logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार का कहर: बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पोस्टमार्टम मे देरी पर आक्रोश बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र में मध्यप्रदेश सीमा से सटे इलाके में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय कालुसिंह पुत्र हिन्दूसिंह हरोड राजपूत की मौत हो गई। वे खेत की ओर जा रहे थे, तभी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद राजपूत समाज के लोग एकत्रित हो गए और लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों की रिपोर्ट पर पाटन थानाधिकारी सुरजमल खराड़ी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाइक चालक की तलाश में जुटी है। शव को उपजिला चिकित्सालय कुशलगढ़ पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों की भारी कमी के कारण दोपहर 2 बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। अस्पताल में 32 पद स्वीकृत होने के बावजूद केवल 5 चिकित्सक कार्यरत हैं। क्षेत्रवासियों ने सरकार से शीघ्र नियुक्तियां कर स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की मांग की है।

2 hrs ago
user_धर्मेंद्र उपाध्याय
धर्मेंद्र उपाध्याय
पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
2 hrs ago

तेज रफ्तार का कहर: बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पोस्टमार्टम मे देरी पर आक्रोश बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र में मध्यप्रदेश सीमा से सटे इलाके में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय कालुसिंह पुत्र हिन्दूसिंह हरोड राजपूत की मौत हो गई। वे खेत की ओर जा रहे थे, तभी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद राजपूत समाज के लोग एकत्रित हो गए और लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों की रिपोर्ट पर पाटन थानाधिकारी सुरजमल खराड़ी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाइक चालक की तलाश में जुटी है। शव को उपजिला चिकित्सालय कुशलगढ़ पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों की भारी कमी के कारण दोपहर 2 बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। अस्पताल में 32 पद स्वीकृत होने के बावजूद केवल 5 चिकित्सक कार्यरत हैं। क्षेत्रवासियों ने सरकार से शीघ्र नियुक्तियां कर स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की मांग की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कर्मोई नदी में 8 फीट लंबा मगरमच्छ मृत मिला रिपोर्टर अनिल जटिया कैमरामैन सीमा कुमावत प्रतापगढ़ जिले की कर्मोई नदी में करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह नदी किनारे लोगों ने शव को देखा, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत मगरमच्छ मगरमच्छ प्रजाति का बताया जा रहा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में पिछले कुछ समय से जलस्तर में बदलाव और प्रदूषण की समस्या भी बनी हुई है। वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव की असामान्य गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई प्रतापगढ़ जिले की कर्मोई नदी में करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह नदी किनारे लोगों ने शव को देखा, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत मगरमच्छ मगरमच्छ प्रजाति का बताया जा रहा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में पिछले कुछ समय से जलस्तर में बदलाव और प्रदूषण की समस्या भी बनी हुई है। वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव की असामान्य गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई
    2
    कर्मोई नदी में 8 फीट लंबा मगरमच्छ मृत मिला
रिपोर्टर अनिल जटिया कैमरामैन सीमा कुमावत 
प्रतापगढ़ जिले की कर्मोई नदी में करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह नदी किनारे लोगों ने शव को देखा, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत मगरमच्छ मगरमच्छ प्रजाति का बताया जा रहा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में पिछले कुछ समय से जलस्तर में बदलाव और प्रदूषण की समस्या भी बनी हुई है। वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव की असामान्य गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई 
प्रतापगढ़ जिले की कर्मोई नदी में करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह नदी किनारे लोगों ने शव को देखा, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत मगरमच्छ मगरमच्छ प्रजाति का बताया जा रहा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में पिछले कुछ समय से जलस्तर में बदलाव और प्रदूषण की समस्या भी बनी हुई है। वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव की असामान्य गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई
    user_Aniljatiya 6878
