***हेलमेट नहीं तो सड़क पर नहीं! 👉29 अगस्त से बिना हेलमेट वाहन चालकों पर होगी सख्त कार्रवाई*** शाहजहांपुर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 29 अगस्त से जनपद में लगातार अभियान चलाकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बिना हेलमेट पकड़े जाने पर चालान किया जाएगा और चालान जमा करने के बाद ही वाहन चालक को छोड़ा जाएगा। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित विभाग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर प्रभावी और ठोस कदम उठाएं। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए दुर्घटना संभावित स्थानों पर समयबद्ध सुधारात्मक कार्रवाई, सड़कों से अतिक्रमण हटाने, झाड़ियों की सफाई तथा आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड, ब्लैक स्पॉट और स्पीड लिमिट के संकेतक लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए। सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभाग नियमित निरीक्षण करें और आपसी समन्वय से दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए काम करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त न की जाए। दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि लापरवाही के कारण होने वाले हादसों को रोका जा सके। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

- gharelu upay like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen gharelu upay like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen1
- गंगाजल की कसम और ‘कमाई’ का गणित! शाहजहांपुर नगर निगम में विकास की गंगा बह रही है या कमाई की गंगा, यह तो जांच के बाद पता चलेगा… लेकिन वायरल वीडियो ने इतना जरूर बता दिया कि कुछ माननीयों के बीच ‘ईमानदारी’ की परिभाषा थोड़ी अलग है। हाथ में गंगाजल है… चेहरे पर गंभीरता है… और शपथ ऐसी कि सुनकर जनता भी सोच में पड़ जाए— “निगम से जो कमाई होगी, वो सबमें बराबर बंटेगी!” वाह रे लोकतंत्र! जनता ने पार्षदों को इसलिए चुना था कि वे नाली, सड़क, सफाई, पानी और शहर के विकास का हिसाब रखें। लेकिन वायरल वीडियो में अगर वही जनप्रतिनिधि कमाई के हिस्से का हिसाब लगाने लगें, तो सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर जनता के वोट का इस्तेमाल किस काम के लिए हुआ? सबसे मजेदार बात तो यह है कि यहां भी ‘सबका साथ, सबका हिस्सा’ वाला फॉर्मूला दिखाई दे रहा है। जनता के लिए— सड़क में गड्ढा। नाली में गंदगी। बारिश में जलभराव। और निगम की कथित कमाई में— बराबर का हिस्सा! इसे कहते हैं विकास का नया मॉडल— “जनता परेशान रहे, लेकिन बंटवारा निष्पक्ष होना चाहिए।” और अगर किसी एक पर आंच आए तो सब साथ खड़े होंगे— अरे भाई, जनता भी तो यही चाहती है कि अगर किसी पर आरोप लगे तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और सच सामने आए। गंगाजल को गवाह बनाकर अगर भ्रष्टाचार की शपथ सच में ली गई है, तो यह सिर्फ नगर निगम की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की भी परीक्षा है। अब असली सवाल यह नहीं कि वीडियो वायरल क्यों हुआ… सवाल यह है कि वीडियो में दिख रहा सच कितना सच है? कौन-कौन लोग हैं? किस संदर्भ में यह वीडियो बनाया गया? क्या वास्तव में निगम की आय/कमीशन बांटने की कोई व्यवस्था थी? और अगर आरोप सही हैं तो किसके हिस्से में कितना आया? इन सवालों का जवाब किसी राजनीतिक बयान से नहीं, निष्पक्ष जांच और दस्तावेजों से मिलना चाहिए। क्योंकि जनता ने पार्षदों को हिस्सा बांटने के लिए नहीं, शहर बनाने के लिए चुना है। अब देखना यह है कि जांच में गंगाजल की पवित्रता बचती है या ‘कमाई के बंटवारे’ का राज खुलता है। शाहजहांपुर की जनता पूछ रही है— निगम जनता के लिए है या ‘कमाई’ के लिए ? नगर निगम शाहजहांपुर के पार्सदो द्वारा कमीशन बाटने को लेकर गंगा जल हाथ मे लेकर खाई गईं कसम को लेकर शाहजहांपुर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है वीडियो पूरा देख !1
