Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहजहांपुर व्यूरो रिपोर्ट बारिश का कहर नदिया उफान पर सड़के जलमग्न
द कहर न्यूज़ एजेंसी
शाहजहांपुर व्यूरो रिपोर्ट बारिश का कहर नदिया उफान पर सड़के जलमग्न
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ***रक्षाबंधन सिर्फ त्योहार नहीं, रिश्तों में आत्मीयता और कर्तव्यबोध का पवित्र बंधन*** वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रक्षाबंधन के पर्व को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी संबंधों को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण त्योहार बताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हर बहन के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर प्रेम और विश्वास के रिश्ते को और मजबूत करती है। सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि हिंदू त्योहारों में उन्हें रक्षाबंधन विशेष रूप से आत्मीय लगता है। यह पर्व केवल एक धागा बांधने की परंपरा नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और कर्तव्यबोध को जीवंत करने का अवसर है। इससे परिवार में आपसी प्रेम और आत्मीयता बढ़ती है तथा विवाह के बाद दूसरे परिवार में गई बहन के मायके और ससुराल के संबंधों में भी निकटता आती है। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में भी परिवार के सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी होते हैं, लेकिन रक्षाबंधन का अवसर रिश्तों के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य का विशेष एहसास कराता है। यह पर्व परिवार की एकजुटता, आत्मीयता और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वित्तमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज तक रक्षाबंधन के इस पवित्र अवसर को नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कि एक बार जब वह विदेश में थे, तब भी अपने साथ राखी लेकर गए थे। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कैसी भी रही हों, उन्होंने रक्षाबंधन मनाने की परंपरा को कभी टूटने नहीं दिया।1
- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, रक्षाबंधन पर सहयात्री सहित 27 से 29 अगस्त तक निशुल्क सफर 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, रक्षाबंधन पर सहयात्री सहित 27 से 29 अगस्त तक निशुल्क सफर1
- gharelu upay like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen gharelu upay like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen1
- गंगाजल की कसम और ‘कमाई’ का गणित! शाहजहांपुर नगर निगम में विकास की गंगा बह रही है या कमाई की गंगा, यह तो जांच के बाद पता चलेगा… लेकिन वायरल वीडियो ने इतना जरूर बता दिया कि कुछ माननीयों के बीच ‘ईमानदारी’ की परिभाषा थोड़ी अलग है। हाथ में गंगाजल है… चेहरे पर गंभीरता है… और शपथ ऐसी कि सुनकर जनता भी सोच में पड़ जाए— “निगम से जो कमाई होगी, वो सबमें बराबर बंटेगी!” वाह रे लोकतंत्र! जनता ने पार्षदों को इसलिए चुना था कि वे नाली, सड़क, सफाई, पानी और शहर के विकास का हिसाब रखें। लेकिन वायरल वीडियो में अगर वही जनप्रतिनिधि कमाई के हिस्से का हिसाब लगाने लगें, तो सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर जनता के वोट का इस्तेमाल किस काम के लिए हुआ? सबसे मजेदार बात तो यह है कि यहां भी ‘सबका साथ, सबका हिस्सा’ वाला फॉर्मूला दिखाई दे रहा है। जनता के लिए— सड़क में गड्ढा। नाली में गंदगी। बारिश में जलभराव। और निगम की कथित कमाई में— बराबर का हिस्सा! इसे कहते हैं विकास का नया मॉडल— “जनता परेशान रहे, लेकिन बंटवारा निष्पक्ष होना चाहिए।” और अगर किसी एक पर आंच आए तो सब साथ खड़े होंगे— अरे भाई, जनता भी तो यही चाहती है कि अगर किसी पर आरोप लगे तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और सच सामने आए। गंगाजल को गवाह बनाकर अगर भ्रष्टाचार की शपथ सच में ली गई है, तो यह सिर्फ नगर निगम की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की भी परीक्षा है। अब असली सवाल यह नहीं कि वीडियो वायरल क्यों हुआ… सवाल यह है कि वीडियो में दिख रहा सच कितना सच है? कौन-कौन लोग हैं? किस संदर्भ में यह वीडियो बनाया गया? क्या वास्तव में निगम की आय/कमीशन बांटने की कोई व्यवस्था थी? और अगर आरोप सही हैं तो किसके हिस्से में कितना आया? इन सवालों का जवाब किसी राजनीतिक बयान से नहीं, निष्पक्ष जांच और दस्तावेजों से मिलना चाहिए। क्योंकि जनता ने पार्षदों को हिस्सा बांटने के लिए नहीं, शहर बनाने के लिए चुना है। अब देखना यह है कि जांच में गंगाजल की पवित्रता बचती है या ‘कमाई के बंटवारे’ का राज खुलता है। शाहजहांपुर की जनता पूछ रही है— निगम जनता के लिए है या ‘कमाई’ के लिए ? नगर निगम शाहजहांपुर के पार्सदो द्वारा कमीशन बाटने को लेकर गंगा जल हाथ मे लेकर खाई गईं कसम को लेकर शाहजहांपुर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है वीडियो पूरा देख !1
- रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने जांच को भेजे गंदगी में तैयार हो रही थी मिठाई और लौंज, 1200 लीटर तेल समेत 43 किलो लौंज मौके पर नष्ट शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने जिले में व्यापक निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों के पांच नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं गंदगी में रखे 1200 लीटर तेल और करीब 43 किलो लौंज को मौके पर नष्ट कराया गया। खाद्य सचल दल ने जमालपुर स्थित संजीव कुमार गुप्ता ऑयल मर्चेंट के प्रतिष्ठान से कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल का नमूना लिया। यहां रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और मस्टर्ड ऑयल के पैकेटों पर उपभोक्ताओं से संबंधित आवश्यक जानकारी सही ढंग से अंकित नहीं मिली। इस पर निर्माता को नए रैपर लगवाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रतिष्ठान से मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी भेजे जा रहे 80 टिन राइस ब्रान ऑयल का भी नमूना लिया गया। तेल को गंदे, जंग लगे और पुराने टैंकर में ले जाया जा रहा था। इस पर करीब 1200 लीटर तेल, जिसकी अनुमानित कीमत 1.56 लाख रुपये है, को जांच रिपोर्ट आने तक सीज कर दिया गया। जलालाबाद-कलान रोड स्थित सहबगंजपुर में अनिल लौंज विक्रेता के कारखाने पर छापेमारी के दौरान लौंज का नमूना लिया गया। यहां अस्वच्छ दशा में रखी छह ट्रे में करीब 18 किलो लौंज मिला, जिसकी कीमत लगभग 2700 रुपये थी। इसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस भी नहीं मिला, जिस पर उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। संबंधित धाराओं में परिवाद दाखिल करने की कार्रवाई की जा रही है। महुआ डांडी स्थित चंद्रकिशोर पुत्र राम प्रसाद के मिठाई कारखाने का भी निरीक्षण किया गया। यहां स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुवायां स्थित श्याम स्वीट से बर्फी का नमूना जांच के लिए लिया गया। निगोही रोड स्थित कहमारा में राजेंद्र प्रसाद के लौंज निर्माण कारखाने पर भी छापेमारी की गई। यहां अस्वच्छ दशा में रखी आठ ट्रे में करीब 25 किलो लौंज मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 3700 रुपये थी। इसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा गंदे ड्रम में लौंज बनाने के लिए रखा घोल भी नष्ट कराया गया। स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। खाद्य विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान लिए गए सभी पांच नमूने राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी एवं प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार यादव, मानवेंद्र कुमार, वरुण कुमार, सौरभ सोनी, अजीत कुमार और मनोज कुमार मौजूद रहे। साथ ही सहायक आयुक्त (खाद्य) विनीत कुमार भी मौजूद रहे।1
- 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, 👉रक्षाबंधन पर सहयात्री समेत तीन दिन फ्री सफर शाहजहांपुर, 26 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। जनपद के गांधी भवन सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश की माताओं और बहनों को बड़ा उपहार दिया है। योजना से प्रदेश की एक करोड़ से अधिक बुजुर्ग महिलाएं लाभान्वित हो सकेंगी। अब वे तीर्थाटन और परिजनों से मिलने के लिए बिना यात्रा खर्च की चिंता के सफर कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक माताओं, बहनों और बेटियों को एक सहयात्री सहित परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, विवाह और सुरक्षा के क्षेत्र में लाभ दिया जा रहा है। लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह और महापौर अर्चना वर्मा ने योजना को महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में महिलाओं को मिष्ठान और साड़ी भी भेंट की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, पीटीओ आरपी गौतम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- शाहजहांपुर व्यूरो रिपोर्ट बारिश का कहर नदिया उफान पर सड़के जलमग्न1
- निगोही में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी शाहजहांपुर। थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम सांडा खास में मंगलवार को एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस घटना के कारणों और युवक की मौत के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।1