    Aniljatiya 6878
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by MANOHAR LAL MEENA
    1
    Post by MANOHAR LAL MEENA
    user_MANOHAR LAL MEENA
    MANOHAR LAL MEENA
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • (राजस्थान): मनरेगा मस्टरोल में भारी भ्रष्टाचार का खुलासा प्रतापगढ़, राजस्थान के ग्राम पंचायत असावता में, पंचायत कर्मियों की मिली‑भगत में मनरेगा मस्टरोल में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, मस्टरोल में हमेशा उन्हीं के नाम दिखाए जा रहे हैं जिनसे मिली‑भगत की गई है। एक तरफ, नरेगा मेट महेश दास और एलईडी जगदीश जैसे पात्र व्यक्ति कई बार आवेदन करने के बावजूद मस्टरोल में नाम तक नहीं आ रहे हैं, जबकि अन्य फर्जी नामों से भुगतान हो रहा है। गंभीर आरोप — ग्राम पंचायत में इस घोटाले को पंचायत कर्मियों की मिली‑भगत के जरिए चलाया जा रहा है, जिससे सही मजदूरों का हक मारा जा रहा है। सवाल ये उठता है: क्या इस मामले की गहराई से जांच होगी या यह मामला कागजों में ही दबा रह जाएगा? क्या प्रशासन जल्द कोई कार्रवाई करेगा या यह घोटाला यहीं रुक जाएगा? ग्रामीणों की आवाज उठ रही है, और अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम उठाता है। आप देख रहे हैं द नेशन न्यूज़ प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
    1
    (राजस्थान):
मनरेगा मस्टरोल में भारी भ्रष्टाचार का खुलासा
प्रतापगढ़, राजस्थान के ग्राम पंचायत असावता में, पंचायत कर्मियों की मिली‑भगत में मनरेगा मस्टरोल में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, मस्टरोल में हमेशा उन्हीं के नाम दिखाए जा रहे हैं
जिनसे मिली‑भगत की गई है। एक तरफ, नरेगा मेट महेश दास और एलईडी जगदीश जैसे पात्र व्यक्ति कई बार आवेदन करने के बावजूद मस्टरोल में नाम तक नहीं आ रहे हैं, 
जबकि अन्य फर्जी नामों से भुगतान हो रहा है।
गंभीर आरोप — ग्राम पंचायत में इस घोटाले को पंचायत कर्मियों की मिली‑भगत के जरिए चलाया जा रहा है,
जिससे सही मजदूरों का हक मारा जा रहा है।
सवाल ये उठता है: क्या इस मामले की गहराई से जांच होगी या यह मामला कागजों में ही दबा रह जाएगा?
क्या प्रशासन जल्द कोई कार्रवाई करेगा या यह घोटाला यहीं रुक जाएगा?
ग्रामीणों की आवाज उठ रही है, और अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम उठाता है।
आप देख रहे हैं द नेशन न्यूज़ प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार को चौरासी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ओवरलोडिंग कुजर वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला तथा वृताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थाना चौरासी के थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक भवरसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 22 फरवरी 2026 को डूंगरपुर–सीमलवाड़ा मुख्य मार्ग पर सालमपुरा–गैजी गांव के पास एक कुजर वाहन को रोका। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन संख्या GJ 09BG5183 का चालक राजु कोटेड वाहन की छत पर जंगले पर सवारियां बैठाकर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे लोगों के जीवन को खतरा उत्पन्न हो रहा था। पुलिस ने वाहन को नियमानुसार जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जब्त वाहन: कुजर नम्बर GJ 09BG5183 अभियुक्त चालक: राजु पिता हकरा कोटेड (30), निवासी नलवा, थाना सदर, जिला डूंगरपुर। कार्रवाई करने वाली टीम: भवरसिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना चौरासी ईश्वरलाल, हैड कांस्टेबल (नं. 21) लोकेश, कांस्टेबल (नं. 110) दिनेश, कांस्टेबल (नं. 105) कमलेश, कांस्टेबल (नं. 983) पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग या लापरवाही से वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    सीमलवाड़ा। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार को चौरासी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ओवरलोडिंग कुजर वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला तथा वृताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थाना चौरासी के थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक भवरसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 22 फरवरी 2026 को डूंगरपुर–सीमलवाड़ा मुख्य मार्ग पर सालमपुरा–गैजी गांव के पास एक कुजर वाहन को रोका।
जांच के दौरान पाया गया कि वाहन संख्या GJ 09BG5183 का चालक राजु कोटेड वाहन की छत पर जंगले पर सवारियां बैठाकर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे लोगों के जीवन को खतरा उत्पन्न हो रहा था। पुलिस ने वाहन को नियमानुसार जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
जब्त वाहन: कुजर नम्बर GJ 09BG5183
अभियुक्त चालक:
राजु पिता हकरा कोटेड (30), निवासी नलवा, थाना सदर, जिला डूंगरपुर।
कार्रवाई करने वाली टीम:
भवरसिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना चौरासी
