logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षी विकास खण्ड की समीक्षा बैठक संपन्न। नीति आयोग के 40 इंडिकेटर पर प्रगति बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के दिये निर्देश। डेटा फीडिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी कासगंज: जनपद कासगंज में आकांक्षी विकास खण्डों के समग्र विकास एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, पेयजल, स्वच्छता एवं आधारभूत संरचना से संबंधित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से कुपोषण, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, टीकाकरण की प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आकांक्षी विकास खण्डों में विकास के मानकों को तेजी से सुधारने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपने-अपने लक्ष्यों के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर नियमित रूप से प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करे। साथ ही, फील्ड स्तर पर अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी कासगंज, जिला परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_S K Singh journalist statepresident
S K Singh journalist statepresident
कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
6992bbf7-2ebf-479d-b03e-d404b1e50f15

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना सोरों क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति का शव बरामद होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। प्रारम्भिक छानबीन से शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, प्रथमदृष्टया किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु होना प्रतीत होता है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।
    1
    थाना सोरों क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति का शव बरामद होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। प्रारम्भिक छानबीन से शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, प्रथमदृष्टया किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु होना प्रतीत होता है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।
    user_S K Singh journalist statepresident
    S K Singh journalist statepresident
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के सोरों स्थित चक्रेश्वर महादेव मंदिर में भव्य सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पीएम नरेंद्र मोदी की सोमनाथ पूजा का लाइव प्रसारण देखा, जबकि महिलाओं ने पारंपरिक कलश यात्रा निकाली। मंदिर परिसर 'हर हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' के जयघोष से गूंज उठा।
    1
    उत्तर प्रदेश के सोरों स्थित चक्रेश्वर महादेव मंदिर में भव्य सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पीएम नरेंद्र मोदी की सोमनाथ पूजा का लाइव प्रसारण देखा, जबकि महिलाओं ने पारंपरिक कलश यात्रा निकाली। मंदिर परिसर 'हर हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' के जयघोष से गूंज उठा।
    user_Soron Live 24
    Soron Live 24
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कासगंज के सहवार गेट इलाके से कूड़ा तो हटा दिया गया है, लेकिन वहां झाड़ू नहीं लगाई गई है। इससे क्षेत्र में सफाई का काम अधूरा रह गया है और गंदगी जस की तस बनी हुई है।
    1
    कासगंज के सहवार गेट इलाके से कूड़ा तो हटा दिया गया है, लेकिन वहां झाड़ू नहीं लगाई गई है। इससे क्षेत्र में सफाई का काम अधूरा रह गया है और गंदगी जस की तस बनी हुई है।
    user_Durgesh prajapati
    Durgesh prajapati
    Gift Shop कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कासगंज के ग्राम किलोनी रफातपुर में नालियां ओवरफ्लो हैं और गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी और ग्राम प्रधान दोनों ही समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बदबू और कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    कासगंज के ग्राम किलोनी रफातपुर में नालियां ओवरफ्लो हैं और गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी और ग्राम प्रधान दोनों ही समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बदबू और कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Viresh kumar
    Viresh kumar
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • यह मेरे गांव जाने वाली सड़क है, यह अभी भी ठीक नहीं है, यह कब ठीक होगी? इस सड़क पर गांव के लोगों के लिए कोई रोशनी की बत्ती नहीं है।
    1
    यह मेरे गांव जाने वाली सड़क है, यह अभी भी ठीक नहीं है, यह कब ठीक होगी? इस सड़क पर गांव के लोगों के लिए कोई रोशनी की बत्ती नहीं है।
    user_Irfan Pathan
    Irfan Pathan
    Farmer सहसवान, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कासगंज में महाराणा प्रताप की जयंती पर कल एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सजीव झांकियां और पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवा आकर्षण का केंद्र रहे, 'जय राजपूताना' के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। हजारों लोगों ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।
    1
    कासगंज में महाराणा प्रताप की जयंती पर कल एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सजीव झांकियां और पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवा आकर्षण का केंद्र रहे, 'जय राजपूताना' के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। हजारों लोगों ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।
    user_Arun chaturvedi
    Arun chaturvedi
    पत्रकार पटियाली, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लखीमपुर- रामापुर चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत, रामापुर चौराहे पर भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया है।
    1
    लखीमपुर- रामापुर चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत, रामापुर चौराहे पर भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया है।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कसगंज के सोरों शूकरक्षेत्र में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के फ्लैक्स से स्थानीय प्रमुख मंदिरों के नाम गायब होने पर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने पर्यटन विभाग की इस चूक पर कड़ी नाराजगी जताई है, इसे आस्था का अपमान बताया। विभाग ने गलती स्वीकारते हुए जल्द सुधार और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    कसगंज के सोरों शूकरक्षेत्र में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के फ्लैक्स से स्थानीय प्रमुख मंदिरों के नाम गायब होने पर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने पर्यटन विभाग की इस चूक पर कड़ी नाराजगी जताई है, इसे आस्था का अपमान बताया। विभाग ने गलती स्वीकारते हुए जल्द सुधार और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_Soron Live 24
    Soron Live 24
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.