शाहजहांपुर यूपी। 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का हुआ विधिवत समापन। ब्यूरो रिपोर्ट योगेश बाजपेई। शाहजहांपुरके खिरनी बाग रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का बुधवार को विधिवत हुआ समापन । 11 दिनों तक आयोजित इस शिवामहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक में कथा वाचक प्रशांत प्रभु जी महाराज काशी बनारस ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को कथाओं का श्रवण करवाया। सोमवार को कथा के अंतिम दिन कथा वाचक ने तारकासुर के बध की कथा का सुंदर वर्णन किया। उसके उपरांत भगवान शिव के रुद्राभिषेक की विस्तृत महत्वता की कथा सुनाई। प्रतिदिन नगर के खिरनी बाग रामलीला मैदान में दूर दूर से सैंकड़ों लोग कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा विश्राम के उपरांत सैकड़ो शिव भक्तों ने मंगलवार को भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया इसके उपरांत बुधवार को आचार्य विवेकानंद शास्त्री काशी बनारस के द्वारा हवन यज्ञ के साथ कथा को विधिवत विराम दिया गया।
शाहजहांपुर यूपी। 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का हुआ विधिवत समापन। ब्यूरो रिपोर्ट योगेश बाजपेई। शाहजहांपुरके खिरनी बाग रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का बुधवार को विधिवत हुआ समापन । 11 दिनों
तक आयोजित इस शिवामहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक में कथा वाचक प्रशांत प्रभु जी महाराज काशी बनारस ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को कथाओं का श्रवण करवाया। सोमवार को कथा के अंतिम दिन कथा वाचक ने तारकासुर
के बध की कथा का सुंदर वर्णन किया। उसके उपरांत भगवान शिव के रुद्राभिषेक की विस्तृत महत्वता की कथा सुनाई। प्रतिदिन नगर के खिरनी बाग रामलीला मैदान में दूर दूर से सैंकड़ों लोग कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा
विश्राम के उपरांत सैकड़ो शिव भक्तों ने मंगलवार को भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया इसके उपरांत बुधवार को आचार्य विवेकानंद शास्त्री काशी बनारस के द्वारा हवन यज्ञ के साथ कथा को विधिवत विराम दिया गया।
- वायरल कसमनामे पर डीएम का बड़ा बयान, बोले—शिकायत मिली तो होगी जांच और कार्रवाई शाहजहांपुर। नगर निगम के कुछ पार्षदों का कथित कसमनामा और उससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में कुछ पार्षद गंगाजल हाथ में लेकर नगर निगम से होने वाली कथित ‘आमदनी’ को सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह से जब पूरे मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत उनके संज्ञान में नहीं आई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह उठ रहा है कि वायरल वीडियो में पार्षदों द्वारा जिस ‘आमदनी’ का जिक्र किया जा रहा है, आखिर उसका आशय क्या है? क्या यह महज राजनीतिक बयानबाजी थी या फिर इसके पीछे किसी तरह के लेन-देन का मामला है? वायरल वीडियो और पूरे मामले पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने क्या कहा, सुनिए उनका बड़ा बयान। DM Shahjahanpur शाहजहाँपुर पुलिस Admfr Shahjahanpur Suresh Kumar Khanna CM Yogi Adityanath Arun Kumar Sagar Arvind Kumar Singh Government of UP समर्थक सलोना कुशवाहा Archna Verma UP Police ADG ZONE BAREILLY शाहजहाँपुर सिटीजन2
- 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा का तोहफा रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों-बेटियों को सहयात्री सहित 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा शाहजहांपुर, 26 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शाहजहांपुर के गांधी भवन सभागार में देखा गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी रहे। इस दौरान लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर, एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि रक्षाबंधन से पूर्व प्रदेश की माताओं और बहनों को माननीय मुख्यमंत्री जी ने बड़ा उपहार दिया है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि अब बुजुर्ग माताएं बिना यात्रा व्यय की चिंता के तीर्थाटन करने और अपने परिजनों से मिलने के लिए निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सहयात्री सहित परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत छह चरणों में 25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं और अब तक करीब 27 से 28 लाख बेटियां लाभान्वित हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ही सब्सिडी, अनुदान और ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से अब तक पांच लाख से अधिक बेटियों का विवाह कराया जा चुका है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान भी संचालित किया जा रहा है। लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देना मुख्यमंत्री का सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार माताओं और बहनों के हित में योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। बेटियों की शिक्षा से लेकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और विवाह तक सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान कर रही है। ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सामान्य परिवारों की बुजुर्ग महिलाओं को यात्रा के दौरान आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब वे बिना किसी खर्च की चिंता के यात्रा कर सकेंगी। सरकार महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है। महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से बहनों को अपने भाइयों के घर जाने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलना महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्य अतिथि द्वारा महिलाओं को मिष्ठान एवं साड़ी उपहार में भेंट की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, पीटीओ आरपी गौतम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।4
- *थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की बाइट।* *थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की बाइट।*1
- ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े शाहजहांपुर के थाना खुदागंज क्षेत्र के ग्राम मकरंदापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामले में आवश्यक कार्रवाई की। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।1
- ***रक्षाबंधन सिर्फ त्योहार नहीं, रिश्तों में आत्मीयता और कर्तव्यबोध का पवित्र बंधन*** वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रक्षाबंधन के पर्व को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी संबंधों को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण त्योहार बताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हर बहन के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर प्रेम और विश्वास के रिश्ते को और मजबूत करती है। सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि हिंदू त्योहारों में उन्हें रक्षाबंधन विशेष रूप से आत्मीय लगता है। यह पर्व केवल एक धागा बांधने की परंपरा नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और कर्तव्यबोध को जीवंत करने का अवसर है। इससे परिवार में आपसी प्रेम और आत्मीयता बढ़ती है तथा विवाह के बाद दूसरे परिवार में गई बहन के मायके और ससुराल के संबंधों में भी निकटता आती है। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में भी परिवार के सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी होते हैं, लेकिन रक्षाबंधन का अवसर रिश्तों के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य का विशेष एहसास कराता है। यह पर्व परिवार की एकजुटता, आत्मीयता और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वित्तमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज तक रक्षाबंधन के इस पवित्र अवसर को नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कि एक बार जब वह विदेश में थे, तब भी अपने साथ राखी लेकर गए थे। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कैसी भी रही हों, उन्होंने रक्षाबंधन मनाने की परंपरा को कभी टूटने नहीं दिया।1
- gharelu upay like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen gharelu upay like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल4
- मुरादाबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख राजस्व मुरादाबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख राजस्व मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर 25 अगस्त को विशेष किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 27 ट्रेनों और स्टेशन परिसर की जांच की गई। बिना टिकट यात्रा के 122, अनियमित यात्रा के 93 और गंदगी फैलाने के 22 मामले पकड़े गए। कुल 237 मामलों में रेलवे ने ₹1,50,735 का राजस्व अर्जित किया। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने और स्टेशन व ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।1
- 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, 👉रक्षाबंधन पर सहयात्री समेत तीन दिन फ्री सफर शाहजहांपुर, 26 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। जनपद के गांधी भवन सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश की माताओं और बहनों को बड़ा उपहार दिया है। योजना से प्रदेश की एक करोड़ से अधिक बुजुर्ग महिलाएं लाभान्वित हो सकेंगी। अब वे तीर्थाटन और परिजनों से मिलने के लिए बिना यात्रा खर्च की चिंता के सफर कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक माताओं, बहनों और बेटियों को एक सहयात्री सहित परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, विवाह और सुरक्षा के क्षेत्र में लाभ दिया जा रहा है। लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह और महापौर अर्चना वर्मा ने योजना को महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में महिलाओं को मिष्ठान और साड़ी भी भेंट की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, पीटीओ आरपी गौतम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1