Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन के जिला ओलम्पिक स्कूल गेम्स 2026 में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Amir Sohail
ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन के जिला ओलम्पिक स्कूल गेम्स 2026 में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मऊरानीपुर में युवक से मारपीट कर सोने के आभूषण और स्कूटी लूटने का आरोप मऊरानीपुर में युवक से मारपीट कर सोने के आभूषण और स्कूटी लूटने का आरोप झांसी के मऊरानीपुर कस्बे में एक युवक ने कुछ लोगों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने, सोने के आभूषण और स्कूटी लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित विजय सोनी निवासी पाठकपुरा ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सामान बरामद कराने की मांग की है। पीड़ित के अनुसार 30 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे वह टीकमगढ़ बस स्टैंड से बाइक से घर जा रहा था। बाजपेईपुरा के पास संजू सोनी ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई, भतीजों और अन्य साथियों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने उसके साथ मारपीट की और उसके हाथ से सोने की दो अंगूठियां, करीब 30 ग्राम की सोने की चेन तथा रुद्राक्ष माला छीन ली। इसके बाद उसकी एक्टिवा स्कूटी भी जबरन ले गए। पीड़ित ने बताया कि शोर सुनकर साथ मौजूद हरगोविंद व अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का दावा है कि घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। विजय सोनी का आरोप है कि शिकायत लेकर मऊरानीपुर कोतवाली पहुंचने पर उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पुलिस ने उसका ही शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तथा लूटे गए आभूषण और स्कूटी बरामद कराने की मांग की है।4
- झाँसी–उरई रेल खंड का मंडल रेल प्रबंधक ने किया गहन निरीक्षण झाँसी;सुरक्षित एवं सुगम रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंडल रेल प्रबंधक, झाँसी श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा आज दिनांक 02.09.2026 को परख यान से झाँसी–उरई रेल खंड का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेल पथ, ओएचई, सिग्नलिंग, समपार फाटकों सहित विभिन्न रेल परिसंपत्तियों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उरई रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान EI रूम, SSE/TRD डिपो, प्रतीक्षालय, आरपीएफ एवं जीआरपी कार्यालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही स्टेशन परिसर में जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन की समग्र व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संरक्षा एवं परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके पश्चात एट स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया। यहाँ यात्री सुविधाओं, स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं एवं रेल परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा स्टेशन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किमी 1217/15-17 पर रेल ट्रैक एवं पॉइंट का विशेष रूप से गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेल जॉइंट एवं वेल्डिंग, स्लीपर फिटिंग, गेज-अलाइनमेंट, बैलास्ट पैकिंग तथा पॉइंट मशीन, स्विच रेल, क्रॉसिंग, लॉकिंग एवं डिटेक्शन आदि की स्थिति को बारीकी से परखा गया। मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को रेल पथ एवं पॉइंट की अनुरक्षण व्यवस्था में उच्चतम संरक्षा मानकों को बनाए रखने तथा किसी भी कमी को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने समपार फाटक संख्या 159-C/3E का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात गेटमैन वरुण कुमार पांडे से संरक्षा संबंधी संवाद किया। उनके संतोषजनक ज्ञान एवं सजग कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उत्कृष्ट कार्य के प्रोत्साहन हेतु ₹2,000 के पुरस्कार की घोषणा की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि सुरक्षित रेल संचालन के लिए रेल परिसंपत्तियों का नियमित निरीक्षण एवं अनुरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संरक्षा के प्रति सदैव सजग रहते हुए निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य श्री अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर सेंट्रल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सीमा तिवारी समेत अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।4
- पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन1
