logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा का तोहफा रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों-बेटियों को सहयात्री सहित 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा शाहजहांपुर, 26 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शाहजहांपुर के गांधी भवन सभागार में देखा गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी रहे। इस दौरान लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर, एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि रक्षाबंधन से पूर्व प्रदेश की माताओं और बहनों को माननीय मुख्यमंत्री जी ने बड़ा उपहार दिया है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि अब बुजुर्ग माताएं बिना यात्रा व्यय की चिंता के तीर्थाटन करने और अपने परिजनों से मिलने के लिए निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सहयात्री सहित परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत छह चरणों में 25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं और अब तक करीब 27 से 28 लाख बेटियां लाभान्वित हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ही सब्सिडी, अनुदान और ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से अब तक पांच लाख से अधिक बेटियों का विवाह कराया जा चुका है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान भी संचालित किया जा रहा है। लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देना मुख्यमंत्री का सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार माताओं और बहनों के हित में योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। बेटियों की शिक्षा से लेकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और विवाह तक सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान कर रही है। ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सामान्य परिवारों की बुजुर्ग महिलाओं को यात्रा के दौरान आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब वे बिना किसी खर्च की चिंता के यात्रा कर सकेंगी। सरकार महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है। महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से बहनों को अपने भाइयों के घर जाने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलना महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्य अतिथि द्वारा महिलाओं को मिष्ठान एवं साड़ी उपहार में भेंट की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, पीटीओ आरपी गौतम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।  

8 hrs ago
user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा का तोहफा रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों-बेटियों को सहयात्री सहित 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा शाहजहांपुर, 26 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शाहजहांपुर के गांधी भवन सभागार में देखा गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी रहे। इस दौरान लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर, एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि रक्षाबंधन से पूर्व प्रदेश की माताओं और बहनों को माननीय मुख्यमंत्री जी ने बड़ा

उपहार दिया है। ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि अब बुजुर्ग माताएं बिना यात्रा व्यय की चिंता के तीर्थाटन करने और अपने परिजनों से मिलने के लिए निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सहयात्री सहित परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत छह चरणों में 25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं और अब तक करीब 27 से 28 लाख बेटियां लाभान्वित हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से

जोड़ने के साथ ही सब्सिडी, अनुदान और ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से अब तक पांच लाख से अधिक बेटियों का विवाह कराया जा चुका है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान भी संचालित किया जा रहा है। लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देना मुख्यमंत्री का सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार माताओं और बहनों के हित में योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। बेटियों की शिक्षा से लेकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और विवाह तक सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान कर रही है। ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत

60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सामान्य परिवारों की बुजुर्ग महिलाओं को यात्रा के दौरान आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब वे बिना किसी खर्च की चिंता के यात्रा कर सकेंगी। सरकार महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है। महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से बहनों को अपने भाइयों के घर जाने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलना महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्य अतिथि द्वारा महिलाओं को मिष्ठान एवं साड़ी उपहार में भेंट की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, पीटीओ आरपी गौतम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ईद मिलाद-उन-नबी के जन्म दिन की याद में बाराबफात रोशनी कर धूमधाम से मनाया गया
    1
    ईद मिलाद-उन-नबी के जन्म दिन की याद में बाराबफात रोशनी कर धूमधाम से मनाया गया
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहजहांपुर यूपी। 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का हुआ विधिवत समापन। ब्यूरो रिपोर्ट योगेश बाजपेई। शाहजहांपुरके खिरनी बाग रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का बुधवार को विधिवत हुआ समापन । 11 दिनों तक आयोजित इस शिवामहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक में कथा वाचक प्रशांत प्रभु जी महाराज काशी बनारस ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को कथाओं का श्रवण करवाया। सोमवार को कथा के अंतिम दिन कथा वाचक ने तारकासुर के बध की कथा का सुंदर वर्णन किया। उसके उपरांत भगवान शिव के रुद्राभिषेक की विस्तृत महत्वता की कथा सुनाई। प्रतिदिन नगर के खिरनी बाग रामलीला मैदान में दूर दूर से सैंकड़ों लोग कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा विश्राम के उपरांत सैकड़ो शिव भक्तों ने मंगलवार को भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया इसके उपरांत बुधवार को आचार्य विवेकानंद शास्त्री काशी बनारस के द्वारा हवन यज्ञ के साथ कथा को विधिवत विराम दिया गया।
    4
    शाहजहांपुर यूपी।

