logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम के सख्त निर्देश k स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम के सख्त निर्देश आयुष्मान कार्ड, जेएसवाई भुगतान और सीएम डैशबोर्ड के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश शाहजहांपुर, 27 अगस्त। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड की सूची अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूसरे स्थानों पर माइग्रेट कर चुके अथवा मृत व्यक्तियों को नियमानुसार सूची से हटाते हुए शेष पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए। प्रत्येक विकासखंड के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा की जाए। लक्ष्य पूरा न करने वाले विकासखंडों में संबंधित एमओआईसी की जवाबदेही तय करते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने 15 सितंबर को सभी सीएचओ की बैठक आयोजित कर उन्हें स्पष्ट लक्ष्य और कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी पैरामीटर पर गंभीरता से कार्य करने को कहा। कम प्रगति वाले संकेतकों में तत्काल सुधार कर निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के तहत लंबित भुगतानों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक सभी भुगतान अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं। वर्तमान में लंबित भुगतान 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मलेरिया और डेंगू की स्थिति की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक जनवरी से अब तक जनपद में मलेरिया के 182 और डेंगू के चार मामले सामने आए हैं। जिलाधिकारी ने अधिक मामलों वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को दो दिवस के भीतर साफ-सफाई, जलभराव समाप्त कराने और मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी, एंटी लार्वा छिड़काव और जन-जागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य कर बीमारी के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, डीडीओ सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

58 min ago
user_Ajeet Mishra
Ajeet Mishra
Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
58 min ago

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम के सख्त निर्देश k स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम के सख्त निर्देश आयुष्मान कार्ड, जेएसवाई भुगतान और सीएम डैशबोर्ड के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश शाहजहांपुर, 27 अगस्त। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड की सूची अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूसरे स्थानों पर माइग्रेट कर चुके अथवा मृत व्यक्तियों को नियमानुसार सूची से हटाते हुए शेष पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए। प्रत्येक विकासखंड के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा की जाए। लक्ष्य पूरा न करने वाले विकासखंडों में संबंधित एमओआईसी की जवाबदेही तय करते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने 15 सितंबर को सभी सीएचओ की बैठक आयोजित कर उन्हें स्पष्ट लक्ष्य और कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से