- दबोह-भांडेर रोड स्थित खेरापति हनुमान मंदिर के पास 2.5 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन चोरी, अज्ञात चोरों ने काटे विद्युत तार दबोह-भांडेर रोड स्थित खेरापति हनुमानजी मंदिर के पास मौजा धौंड में अज्ञात आरोपियों द्वारा किसानों की करीब 2.5 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। बताया गया कि चोरों ने विद्युत लाइन के तार काटकर उन्हें चोरी कर लिया, जिससे किसानों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। मामले में म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि. वितरण केंद्र सालौन के सहायक प्रबंधक राहुल कुमार गौड़, पिता राजेंद्र गौड़, उम्र 35 वर्ष, ने घटना की सूचना दी। घटना खेरापति हनुमानजी मंदिर के पास, दबोह-भांडेर रोड पर बताई गई है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। चोरी हुए विद्युत तार की कीमत का आकलन विभाग द्वारा किया जा रहा है।1
- उरई कोर्ट के सामने दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो में पुलिस वाले में भी लगा थप्पड़1
- दतिया महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने निभाया अपना वादा, तिरुपति में किया केशदान,उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद वादा किया पूरा, दतिया में सुंदरकांड और पूजन-पाठ कर कराया शुद्धिकरण कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह पर साधा निशाना, बोले—अब उन्हें मुझसे माफी मांगनी चाहिए दतिया उपचुनाव के दौरान दतिया राजघराने के महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने बीजेपी की जीत का दावा किया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर उपचुनाव में बीजेपी की हार होती है, तो वह तिरुपति जाकर केशदान करेंगे। उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने अपना वादा पूरा किया। वह तिरुपति पहुंचे और वहां केशदान किया। इसके बाद दतिया में सुंदरकांड और पूजन-पाठ का आयोजन कर शुद्धिकरण कराया गया। दरअसल, उपचुनाव के दौरान महाराज के बयान को लेकर कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने उन्हें ‘बहरूपिया राजा’ बताया था। अब महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने विधायक घनश्याम सिंह पर पलटवार किया है। महाराज ने कहा कि उन्होंने उपचुनाव के दौरान किया अपना वादा पूरा कर दिया है। अब कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को उनसे माफी मांगनी चाहिए।1
- 28वें चालीहा व्रत अखंड ज्योति महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. संदीप सरावगी ने लिया आशीर्वाद झांसी में 28वें चालीहा व्रत अखंड ज्योति महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब झांसी। पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रानी महल स्थित पूज्य सिंधी पंचायत भवन में भगवान श्री झूलेलाल जी का 28वां चालीहा व्रत अखंड ज्योति महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में भगवान श्री झूलेलाल जी की आरती, भजन-संध्या एवं विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि भगवान झूलेलाल जी का संदेश प्रेम, भाईचारे, सेवा और एकता का है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झांसी हमेशा आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जानी जाती रही है। ऐसे आयोजन इस भावना को और मजबूत करते हैं। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान श्री झूलेलाल जी की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 1 सितंबर को चालीहा साहिब पाठ के भोग साहिब के बाद आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। इसके पश्चात श्रद्धालु पवित्र बेतवा नदी, ओरछा धाम में चालीहा साहिब की अखंड ज्योति के विसर्जन के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम में पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इनमें अध्यक्ष हरीश हासानी, अध्यक्ष आकाश खियानी, मुख्य संरक्षक चंद्र प्रकाश नैनवानी, मुख्य सचिव जय किशन फबयानी, संरक्षक राम अहूजा, वासुदेव वाधवा, अशोक जैसवानी, सचिन मूलचंद गंगवानी, अमित कुमार गोदबानी, कोषाध्यक्ष अनिल मखीजा, उपाध्यक्ष महेश पवनी, बसंत रंगलानी, राजकुमार बसरानी, घनश्याम दास, प्रमुख सलाहकार ठाकुर नेनवानी, सह-कोषाध्यक्ष नितेश रंगलानी, मीडिया प्रभारी दिनेश कोडवानी, ऑडिटर सीए प्रतीक मेघानी, जतिन बचवानी, धर्मेंद्र खटीक, मोहित लक्षकार, राकेश सिद्धांत गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- एरच बांध कब होगा शुरू? गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने खोला राज; पूर्व विधायक दीपनारायण को लेकर भी दिया बड़ा बयान1
- झांसी में 28वें चालीहा व्रत अखंड ज्योति महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब1