Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरु पूर्णिमा पर दिया कुमारी ने बड़ पीपली बालाजी धाम पर प्रमेंद्र नाथ महाराज का लिया आशीर्वाद #DiyKumari #GuruPurnima गुरु पूर्णिमा पर दिया कुमारी ने बड़ पीपली बालाजी धाम पर प्रमेंद्र नाथ महाराज का लिया आशीर्वाद #DiyKumari #GuruPurnima #गुरुपूर्णिमा #दियाकुमारी #बड़पीपलीबालाजीधाम #प्रमेंद्रनाथमहाराज #आशीर्वाद #राजस्थान #जयपुर #सनातनसंस्कृति #धार्मिकसमाचार #TheStateView #दियाकुमारी #GuruPurnima #गुरुपूर्णिमा #बड़पीपलीबालाजीधाम #प्रमेंद्रनाथमहाराज #राजस्थानसमाचार #BikanerNews #RajasthanNews #BalajiDham #DiyaKumari #TheStateView #जयपुरसमाचार #धार्मिकसमाचार #आशीर्वाद #सनातनसंस्कृति
Fact post news
गुरु पूर्णिमा पर दिया कुमारी ने बड़ पीपली बालाजी धाम पर प्रमेंद्र नाथ महाराज का लिया आशीर्वाद #DiyKumari #GuruPurnima गुरु पूर्णिमा पर दिया कुमारी ने बड़ पीपली बालाजी धाम पर प्रमेंद्र नाथ महाराज का लिया आशीर्वाद #DiyKumari #GuruPurnima #गुरुपूर्णिमा #दियाकुमारी #बड़पीपलीबालाजीधाम #प्रमेंद्रनाथमहाराज #आशीर्वाद #राजस्थान #जयपुर #सनातनसंस्कृति #धार्मिकसमाचार #TheStateView #दियाकुमारी #GuruPurnima #गुरुपूर्णिमा #बड़पीपलीबालाजीधाम #प्रमेंद्रनाथमहाराज #राजस्थानसमाचार #BikanerNews #RajasthanNews #BalajiDham #DiyaKumari #TheStateView #जयपुरसमाचार #धार्मिकसमाचार #आशीर्वाद #सनातनसंस्कृति
More news from Rajasthan and nearby areas
- जयपुर ग्रामीण के सामोद में मिड-डे मील घोटाले का बड़ा खुलासा, 3 हजार किलो सरकारी दूध पाउडर बरामद जयपुर ग्रामीण के सामोद क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए भेजा गया करीब 3 हजार किलो मिड-डे मील का दूध पाउडर बरामद किया गया है। आरोप है कि बच्चों के पोषण के लिए भेजा गया यह सरकारी दूध पाउडर बाजार में बेचा जा रहा था और मावा भट्टियों तक पहुंचाया जा रहा था। सबसे गंभीर बात यह सामने आई है कि अप्रैल महीने से सरकारी स्कूलों के बच्चों को दूध नहीं मिल रहा था, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में दूध की आपूर्ति लगातार दर्शाई जा रही थी। मामले के खुलासे के बाद मिड-डे मील योजना की पारदर्शिता और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सरकारी खाद्य सामग्री के दुरुपयोग और संभावित भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है। मामले के सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।1
- अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर पूर्व का PA को 1 लाख की रिश्वत के साथ ACB ने किया रंगेहाथों गिरफ्तार #ACB अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर पूर्व का PA को 1 लाख की रिश्वत के साथ ACB ने किया रंगेहाथों गिरफ्तार #ACB #Jaipur #Rajasthan #BriberyCase #Corruption #AntiCorruption #BreakingNews #RajasthanNews #जयपुर #रिश्वतकांड #भ्रष्टाचार #ACBAction #TheStateView1
- छात्रसंघ चुनाव बहाली और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में NSUI कार्यकर्ता पानी की टंकी पर चढ़े छात्रसंघ चुनाव बहाली और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में NSUI कार्यकर्ता पानी की टंकी पर चढ़े जयपुर। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने तथा जंतर-मंतर पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को एनएसयूआई के तीन कार्यकर्ता गांधी नगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। टंकी पर चढ़ने वालों में विजय पाल कुड़ी, वियोना जाट और कोशिन ख़ान शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तीनों कार्यकर्ताओं को समझाइश कर सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। घटना के चलते कुछ समय के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।1
