logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तिरुपति शुगर मिल में मिल कर्मी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

on 8 December
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Bettiah, Pashchim Champaran•
on 8 December

तिरुपति शुगर मिल में मिल कर्मी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

  • user_Rajkumar Paswan
    Rajkumar Paswan
    Dharampur, Samastipur
    😤
    on 9 December
More news from बिहार and nearby areas
  • समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री तरण जोत सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 09.03.2026.
    1
    समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री तरण जोत सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  09.03.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • आज भितहा अंचल के खाप टोला और परसौना कोइरी टोला के दर्जनों किसान समाहरणालय पहुंचे और जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा। किसानों ने बताया कि उनकी रैयती जमीन जिस मौजा में स्थित है, उसकी जमाबंदी गलती से दूसरे मौजा में दर्ज कर दी गई है। इस गलती के कारण उन्हें जमीन की खरीद-बिक्री और अन्य आवश्यक कार्यों में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने आगे कहा कि वे इस समस्या के समाधान के लिए लंबे समय से अंचल कार्यालय भितहा का चक्कर लगा रहे हैं। 7 सितंबर 2024 को अंचलाधिकारी ने 15 दिनों में सुधार का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 27 सितंबर 2024 को किसानों ने अनुमंडल पदाधिकारी बगहा और उप समाहर्ता को भी आवेदन सौंपा, साथ ही भूमि सुधार मंत्री को भी इस मामले की जानकारी दी गई। किसानों ने बताया कि भितहा अंचल के सैकड़ों किसानों की करीब 500 एकड़ जमीन इस समस्या से प्रभावित है और इसे लेकर उनका जीवन और खेती के कामकाज पर असर पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस मुद्दे का त्वरित और ठोस समाधान किया जाए ताकि उनकी जमीन की समस्या दूर हो और वे अपनी खेती और जमीन से जुड़े सभी काम आसानी से कर सकें। किसानों की यह गुहार प्रशासन के समक्ष एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने आई है और अब सभी की निगाहें यह देख रही हैं कि इस लंबे समय से अटके मामले का समाधान कब और कैसे होगा।
    1
    आज भितहा अंचल के खाप टोला और परसौना कोइरी टोला के दर्जनों किसान समाहरणालय पहुंचे और जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा। किसानों ने बताया कि उनकी रैयती जमीन जिस मौजा में स्थित है, उसकी जमाबंदी गलती से दूसरे मौजा में दर्ज कर दी गई है। इस गलती के कारण उन्हें जमीन की खरीद-बिक्री और अन्य आवश्यक कार्यों में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने आगे कहा कि वे इस समस्या के समाधान के लिए लंबे समय से अंचल कार्यालय भितहा का चक्कर लगा रहे हैं। 7 सितंबर 2024 को अंचलाधिकारी ने 15 दिनों में सुधार का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 27 सितंबर 2024 को किसानों ने अनुमंडल पदाधिकारी बगहा और उप समाहर्ता को भी आवेदन सौंपा, साथ ही भूमि सुधार मंत्री को भी इस मामले की जानकारी दी गई।
किसानों ने बताया कि भितहा अंचल के सैकड़ों किसानों की करीब 500 एकड़ जमीन इस समस्या से प्रभावित है और इसे लेकर उनका जीवन और खेती के कामकाज पर असर पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस मुद्दे का त्वरित और ठोस समाधान किया जाए ताकि उनकी जमीन की समस्या दूर हो और वे अपनी खेती और जमीन से जुड़े सभी काम आसानी से कर सकें।
किसानों की यह गुहार प्रशासन के समक्ष एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने आई है और अब सभी की निगाहें यह देख रही हैं कि इस लंबे समय से अटके मामले का समाधान कब और कैसे होगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    10 hrs ago
  • ramgarhva mangalpur Panchayat mein aam bahut jyada maja liya hai
    1
    ramgarhva mangalpur Panchayat mein aam bahut jyada maja liya hai
    user_Suraj Sahni
    Suraj Sahni
    Ramgarhwa, Purbi Champaran•
    23 hrs ago
  • Post by Niraj Raj
    1
    Post by Niraj Raj
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • राजरप्पा स्थित माँ छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ हुई बदसलूकी की घटना बेहद मार्मिक और चिंताजनक है। बताया जाता है कि मंदिर परिसर में एक युवक को उसकी माँ और पत्नी के सामने पुलिसकर्मियों द्वारा बेरहमी से पीटा गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। यह घटना न सिर्फ पुलिस की संवेदनहीनता को दर्शाती है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। मंदिर जैसे आस्था के स्थान पर श्रद्धालुओं के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुखद है। जरूरत है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों का भरोसा कायम रहे।
    1
    राजरप्पा स्थित माँ छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ हुई बदसलूकी की घटना बेहद मार्मिक और चिंताजनक है। बताया जाता है कि मंदिर परिसर में एक युवक को उसकी माँ और पत्नी के सामने पुलिसकर्मियों द्वारा बेरहमी से पीटा गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। यह घटना न सिर्फ पुलिस की संवेदनहीनता को दर्शाती है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। मंदिर जैसे आस्था के स्थान पर श्रद्धालुओं के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुखद है। जरूरत है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों का भरोसा कायम रहे।
    user_सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    City Star गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    6 hrs ago
  • गोपालगंज : हथुआ-मीरगंज मार्ग पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना, मजार से लौट रही मुश्लिम महिला की मौ/त #gopalganj #news
    1
    गोपालगंज : हथुआ-मीरगंज मार्ग पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना, मजार से लौट रही मुश्लिम महिला की मौ/त 
#gopalganj #news
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    Gopalganj, Bihar•
    9 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण जिले के मटियारी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ​बताया जा रहा है कि यह घटना मटियारी थाना क्षेत्र के बनकटवा वार्ड नंबर 10 की है। परिजनों के अनुसार, 7 मार्च की शाम करीब 5 बजे रामू कुमार किसी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान सनबरसा चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामू कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ​घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। ​पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर 8 मार्च को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ​मृतक की पहचान रामू कुमार, पिता देवरायन महतो, निवासी बनकटवा वार्ड नंबर 10, मटियारी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    पश्चिम चंपारण जिले के मटियारी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
​बताया जा रहा है कि यह घटना मटियारी थाना क्षेत्र के बनकटवा वार्ड नंबर 10 की है। परिजनों के अनुसार, 7 मार्च की शाम करीब 5 बजे रामू कुमार किसी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान सनबरसा चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामू कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
​घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
​पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर 8 मार्च को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
​मृतक की पहचान रामू कुमार, पिता देवरायन महतो, निवासी बनकटवा वार्ड नंबर 10, मटियारी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण जिले के शनिचरी थाना को अब नया और आधुनिक भवन मिल गया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया डॉ. शौर्य सुमन ने विधिवत फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर शनिचरी थाना के नवीन भवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। उद्घाटन समारोह के दौरान लौरिया के माननीय विधायक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित पुलिस केंद्र बेतिया, योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षी पदाधिकारी, शनिचरी थाना के थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। सभी ने नए भवन के शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने इस अवसर पर कहा कि नए भवन के शुरू होने से पुलिस कार्य प्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन पुलिसकर्मियों के कार्य को भी अधिक सुगम बनाएगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा और विश्वास को कायम रखना है। नए भवन के माध्यम से थाना क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याएं रखने और उनका त्वरित समाधान पाने में और अधिक सुविधा मिलेगी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शनिचरी थाना का यह नया भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिससे पुलिस कार्यों के संचालन में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। नए भवन के उद्घाटन के साथ ही स्थानीय लोगों में भी खुशी देखी गई। लोगों ने उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत होगा।
    1
    पश्चिम चंपारण जिले के शनिचरी थाना को अब नया और आधुनिक भवन मिल गया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया डॉ. शौर्य सुमन ने विधिवत फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर शनिचरी थाना के नवीन भवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।
उद्घाटन समारोह के दौरान लौरिया के माननीय विधायक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित पुलिस केंद्र बेतिया, योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षी पदाधिकारी, शनिचरी थाना के थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। सभी ने नए भवन के शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने इस अवसर पर कहा कि नए भवन के शुरू होने से पुलिस कार्य प्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन पुलिसकर्मियों के कार्य को भी अधिक सुगम बनाएगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक साबित होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा और विश्वास को कायम रखना है। नए भवन के माध्यम से थाना क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याएं रखने और उनका त्वरित समाधान पाने में और अधिक सुविधा मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शनिचरी थाना का यह नया भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिससे पुलिस कार्यों के संचालन में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी।
नए भवन के उद्घाटन के साथ ही स्थानीय लोगों में भी खुशी देखी गई। लोगों ने उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत होगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    11 hrs ago
  • निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता लेते समय कहा कि पापा के कमी को खेलने नहीं देंगे सबका ख्याल रखेंगे|
    1
    निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता लेते समय कहा कि पापा के कमी को खेलने नहीं देंगे सबका ख्याल रखेंगे|
    user_BN Chitranjan
    BN Chitranjan
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.