60 वर्ष से अधिक महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, 👉रक्षाबंधन पर सहयात्री समेत तीन दिन फ्री सफर शाहजहांपुर, 26 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। जनपद के गांधी भवन सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश की माताओं और बहनों को बड़ा उपहार दिया है। योजना से प्रदेश की एक करोड़ से अधिक बुजुर्ग महिलाएं लाभान्वित हो सकेंगी। अब वे तीर्थाटन और परिजनों से मिलने के लिए बिना यात्रा खर्च की चिंता के सफर कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक माताओं, बहनों और बेटियों को एक सहयात्री सहित परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, विवाह और सुरक्षा के क्षेत्र में लाभ दिया जा रहा है। लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह और महापौर अर्चना वर्मा ने योजना को महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में महिलाओं को मिष्ठान और साड़ी भी भेंट की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, पीटीओ आरपी गौतम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

- 60 साल महिलाओं को आधार कार्ड दिखाकर बस सेवा लाइफटाइम के लिए फ्री है योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर बहनों के लिए बस सेवा फ्री करी जिसमें 60 साल महिलाओं के लिए हमेशा के लिए फ्री सेवा कर दिया गया महिलाओं को रक्षाबंधन पर योगी आदित्यनाथ ने दिया गिफ्ट1
- सपा जिलाध्यक्ष ने एमएलसी बनाने के वादे की चर्चा को बताया अफवाह शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष को प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर एमएलसी बनाए जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा कथित तौर पर वादा किए जाने की सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को जिलाध्यक्ष ने पूरी तरह अफवाह बताया है। सपा जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कोई मुलाकात या बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर इस तरह की भ्रामक चर्चाएं फैलाई जा रही हैं, जिनका कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से अभी तक कोई सूची जारी नहीं की गई है। जब भी पार्टी प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी करेगी, इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से सभी के सामने आ जाएगी। जिलाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाओं से पार्टी का माहौल खराब करने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने टिकट को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा जब भी कोई निर्णय लिया जाएगा, उसकी आधिकारिक जानकारी सभी को मिल जाएगी। प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद जिसे भी पार्टी अपना उम्मीदवार घोषित करेगी, संगठन पूरी ईमानदारी और मजबूती के साथ उसके पक्ष में चुनाव मैदान में उतरेगा।1
- भगवान की सुंदरता को कैसा लग रहा है कि स्वर्ग जमीन पर कराया हो रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर भगवान को सजाया गया है भगवान चौकसी नाथ मां फूलमती मन मंदिर और महाराज की झांकियां देखने योग्य है सावन के पावन मौके पर क्योंकि सावन का मन खत्म होने वाला अगले दिन रक्षाबंधन है इसलिए भगवान चौकसी नाथ मां पार्वती माता मंदिर और शिलाजीत आधर्मन मंदिर में मनोरम भगवान को सजाया गया है जिसको देखने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं और बहुत अनुपम सुंदरता है जिसका कोई वर्णन नहीं किया जा सकता।1
- राखी बांधकर महिला शिक्षकों ने बीएसए को कराया मुंह मीठा शाहजहांपुर। रक्षाबंधन से पूर्व आयोजित कार्यक्रम के बाद भाई-बहन के स्नेह की खूबसूरत झलक देखने को मिली। महिला शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान महिला शिक्षकों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान और अपनत्व का भाव व्यक्त किया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन की खुशियां और आपसी सौहार्द का माहौल नजर आया।1
- कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी प्यार और मीठी शरारतों की होर है राखी भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🏻🎉 निवेदक : राम लड़ेते कठेरिया पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस हरदोई उ प्र !1
- ₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित #Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS ₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित #Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS1
- योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बस सेवा फ्री कर शाहजहांपुर से रक्षाबंधन के पर पर 148 बस शाहजहांपुर से चलेंगे दिल्ली के लिए1
- ****नाबालिग से छेड़खानी और धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार*** शाहजहांपुर। नाबालिग किशोरी का रास्ता रोककर छेड़खानी करने, मोबाइल नंबर मांगने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बाँस मंडी तिराहे के पास से दबोचा। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 27 वर्षीय अवनीश पुत्र विजेन्द्र पाल निवासी अजीजपुर तालुका रझौआ, थाना रोजा ने 15 वर्षीय किशोरी का रास्ता रोककर उसका मोबाइल नंबर मांगा। नंबर देने से इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 19 अगस्त को भी आरोपी ने रास्ता रोककर छेड़खानी की नीयत से किशोरी का हाथ पकड़कर खींचा और मोबाइल नंबर मांगा। विरोध करने के बावजूद उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अवनीश को करीब 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशेष कुमार और कांस्टेबल सोनू शामिल रहे।1