- कोहिनूर मैरिज लॉन में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत #शाहजहांपुर #Shahjahanpur #कोहिनूरमैरिजलॉन #करंटलगनेसेमौत #सदरबाजार #ब्रेकिंगन्यूज़ #ShahjahanpurNews #UPNews #PK24NEWS कोहिनूर मैरिज लॉन में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत #शाहजहांपुर #Shahjahanpur #कोहिनूरमैरिजलॉन #करंटलगनेसेमौत #सदरबाजार #ब्रेकिंगन्यूज़ #ShahjahanpurNews #UPNews #PK24NEWS1
- रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने जांच को भेजे गंदगी में तैयार हो रही थी मिठाई और लौंज, 1200 लीटर तेल समेत 43 किलो लौंज मौके पर नष्ट शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने जिले में व्यापक निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों के पांच नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं गंदगी में रखे 1200 लीटर तेल और करीब 43 किलो लौंज को मौके पर नष्ट कराया गया। खाद्य सचल दल ने जमालपुर स्थित संजीव कुमार गुप्ता ऑयल मर्चेंट के प्रतिष्ठान से कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल का नमूना लिया। यहां रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और मस्टर्ड ऑयल के पैकेटों पर उपभोक्ताओं से संबंधित आवश्यक जानकारी सही ढंग से अंकित नहीं मिली। इस पर निर्माता को नए रैपर लगवाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रतिष्ठान से मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी भेजे जा रहे 80 टिन राइस ब्रान ऑयल का भी नमूना लिया गया। तेल को गंदे, जंग लगे और पुराने टैंकर में ले जाया जा रहा था। इस पर करीब 1200 लीटर तेल, जिसकी अनुमानित कीमत 1.56 लाख रुपये है, को जांच रिपोर्ट आने तक सीज कर दिया गया। जलालाबाद-कलान रोड स्थित सहबगंजपुर में अनिल लौंज विक्रेता के कारखाने पर छापेमारी के दौरान लौंज का नमूना लिया गया। यहां अस्वच्छ दशा में रखी छह ट्रे में करीब 18 किलो लौंज मिला, जिसकी कीमत लगभग 2700 रुपये थी। इसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस भी नहीं मिला, जिस पर उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। संबंधित धाराओं में परिवाद दाखिल करने की कार्रवाई की जा रही है। महुआ डांडी स्थित चंद्रकिशोर पुत्र राम प्रसाद के मिठाई कारखाने का भी निरीक्षण किया गया। यहां स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुवायां स्थित श्याम स्वीट से बर्फी का नमूना जांच के लिए लिया गया। निगोही रोड स्थित कहमारा में राजेंद्र प्रसाद के लौंज निर्माण कारखाने पर भी छापेमारी की गई। यहां अस्वच्छ दशा में रखी आठ ट्रे में करीब 25 किलो लौंज मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 3700 रुपये थी। इसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा गंदे ड्रम में लौंज बनाने के लिए रखा घोल भी नष्ट कराया गया। स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। खाद्य विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान लिए गए सभी पांच नमूने राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी एवं प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार यादव, मानवेंद्र कुमार, वरुण कुमार, सौरभ सोनी, अजीत कुमार और मनोज कुमार मौजूद रहे। साथ ही सहायक आयुक्त (खाद्य) विनीत कुमार भी मौजूद रहे।1
- शाहजहांपुर व्यूरो रिपोर्ट बारिश का कहर नदिया उफान पर सड़के जलमग्न1
- निगोही में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी शाहजहांपुर। थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम सांडा खास में मंगलवार को एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस घटना के कारणों और युवक की मौत के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।1
- *आज दिनांक 25.08.2026 को थाना निगोही क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सांडा खास में एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय की बाइट।*1
- *आज दिनांक 25.08.2026 को थाना निगोही क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सांडा थाना निगोही क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सांडा खास में एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर की बाइट।1