11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का हुआ विधिवत समापन।

ब्यूरो रिपोर्ट योगेश बाजपेई।

शाहजहांपुरके  खिरनी बाग रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का बुधवार को विधिवत हुआ समापन । 11  दिनों तक आयोजित इस  शिवामहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक में कथा वाचक  प्रशांत प्रभु जी महाराज काशी बनारस  ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को कथाओं का श्रवण करवाया। सोमवार को कथा के अंतिम दिन कथा वाचक ने  तारकासुर के बध की कथा का सुंदर वर्णन किया। उसके उपरांत भगवान शिव के रुद्राभिषेक की विस्तृत महत्वता की  कथा सुनाई। प्रतिदिन नगर के खिरनी बाग रामलीला मैदान में  दूर दूर से सैंकड़ों लोग कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा विश्राम के उपरांत सैकड़ो शिव भक्तों ने मंगलवार को भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया इसके उपरांत बुधवार को आचार्य विवेकानंद शास्त्री काशी बनारस के द्वारा हवन यज्ञ के साथ कथा को विधिवत विराम दिया गया।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जुलूस में फंसी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों ने निकाला शाहजहांपुर में ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाल इमली चौराहे पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गाड़ी करीब चार मिनट तक फंसी रही। वित्त मंत्री गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। चौराहे पर जुलूस और भारी भीड़ के कारण उनके काफिले को आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल सका। अचानक काफिला रुकने से सुरक्षा कर्मियों के सामने भीड़ को नियंत्रित कर रास्ता बनाने की चुनौती खड़ी हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए लोगों को किनारे कराया और वाहन के निकलने के लिए रास्ता बनाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद भीड़ के बीच से रास्ता बनाया जा सका। इसके बाद वित्त मंत्री की गाड़ी को सुरक्षा घेरे में वहां से सुरक्षित निकालकर आगे रवाना किया गया।
    1
    जुलूस में फंसी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों ने निकाला
शाहजहांपुर में ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाल इमली चौराहे पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गाड़ी करीब चार मिनट तक फंसी रही। वित्त मंत्री गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। चौराहे पर जुलूस और भारी भीड़ के कारण उनके काफिले को आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल सका। अचानक काफिला रुकने से सुरक्षा कर्मियों के सामने भीड़ को नियंत्रित कर रास्ता बनाने की चुनौती खड़ी हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए लोगों को किनारे कराया और वाहन के निकलने के लिए रास्ता बनाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद भीड़ के बीच से रास्ता बनाया जा सका। इसके बाद वित्त मंत्री की गाड़ी को सुरक्षा घेरे में वहां से सुरक्षित निकालकर आगे रवाना किया गया।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ****बारावफात पर पुलिस का सख्त पहरा, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पर्व*** शाहजहांपुर। बारावफात पर्व को लेकर पुलिस पूरे दिन हाई अलर्ट पर रही। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थानों का पैदल भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। बारावफात को लेकर जिलेभर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। लगातार गश्त और निगरानी के साथ अधिकारियों ने भी संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। पुलिस की कड़ी निगरानी और व्यापक सुरक्षा इंतजामों के चलते बारावफात पर्व शाहजहांपुर में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न हो गया। शाहजहांपुर पुलिस का संदेश—सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता।
    1
    ****बारावफात पर पुलिस का सख्त पहरा, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पर्व***
शाहजहांपुर। बारावफात पर्व को लेकर  पुलिस पूरे दिन हाई अलर्ट पर रही। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थानों का पैदल भ्रमण किया।
पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
बारावफात को लेकर जिलेभर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। लगातार गश्त और निगरानी के साथ अधिकारियों ने भी संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
पुलिस की कड़ी निगरानी और व्यापक सुरक्षा इंतजामों के चलते बारावफात पर्व शाहजहांपुर में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न हो गया।
शाहजहांपुर पुलिस का संदेश—सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुरादाबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख राजस्व मुरादाबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख राजस्व मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर 25 अगस्त को विशेष किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 27 ट्रेनों और स्टेशन परिसर की जांच की गई। बिना टिकट यात्रा के 122, अनियमित यात्रा के 93 और गंदगी फैलाने के 22 मामले पकड़े गए। कुल 237 मामलों में रेलवे ने ₹1,50,735 का राजस्व अर्जित किया। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने और स्टेशन व ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
    1
    मुरादाबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख राजस्व
मुरादाबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, 237 मामलों में ₹1.50 लाख राजस्व
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर 25 अगस्त को विशेष किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 27 ट्रेनों और स्टेशन परिसर की जांच की गई। बिना टिकट यात्रा के 122, अनियमित यात्रा के 93 और गंदगी फैलाने के 22 मामले पकड़े गए।
कुल 237 मामलों में रेलवे ने ₹1,50,735 का राजस्व अर्जित किया। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने और स्टेशन व ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • बेटी के जन्म से स्नातक तक शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता दे रही सरकार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की इन योजनाओं से बेटियों की शिक्षा और विवाह का आर्थिक बोझ कम करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बेटी के जन्म से स्नातक तक शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता दे रही सरकार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की इन योजनाओं से बेटियों की शिक्षा और विवाह का आर्थिक बोझ कम करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
    1
    बेटी के जन्म से स्नातक तक शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता दे रही सरकार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सरकार की इन योजनाओं से बेटियों की शिक्षा और विवाह का आर्थिक बोझ कम करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

— मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी


बेटी के जन्म से स्नातक तक शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता दे रही सरकार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
सरकार की इन योजनाओं से बेटियों की शिक्षा और विवाह का आर्थिक बोझ कम करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
— मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #जुलूस_में_फंसी_वित्त_मंत्री_सुरेश_खन्ना की गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों की बढ़ी मुश्किलें #शाहजहांपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी (12 रबीउल अव्वल) के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाल इमली चौराहे पर यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गाड़ी फंस गई। अचानक गाड़ी के फंसने से सुरक्षा कर्मियों की मुश्किलें बढ़ गईं। #काफी_जद्दोजहद के बाद सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी को जुलूस के बीच से आगे #निकलवाया। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही। Suresh Kumar Khanna
    1
    #जुलूस_में_फंसी_वित्त_मंत्री_सुरेश_खन्ना की गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों की बढ़ी मुश्किलें

#शाहजहांपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी (12 रबीउल अव्वल) के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाल इमली चौराहे पर यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गाड़ी फंस गई। अचानक गाड़ी के फंसने से सुरक्षा कर्मियों की मुश्किलें बढ़ गईं। 

#काफी_जद्दोजहद के बाद सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी को जुलूस के बीच से आगे 

#निकलवाया। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही। 
Suresh Kumar Khanna
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • वायरल कसमनामे पर डीएम का बड़ा बयान, बोले—शिकायत मिली तो होगी जांच और कार्रवाई शाहजहांपुर। नगर निगम के कुछ पार्षदों का कथित कसमनामा और उससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में कुछ पार्षद गंगाजल हाथ में लेकर नगर निगम से होने वाली कथित ‘आमदनी’ को सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह से जब पूरे मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत उनके संज्ञान में नहीं आई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह उठ रहा है कि वायरल वीडियो में पार्षदों द्वारा जिस ‘आमदनी’ का जिक्र किया जा रहा है, आखिर उसका आशय क्या है? क्या यह महज राजनीतिक बयानबाजी थी या फिर इसके पीछे किसी तरह के लेन-देन का मामला है? वायरल वीडियो और पूरे मामले पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने क्या कहा, सुनिए उनका बड़ा बयान। DM Shahjahanpur शाहजहाँपुर पुलिस Admfr Shahjahanpur Suresh Kumar Khanna CM Yogi Adityanath Arun Kumar Sagar Arvind Kumar Singh Government of UP समर्थक सलोना कुशवाहा Archna Verma UP Police ADG ZONE BAREILLY शाहजहाँपुर सिटीजन
    2
    वायरल कसमनामे पर डीएम का बड़ा बयान, बोले—शिकायत मिली तो होगी जांच और कार्रवाई

शाहजहांपुर। नगर निगम के कुछ पार्षदों का कथित कसमनामा और उससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में कुछ पार्षद गंगाजल हाथ में लेकर नगर निगम से होने वाली कथित ‘आमदनी’ को सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह से जब पूरे मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत उनके संज्ञान में नहीं आई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अब सवाल यह उठ रहा है कि वायरल वीडियो में पार्षदों द्वारा जिस ‘आमदनी’ का जिक्र किया जा रहा है, आखिर उसका आशय क्या है? क्या यह महज राजनीतिक बयानबाजी थी या फिर इसके पीछे किसी तरह के लेन-देन का मामला है?

वायरल वीडियो और पूरे मामले पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने क्या कहा, सुनिए उनका बड़ा बयान।
DM Shahjahanpur शाहजहाँपुर पुलिस Admfr Shahjahanpur Suresh Kumar Khanna CM Yogi Adityanath Arun Kumar Sagar Arvind Kumar Singh 
Government of UP समर्थक सलोना कुशवाहा Archna Verma UP Police ADG ZONE BAREILLY शाहजहाँपुर सिटीजन
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.