जुड़े सभी पैरामीटर पर गंभीरता से कार्य करने को कहा। कम प्रगति वाले संकेतकों में तत्काल सुधार कर निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के तहत लंबित भुगतानों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक सभी भुगतान अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं। वर्तमान में लंबित भुगतान 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मलेरिया और डेंगू की स्थिति की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक जनवरी से अब तक जनपद में मलेरिया के 182 और डेंगू के चार मामले सामने आए हैं। जिलाधिकारी ने अधिक मामलों वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को दो दिवस के भीतर साफ-सफाई, जलभराव समाप्त कराने और मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी, एंटी लार्वा छिड़काव और जन-जागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य कर बीमारी के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, डीडीओ सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • मिलावटी दूध बनाने की सूचना पर छापा, 30 लीटर दूध बरामद शाहजहांपुर। मिलावटी दूध तैयार किए मिलावटी दूध बनाने की सूचना पर छापा, 30 लीटर दूध बरामद शाहजहांपुर। मिलावटी दूध तैयार किए जाने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पुलिस बल के साथ गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कहानिया नगला देहात माली गांव में छापा मारा। टीम ने मुन्नालाल पुत्र राम भरोसे के घर से करीब 30 लीटर दूध बरामद किया। मौके पर दूध से खोया तैयार किया जा रहा था। जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर टीम ने दूध और खोया नष्ट करा दिया। तलाशी के दौरान टीम को दूध, खोया, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, Laundry Liquid Detergent (अपमिश्रित) तथा अज्ञात रसायन मिले। सभी नमूनों को नियमानुसार सील कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। अधिकारी के अनुसार, पूछताछ में मुन्नालाल ने बताया कि वह कई वर्षों से यह काम कर रहा है और प्रतिदिन केमिकल की मदद से करीब 50 से 60 लीटर दूध तैयार करता है। वह आसपास के लोगों से दूध एकत्र कर उसमें मिलावट कर तैयार दूध को विभिन्न स्थानों पर आपूर्ति करता था। आरोपी ने बताया कि वह इसे तिलहर स्थित एक दुग्ध केंद्र पर भी आपूर्ति करता था। दुग्ध केंद्र का सेंटर उसकी पत्नी सुकरानी के नाम पर बताया गया है। मामले की जानकारी संबंधित दुग्ध कंपनी के अधिकारियों को भी दी गई है। मौके से बरामद दूध, खोया, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, अपमिश्रित लिक्विड डिटर्जेंट और अज्ञात रसायन को जब्त कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया। आरोपी मुन्नालाल के खिलाफ BNSS की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस अभिरक्षा में दिया गया है। कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सुभाष तिवारी, विनय कुमार यादव, मनोज कुमार और सौरभ सैनी की टीम कार्रवाई में शामिल रही। इसके अलावा टीम ने हथौड़ा बुजुर्ग स्थित मामा स्वीट्स से पेड़ा का एक नमूना भी संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    4
    मिलावटी दूध बनाने की सूचना पर छापा, 30 लीटर दूध बरामद
शाहजहांपुर। मिलावटी दूध तैयार किए
मिलावटी दूध बनाने की सूचना पर छापा, 30 लीटर दूध बरामद
शाहजहांपुर। मिलावटी दूध तैयार किए जाने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पुलिस बल के साथ गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कहानिया नगला देहात माली गांव में छापा मारा। टीम ने मुन्नालाल पुत्र राम भरोसे के घर से करीब 30 लीटर दूध बरामद किया। मौके पर दूध से खोया तैयार किया जा रहा था। जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर टीम ने दूध और खोया नष्ट करा दिया।
तलाशी के दौरान टीम को दूध, खोया, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, Laundry Liquid Detergent (अपमिश्रित) तथा अज्ञात रसायन मिले। सभी नमूनों को नियमानुसार सील कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया।
अधिकारी के अनुसार, पूछताछ में मुन्नालाल ने बताया कि वह कई वर्षों से यह काम कर रहा है और प्रतिदिन केमिकल की मदद से करीब 50 से 60 लीटर दूध तैयार करता है। वह आसपास के लोगों से दूध एकत्र कर उसमें मिलावट कर तैयार दूध को विभिन्न स्थानों पर आपूर्ति करता था। आरोपी ने बताया कि वह इसे तिलहर स्थित एक दुग्ध केंद्र पर भी आपूर्ति करता था। दुग्ध केंद्र का सेंटर उसकी पत्नी सुकरानी के नाम पर बताया गया है।
मामले की जानकारी संबंधित दुग्ध कंपनी के अधिकारियों को भी दी गई है। मौके से बरामद दूध, खोया, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, अपमिश्रित लिक्विड डिटर्जेंट और अज्ञात रसायन को जब्त कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया। आरोपी मुन्नालाल के खिलाफ BNSS की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस अभिरक्षा में दिया गया है।
कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सुभाष तिवारी, विनय कुमार यादव, मनोज कुमार और सौरभ सैनी की टीम कार्रवाई में शामिल रही।
इसके अलावा टीम ने हथौड़ा बुजुर्ग स्थित मामा स्वीट्स से पेड़ा का एक नमूना भी संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    46 min ago
  • ₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित #Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS ₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित #Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS
    1
    ₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित
#Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS
₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित
#Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए ।मुख्य उद्देश्यजीवन की सुरक्षा: दुर्घटना के दौरान सिर की गंभीर चोटों और मौत के जोखिम को कम करना।नियमों का पालन: लोगों को केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की आदत डालने के लिए जागरूक करना।समुदाय की भागीदारी: रैलियों, नुक्कड़ नाटक, और विशेष अभियानों के माध्यम से समाज में सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाना।
    1
    हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए
हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए ।मुख्य उद्देश्यजीवन की सुरक्षा: दुर्घटना के दौरान सिर की गंभीर चोटों और मौत के जोखिम को कम करना।नियमों का पालन: लोगों को केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की आदत डालने के लिए जागरूक करना।समुदाय की भागीदारी: रैलियों, नुक्कड़ नाटक, और विशेष अभियानों के माध्यम से समाज में सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाना।
    user_Arvind Kumar Pandey
    Arvind Kumar Pandey
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शाहजहाँपुर में शांति और भाईचारे के संदेश के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी शाहजहाँपुर। 12 रबीउल अव्वल के मौके पर शाहजहाँपुर के मोहल्ला जिया खेल स्थित मेहमान शाह से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फ़रीद अली खाँ नूर अहमद एवं तथा समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ की सरपरस्ती में निकाला गया। जुलूस निर्धारित मार्ग से होता हुआ गर्रा फाटक, चारखम्बा और किला पहुंचा, जहां जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और शहर की गंगा-जमुनी तहजीब एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया। जुलूस के दौरान आयोजकों की ओर से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। वहीं समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ ने भाजपा पार्षद दिवाकर मिश्रा और संजय वर्मा का भी अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने देशवासियों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की। जुलूस के दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फरीद अली खाँ, समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ, मेहमान शाह दरगाह के गद्दीनशीन बब्बू मियां, नूर अहमद साहब, आसिफ मौलाना, वाफिर रजा मौलाना, ताहिर खाँ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर आयोजकों ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
    1
    शाहजहाँपुर में शांति और भाईचारे के संदेश के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
शाहजहाँपुर। 12 रबीउल अव्वल के मौके पर शाहजहाँपुर के मोहल्ला जिया खेल स्थित मेहमान शाह से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फ़रीद अली खाँ नूर अहमद एवं  तथा समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ की सरपरस्ती में निकाला गया।
जुलूस निर्धारित मार्ग से होता हुआ गर्रा फाटक, चारखम्बा और किला पहुंचा, जहां जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और शहर की गंगा-जमुनी तहजीब एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
जुलूस के दौरान आयोजकों की ओर से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। वहीं समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ ने भाजपा पार्षद दिवाकर मिश्रा और संजय वर्मा का भी अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने देशवासियों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की।
जुलूस के दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फरीद अली खाँ, समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ, मेहमान शाह दरगाह के गद्दीनशीन बब्बू मियां, नूर अहमद साहब, आसिफ मौलाना, वाफिर रजा मौलाना, ताहिर खाँ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर आयोजकों ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी प्यार और मीठी शरारतों की होर है राखी भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🏻🎉 निवेदक : कुंवर जयेश प्रसाद पूर्व एमएलसी 135 शाहजहांपुर विधानसभा उ प्र !
    1
    कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी
प्यार और मीठी शरारतों की होर है राखी
भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी
बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी

रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🏻🎉

निवेदक : 
कुंवर जयेश प्रसाद पूर्व एमएलसी 
135 शाहजहांपुर विधानसभा उ प्र !
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की बाइट।*
    1
    *थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की बाइट।*
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ****आयुष्मान कार्ड में लापरवाही पर एमओआईसी का वेतन रोकने की चेतावनी*** 👉स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त, 31 अगस्त तक जेएसवाई के लंबित भुगतान निपटाने के निर्देश शाहजहांपुर, 27 अगस्त। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में धीमी प्रगति को लेकर कड़े तेवर दिखाए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने आयुष्मान कार्ड, सीएम डैशबोर्ड और जननी सुरक्षा योजना समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखंड के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा की जाए। लक्ष्य पूरा न करने वाले विकासखंडों में संबंधित एमओआईसी की जवाबदेही तय करते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की सूची को भी अपडेट करने के निर्देश दिए। दूसरे स्थानों पर माइग्रेट कर चुके अथवा मृत व्यक्तियों को नियमानुसार सूची से हटाकर पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा। 15 सितंबर को सभी सीएचओ की बैठक बुलाकर उन्हें स्पष्ट लक्ष्य और कार्ययोजना उपलब्ध कराने तथा आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए। जेएसवाई के भुगतान में देरी पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्तमान में लंबित सभी भुगतान 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत निपटाए जाएं और आगे प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक लाभार्थियों का भुगतान अनिवार्य रूप से पूरा हो। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कम प्रगति वाले संकेतकों पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी पैरामीटर पर गंभीरता से काम हो और नियमित मॉनिटरिंग के जरिए कमियों को समय रहते दूर किया जाए। बैठक में मलेरिया और डेंगू की स्थिति की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि 1 जनवरी से अब तक जनपद में मलेरिया के 182 और डेंगू के चार मामले सामने आए हैं। अधिक प्रभावित क्षेत्रों में दो दिन के भीतर सफाई, जलभराव समाप्त कराने और निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी लार्वा छिड़काव, निगरानी और जन-जागरूकता अभियान तेज करने को भी कहा गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, डीडीओ सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    ****आयुष्मान कार्ड में लापरवाही पर एमओआईसी का वेतन रोकने की चेतावनी***