ईश्वरलाल, हैड कांस्टेबल (नं. 21)
लोकेश, कांस्टेबल (नं. 110)
दिनेश, कांस्टेबल (नं. 105)
कमलेश, कांस्टेबल (नं. 983)
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग या लापरवाही से वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • पेटलावद का आज का माहौल एक कर वाले ने एक बाइक वाले को ठोक दे पीछे टक्कर मार दी और फेरारी
    1
    पेटलावद का आज का माहौल एक कर वाले ने एक बाइक वाले को ठोक दे पीछे  टक्कर मार दी और फेरारी
    user_MUNNA LAL DERAN
    MUNNA LAL DERAN
    Debt Collection Agency पेटलावद, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सभी भाइयों से हाथ जोड़ के निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और सपोर्ट करें क्योंकि रोड पक्का बन सकता है सरकार ऐसी है कि वादा करके मुखर जाती है
    4
    सभी भाइयों से हाथ जोड़ के निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और सपोर्ट करें क्योंकि रोड पक्का बन सकता है सरकार ऐसी है कि वादा करके मुखर जाती है
    user_Jay sanwariya Seth Jay shree
    Jay sanwariya Seth Jay shree
    जावरा, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आज भारतीय जनता पार्टी मंडल गांगड़तलाई एवं सल्लोपाट के समस्त कार्यकर्ता—बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वार्ड पंच, पूर्व सरपंच, जिला पदाधिकारी, बीएलए-2, शक्तिकेंद्र संयोजक व प्रभारी सहित सक्रिय कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक मंडोक महादेव मंदिर, झेरमोटी में आयोजित हुई। बैठक मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी के सान्निध्य में तथा दोनों मंडल अध्यक्षों की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए गायरी ने पंचायतीराज चुनाव में भाजपा को जिताने का आह्वान किया तथा कांग्रेस पर नरेगा बंद करने का झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने उनके भ्रष्टाचार की दुकान बंद की है। बैठक में कृष्णा कटारा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंघाड़ा एडवोकेट, रूपलालजी, दलसिह कटारा, लक्ष्मणलाल गरासिया आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन पूर्व जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया, जबकि आभार सुरेश राठौड़ ने प्रकट किया।
    1
    आज भारतीय जनता पार्टी मंडल गांगड़तलाई एवं सल्लोपाट के समस्त कार्यकर्ता—बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वार्ड पंच, पूर्व सरपंच, जिला पदाधिकारी, बीएलए-2, शक्तिकेंद्र संयोजक व प्रभारी सहित सक्रिय कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक मंडोक महादेव मंदिर, झेरमोटी में आयोजित हुई। बैठक मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी के सान्निध्य में तथा दोनों मंडल अध्यक्षों की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए गायरी ने पंचायतीराज चुनाव में भाजपा को जिताने का आह्वान किया तथा कांग्रेस पर नरेगा बंद करने का झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने उनके भ्रष्टाचार की दुकान बंद की है।
बैठक में कृष्णा कटारा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंघाड़ा एडवोकेट, रूपलालजी, दलसिह कटारा, लक्ष्मणलाल गरासिया आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन पूर्व जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया, जबकि आभार सुरेश राठौड़ ने प्रकट किया।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by MANOHAR LAL MEENA
    2
    Post by MANOHAR LAL MEENA
    user_MANOHAR LAL MEENA
    MANOHAR LAL MEENA
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • यह बड़ी खबर है! उदयपुर रेंज में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 2 किलो 708.6 ग्राम ब्राउनशुगर और 1 किलो 723.2 ग्राम ब्राउनशुगर में मिलाने वाला केमिकल पाउडर जब्त किया है। यह मादक पदार्थ एक मोटरसाइकिल के जरिए परिवहन किया जा रहा था, जिसे भी जप्त किया गया है। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, और जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह ऑपरेशन इस इलाके में मादक पदार्थ तस्करी की गतिविधियों को रोकने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
    3
    यह बड़ी खबर है! उदयपुर रेंज में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 2 किलो 708.6 ग्राम ब्राउनशुगर और 1 किलो 723.2 ग्राम ब्राउनशुगर में मिलाने वाला केमिकल पाउडर जब्त किया है। यह मादक पदार्थ एक मोटरसाइकिल के जरिए परिवहन किया जा रहा था, जिसे भी जप्त किया गया है।
इस कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, और जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
यह ऑपरेशन इस इलाके में मादक पदार्थ तस्करी की गतिविधियों को रोकने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.