logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध खनन के विरुद्ध मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिट्टी लदा ट्रैक्टर सीज अवैध खनन के विरुद्ध मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिट्टी लदा ट्रैक्टर सीज मंगलपुर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार की भोर बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदे एक ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, संदलपुर कस्बे के आसपास गुरुवार की भोर मिट्टी खनन किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को सीज कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में लंबे समय से बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किए जाने की चर्चाएं हैं। आरोप है कि रात के अंधेरे में मशीनों के जरिए मिट्टी की खुदाई की जाती है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सरकारी वाहनों की गतिविधि की भनक लगते ही खनन से जुड़े लोगों को इसकी सूचना मिल जाती है, जिससे कार्रवाई से पहले ही मौके से वाहन और मशीनें हटाए जाने की बात सामने आती रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ताजा कार्रवाई के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर आगे क्या कार्रवाई की जाती है। थाना प्रभारी मंगलपुर प्रवीण कुमार ने गुरुवार करीब ढाई बजे बताया कि मिट्टी लदे ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है।

16 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

अवैध खनन के विरुद्ध मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिट्टी लदा ट्रैक्टर सीज अवैध खनन के विरुद्ध मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिट्टी लदा ट्रैक्टर सीज मंगलपुर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार की भोर बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदे एक ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, संदलपुर कस्बे के आसपास गुरुवार की भोर मिट्टी खनन किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को सीज कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में लंबे समय से बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किए जाने की चर्चाएं हैं। आरोप है कि रात के अंधेरे में मशीनों के जरिए मिट्टी की खुदाई की जाती है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सरकारी वाहनों की गतिविधि की भनक लगते ही खनन से जुड़े लोगों को इसकी सूचना मिल जाती है, जिससे कार्रवाई से पहले ही मौके से वाहन और मशीनें हटाए जाने की बात सामने आती रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ताजा कार्रवाई के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर आगे क्या कार्रवाई की जाती है। थाना प्रभारी मंगलपुर प्रवीण कुमार ने गुरुवार करीब ढाई बजे बताया कि मिट्टी लदे ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिकंदरा में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल सिकंदरा में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा, कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा में गुरुवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। गणेश विसर्जन यात्रा में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पूरा कस्बा “गणपति बप्पा मोरया, गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु निर्धारित मार्गों से भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर जुलूस के रूप में निकले। डीजे और गाजे-बाजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए। जगह-जगह अबीर-गुलाल उड़ाकर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को विदाई दी। गणेश विसर्जन यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भगवान गणेश महोत्सव के मुख्य सदस्य, अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ बगड़ बाजपेई, नितेश मिश्रा, उमेश मिश्रा, पूर्व फौजी गौरव शुक्ला, विनय कुमार शर्मा, बबित मिश्रा, पंकज पाल, चेयरमैन प्रतिनिधि सिकंदरा और सिंटू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, गणेश विसर्जन यात्रा को लेकर सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। निर्धारित मार्गों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और शांतिपूर्ण तरीके से गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराया।
    3
    सिकंदरा में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