- घोषणाएं बड़ी, हकीकत अधूरी: भजनलाल सरकार में मेडल विजेताओं को सरकारी नौकरी और सम्मान का इंतजार।खेल मंत्री फेल, राजस्थान में खिलाड़ी बदहाल; मेडल जीतकर भी नौकरी और डाइट को तरस रहे युवा!"राजस्थान में खिलाड़ी मत बनिए!" – सोशल मीडिया पर फूटा खिलाड़ियों का गुस्सा, खेल मंत्री निशाने पर। कागजों पर खेल का विकास, जमीन पर खिलाड़ी लाचार: राजस्थान खेल मंत्रालय पर लगे भ्रष्टाचार और राजनीति के आरोप।मेडल जेब में, उधारी सिर पर: राजस्थान के नेशनल प्लेयर्स बोले– 'बिना भत्ते और डाइट के कैसे जीतें मेडल?' हालिया दिनों में "खेल मंत्री फेल? राजस्थान में खिलाड़ी मत बनिए!" जैसे नैरेटिव सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए हैं, जिसमें राज्य के खेल तंत्र की कई बड़ी कमियों को उजागर किया गया है।खिलाड़ियों द्वारा उठाए जा रहे मुख्य मुद्दे और उनकी बदहाली के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं: आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरियों का अभावमेडल के बाद भी नौकरी नहीं: कई नेशनल और इंटरनेशनल मेडल विजेता खिलाड़ियों को लंबे समय से सरकारी नौकरियां नहीं मिली हैं। घर का दबाव: आर्थिक तंगी के कारण खिलाड़ियों पर खेल छोड़कर घर संभालने या कमाने का भारी दबाव बन रहा है नाकाफी इनाम राशि: मेडल जीतने पर सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि खिलाड़ियों की बेसिक ट्रेनिंग के लिए भी पर्याप्त नहीं है। भत्तों (TA/DA) का न मिलना और भ्रष्टाचार के आरोपकागजों पर भत्ता: राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं (Nationals) में खेलने जाने वाले खिलाड़ियों को टीए/डीए (TA/DA) देने का वादा किया जाता है, लेकिन फॉर्म भरने के बाद भी महीनों तक पैसा नहीं मिलता।फंड की हेराफेरी: खेल मंत्रालय पर खिलाड़ियों के हक का पैसा रोकने और खेल बजट में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। डाइट और बुनियादी सुविधाओं की कमीबिना उचित डाइट के संघर्ष: जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से कोई पौष्टिक डाइट या खेल किट नहीं मिल पा रही है, जिससे वे बिना किसी प्रशासनिक मदद के अपने दम पर मेडल ला रहे हैं।खराब बुनियादी ढांचा: जिला और ब्लॉक स्तर पर खेल मैदानों और आधुनिक कोचों की भारी कमी बनी हुई है। खेल संघों में भारी राजनीति और पक्षपातपैसे देकर चयन का आरोप: खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के एक कथित बयान को लेकर भी विवाद गरमाया हुआ है, जिसमें खिलाड़ियों को पैसा देकर टीम में शामिल किए जाने जैसी धांधलियों का जिक्र है।भाई-भतीजावाद: खिलाड़ियों का आरोप है कि खेल संघों और खेल परिषदों पर नेताओं का कब्जा होने के कारण योग्य खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलता और वे राजनीति की भेंट चढ़ जाते हैं1
- जयपुर एसीबी टीम ने कलेक्ट्रेट में एडीएम पूर्व कार्यालय में तैनात पीए को ₹100000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एडीएम पूर्व कार्यालय में तैनात पीए मुकेश चौधरी को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पीए ने परीक्षा संबंधी परिवहन के बिल पास कराने की एवज में परिवादी से ₹1.50 लाख की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की और आरोपी को ₹1 लाख की रिश्वत स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। कार्रवाई के बाद सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया। एडिशनल एसपी एसीबी सुनील सिहाग ने बताया कि पिछले दिनों फॉरेस्टर और सेकंड ग्रेड का एग्जाम था, जिनके दौरान