28वें चालीहा व्रत अखंड ज्योति महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. संदीप सरावगी ने लिया आशीर्वाद झांसी में 28वें चालीहा व्रत अखंड ज्योति महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब झांसी। पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रानी महल स्थित पूज्य सिंधी पंचायत भवन में भगवान श्री झूलेलाल जी का 28वां चालीहा व्रत अखंड ज्योति महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में भगवान श्री झूलेलाल जी की आरती, भजन-संध्या एवं विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि भगवान झूलेलाल जी का संदेश प्रेम, भाईचारे, सेवा और एकता का है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झांसी हमेशा आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जानी जाती रही है। ऐसे आयोजन इस भावना को और मजबूत करते हैं। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान श्री झूलेलाल जी की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 1 सितंबर को चालीहा साहिब पाठ के भोग साहिब के बाद आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। इसके पश्चात श्रद्धालु पवित्र बेतवा नदी, ओरछा धाम में चालीहा साहिब की अखंड ज्योति के विसर्जन के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम में पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इनमें अध्यक्ष हरीश हासानी, अध्यक्ष आकाश खियानी, मुख्य संरक्षक चंद्र प्रकाश नैनवानी, मुख्य सचिव जय किशन फबयानी, संरक्षक राम अहूजा, वासुदेव वाधवा, अशोक जैसवानी, सचिन मूलचंद गंगवानी, अमित कुमार गोदबानी, कोषाध्यक्ष अनिल मखीजा, उपाध्यक्ष महेश पवनी, बसंत रंगलानी, राजकुमार बसरानी, घनश्याम दास, प्रमुख सलाहकार ठाकुर नेनवानी, सह-कोषाध्यक्ष नितेश रंगलानी, मीडिया प्रभारी दिनेश कोडवानी, ऑडिटर सीए प्रतीक मेघानी, जतिन बचवानी, धर्मेंद्र खटीक, मोहित लक्षकार, राकेश सिद्धांत गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

- जया फिटनेस सेंटर’ का हुआ शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी बेहतर फिटनेस की सुविधा झांसी। युवाओं एवं आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ‘जया फिटनेस सेंटर’ का शुभारंभ पुनावली रोड स्थित खातीबाबा मंदिर के पास किया गया। सेंटर का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर संचालक जयसिंह राजा की माताजी छोटी राजा ने किया। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर संचालक जयसिंह राजा को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सेंटर के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह देखने को मिला। जया फिटनेस सेंटर में युवाओं को नियमित व्यायाम एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आधुनिक जिम की सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई है। संचालक जयसिंह राजा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ शरीर के लिए नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। फिटनेस को केवल शरीर बनाने तक सीमित न रखते हुए इसे स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेंटर के माध्यम से युवाओं को नियमित कसरत के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए फिटनेस को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में लला गुर्जर, राहुल गुप्ता, राजेंद्र राजा, दीपक साहू एवं सौरभ साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने जया फिटनेस सेंटर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक जयसिंह राजा को शुभकामनाएं दीं।1
- ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन के जिला ओलम्पिक स्कूल गेम्स 2026 में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन1
- झांसी करारी में जातिसूचक गाली-गलौज व हमले का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की मांग करारी में जातिसूचक गाली-गलौज व हमले का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की मांग झांसी के करारी में एक युवक पर जातिसूचक गाली-गलौज व हमले का आरोप लगा है, इसकी जानकारी होने पर बसपा का एक प्रतिनिधिमण्डल जिलाध्यक्ष बी डी फुले के नेतृत्व में एसएसपी से मिला, प्रतिनिधि मण्डल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की मांग की. बसपा प्रतिनिधि मण्डल ने एसएसपी को बताया कि करारी निवासी सचिन अहिरवार ने दबंगों पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने, गाली-गलौज व मारपीट के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, 28 अगस्त को करारी की एक नाई की दुकान पर मामूली बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि ब्रजेश ने उसकी स्कूटी की चाबी छीन ली और साथियों को लाठी-डंडों के साथ बुलाकर हमला करने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बाद वह वहां से भागकर अपनी जान बचा सका। सचिन का आरोप है कि उसे और उसके परिवार को लगातार जान-माल का खतरा बना हुआ है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।3
