##टाउन हॉल वाली मस्जिद पर जुलूस का भव्य स्वागत, सपा नेता कुंवर जागृत प्रसाद ने बरसाए फूल ##शाहजहांपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को शाहजहांपुर में निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। टाउन हॉल स्थित वाली मस्जिद पर जुलूस के पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व #एमएलसी कुंवर #जयेश प्रसाद के पुत्र कुंवर #जागृत प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जुलूस में शामिल लोगों पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया। ##जुलूस के दौरान टाउन हॉल क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल नजर आया। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल रहे और एक-दूसरे को जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। ##वहीं ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष राहत अली खां उर्फ कुन्नू भाई, सचिव कासिम रजा और अब्दुल कादिर साहब सहित कमेटी से जुड़े लोगों ने भी जुलूस का स्वागत किया। स्वागत के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। ##कुंवर जागृत प्रसाद ने किया फूलों की बारिश से स्वागत टाउन हॉल वाली मस्जिद पर जुलूस के पहुंचने के दौरान कुंवर जागृत प्रसाद ने फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया और ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान धार्मिक नारों और सलाम के बीच लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा।
##टाउन हॉल वाली मस्जिद पर जुलूस का भव्य स्वागत, सपा नेता कुंवर जागृत प्रसाद ने बरसाए फूल ##शाहजहांपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को शाहजहांपुर में निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। टाउन हॉल स्थित वाली मस्जिद पर जुलूस के पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व #एमएलसी कुंवर #जयेश
प्रसाद के पुत्र कुंवर #जागृत प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जुलूस में शामिल लोगों पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया। ##जुलूस के दौरान टाउन हॉल क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल नजर आया। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल रहे और एक-दूसरे को जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। ##वहीं ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष राहत अली खां उर्फ
कुन्नू भाई, सचिव कासिम रजा और अब्दुल कादिर साहब सहित कमेटी से जुड़े लोगों ने भी जुलूस का स्वागत किया। स्वागत के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। ##कुंवर जागृत प्रसाद ने किया फूलों की बारिश से स्वागत टाउन हॉल वाली मस्जिद पर जुलूस के पहुंचने के दौरान कुंवर जागृत प्रसाद ने फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत
किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया और ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान धार्मिक नारों और सलाम के बीच लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा।
- ईद मिलाद-उन-नबी के जन्म दिन की याद में बाराबफात रोशनी कर धूमधाम से मनाया गया1
- शाहजहांपुर यूपी। 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का हुआ विधिवत समापन। ब्यूरो रिपोर्ट योगेश बाजपेई। शाहजहांपुरके खिरनी बाग रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का बुधवार को विधिवत हुआ समापन । 11 दिनों तक आयोजित इस शिवामहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक में कथा वाचक प्रशांत प्रभु जी महाराज काशी बनारस ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को कथाओं का श्रवण करवाया। सोमवार को कथा के अंतिम दिन कथा वाचक ने तारकासुर के बध की कथा का सुंदर वर्णन किया। उसके उपरांत भगवान शिव के रुद्राभिषेक की विस्तृत महत्वता की कथा सुनाई। प्रतिदिन नगर के खिरनी बाग रामलीला मैदान में दूर दूर से सैंकड़ों लोग कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा विश्राम के उपरांत सैकड़ो शिव भक्तों ने मंगलवार को भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया इसके उपरांत बुधवार को आचार्य विवेकानंद शास्त्री काशी बनारस के द्वारा हवन यज्ञ के साथ कथा को विधिवत विराम दिया गया।4
- जुलूस में फंसी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों ने निकाला शाहजहांपुर में ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाल इमली चौराहे पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गाड़ी करीब चार मिनट तक फंसी रही। वित्त मंत्री गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। चौराहे पर जुलूस और भारी भीड़ के कारण उनके काफिले को आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल सका। अचानक काफिला रुकने से सुरक्षा कर्मियों के सामने भीड़ को नियंत्रित कर रास्ता बनाने की चुनौती खड़ी हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए लोगों को किनारे कराया और वाहन के निकलने के लिए रास्ता बनाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद भीड़ के बीच से रास्ता बनाया जा सका। इसके बाद वित्त मंत्री की गाड़ी को सुरक्षा घेरे में वहां से सुरक्षित निकालकर आगे रवाना किया गया।1
- ****बारावफात पर पुलिस का सख्त पहरा, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पर्व*** शाहजहांपुर। बारावफात पर्व को लेकर पुलिस पूरे दिन हाई अलर्ट पर रही। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थानों का पैदल भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। बारावफात को लेकर जिलेभर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। लगातार गश्त और निगरानी के साथ अधिकारियों ने भी संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। पुलिस की कड़ी निगरानी और व्यापक सुरक्षा इंतजामों के चलते बारावफात पर्व शाहजहांपुर में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न हो गया। शाहजहांपुर पुलिस का संदेश—सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता।1
- मुरादाबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख राजस्व मुरादाबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख राजस्व मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर 25 अगस्त को विशेष किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 27 ट्रेनों और स्टेशन परिसर की जांच की गई। बिना टिकट यात्रा के 122, अनियमित यात्रा के 93 और गंदगी फैलाने के 22 मामले पकड़े गए। कुल 237 मामलों में रेलवे ने ₹1,50,735 का राजस्व अर्जित किया। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने और स्टेशन व ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।1
- बेटी के जन्म से स्नातक तक शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता दे रही सरकार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की इन योजनाओं से बेटियों की शिक्षा और विवाह का आर्थिक बोझ कम करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बेटी के जन्म से स्नातक तक शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता दे रही सरकार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की इन योजनाओं से बेटियों की शिक्षा और विवाह का आर्थिक बोझ कम करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी1
- #जुलूस_में_फंसी_वित्त_मंत्री_सुरेश_खन्ना की गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों की बढ़ी मुश्किलें #शाहजहांपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी (12 रबीउल अव्वल) के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाल इमली चौराहे पर यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गाड़ी फंस गई। अचानक गाड़ी के फंसने से सुरक्षा कर्मियों की मुश्किलें बढ़ गईं। #काफी_जद्दोजहद के बाद सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी को जुलूस के बीच से आगे #निकलवाया। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही। Suresh Kumar Khanna1
- वायरल कसमनामे पर डीएम का बड़ा बयान, बोले—शिकायत मिली तो होगी जांच और कार्रवाई शाहजहांपुर। नगर निगम के कुछ पार्षदों का कथित कसमनामा और उससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में कुछ पार्षद गंगाजल हाथ में लेकर नगर निगम से होने वाली कथित ‘आमदनी’ को सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह से जब पूरे मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत उनके संज्ञान में नहीं आई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह उठ रहा है कि वायरल वीडियो में पार्षदों द्वारा जिस ‘आमदनी’ का जिक्र किया जा रहा है, आखिर उसका आशय क्या है? क्या यह महज राजनीतिक बयानबाजी थी या फिर इसके पीछे किसी तरह के लेन-देन का मामला है? वायरल वीडियो और पूरे मामले पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने क्या कहा, सुनिए उनका बड़ा बयान। DM Shahjahanpur शाहजहाँपुर पुलिस Admfr Shahjahanpur Suresh Kumar Khanna CM Yogi Adityanath Arun Kumar Sagar Arvind Kumar Singh Government of UP समर्थक सलोना कुशवाहा Archna Verma UP Police ADG ZONE BAREILLY शाहजहाँपुर सिटीजन2