Shuru
Apke Nagar Ki App…
राखी बांधकर महिला शिक्षकों ने बीएसए को कराया मुंह मीठा शाहजहांपुर। रक्षाबंधन से पूर्व आयोजित कार्यक्रम के बाद भाई-बहन के स्नेह की खूबसूरत झलक देखने को मिली। महिला शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान महिला शिक्षकों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान और अपनत्व का भाव व्यक्त किया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन की खुशियां और आपसी सौहार्द का माहौल नजर आया।
MAHARAJ SINGH
राखी बांधकर महिला शिक्षकों ने बीएसए को कराया मुंह मीठा शाहजहांपुर। रक्षाबंधन से पूर्व आयोजित कार्यक्रम के बाद भाई-बहन के स्नेह की खूबसूरत झलक देखने को मिली। महिला शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान महिला शिक्षकों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान और अपनत्व का भाव व्यक्त किया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन की खुशियां और आपसी सौहार्द का माहौल नजर आया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ****आयुष्मान कार्ड में लापरवाही पर एमओआईसी का वेतन रोकने की चेतावनी*** 👉स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त, 31 अगस्त तक जेएसवाई के लंबित भुगतान निपटाने के निर्देश शाहजहांपुर, 27 अगस्त। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में धीमी प्रगति को लेकर कड़े तेवर दिखाए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने आयुष्मान कार्ड, सीएम डैशबोर्ड और जननी सुरक्षा योजना समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखंड के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा की जाए। लक्ष्य पूरा न करने वाले विकासखंडों में संबंधित एमओआईसी की जवाबदेही तय करते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की सूची को भी अपडेट करने के निर्देश दिए। दूसरे स्थानों पर माइग्रेट कर चुके अथवा मृत व्यक्तियों को नियमानुसार सूची से हटाकर पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा। 15 सितंबर को सभी सीएचओ की बैठक बुलाकर उन्हें स्पष्ट लक्ष्य और कार्ययोजना उपलब्ध कराने तथा आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए। जेएसवाई के भुगतान में देरी पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्तमान में लंबित सभी भुगतान 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत निपटाए जाएं और आगे प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक लाभार्थियों का भुगतान अनिवार्य रूप से पूरा हो। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कम प्रगति वाले संकेतकों पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी पैरामीटर पर गंभीरता से काम हो और नियमित मॉनिटरिंग के जरिए कमियों को समय रहते दूर किया जाए। बैठक में मलेरिया और डेंगू की स्थिति की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि 1 जनवरी से अब तक जनपद में मलेरिया के 182 और डेंगू के चार मामले सामने आए हैं। अधिक प्रभावित क्षेत्रों में दो दिन के भीतर सफाई, जलभराव समाप्त कराने और निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी लार्वा छिड़काव, निगरानी और जन-जागरूकता अभियान तेज करने को भी कहा गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, डीडीओ सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।1
- स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम के सख्त निर्देश k स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम के सख्त निर्देश आयुष्मान कार्ड, जेएसवाई भुगतान और सीएम डैशबोर्ड के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश शाहजहांपुर, 27 अगस्त। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड की सूची अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूसरे स्थानों पर माइग्रेट कर चुके अथवा मृत व्यक्तियों को नियमानुसार सूची से हटाते हुए शेष पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए। प्रत्येक विकासखंड के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा की जाए। लक्ष्य पूरा न करने वाले विकासखंडों में संबंधित एमओआईसी की जवाबदेही तय करते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने 15 सितंबर को सभी सीएचओ की बैठक आयोजित कर उन्हें स्पष्ट लक्ष्य और कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी पैरामीटर पर गंभीरता से कार्य करने को कहा। कम प्रगति वाले संकेतकों में तत्काल सुधार कर निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के तहत लंबित भुगतानों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक सभी भुगतान अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं। वर्तमान में लंबित भुगतान 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मलेरिया और डेंगू की स्थिति की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक जनवरी से अब तक जनपद में मलेरिया के 182 और डेंगू के चार मामले सामने आए हैं। जिलाधिकारी ने अधिक मामलों वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को दो दिवस के भीतर साफ-सफाई, जलभराव समाप्त कराने और मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी, एंटी लार्वा छिड़काव और जन-जागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य कर बीमारी के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, डीडीओ सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।2
