logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

***रक्षाबंधन सिर्फ त्योहार नहीं, रिश्तों में आत्मीयता और कर्तव्यबोध का पवित्र बंधन*** वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रक्षाबंधन के पर्व को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी संबंधों को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण त्योहार बताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हर बहन के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर प्रेम और विश्वास के रिश्ते को और मजबूत करती है। सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि हिंदू त्योहारों में उन्हें रक्षाबंधन विशेष रूप से आत्मीय लगता है। यह पर्व केवल एक धागा बांधने की परंपरा नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और कर्तव्यबोध को जीवंत करने का अवसर है। इससे परिवार में आपसी प्रेम और आत्मीयता बढ़ती है तथा विवाह के बाद दूसरे परिवार में गई बहन के मायके और ससुराल के संबंधों में भी निकटता आती है। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में भी परिवार के सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी होते हैं, लेकिन रक्षाबंधन का अवसर रिश्तों के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य का विशेष एहसास कराता है। यह पर्व परिवार की एकजुटता, आत्मीयता और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वित्तमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज तक रक्षाबंधन के इस पवित्र अवसर को नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कि एक बार जब वह विदेश में थे, तब भी अपने साथ राखी लेकर गए थे। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कैसी भी रही हों, उन्होंने रक्षाबंधन मनाने की परंपरा को कभी टूटने नहीं दिया।

3 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

***रक्षाबंधन सिर्फ त्योहार नहीं, रिश्तों में आत्मीयता और कर्तव्यबोध का पवित्र बंधन*** वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रक्षाबंधन के पर्व को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी संबंधों को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण त्योहार बताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हर बहन के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर प्रेम और विश्वास के रिश्ते को और मजबूत करती है। सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि हिंदू त्योहारों में उन्हें रक्षाबंधन विशेष रूप से आत्मीय लगता है। यह पर्व केवल एक धागा बांधने की परंपरा नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और कर्तव्यबोध को जीवंत करने का अवसर है। इससे परिवार में आपसी प्रेम और आत्मीयता बढ़ती है तथा विवाह के बाद दूसरे परिवार में गई बहन के मायके और ससुराल के संबंधों में भी निकटता आती है। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में भी परिवार के सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी होते हैं, लेकिन रक्षाबंधन का अवसर रिश्तों के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य का विशेष एहसास कराता है। यह पर्व परिवार की एकजुटता, आत्मीयता और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वित्तमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज तक रक्षाबंधन के इस पवित्र अवसर को नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कि एक बार जब वह विदेश में थे, तब भी अपने साथ राखी लेकर गए थे। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कैसी भी रही हों, उन्होंने रक्षाबंधन मनाने की परंपरा को कभी टूटने नहीं दिया।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप शाहजहांपुर। शहर के ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों के अनुसार, मृतक को सोमवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पहले वह खुद बाइक चलाकर आए थे और उन्हें बुखार व जुकाम की शिकायत थी। आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के बाद संबंधित डॉक्टर मौके से चले गए। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मरीज की मौत वास्तव में किस वजह से हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने
ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप
शाहजहांपुर। शहर के ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली।
परिजनों के अनुसार, मृतक को सोमवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पहले वह खुद बाइक चलाकर आए थे और उन्हें बुखार व जुकाम की शिकायत थी। आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के बाद संबंधित डॉक्टर मौके से चले गए।
परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मरीज की मौत वास्तव में किस वजह से हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    16 min ago
  • ##टाउन हॉल वाली मस्जिद पर जुलूस का भव्य स्वागत, सपा नेता कुंवर जागृत प्रसाद ने बरसाए फूल ##शाहजहांपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को शाहजहांपुर में निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। टाउन हॉल स्थित वाली मस्जिद पर जुलूस के पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व #एमएलसी कुंवर #जयेश प्रसाद के पुत्र कुंवर #जागृत प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जुलूस में शामिल लोगों पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया। ##जुलूस के दौरान टाउन हॉल क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल नजर आया। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल रहे और एक-दूसरे को जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। ##वहीं ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष राहत अली खां उर्फ कुन्नू भाई, सचिव कासिम रजा और अब्दुल कादिर साहब सहित कमेटी से जुड़े लोगों ने भी जुलूस का स्वागत किया। स्वागत के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। ##कुंवर जागृत प्रसाद ने किया फूलों की बारिश से स्वागत टाउन हॉल वाली मस्जिद पर जुलूस के पहुंचने के दौरान कुंवर जागृत प्रसाद ने फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया और ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान धार्मिक नारों और सलाम के बीच लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा।
    4
    ##टाउन हॉल वाली मस्जिद पर जुलूस का भव्य स्वागत, सपा नेता कुंवर जागृत प्रसाद ने बरसाए फूल

##शाहजहांपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को शाहजहांपुर में निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। टाउन हॉल स्थित वाली मस्जिद पर जुलूस के पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व #एमएलसी कुंवर #जयेश प्रसाद के पुत्र कुंवर #जागृत प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जुलूस में शामिल लोगों पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया।
##जुलूस के दौरान टाउन हॉल क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल नजर आया। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल रहे और एक-दूसरे को जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
##वहीं ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष राहत अली खां उर्फ कुन्नू भाई, सचिव कासिम रजा और अब्दुल कादिर साहब सहित कमेटी से जुड़े लोगों ने भी जुलूस का स्वागत किया। स्वागत के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
##कुंवर जागृत प्रसाद ने किया फूलों की बारिश से स्वागत
टाउन हॉल वाली मस्जिद पर जुलूस के पहुंचने के दौरान कुंवर जागृत प्रसाद ने फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया और ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान धार्मिक नारों और सलाम के बीच लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा का तोहफा रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों-बेटियों को सहयात्री सहित 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा शाहजहांपुर, 26 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शाहजहांपुर के गांधी भवन सभागार में देखा गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी रहे। इस दौरान लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर, एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि रक्षाबंधन से पूर्व प्रदेश की माताओं और बहनों को माननीय मुख्यमंत्री जी ने बड़ा उपहार दिया है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि अब बुजुर्ग माताएं बिना यात्रा व्यय की चिंता के तीर्थाटन करने और अपने परिजनों से मिलने के लिए निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सहयात्री सहित परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत छह चरणों में 25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं और अब तक करीब 27 से 28 लाख बेटियां लाभान्वित हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ही सब्सिडी, अनुदान और ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से अब तक पांच लाख से अधिक बेटियों का विवाह कराया जा चुका है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान भी संचालित किया जा रहा है। लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देना मुख्यमंत्री का सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार माताओं और बहनों के हित में योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। बेटियों की शिक्षा से लेकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और विवाह तक सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान कर रही है। ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सामान्य परिवारों की बुजुर्ग महिलाओं को यात्रा के दौरान आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब वे बिना किसी खर्च की चिंता के यात्रा कर सकेंगी। सरकार महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है। महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से बहनों को अपने भाइयों के घर जाने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलना महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्य अतिथि द्वारा महिलाओं को मिष्ठान एवं साड़ी उपहार में भेंट की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, पीटीओ आरपी गौतम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    4
    60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा का तोहफा

रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों-बेटियों को सहयात्री सहित 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

शाहजहांपुर, 26 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शाहजहांपुर के गांधी भवन सभागार में देखा गया।

जनपद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी रहे। इस दौरान लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर, एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि रक्षाबंधन से पूर्व प्रदेश की माताओं और बहनों को माननीय मुख्यमंत्री जी ने बड़ा उपहार दिया है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि अब बुजुर्ग माताएं बिना यात्रा व्यय की चिंता के तीर्थाटन करने और अपने परिजनों से मिलने के लिए निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सहयात्री सहित परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत छह चरणों में 25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं और अब तक करीब 27 से 28 लाख बेटियां लाभान्वित हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ही सब्सिडी, अनुदान और ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से अब तक पांच लाख से अधिक बेटियों का विवाह कराया जा चुका है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान भी संचालित किया जा रहा है।

लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देना मुख्यमंत्री का सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार माताओं और बहनों के हित में योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। बेटियों की शिक्षा से लेकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और विवाह तक सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान कर रही है।

ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सामान्य परिवारों की बुजुर्ग महिलाओं को यात्रा के दौरान आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब वे बिना किसी खर्च की चिंता के यात्रा कर सकेंगी। सरकार महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है।

महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से बहनों को अपने भाइयों के घर जाने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलना महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्य अतिथि द्वारा महिलाओं को मिष्ठान एवं साड़ी उपहार में भेंट की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, पीटीओ आरपी गौतम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की बाइट।* *थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की बाइट।*
    1
    *थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की बाइट।*
*थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की बाइट।*
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े शाहजहांपुर के थाना खुदागंज क्षेत्र के ग्राम मकरंदापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामले में आवश्यक कार्रवाई की। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।
    1
    ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े
शाहजहांपुर के थाना खुदागंज क्षेत्र के ग्राम मकरंदापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामले में आवश्यक कार्रवाई की। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ***रक्षाबंधन सिर्फ त्योहार नहीं, रिश्तों में आत्मीयता और कर्तव्यबोध का पवित्र बंधन*** वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रक्षाबंधन के पर्व को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी संबंधों को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण त्योहार बताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हर बहन के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर प्रेम और विश्वास के रिश्ते को और मजबूत करती है। सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि हिंदू त्योहारों में उन्हें रक्षाबंधन विशेष रूप से आत्मीय लगता है। यह पर्व केवल एक धागा बांधने की परंपरा नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और कर्तव्यबोध को जीवंत करने का अवसर है। इससे परिवार में आपसी प्रेम और आत्मीयता बढ़ती है तथा विवाह के बाद दूसरे परिवार में गई बहन के मायके और ससुराल के संबंधों में भी निकटता आती है। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में भी परिवार के सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी होते हैं, लेकिन रक्षाबंधन का अवसर रिश्तों के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य का विशेष एहसास कराता है। यह पर्व परिवार की एकजुटता, आत्मीयता और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वित्तमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज तक रक्षाबंधन के इस पवित्र अवसर को नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कि एक बार जब वह विदेश में थे, तब भी अपने साथ राखी लेकर गए थे। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कैसी भी रही हों, उन्होंने रक्षाबंधन मनाने की परंपरा को कभी टूटने नहीं दिया।
    1
    ***रक्षाबंधन सिर्फ त्योहार नहीं, रिश्तों में आत्मीयता और कर्तव्यबोध का पवित्र बंधन*** वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना
शाहजहांपुर। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रक्षाबंधन के पर्व को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी संबंधों को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण त्योहार बताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हर बहन के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर प्रेम और विश्वास के रिश्ते को और मजबूत करती है।
सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि हिंदू त्योहारों में उन्हें रक्षाबंधन विशेष रूप से आत्मीय लगता है। यह पर्व केवल एक धागा बांधने की परंपरा नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और कर्तव्यबोध को जीवंत करने का अवसर है। इससे परिवार में आपसी प्रेम और आत्मीयता बढ़ती है तथा विवाह के बाद दूसरे परिवार में गई बहन के मायके और ससुराल के संबंधों में भी निकटता आती है।
उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में भी परिवार के सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी होते हैं, लेकिन रक्षाबंधन का अवसर रिश्तों के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य का विशेष एहसास कराता है। यह पर्व परिवार की एकजुटता, आत्मीयता और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
वित्तमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज तक रक्षाबंधन के इस पवित्र अवसर को नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कि एक बार जब वह विदेश में थे, तब भी अपने साथ राखी लेकर गए थे। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कैसी भी रही हों, उन्होंने रक्षाबंधन मनाने की परंपरा को कभी टूटने नहीं दिया।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • gharelu upay like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen gharelu upay like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen
    1
    gharelu upay like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen 
gharelu upay like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • #ओमेक्स_हॉस्पिटल में #इलाज के दौरान व्यक्ति की #मौत, गलत #इंजेक्शन लगाने का #आरोप शाहजहांपुर: ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों के मुताबिक, मृतक को सोमवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कहना है कि अस्पताल आने से पहले वह खुद बाइक चलाकर आए थे और उन्हें बुखार व जुकाम की शिकायत थी। आरोप है कि इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचते ही संबंधित डॉक्टर मौके से चले गए। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वाइट: मृतक की बेटी वाइट: मृतक के परिजन upgovt DM Shahjahanpur UP Police Suresh Kumar Khanna #Shahjahanpur #OmaxHospital #HospitalNews #BreakingNews #PublicLiveNews24 #शाहजहांपुर #ओमेक्सहॉस्पिटल
    4
    #ओमेक्स_हॉस्पिटल में #इलाज के दौरान व्यक्ति की #मौत, गलत #इंजेक्शन लगाने का #आरोप

शाहजहांपुर: ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

परिजनों के मुताबिक, मृतक को सोमवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कहना है कि अस्पताल आने से पहले वह खुद बाइक चलाकर आए थे और उन्हें बुखार व जुकाम की शिकायत थी। आरोप है कि इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद मौत हो गई।

मौत की सूचना पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचते ही संबंधित डॉक्टर मौके से चले गए।

परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

वाइट: मृतक की बेटी
वाइट: मृतक के परिजन

upgovt DM Shahjahanpur UP Police Suresh Kumar Khanna 

#Shahjahanpur #OmaxHospital #HospitalNews #BreakingNews #PublicLiveNews24 #शाहजहांपुर #ओमेक्सहॉस्पिटल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.