logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

****नाबालिग से छेड़खानी और धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार*** शाहजहांपुर। नाबालिग किशोरी का रास्ता रोककर छेड़खानी करने, मोबाइल नंबर मांगने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बाँस मंडी तिराहे के पास से दबोचा। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 27 वर्षीय अवनीश पुत्र विजेन्द्र पाल निवासी अजीजपुर तालुका रझौआ, थाना रोजा ने 15 वर्षीय किशोरी का रास्ता रोककर उसका मोबाइल नंबर मांगा। नंबर देने से इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 19 अगस्त को भी आरोपी ने रास्ता रोककर छेड़खानी की नीयत से किशोरी का हाथ पकड़कर खींचा और मोबाइल नंबर मांगा। विरोध करने के बावजूद उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अवनीश को करीब 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशेष कुमार और कांस्टेबल सोनू शामिल रहे।

56 min ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
56 min ago

****नाबालिग से छेड़खानी और धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार*** शाहजहांपुर। नाबालिग किशोरी का रास्ता रोककर छेड़खानी करने, मोबाइल नंबर मांगने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बाँस मंडी तिराहे के पास से दबोचा। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 27 वर्षीय अवनीश पुत्र विजेन्द्र पाल निवासी अजीजपुर तालुका रझौआ, थाना रोजा ने 15 वर्षीय किशोरी का रास्ता रोककर उसका मोबाइल नंबर मांगा। नंबर देने से इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 19 अगस्त को भी आरोपी ने रास्ता रोककर छेड़खानी की नीयत से किशोरी का हाथ पकड़कर खींचा और मोबाइल नंबर मांगा। विरोध करने के बावजूद उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अवनीश को करीब 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशेष कुमार और कांस्टेबल सोनू शामिल रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम के सख्त निर्देश k स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम के सख्त निर्देश आयुष्मान कार्ड, जेएसवाई भुगतान और सीएम डैशबोर्ड के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश शाहजहांपुर, 27 अगस्त। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड की सूची अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूसरे स्थानों पर माइग्रेट कर चुके अथवा मृत व्यक्तियों को नियमानुसार सूची से हटाते हुए शेष पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए। प्रत्येक विकासखंड के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा की जाए। लक्ष्य पूरा न करने वाले विकासखंडों में संबंधित एमओआईसी की जवाबदेही तय करते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने 15 सितंबर को सभी सीएचओ की बैठक आयोजित कर उन्हें स्पष्ट लक्ष्य और कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी पैरामीटर पर गंभीरता से कार्य करने को कहा। कम प्रगति वाले संकेतकों में तत्काल सुधार कर निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के तहत लंबित भुगतानों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक सभी भुगतान अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं। वर्तमान में लंबित भुगतान 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मलेरिया और डेंगू की स्थिति की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक जनवरी से अब तक जनपद में मलेरिया के 182 और डेंगू के चार मामले सामने आए हैं। जिलाधिकारी ने अधिक मामलों वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को दो दिवस के भीतर साफ-सफाई, जलभराव समाप्त कराने और मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी, एंटी लार्वा छिड़काव और जन-जागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य कर बीमारी के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, डीडीओ सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
    2
    स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम के सख्त निर्देश k
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम के सख्त निर्देश
आयुष्मान कार्ड, जेएसवाई भुगतान और सीएम डैशबोर्ड के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
शाहजहांपुर, 27 अगस्त। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड की सूची अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूसरे स्थानों पर माइग्रेट कर चुके अथवा मृत व्यक्तियों को नियमानुसार सूची से हटाते हुए शेष पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए। प्रत्येक विकासखंड के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा की जाए। लक्ष्य पूरा न करने वाले विकासखंडों में संबंधित एमओआईसी की जवाबदेही तय करते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने 15 सितंबर को सभी सीएचओ की बैठक आयोजित कर उन्हें स्पष्ट लक्ष्य और कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी पैरामीटर पर गंभीरता से कार्य करने को कहा। कम प्रगति वाले संकेतकों में तत्काल सुधार कर निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जननी सुरक्षा योजना के तहत लंबित भुगतानों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक सभी भुगतान अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं। वर्तमान में लंबित भुगतान 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मलेरिया और डेंगू की स्थिति की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक जनवरी से अब तक जनपद में मलेरिया के 182 और डेंगू के चार मामले सामने आए हैं। जिलाधिकारी ने अधिक मामलों वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को दो दिवस के भीतर साफ-सफाई, जलभराव समाप्त कराने और मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी, एंटी लार्वा छिड़काव और जन-जागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य कर बीमारी के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, डीडीओ सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी प्यार और मीठी शरारतों की होर है राखी भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🏻🎉 निवेदक : कुंवर जयेश प्रसाद पूर्व एमएलसी 135 शाहजहांपुर विधानसभा उ प्र !
    1
    कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी
प्यार और मीठी शरारतों की होर है राखी
भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी
बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी

रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🏻🎉

निवेदक : 
कुंवर जयेश प्रसाद पूर्व एमएलसी 
135 शाहजहांपुर विधानसभा उ प्र !
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की बाइट।*
    1
    *थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की बाइट।*
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • jodo mein Dard ke liye gharelu upay like karo share karo follow karo
    1
    jodo mein Dard ke liye gharelu upay like karo share karo follow karo
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • 45 दिन की शादी और प्रेमी का ‘वादा’ — रिश्तों की ऐसी कहानी कि मोहल्ला भी बोले, भाई साहब ये तो स्क्रिप्ट से बाहर है! झांसी-भांडेर की इस कथित प्रेम कहानी ने रिश्तों के उस अध्याय को खोल दिया, जिसे देखकर शायद शादी के कार्ड छापने वाले भी सोच में पड़ जाएं—शादी हुई किसी और से, लेकिन दिल का ‘कॉन्ट्रैक्ट’ पुराने वाले से ही चलता रहा! 45 दिन की शादी और प्रेमी का ‘वादा’ — रिश्तों की ऐसी कहानी कि मोहल्ला भी बोले, भाई साहब ये तो स्क्रिप्ट से बाहर है! झांसी-भांडेर की इस कथित प्रेम कहानी ने रिश्तों के उस अध्याय को खोल दिया, जिसे देखकर शायद शादी के कार्ड छापने वाले भी सोच में पड़ जाएं—शादी हुई किसी और से, लेकिन दिल का ‘कॉन्ट्रैक्ट’ पुराने वाले से ही चलता रहा!
    1
    45 दिन की शादी और प्रेमी का ‘वादा’ — रिश्तों की ऐसी कहानी कि मोहल्ला भी बोले, भाई साहब ये तो स्क्रिप्ट से बाहर है!
झांसी-भांडेर की इस कथित प्रेम कहानी ने रिश्तों के उस अध्याय को खोल दिया, जिसे देखकर शायद शादी के कार्ड छापने वाले भी सोच में पड़ जाएं—शादी हुई किसी और से, लेकिन दिल का ‘कॉन्ट्रैक्ट’ पुराने वाले से ही चलता रहा!
45 दिन की शादी और प्रेमी का ‘वादा’ — रिश्तों की ऐसी कहानी कि मोहल्ला भी बोले, भाई साहब ये तो स्क्रिप्ट से बाहर है!
झांसी-भांडेर की इस कथित प्रेम कहानी ने रिश्तों के उस अध्याय को खोल दिया, जिसे देखकर शायद शादी के कार्ड छापने वाले भी सोच में पड़ जाएं—शादी हुई किसी और से, लेकिन दिल का ‘कॉन्ट्रैक्ट’ पुराने वाले से ही चलता रहा!
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ईद मिलाद-उन-नबी के जन्म दिन की याद में बाराबफात रोशनी कर धूमधाम से मनाया गया
    1
    ईद मिलाद-उन-नबी के जन्म दिन की याद में बाराबफात रोशनी कर धूमधाम से मनाया गया
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ***जनपद में दूध में डिटर्जेंट! 30 लीटर नकली दूध बरामद** शाहजहांपुर/तिलहर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कन्हानी नगला देहात माली में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में नकली दूध बनाने के गोरखधंधे का खुलासा हुआ। टीम ने मौके से करीब 30 लीटर मिलावटी दूध बरामद किया, जिससे खोया तैयार किया जा रहा था। छापेमारी में रिफाइंड सोयाबीन तेल, तरल डिटर्जेंट और अज्ञात रसायन भी मिले। विभाग ने सभी संदिग्ध पदार्थों के नमूने सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे, जबकि मिलावटी दूध और खोया मौके पर नष्ट करा दिया गया। पूछताछ में आरोपी मुन्नालाल पुत्र राम भरोसे ने कथित तौर पर कई वर्षों से मिलावटी दूध तैयार करने और प्रतिदिन 50 से 60 लीटर दूध बनाने की बात स्वीकार की। आरोप है कि यह दूध आसपास के दूध में मिलाकर बरेली के फतेहगंज स्थित सृजनी दुग्ध केंद्र को भेजा जाता था। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है। बरेली के संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। हथौड़ा बुजुर्ग स्थित मामा स्वीट्स से पेड़े का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
    1
    ***जनपद में दूध में डिटर्जेंट! 30 लीटर नकली दूध बरामद**

शाहजहांपुर/तिलहर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कन्हानी नगला देहात माली में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में नकली दूध बनाने के गोरखधंधे का खुलासा हुआ। टीम ने मौके से करीब 30 लीटर मिलावटी दूध बरामद किया, जिससे खोया तैयार किया जा रहा था।
छापेमारी में रिफाइंड सोयाबीन तेल, तरल डिटर्जेंट और अज्ञात रसायन भी मिले। विभाग ने सभी संदिग्ध पदार्थों के नमूने सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे, जबकि मिलावटी दूध और खोया मौके पर नष्ट करा दिया गया।
पूछताछ में आरोपी मुन्नालाल पुत्र राम भरोसे ने कथित तौर पर कई वर्षों से मिलावटी दूध तैयार करने और प्रतिदिन 50 से 60 लीटर दूध बनाने की बात स्वीकार की। आरोप है कि यह दूध आसपास के दूध में मिलाकर बरेली के फतेहगंज स्थित सृजनी दुग्ध केंद्र को भेजा जाता था।
आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है। बरेली के संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। हथौड़ा बुजुर्ग स्थित मामा स्वीट्स से पेड़े का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नेपाल के रसुआ जिले की आबादी करीब 45 हजार है। लेकिन ये काठमांडू से 125 किलोमीटर ही दूर है। दूसरी बात इसी रूट से लोग कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाते हैं। इसलिए इस जिले में हमेशा से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। नदियों के किनारे स्थिति यह है कि पूरा का पूरा इलाका मलबे में तब्दील हो गया है। इस इलाके को देखिए। यहां अच्छे और बड़े मकान थे, अब सब मलबे से भर गए।
    1
    नेपाल के रसुआ जिले की आबादी करीब 45 हजार है। लेकिन ये काठमांडू से 125 किलोमीटर ही दूर है। दूसरी बात इसी रूट से लोग कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाते हैं। 

इसलिए इस जिले में हमेशा से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। नदियों के किनारे स्थिति यह है कि पूरा का पूरा इलाका मलबे में तब्दील हो गया है। 

इस इलाके को देखिए। यहां 
अच्छे और बड़े मकान थे, अब सब मलबे से भर गए।
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 30 वर्षीय अभियुक्त राजकुमार पुत्र बांके निवासी मोहल्ला रेती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को 26 अगस्त को सुबह करीब 10:50 बजे उसके घर से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को एक महिला की तहरीर पर मु.अ.सं. 161/26 धारा 74, 351(3) बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त करीब एक माह से पीड़िता की पुत्री को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले जाता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि 17 अगस्त को भी घिसा महल के पास बने बंगर के निकट उसके साथ छेड़छाड़ की गई। घटना किसी को बताने पर अभियुक्त ने पीड़िता और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार और कांस्टेबल सहदेव कुमार, थाना रामचंद्र मिशन शामिल रहे।
    1
    पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में
पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 30 वर्षीय अभियुक्त राजकुमार पुत्र बांके निवासी मोहल्ला रेती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को 26 अगस्त को सुबह करीब 10:50 बजे उसके घर से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को एक महिला की तहरीर पर मु.अ.सं. 161/26 धारा 74, 351(3) बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त करीब एक माह से पीड़िता की पुत्री को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले जाता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि 17 अगस्त को भी घिसा महल के पास बने बंगर के निकट उसके साथ छेड़छाड़ की गई। घटना किसी को बताने पर अभियुक्त ने पीड़िता और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार और कांस्टेबल सहदेव कुमार, थाना रामचंद्र मिशन शामिल रहे।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.