सिकंदरा में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
सिकंदरा, कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा में गुरुवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। गणेश विसर्जन यात्रा में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पूरा कस्बा “गणपति बप्पा मोरया, गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना” के जयकारों से गूंज उठा।
श्रद्धालु निर्धारित मार्गों से भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर जुलूस के रूप में निकले। डीजे और गाजे-बाजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए। जगह-जगह अबीर-गुलाल उड़ाकर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को विदाई दी। गणेश विसर्जन यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में भगवान गणेश महोत्सव के मुख्य सदस्य, अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ बगड़ बाजपेई, नितेश मिश्रा, उमेश मिश्रा, पूर्व फौजी गौरव शुक्ला, विनय कुमार शर्मा, बबित मिश्रा, पंकज पाल, चेयरमैन प्रतिनिधि सिकंदरा और सिंटू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
वहीं, गणेश विसर्जन यात्रा को लेकर सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। निर्धारित मार्गों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और शांतिपूर्ण तरीके से गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराया।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सिकंदरा में गणेश महोत्सव के समापन पर महाकालेश्वर मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, देर शाम तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सिकंदरा। कस्बे में गणेश महोत्सव के समापन के बाद गुरुवार को महाकालेश्वर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम करीब चार बजे शुरू हुए भंडारे में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बे से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान गणेश व महाकालेश्वर के जयकारे लगाए। भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बनी रही। शाम करीब 8:30 बजे तक बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचते रहे। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। भंडारे में देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की बात आयोजकों ने कही। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
    1
    सिकंदरा में गणेश महोत्सव के समापन पर महाकालेश्वर मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, देर शाम तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सिकंदरा। कस्बे में गणेश महोत्सव के समापन के बाद गुरुवार को महाकालेश्वर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम करीब चार बजे शुरू हुए भंडारे में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बे से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान गणेश व महाकालेश्वर के जयकारे लगाए।
भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बनी रही। शाम करीब 8:30 बजे तक बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचते रहे। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। भंडारे में देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की बात आयोजकों ने कही। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • परौंख गाँव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध से मारपीट, जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज जाँच शुरू परौंख गाँव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध से मारपीट, जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज जाँच शुरू कानपुर देहात के मंगलपुर, थाना क्षेत्र के परौंख गांव में जमीन भतीजे के नाम किए जाने को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। एक वृद्ध ने परिवार के ही लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, अनाज उठा ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परौंख निवासी करन सिंह पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अविवाहित और वृद्ध हैं। आरोप है कि उनकी देखभाल और सेवा करने वाले भतीजे अजीत पुत्र जयकरन के नाम उन्होंने अपने हिस्से की जमीन कर दी थी। इसी बात को लेकर परिवार के कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे और आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। पीड़ित के मुताबिक, राममहेश व गगन पुत्रगण छूटकू, जयकरन पुत्र छोटेलाल तथा छूटकू की पत्नी (नाम अज्ञात) पर घर में रखा अनाज उठा ले जाने का भी आरोप है। विरोध करने पर आरोपितों द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही गई है। तहरीर में करन सिंह ने आरोप लगाया कि 22 सितंबर की रात करीब 10 बजे उक्त लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    परौंख गाँव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध से मारपीट, जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज जाँच शुरू
परौंख गाँव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध से मारपीट, जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज जाँच शुरू 
कानपुर देहात के मंगलपुर,  थाना क्षेत्र के परौंख गांव में जमीन भतीजे के नाम किए जाने को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। एक वृद्ध ने परिवार के ही लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, अनाज उठा ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
परौंख निवासी करन सिंह पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अविवाहित और वृद्ध हैं। आरोप है कि उनकी देखभाल और सेवा करने वाले भतीजे अजीत पुत्र जयकरन के नाम उन्होंने अपने हिस्से की जमीन कर दी थी। इसी बात को लेकर परिवार के कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे और आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करते हैं।
पीड़ित के मुताबिक, राममहेश व गगन पुत्रगण छूटकू, जयकरन पुत्र छोटेलाल तथा छूटकू की पत्नी (नाम अज्ञात) पर घर में रखा अनाज उठा ले जाने का भी आरोप है। विरोध करने पर आरोपितों द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही गई है।
तहरीर में करन सिंह ने आरोप लगाया कि 22 सितंबर की रात करीब 10 बजे उक्त लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
