काशी घूमने आए पर्यटकों द्वारा स्थानीय दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है वाराणसी में पर्यटकों का हंगामा, पार्किंग विवाद में दुकानदार से मारपीट वाराणसी। काशी घूमने आए पर्यटकों द्वारा स्थानीय दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि झारखंड नंबर की फॉर्च्यूनर कार से आए पर्यटक गाड़ी खड़ी करने को लेकर दुकानदार से उलझ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और पर्यटकों ने दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित पर्यटकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने बाहरी पर्यटकों के इस तरह के व्यवहार पर नाराजगी जताई है।
काशी घूमने आए पर्यटकों द्वारा स्थानीय दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है वाराणसी में पर्यटकों का हंगामा, पार्किंग विवाद में दुकानदार से मारपीट वाराणसी। काशी घूमने आए पर्यटकों द्वारा स्थानीय दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि झारखंड नंबर की फॉर्च्यूनर कार से आए पर्यटक गाड़ी खड़ी करने को लेकर दुकानदार से उलझ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और पर्यटकों ने दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित पर्यटकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने बाहरी पर्यटकों के इस तरह के व्यवहार पर नाराजगी जताई है।
- *वाराणसी/लालपुर-पांडेयपुर* थाना लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र में तिवारी स्वीट हाउस के पीछे वरुणा नदी में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है,जिसकी अनुमानित उम्र लगभग 32 वर्ष है;शव पहरावा कपड़े इस प्रकार हैं - आसमानी रंग की फूल वाली टी-शर्ट,ऊपर वाला हाफ इनर, नीले रंग का लोअर और नीचे काला इनर।अगर किसी को इस व्यक्ति की पहचान,नाम,पता या कोई अन्य जानकारी हो तो कृपया तुरंत थाना लालपुर पांडेयपुर (9454400391) या पांडेयपुर चौकी (7839856852) पर संपर्क करें,ताकि परिवार को सूचना दी जा सके और कानूनी प्रक्रिया पूरी हो सके।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- Post by Sanskar mishra1
- *यह तो शॉकिंग है...PM मोदी की हत्या की सुपारी..!!* *PM मोदी की हत्या की साजिश!* *बिहार की बक्सर पुलिस ने अमन तिवारी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इन्होंने अमेरिकी खुफिया एजेंसी (CIA) को ईमेल भेजी और PM नरेंद्र मोदी पर हमला करने का सौदा रखा। CIA से मोटी रकम मांगी गई। इसके लिए 22 दिन का समय रखा गया। अमन तिवारी के और क्या मंसूबे थे, इसकी जांच कई सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं।*1
- बनारस मे इन दिनो भू मफिया का आतंक बढ़ता जा रहा है पुलिस प्रशासन पुरी तरह से मौन हो गया है गरीब की कोई सुनवाई नहीं होती है। varanasi varanasi News varanasi local News1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र स्थित जंगीगंज–कलनुआ मार्ग पर लगभग 45 से 55 मीटर तक खड़ंजा चकरोड की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी बेखबर बने हुए हैं। बरसात के समय स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। 👉 अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक इस समस्या पर ध्यान देता है।1
- गोपीगंज। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के समीप स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक पिछले दो दिनों से थाना के पास बने यात्री प्रतीक्षालय में मजदूरी करने के दौरान देखा गया था। बताया जाता है कि वह वहीं बेंच पर बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था। शुक्रवार को जब स्थानीय लोगों ने उसके पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि युवक बीते दिन से लगातार शराब का सेवन कर रहा था, जिससे उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।1