शिकायतकर्ता की गाड़िया लोजेस्टिक सपोर्ट के लिए लगी थी, इस दौरान ओएमआर शीट और प्रश्नपत्र सेंटर तक पहुंचाने और सेंटर से एडीएम ऑफिस पहुंचाने का काम था। इस दौरान करीब 80 से 100 गाड़ियां लगी थी। उसी संबंध में करीब 16 से 17 लाख के बिल थे, जिन्हें पास कराने के एवज में RAS नरेंद्र कुमार वर्मा एडीएम ईस्ट के पीए मुकेश ने डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने परिवादी से 10 प्रतिशत कमीशन मांगा था, कमीशन की रकम 1 लाख रुपए थी। एसीबी ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी की टीम गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने के साथ उसके घर और दफ्तर में जांच कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी लैपटॉप के लिए घूस की राशि की डिमांड कर रहा था लेकिन टेक्निकल एविडेंस के आधार पर एसीबी जांच करेगी कि घूस के इस खेल में क्या मुकेश अकेला ही शामिल था या कोई और भी।1
- 12 हजार नर्सिंग ऑफिसर और 7 हजार ANM पदों पर भर्ती की मांग तेज, मेरिट व बोनस अंकों के आधार पर विज्ञप्ति जारी करने की अपील जयपुर। राजस्थान में संविदा नर्सिंग कर्मचारियों ने नियमित भर्ती, प्रक्रिया को लेकर सरकार से बड़ी मांग उठाई है। उन्होंने चिकित्सा 9 एवं स्वास्थ्य विभाग में 12,000 नर्सिंग ऑफिसर तथा 7,000 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के पदों पर जल्द नई सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग की है। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2013, 2018 और 2023 की तर्ज पर मेरिट तथा 10, 20 और 30 बोनस अंकों के आधार पर आयोजित की जाए। उनका तर्क है कि पिछले कई वर्षों से NHM, NRHM, संविदा, एजेंसी, PPP मोड, 108-104 एंबुलेंस सेवा, ममता, UTB, प्लेसमेंट, MMU, MMV, जनता क्लिनिक और अन्य योजनाओं में हजारों नर्सिंग कार्मिक अल्प वेतन पर सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद वे आज भी नियमित नियुक्ति से वंचित हैं। इससे वे आर्थिक, सामाजिक और मोनसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उनका दावा है कि सरकार ने संविदा नर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था, जिसे पूरा करने का समय आ गया है।1
- गुरु पूर्णिमा पर दिया कुमारी ने बड़ पीपली बालाजी धाम पर प्रमेंद्र नाथ महाराज का लिया आशीर्वाद #DiyKumari #GuruPurnima गुरु पूर्णिमा पर दिया कुमारी ने बड़ पीपली बालाजी धाम पर प्रमेंद्र नाथ महाराज का लिया आशीर्वाद #DiyKumari #GuruPurnima #गुरुपूर्णिमा #दियाकुमारी #बड़पीपलीबालाजीधाम #प्रमेंद्रनाथमहाराज #आशीर्वाद #राजस्थान #जयपुर #सनातनसंस्कृति #धार्मिकसमाचार #TheStateView #दियाकुमारी #GuruPurnima #गुरुपूर्णिमा #बड़पीपलीबालाजीधाम #प्रमेंद्रनाथमहाराज #राजस्थानसमाचार #BikanerNews #RajasthanNews #BalajiDham #DiyaKumari #TheStateView #जयपुरसमाचार #धार्मिकसमाचार #आशीर्वाद #सनातनसंस्कृति1
- आगरा रोड पर भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिल की टक्कर से चार लोग गंभीर घायल जयपुर जिले के बस्सी क्षेत्र में आगरा रोड स्थित राठौड़ पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक राहगीर को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो छात्राओं सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, घायल दोनों छात्राएं अपने भाई के साथ घर से परीक्षा देने जा रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हो गया। यह पूरा मामला कानोता थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित राठौड़ पेट्रोल पंप के पास का है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। रिपोर्ट: पुरुषोत्तम तिवाड़ी, बस्सी (जयपुर)1