👉स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त, 31 अगस्त तक जेएसवाई के लंबित भुगतान निपटाने के निर्देश

शाहजहांपुर, 27 अगस्त। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में धीमी प्रगति को लेकर कड़े तेवर दिखाए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने आयुष्मान कार्ड, सीएम डैशबोर्ड और जननी सुरक्षा योजना समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखंड के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा की जाए। लक्ष्य पूरा न करने वाले विकासखंडों में संबंधित एमओआईसी की जवाबदेही तय करते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए।
उन्होंने आयुष्मान कार्ड की सूची को भी अपडेट करने के निर्देश दिए। दूसरे स्थानों पर माइग्रेट कर चुके अथवा मृत व्यक्तियों को नियमानुसार सूची से हटाकर पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा। 15 सितंबर को सभी सीएचओ की बैठक बुलाकर उन्हें स्पष्ट लक्ष्य और कार्ययोजना उपलब्ध कराने तथा आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए।
जेएसवाई के भुगतान में देरी पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्तमान में लंबित सभी भुगतान 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत निपटाए जाएं और आगे प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक लाभार्थियों का भुगतान अनिवार्य रूप से पूरा हो।
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कम प्रगति वाले संकेतकों पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी पैरामीटर पर गंभीरता से काम हो और नियमित मॉनिटरिंग के जरिए कमियों को समय रहते दूर किया जाए।
बैठक में मलेरिया और डेंगू की स्थिति की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि 1 जनवरी से अब तक जनपद में मलेरिया के 182 और डेंगू के चार मामले सामने आए हैं। अधिक प्रभावित क्षेत्रों में दो दिन के भीतर सफाई, जलभराव समाप्त कराने और निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी लार्वा छिड़काव, निगरानी और जन-जागरूकता अभियान तेज करने को भी कहा गया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, डीडीओ सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • ****नाबालिग से छेड़खानी और धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार*** शाहजहांपुर। नाबालिग किशोरी का रास्ता रोककर छेड़खानी करने, मोबाइल नंबर मांगने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बाँस मंडी तिराहे के पास से दबोचा। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 27 वर्षीय अवनीश पुत्र विजेन्द्र पाल निवासी अजीजपुर तालुका रझौआ, थाना रोजा ने 15 वर्षीय किशोरी का रास्ता रोककर उसका मोबाइल नंबर मांगा। नंबर देने से इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 19 अगस्त को भी आरोपी ने रास्ता रोककर छेड़खानी की नीयत से किशोरी का हाथ पकड़कर खींचा और मोबाइल नंबर मांगा। विरोध करने के बावजूद उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अवनीश को करीब 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशेष कुमार और कांस्टेबल सोनू शामिल रहे।
    1
    ****नाबालिग से छेड़खानी और धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार***

शाहजहांपुर। नाबालिग किशोरी का रास्ता रोककर छेड़खानी करने, मोबाइल नंबर मांगने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बाँस मंडी तिराहे के पास से दबोचा।
पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 27 वर्षीय अवनीश पुत्र विजेन्द्र पाल निवासी अजीजपुर तालुका रझौआ, थाना रोजा ने 15 वर्षीय किशोरी का रास्ता रोककर उसका मोबाइल नंबर मांगा। नंबर देने से इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 19 अगस्त को भी आरोपी ने रास्ता रोककर छेड़खानी की नीयत से किशोरी का हाथ पकड़कर खींचा और मोबाइल नंबर मांगा। विरोध करने के बावजूद उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया।
तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अवनीश को करीब 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशेष कुमार और कांस्टेबल सोनू शामिल रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.