भगवान की आरती व मंगल दीपक किया गया, तत्पश्चात शान्ति कलश का विधान सम्पन्न किया गया, वर्षगांठ के मंगलमय शुभ दिवस पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए परमात्मा की भक्ति की गई। कार्यक्रम के बाद ध्वजा लाभार्थी परिवार द्वारा लडडू की प्रभावना दी गई। वर्षगांठ के उपलक्ष में जिन मन्दिर को रंगीन रोशनी व फूलो द्वारा सजाया गया। बारहवीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में अध्यक्ष पारसमल बोहरा, सचिव प्रवीण सेठिया, कोषाध्यक्ष चम्पालाल मेहता, सह-सचिव सुनील सिंघवी, पारसमल सिंघवी, बाबूलाल बोथरा, प्रकाश वडेरा, रमेश मालू कानासर, भूरचंद तातेड, कैलाश संखलेचा, विक्रम मेहता व अन्य ट्रस्टी और गणमान्य नागरिक सहित हजारों की संख्या श्रद्धालु उपस्थित रहे। वर्षगांठ के कार्यक्रम में पाश्र्व मण्डल द्वारा व्यवस्थाओं को सम्भाला गया। प्रेषक-गौरव बोहरा
    1
    *विजय मुहुर्त में जयकारों व ढोल ढमाके से मंत्रोचार के साथ मन्दिर के शिखर पर चढ़ाई ध्वजा*
*श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक कल्याणपुरा पाश्र्वनाथ जिनालय की बारहवीं वर्षगांठ का कार्यक्रम सम्पन्न*
*अठठारह अभिषेक व सतरभेदी पूजा का हुआ आयोजन*
बाड़मेर 22 फरवरी। स्थानीय कल्याणपुरा महावीर चोक स्थित श्री पाश्र्वनाथ जिन मंदिर की बारहवीं वर्षगांठ रविवार को बड़े हर्सोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक कल्याणपुरा पाश्र्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रवीण सेठिया ने बताया कि बाड़मेर नगर में कल्याणपुरा महावीर चोक स्थित श्री पाश्र्वनाथ जिन मंदिर की बारहवीं वर्षगांठ का कार्यक्रम श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक कल्याणपुरा पाश्र्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में परम पूज्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य विपुल साहित्यकार परम पूज्य उपाध्याय प्रवर मनितप्रभसागरजी म.सा. आदि ठाणा-02 की पावन निश्रा व अध्यक्ष पारसमल बोहरा की उपस्थिति में हर्षोल्लास व धुमधाम के साथ मनाया गया। सेठिया ने बताया कि बारहवीं वर्षगांठ के मंगलमय अवसर पर पूज्य उपाध्याय प्रवर की मंगलमय निश्रा तथा विधिकारक सुनिल कुमार बी. जालमोरा एण्ड पार्टी के कुशल मार्गदर्शन एवं हजारों प्रभु भक्तों की साक्षी में प्रातः शुभ वेला में अठारह अभिषेक विधान व सत्तरभेदी पूजा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें शंकुतला छाजेड़ ने मधुर संगीत से वातावरण शुद्ध कर दिया। प्रातः विजय मुहुर्त में कायमी ध्वजा की विधि विधान के साथ पूजा की गई, व कायमी ध्वजा के लाभार्थी परिवार गोरधनमल प्रतापमलोणी रांका सेठिया परिवार धोरीमन्ना वाले एवं प्रभु भक्तों ने कायमी ध्वजा को सर पर धारण कर परमात्मा की तीन प्रदक्षिणाएँ लगाते हुए, विजय मुहुर्त में मंत्रोचार तथा जयकारों व ढोल ढमाके के साथ झूमते-नाचते जिनालय की शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। ट्रस्ट के पार्षद सुनिल सिंघवी ने बताया कि ध्वजा चढाने के बाद मूलनायक पाश्र्वनाथ भगवान की आरती व मंगल दीपक किया गया, तत्पश्चात शान्ति कलश का विधान सम्पन्न किया गया, वर्षगांठ के मंगलमय शुभ दिवस पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए परमात्मा की भक्ति की गई। कार्यक्रम के बाद ध्वजा लाभार्थी परिवार द्वारा लडडू की प्रभावना दी गई। वर्षगांठ के उपलक्ष में जिन मन्दिर को रंगीन रोशनी व फूलो द्वारा सजाया गया। बारहवीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में अध्यक्ष पारसमल बोहरा, सचिव प्रवीण सेठिया, कोषाध्यक्ष चम्पालाल मेहता, सह-सचिव सुनील सिंघवी, पारसमल सिंघवी, बाबूलाल बोथरा, प्रकाश वडेरा, रमेश मालू कानासर, भूरचंद तातेड, कैलाश संखलेचा, विक्रम मेहता व अन्य ट्रस्टी और गणमान्य नागरिक सहित हजारों की संख्या श्रद्धालु उपस्थित रहे। वर्षगांठ के कार्यक्रम में पाश्र्व मण्डल द्वारा व्यवस्थाओं को सम्भाला गया।
प्रेषक-गौरव बोहरा
    user_Padmavat Media
    Padmavat Media
    Newspaper publisher सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धंबोला पुलिस और डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (DST) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीठ में एक दुकान की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए संचालक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, डीएसटी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि पीठ स्थित एक दुकान में अनैतिक देह व्यापार का खेल चल रहा है। सूचना की तस्दीक होने पर सीमलवाड़ा डीएसपी मदन लाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रणनीति तैयार की। पुलिस ने इस व्यापार का भंडाफोड़ करने के लिए एक बोगस ग्राहक तैयार कर दुकान पर भेजा। जैसे ही दुकान संचालक ने सौदा तय किया और इशारा मिला, बाहर तैनात पुलिस टीम ने तुरंत दुकान पर दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से दुकान संचालक भंवर सिंह राव व पश्चिम बंगाल की एक महिला को गिरफ्तार किया। पूरे प्रकरण की जांच डूंगरपुर डीएसपी तपेंद्र मीणा द्वारा की जा रही है।
    2
    सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धंबोला पुलिस और डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (DST) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीठ में एक दुकान की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए संचालक और एक महिला को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, डीएसटी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि पीठ स्थित एक दुकान में अनैतिक देह व्यापार का खेल चल रहा है। सूचना की तस्दीक होने पर सीमलवाड़ा डीएसपी मदन लाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रणनीति तैयार की। पुलिस ने इस व्यापार का भंडाफोड़ करने के लिए एक बोगस ग्राहक तैयार कर दुकान पर भेजा। जैसे ही दुकान संचालक ने सौदा तय किया और इशारा मिला, बाहर तैनात पुलिस टीम ने तुरंत दुकान पर दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से दुकान संचालक भंवर सिंह राव व पश्चिम बंगाल की एक महिला को गिरफ्तार किया।  पूरे प्रकरण की जांच डूंगरपुर डीएसपी तपेंद्र मीणा द्वारा की जा रही है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.