बोईरडीह में 15 मई से होगा रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन तिल्दा नेवरा । ग्राम बोईरडीह में युवाओं के खेल प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से यंग स्टार क्रिकेट क्लब बोईरडीह द्वारा रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 मई 2026 से होगा, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न टीमों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 2100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि लॉट दिनांक 14 मई 2026 को निकाला जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता टीमों के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार एवं कप रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 40001 रुपये एवं कप, द्वितीय पुरस्कार 20001 रुपये एवं कप, तृतीय पुरस्कार 10001 रुपये एवं कप तथा चतुर्थ पुरस्कार 5001 रुपये एवं कप प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज के लिए 2001 रुपये का विशेष पुरस्कार रखा गया है। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता में बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज, बेस्ट फील्डर, बेस्ट विकेटकीपर सहित कई आकर्षक पुरस्कार भी घोषित किए गए हैं। प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा तथा प्रत्येक मैच 8-8 ओवर का खेला जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी एवं पंजीयन के लिए आयोजन समिति द्वारा संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना एवं युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना बताया गया है।

- चंपावत जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद देवभूमि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। चंपावत जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद देवभूमि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आरोपियों में एक आरोपी एक भाजपा नेता बताया जा रहा है1
- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पानी की गंभीर किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने नेशनल हाईवे 130 जाम कर दिया। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से भड़के ग्रामीणों ने यह प्रदर्शन किया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस मौके पर पहुंची, पर ग्रामीणों ने जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।2
- सुशासन तिहार पर कांग्रेस का हमला, खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि मनराखन बोले जनता परेशान, शिकायतें कागजों तक सीमित, 11 मई सोमवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस नेता एवं खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने प्रदेश सरकार के सुशासन तिहार को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों की समस्याएं आज भी बनी हुई हैं। शिकायतों का स्थायी समाधान नहीं हो रहा और अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और अवैध शराब कारोबार बढ़ रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता अब आश्वासन नहीं बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाला समाधान चाहती है प्रदेश की जनता। सुशासन तिहार पर कांग्रेस का हमला, खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि मनराखन बोले जनता परेशान, शिकायतें कागजों तक सीमित, 11 मई सोमवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस नेता एवं खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने प्रदेश सरकार के सुशासन तिहार को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों की समस्याएं आज भी बनी हुई हैं। शिकायतों का स्थायी समाधान नहीं हो रहा और अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और अवैध शराब कारोबार बढ़ रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता अब आश्वासन नहीं बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाला समाधान चाहती है प्रदेश की जनता।1
- राजनांदगांव में ज़मीन के नीचे पाइपलाइन फटने से लगातार पानी बह रहा है। इससे बहुमूल्य पेयजल बर्बाद हो रहा है और मरम्मत की तत्काल आवश्यकता है।1
- बलौदा बाजार मुख्यालय से माल वाहन गाड़ियां यात्रियों को बिठाकर गुजर रही हैं, जिससे यातायात नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है। ये गाड़ियां बिना रोक-टोक सड़कों पर चल रही हैं। अब यह देखना होगा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।1
- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर नगर निगम ने आवारा कुत्तों की नसबंदी से पहले एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उनकी विशेष पूजा की गई, जो पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गई है।10
- कवर्धा हत्या कांड में आरोपी गिरफ्तार, रक्तरंजित कपड़े जप्त।। Kawardha Chattisgarh News कवर्धा हत्या कांड में आरोपी गिरफ्तार, रक्तरंजित कपड़े जप्त कबीरधाम पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए हत्या प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कपड़े भी जप्त किए हैं। मृतक भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र निवासी पैठूपारा 10 मई को आरोपी अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर के साथ था। देर रात ठाकुर पारा स्थित मकान में वह गंभीर हालत में मिला, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने साथ में शराब सेवन किया था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर धक्का-मुक्की हुई और आरोपी ने मृतक को जमीन पर पटक दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। आरोपी अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर (33 वर्ष) निवासी ठाकुर पारा कवर्धा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।4
- जनपद के सामने तेज रफ़्तार बाइक सवार ने पैदल चल रही महिला को मारी ठोकर सिर और पैर में आई गंभीर चोंट दरअसल पूरा घटना बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बोड़ला में स्थित जनपद पंचायत के सामने का है जहाँ पर सोमवार कि दोपहर 1:30 बजे के एक तेज रफ़्तार बाइक सवार ने रोड़ में पैदल चल रही एक महिला को जबरदस्त ठोंकर मर दिया हादसे में महिला कि सिर और पैर में गंभीर चोट आई है जिनको परिजनों अपने हाथो में उठकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जहाँ पर महिला कि उपचार जारी हैं.1
- हत्या प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कपड़ा जप्त कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घटित हत्या के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस टीम द्वारा पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही की गई। प्रार्थी नूतन यादव निवासी पैठूपारा कवर्धा द्वारा थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका छोटा भाई भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र दिनांक 10/05/2026 को सुबह से ठाकुर पारा निवासी अमन ठाकुर के साथ था। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की गई। तलाश के दौरान ठाकुर पारा स्थित एक मकान में भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र गंभीर रूप से घायल एवं रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा आसपास के लोगों एवं संबंधित गवाहों से विस्तृत पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान संदेही अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर से पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिनांक 10/05/2026 को वह एवं मृतक भूपेन्द्र यादव साथ में विभिन्न स्थानों पर घूमते हुए शराब सेवन कर रहे थे। बाद में दोनों उसके घर पहुंचे, जहां शराब सेवन के दौरान आपसी विवाद एवं गाली-गलौच की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें आरोपी द्वारा मृतक को जमीन पर पटक दिया गया। गिरने से मृतक के सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गया। घटना के बाद आरोपी ने अपने पहने हुए रक्तरंजित कपड़े बदलकर घर में छुपा दिए थे। आरोपी का विवरण : अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर पिता दिलीप साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 ठाकुर पारा कवर्धा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस द्वारा घटना के समय पहने गये रक्तरंजित कपड़े को विधिवत जप्त किया गया। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों, गवाहों के कथनों एवं आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर पिता दिलीप साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 ठाकुर पारा कवर्धा को दिनांक 11/05/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई तथा आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु आवेदन किया गया है। प्रकरण में थाना कोतवाली कवर्धा की टीम द्वारा त्वरित, सतर्क एवं सराहनीय कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया गया। कबीरधाम पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है।4