- शाहजहाँपुर में शांति और भाईचारे के संदेश के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी शाहजहाँपुर। 12 रबीउल अव्वल के मौके पर शाहजहाँपुर के मोहल्ला जिया खेल स्थित मेहमान शाह से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फ़रीद अली खाँ नूर अहमद एवं तथा समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ की सरपरस्ती में निकाला गया। जुलूस निर्धारित मार्ग से होता हुआ गर्रा फाटक, चारखम्बा और किला पहुंचा, जहां जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और शहर की गंगा-जमुनी तहजीब एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया। जुलूस के दौरान आयोजकों की ओर से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। वहीं समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ ने भाजपा पार्षद दिवाकर मिश्रा और संजय वर्मा का भी अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने देशवासियों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की। जुलूस के दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फरीद अली खाँ, समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ, मेहमान शाह दरगाह के गद्दीनशीन बब्बू मियां, नूर अहमद साहब, आसिफ मौलाना, वाफिर रजा मौलाना, ताहिर खाँ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर आयोजकों ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।1
- कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी प्यार और मीठी शरारतों की होर है राखी भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🏻🎉 निवेदक : कुंवर जयेश प्रसाद पूर्व एमएलसी 135 शाहजहांपुर विधानसभा उ प्र !1
- *थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की बाइट।*1
- jodo mein Dard ke liye gharelu upay like karo share karo follow karo1
- ***जनपद में दूध में डिटर्जेंट! 30 लीटर नकली दूध बरामद** शाहजहांपुर/तिलहर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कन्हानी नगला देहात माली में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में नकली दूध बनाने के गोरखधंधे का खुलासा हुआ। टीम ने मौके से करीब 30 लीटर मिलावटी दूध बरामद किया, जिससे खोया तैयार किया जा रहा था। छापेमारी में रिफाइंड सोयाबीन तेल, तरल डिटर्जेंट और अज्ञात रसायन भी मिले। विभाग ने सभी संदिग्ध पदार्थों के नमूने सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे, जबकि मिलावटी दूध और खोया मौके पर नष्ट करा दिया गया। पूछताछ में आरोपी मुन्नालाल पुत्र राम भरोसे ने कथित तौर पर कई वर्षों से मिलावटी दूध तैयार करने और प्रतिदिन 50 से 60 लीटर दूध बनाने की बात स्वीकार की। आरोप है कि यह दूध आसपास के दूध में मिलाकर बरेली के फतेहगंज स्थित सृजनी दुग्ध केंद्र को भेजा जाता था। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है। बरेली के संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। हथौड़ा बुजुर्ग स्थित मामा स्वीट्स से पेड़े का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।1
- 45 दिन की शादी और प्रेमी का ‘वादा’ — रिश्तों की ऐसी कहानी कि मोहल्ला भी बोले, भाई साहब ये तो स्क्रिप्ट से बाहर है! झांसी-भांडेर की इस कथित प्रेम कहानी ने रिश्तों के उस अध्याय को खोल दिया, जिसे देखकर शायद शादी के कार्ड छापने वाले भी सोच में पड़ जाएं—शादी हुई किसी और से, लेकिन दिल का ‘कॉन्ट्रैक्ट’ पुराने वाले से ही चलता रहा! 45 दिन की शादी और प्रेमी का ‘वादा’ — रिश्तों की ऐसी कहानी कि मोहल्ला भी बोले, भाई साहब ये तो स्क्रिप्ट से बाहर है! झांसी-भांडेर की इस कथित प्रेम कहानी ने रिश्तों के उस अध्याय को खोल दिया, जिसे देखकर शायद शादी के कार्ड छापने वाले भी सोच में पड़ जाएं—शादी हुई किसी और से, लेकिन दिल का ‘कॉन्ट्रैक्ट’ पुराने वाले से ही चलता रहा!1
- पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 30 वर्षीय अभियुक्त राजकुमार पुत्र बांके निवासी मोहल्ला रेती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को 26 अगस्त को सुबह करीब 10:50 बजे उसके घर से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को एक महिला की तहरीर पर मु.अ.सं. 161/26 धारा 74, 351(3) बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त करीब एक माह से पीड़िता की पुत्री को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले जाता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि 17 अगस्त को भी घिसा महल के पास बने बंगर के निकट उसके साथ छेड़छाड़ की गई। घटना किसी को बताने पर अभियुक्त ने पीड़िता और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार और कांस्टेबल सहदेव कुमार, थाना रामचंद्र मिशन शामिल रहे।1