- प्रेस विज्ञप्ति *झाँसी–उरई रेल खंड का मंडल रेल प्रबंधक ने किया गहन निरीक्षण* *संरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन एवं यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर* झाँसी;सुरक्षित एवं सुगम रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंडल रेल प्रबंधक, झाँसी श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा आज दिनांक 02.09.2026 को परख यान से झाँसी–उरई रेल खंड का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेल पथ, ओएचई, सिग्नलिंग, समपार फाटकों सहित विभिन्न रेल परिसंपत्तियों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उरई रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान EI रूम, SSE/TRD डिपो, प्रतीक्षालय, आरपीएफ एवं जीआरपी कार्यालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही स्टेशन परिसर में जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन की समग्र व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संरक्षा एवं परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके पश्चात एट स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया। यहाँ यात्री सुविधाओं, स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं एवं रेल परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा स्टेशन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किमी 1217/15-17 पर रेल ट्रैक एवं पॉइंट का विशेष रूप से गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेल जॉइंट एवं वेल्डिंग, स्लीपर फिटिंग, गेज-अलाइनमेंट, बैलास्ट पैकिंग तथा पॉइंट मशीन, स्विच रेल, क्रॉसिंग, लॉकिंग एवं डिटेक्शन आदि की स्थिति को बारीकी से परखा गया। मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को रेल पथ एवं पॉइंट की अनुरक्षण व्यवस्था में उच्चतम संरक्षा मानकों को बनाए रखने तथा किसी भी कमी को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने समपार फाटक संख्या 159-C/3E का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात गेटमैन वरुण कुमार पांडे से संरक्षा संबंधी संवाद किया। उनके संतोषजनक ज्ञान एवं सजग कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उत्कृष्ट कार्य के प्रोत्साहन हेतु ₹2,000 के पुरस्कार की घोषणा की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि सुरक्षित रेल संचालन के लिए रेल परिसंपत्तियों का नियमित निरीक्षण एवं अनुरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संरक्षा के प्रति सदैव सजग रहते हुए निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य श्री अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर सेंट्रल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सीमा तिवारी समेत अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर में 77वें सार्वजनिक भंडारे का हुआ भव्य आयोजन1
- झांसी के मऊरानीपुर में पत्नी ने पति और प्रेमिकाको एक साथ पकड़ा जमकर की धुनाई वीडियो वायरल1
- भाण्डेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, बिजली तार, मोटर, पंखे सहित चोरी का माल बरामद, निकाला जुलूस भाण्डेर थाना पुलिस ने चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 2026 को एमपीईबी कार्यालय भाण्डेर से बिजली के तार चोरी होने की शिकायत पर अपराध क्रमांक 133/26 धारा 305(ई) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर भाण्डेर-चिरगांव रोड हाईवे बायपास स्थित कोक सिंह के ढाबे के पास दो संदिग्धों को पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान राज पुत्र अकरम अली उम्र 20 वर्ष एवं शहबाज पुत्र लतीफ उम्र 19 वर्ष, निवासी काजीपाठा भाण्डेर के रूप में हुई। उनके कब्जे से चोरी किए गए बिजली के तार के चार बंडल बरामद किए गए। वहीं, 12 अगस्त 2026 को बागपुरा निवासी जीतेन्द्र कुशवाहा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 145/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। 1 सितंबर को सूचना पर बाईपास सरसई तिराहा से आजाद उर्फ भूरे पुत्र अन्नु उर्फ अनवर खान उम्र 26 वर्ष और निक्कू खान पुत्र राजू खान उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से कॉपर तार, पंखे, पानी की मोटरें, मोटरों के कॉपर तार एवं अन्य सामान बरामद हुआ। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।1
- घनाराम मॉल-मल्टीप्लेक्स में मैकडॉनल्ड्स का भव्य शुभारंभ, झांसी को मिला आधुनिक शॉपिंग और एंटरटेनमेंट हब झांसी। बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरती झांसी को अब आधुनिक शॉपिंग और मनोरंजन की नई सौगात मिल गई है। घनाराम ग्रुप एवं वीएसएस हाउसिंग ग्रुप की संयुक्त कंपनी घनाराम मल्टीप्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में निर्मित भव्य घनाराम मॉल-मल्टीप्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध फूड ब्रांड मैकडॉनल्ड्स (McDonald’s) का विधिवत भव्य शुभारंभ किया गया। यह ड्रीम प्रोजेक्ट आरएलडीए (RLDA) से लीज पर ली गई भूमि पर विकसित किया गया है। घनाराम मॉल के शुरू होने से झांसी के शहरी विकास और आधुनिक जीवनशैली को नया आयाम मिलने की उम्मीद है। शुभारंभ अवसर पर मॉल के प्रमुख निदेशकों एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें घनाराम ग्रुप के डायरेक्टर श्याम सुंदर सिंह, परविंदर सिंह एवं रविंद्र सिंह तथा वीएसएस हाउसिंग ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती सुषमा सरावगी, शुभम सरावगी एवं शौर्य सरावगी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर घनाराम मल्टीप्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विजय कुमार सरावगी ने बताया कि घनाराम मॉल को झांसी के नागरिकों के लिए एक विश्वस्तरीय शॉपिंग एवं एंटरटेनमेंट हब के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि देश-विदेश के कई प्रमुख नेशनल एवं इंटरनेशनल ब्रांड्स ने मॉल के साथ एमओयू (MOU) साइन कर लिया है। उन्होंने कहा कि मॉल के कई प्रमुख शोरूम में इंटीरियर का कार्य तेजी से चल रहा है और आने वाले समय में कई बड़े ब्रांड्स के स्टोर भी आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। मैकडॉनल्ड्स के शुभारंभ के साथ ही झांसीवासियों को अब अपने ही शहर में आधुनिक ब्रांडेड शॉपिंग, खानपान और मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध होने लगी हैं।1