- सेवा में, महामहिम राष्ट्रपति जी भारत, नई दिल्ली। विषय- वाराणसी जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी माननीय सांसद, विधायक, उच्चाधिकारियों, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस कमिश्नर का सैलरी रुकवाने के संबंध में - महोदय, उपरोक्त विषय के संदर्भ में अवगत कराना चाहता हूं कि देश के आजादी के इतने वर्षों के बाद भी शहीदों के सम्मान में वाराणसी के चोलापुर में राष्ट्रीय ध्वज जिले का एकमात्र शहीद स्मारक पर अभी तक नहीं लगाया गया । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर तमाम बड़े-बड़े नेताओं का आना-जाना शहीद स्थल पर हुआ। नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने खूब वादा किया लेकिन अभी तक 1942 के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के सम्मान में कम से कम 101 फीट का राष्ट्रीय ध्वज नहीं लग पाया, जबकि यहां का इतिहास शहीदों को लेकर ऐसा है कि ब्रिटिश काल के समय शहीदों ने चोलापुर थाने के गेट को तोड़ा और थाने परिसर में लगे ब्रिटिश झंडे को फाड़ कर जलाया। देश के सम्मान में भारतीय ध्वज को वहां फहराने के दौरान अंग्रेजी हुकूमत ने क्षेत्र के पांच देशभक्तों को गोली मरवा दिया । शहीदों ने ब्रिटिश हुकूमत के झंडे को फाड़ कर इसलिए जलाया कि भारत के सरजमी पर भारत देश का राष्ट्रीय ध्वज लहराए लेकिन देश के आजादी मिलने के इतने दिनों बाद भी शहीदों को सम्मान नहीं मिल पाया। उनके सपने आज भी अधूरे है। चोलापुर थाने में जो आंदोलन हुआ था उसका मकसद एक ही था कि वहां देश का राष्ट्रीय ध्वज लहराए इसलिए लगातार क्षेत्रवासी, किसान हमेशा सरकार से मांग करता रहा है कि शहीद स्मारक चोलापुर में वाराणसी जिले का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज देश के स्वाभिमान में और शहीदों के सम्मान में लगना चाहिए। चोलापुर थाने के कैंपस में शहीदों के ऊपर गोलियां चली है। थाने के पास में ही शहीद स्मारक बना हुआ है लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा 17 अगस्त को शहीदों को सलामी देने के लिए कोई कार्यक्रम नहीं किया जाता है । महामहिम राष्ट्रपति जी पूर्व की सरकार में भी देखा गया जो लोग केवल अपने चुनावी पार्टी में 15- 20 साल राजनीति करते हैं उनके लिए संग्रहालय , मूर्तियां, हर चौक चौराहे पार्क में बना दिया गया लेकिन आज भी वाराणसी जिले के 1942 में शहीद हुए देश के वीर जवानों के सम्मान में 101 फीट का राष्ट्रीय ध्वज भी सरकार आज तक नहीं लगा पायी । शहीदों के सम्मान के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी ,माननीय गृहमंत्री जी, माननीय रक्षामंत्री माननीय, सांसद,जिलाधिकारी वाराणसी , व पुलिस कमिश्नर वाराणसी सभी को ज्ञापन भी दे दिया गया है और वहां के लोकल विधायक जी को लगातार संपर्क किया गया इस मुद्दे पर मिलने की कोशिश किया गया लेकिन वह इस मुद्दे पर मिलने का कभी समय नहीं दिया इस मुद्दे को लेकर कोई भी जनप्रतिनिधि और व अधिकारी सीरियस नहीं है । अजगरा के माननीय विधायक जी ने मीडिया से वार्तालाप करते समय यह बताया कि शाहिद हितों के लिए अगर कुछ टीन सेट का कार्य करना चाहता हूं तो वहां की पुलिस ने मना कर दिया है । उनकी इस बयान से देश प्रेमी किसान नौजवानों में काफी नाराजगी दिखाई दिया । शहीदों का इतिहास 17 अगस्त 1942 से जुड़ा है। अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान चोलापुर थाने का गेट तोड़कर अंदर घुसे पांच लोगों ने भारतीय ध्वज लगाने का प्रयास किया जिन्हें अंग्रेजी पुलिस ने गोलियों से भून डाला। उन वीर शहीदों के नाम है - 1 - शहीद राम नरेश उपाध्याय 2 - शहीद पंचम राम 3 - शहीद श्रीराम उर्फ बच्चू पटेल 4 - शहीद चौथी राजभर 5 - शहीद निरहू पटेल महामहिम राष्ट्रपति जी भारत देश तीनों सेना के अध्यक्ष होने के नाते वाराणसी जिले का एकमात्र शहीद स्मारक चोलापुर के शहीदों के बलिदान को दृष्टिगत रखते हुए वाराणसी जिले अंतर्गत आ रहे सभी माननीय सांसद / माननीय विधायक व उच्च अधिकारी की सैलरी व मानदेय जब तक राष्ट्रीय ध्वज शहीदों के सम्मान में नहीं लग जाता तब तक सभी के सैलरी / भत्ता रोकना अतिआवश्यक है , और राष्ट्रीय ध्वज लगते ही सभी लोगों की सैलरी भत्ता पुनः शुरू कर दिया जाए क्योंकि यह कार्य में किसी द्वेष भावना से नहीं बल्कि देशहित और देश के वीर शहीदों के लिए कर रहा हूं । धन्यवाद जय हिंद जय भारत जय जवान जय किसान प्रतिलिपि संलग्न- 1- प्रधानमंत्री कार्यालय 2- गृहमंत्री कार्यालय 3 - रक्षामंत्री कार्यालय 4- सांसद 5- जिलाधिकारी वाराणसी 6- पुलिस कमिश्नर वाराणसी अध्यक्ष अजीत सिंह डोभी1