मामले में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे बुधवार दोपहर बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने एक शिक्षक को घेरकर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर शिक्षक की जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। सहजपुर गांव निवासी विनोद कुशवाहा कांधी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे वह चंद्रिका मेंशन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। शिक्षक के मुताबिक, वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकाल ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मारपीट की घटना सामने आई है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। उन्हें सिकंदरा भेजा गया है। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे बुधवार दोपहर बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने एक शिक्षक को घेरकर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर शिक्षक की जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। सहजपुर गांव निवासी विनोद कुशवाहा कांधी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे वह चंद्रिका मेंशन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। शिक्षक के मुताबिक, वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकाल ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मारपीट की घटना सामने आई है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। उन्हें सिकंदरा भेजा गया है।
    3
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे बुधवार दोपहर बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने एक शिक्षक को घेरकर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर शिक्षक की जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।
सहजपुर गांव निवासी विनोद कुशवाहा कांधी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे वह चंद्रिका मेंशन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।
शिक्षक के मुताबिक, वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकाल ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मारपीट की घटना सामने आई है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। उन्हें सिकंदरा भेजा गया है।
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे बुधवार दोपहर बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने एक शिक्षक को घेरकर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर शिक्षक की जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।
सहजपुर गांव निवासी विनोद कुशवाहा कांधी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे वह चंद्रिका मेंशन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।
शिक्षक के मुताबिक, वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकाल ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मारपीट की घटना सामने आई है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। उन्हें सिकंदरा भेजा गया है।
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • डेरापुर सीएचसी से निकली 102 एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हालत में मिली, चोरी की सूचना से मचा हड़कंप खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद डेरापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डेरापुर से बुधवार तड़के 102 एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 0502 के चोरी होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि एंबुलेंस के चालक शैलेश यादव और ईएमटी इरम हैं। सुबह एंबुलेंस थाना क्षेत्र के थानवापुर के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में एंबुलेंस चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार नशे की हालत में एंबुलेंस के पलटने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, बुधवार शाम करीब तीन बजे प्रोग्राम मैनेजर रंजन विश्वकर्मा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति एंबुलेंस को ले गया था और दुर्घटना के बाद एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में डेरापुर थाने में तहरीर दी जा रही है। उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी। अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि एंबुलेंस को कौन ले गया और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।
    3
    डेरापुर सीएचसी से निकली 102 एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हालत में मिली, चोरी की सूचना से मचा हड़कंप
खबर कानपुर देहात
पत्रकार इकबाल अहमद
डेरापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डेरापुर से बुधवार तड़के 102 एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 0502 के चोरी होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि एंबुलेंस के चालक शैलेश यादव और ईएमटी इरम हैं। सुबह एंबुलेंस थाना क्षेत्र के थानवापुर के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में एंबुलेंस चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार नशे की हालत में एंबुलेंस के पलटने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
वहीं, बुधवार शाम करीब तीन बजे प्रोग्राम मैनेजर रंजन विश्वकर्मा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति एंबुलेंस को ले गया था और दुर्घटना के बाद एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में डेरापुर थाने में तहरीर दी जा रही है। उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी।
अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि एंबुलेंस को कौन ले गया और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* सहार के पूर्वा सोमवंशी में 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार। शराब के नशे में पिता उम्मेद सिंह पर बेटे रिशू उर्फ ईशू की हत्या का आरोप। पुलिस के मुताबिक, रुपये चोरी को लेकर विवाद के बाद खंभे से बांधकर की थी पिटाई। मारपीट में किशोर की मौत के बाद शव चारपाई पर रखकर आरोपी पिता हुआ था फरार। पुलिस ने 24 सितंबर को आरोपी उम्मेद सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी और बांस का डंडा बरामद। थाना सहार पुलिस ने BNS की धारा 103(1) में दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई शुरू की।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*

सहार के पूर्वा सोमवंशी में 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार।

शराब के नशे में पिता उम्मेद सिंह पर बेटे रिशू उर्फ ईशू की हत्या का आरोप।

पुलिस के मुताबिक, रुपये चोरी को लेकर विवाद के बाद खंभे से बांधकर की थी पिटाई।

मारपीट में किशोर की मौत के बाद शव चारपाई पर रखकर आरोपी पिता हुआ था फरार।

पुलिस ने 24 सितंबर को आरोपी उम्मेद सिंह को गिरफ्तार किया।

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी और बांस का डंडा बरामद।

थाना सहार पुलिस ने BNS की धारा 103(1) में दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई शुरू की।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *थाना सहार पुलिस टीम द्वारा थाना सहार क्षेत्रांर्गत पुर्वा सोमवंश में शराब के नशे में पिता द्वारा 15 वर्षीय पुत्र की हत्या के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-* औरैया। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 24.09.2026 को थाना सहार पुलिस टीम द्वारा थाना सहार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त उम्मेद सिह पुत्र महेन्द्र सिह को गिरफ्तार किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी नीरज पुत्र उम्मेद सिंह निवासी पुर्वा सोमवंशी थाना सहार द्वारा तहरीर दी गई की दिनाँक 21.09.2026 को वह और उसकी बड़ी बहन श्री गणेश पूजा/कीर्तन मे शामिल होने गए थे घर पर छोटी बहन व छोटा भाई रीषू उर्फ ईशू थे तभी उनके पिता उम्मेद सिहं घर पर आये और रिशू उर्फ ईशू की इधर उधर से मिल रही शिकायतों के कारण मकान के खम्बे में बाँधकर डन्डे से मारपीट की जिससे उसकी मृत्यू हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम उम्मेद सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में आज दिनांक 24.09.2026 को समय 15.23 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *पूछताछ विवरण* - पूछताछ में उम्मेद सिंह द्वारा बताया गया कि उसका पुत्र रिशु उर्फ ईशु रुपये चोरी करने को लेकर बार-बार विवाद करता था । दिनांक 21.09.2026 की रात्रि में उसने अपने पुत्र को घर के खम्भे से रस्सी से बांधकर बांस के डण्डे से मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद वह शव को चारपाई पर रखकर मौके से फरार हो गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं बांस का डण्डा बरामद कराया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* - 1- उम्मेद सिह पुत्र महेन्द्र सिह निवासी पुर्वा सोमवंशी थाना सहार जनपद औरैया उम्र करीब 45 वर्ष । *अभियोग का विवरण -* 1.मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना सहार जनपद औरैया । *अपराधिक इतिहास-* 1- मु0अ0सं0 66/2019 धारा 279/338 भादवि0 थाना बिधूना जनपद औरैया । 2- मु0अ0सं0 24/2026 धारा 106(1)/281 बीएनएसएस थाना सहार जनपद औरैया । *बरामदगी-* 1.घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं बांस का डण्डा । *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 1-उ0नि0 श्री गनेश गुप्ता थानाध्यक्ष थाना सहार जनपद औरैया मय हमराह । 2- उ0नि0 श्री अरविन्द सिंह थाना सहार जनपद औरैया मय हमराह । 3.कां0 विचित्र प्रताप सिंह थाना सहार जनपद औरैया 4.कां0 राकेश चौधरी थाना सहार जनपद औरैया 5.कां0 रोहित कुमार थाना सहार जनपद औरैया
    1
    *थाना सहार पुलिस टीम द्वारा थाना सहार क्षेत्रांर्गत पुर्वा सोमवंश में शराब के नशे में पिता द्वारा 15 वर्षीय पुत्र की हत्या के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
औरैया। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 24.09.2026 को थाना सहार पुलिस टीम द्वारा थाना सहार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त उम्मेद सिह पुत्र महेन्द्र सिह को गिरफ्तार किया गया। 
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी नीरज पुत्र उम्मेद सिंह निवासी पुर्वा सोमवंशी थाना सहार द्वारा तहरीर दी गई की दिनाँक 21.09.2026 को वह और उसकी बड़ी बहन श्री गणेश पूजा/कीर्तन मे शामिल होने गए थे घर पर छोटी बहन व छोटा भाई रीषू उर्फ ईशू थे तभी उनके पिता उम्मेद सिहं घर पर आये और रिशू उर्फ ईशू की इधर उधर से मिल रही शिकायतों के कारण मकान के खम्बे में बाँधकर डन्डे से मारपीट की जिससे उसकी मृत्यू हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम उम्मेद सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में आज दिनांक 24.09.2026 को समय 15.23 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । 
*पूछताछ विवरण* - पूछताछ में उम्मेद सिंह द्वारा बताया गया कि उसका पुत्र रिशु उर्फ ईशु रुपये चोरी करने को लेकर बार-बार विवाद करता था । दिनांक 21.09.2026 की रात्रि में उसने अपने पुत्र को घर के खम्भे से रस्सी से बांधकर बांस के डण्डे से मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद वह शव को चारपाई पर रखकर मौके से फरार हो गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं बांस का डण्डा बरामद कराया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का  विवरण* -
1- उम्मेद सिह पुत्र महेन्द्र सिह निवासी पुर्वा सोमवंशी थाना सहार जनपद औरैया उम्र करीब 45 वर्ष ।
*अभियोग का विवरण -*
1.मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना सहार जनपद औरैया ।
*अपराधिक इतिहास-*
1- मु0अ0सं0 66/2019 धारा 279/338 भादवि0 थाना बिधूना जनपद औरैया ।
2- मु0अ0सं0 24/2026 धारा 106(1)/281 बीएनएसएस थाना सहार जनपद औरैया ।
*बरामदगी-*
1.घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं बांस का डण्डा ।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 श्री गनेश गुप्ता थानाध्यक्ष थाना सहार जनपद औरैया मय हमराह । 
2- उ0नि0 श्री अरविन्द सिंह थाना सहार जनपद औरैया मय हमराह ।
3.कां0 विचित्र प्रताप सिंह थाना सहार जनपद औरैया
4.कां0 राकेश चौधरी थाना सहार जनपद औरैया
5.कां0 रोहित कुमार थाना सहार जनपद औरैया
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • डेरापुर । क्षेत्र के स्कूल से वापस आ रहे व्यक्ति को कुछ अज्ञात लोगों ने को लूटपाट। मौके पर पहुंचे एडिशनेशन की जांच पड़ताल। मामला सीमा विवाद का उलझा हुआ है। डेरापुर/सिकंदरा। कानपुर-इटावा हाईवे पर कौरौवा ओवरब्रिज के पास बुधवार दोपहर को साथी संग घर लौट रहे शिक्षकों पर तीन से चार लोगों ने हमला कर दिया। शिक्षक ने मारपीट कर नकदी व जंजीर छीनने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की थी। सिकंदरा थाना क्षेत्र के कौरौवा निवासी विनोद बाबू कुशवाहा ने बताया कि वह डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी स्थित श्रीजगदीश नारायण भगतनारायण इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बुधावार दोपहर को वह साथी शिक्षक प्रेम कुमार दीक्षित के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 02:10 बजे पर कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचने पर वहां मौजूद तीन से चार लोगों ने रुकने का इशारा किया। आज मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की वही पर क्षेत्राधिकारी सिकंदरा और डेरापुर मौके पर मौजूद रहे। दरअसल पूरा मामला डेरापुर और सिकंदरा बीच उलझा हुआ वही एसपी ने वादी से पूंछताछ की तो उसने बताया कि मेरे साथ घटना हुई है। मेरा किसी कोई विरोध नहीं था। लेकिन जो गाड़ी नम्बर को पकड़ लिया है जो पूंछताछ चल रही है। वही इंस्पेक्टर डेरापुर ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है क्यों कि इनका विवाद जमीन का चल रहा है। जिनका मुकदमा चल रहा है। मामला संदिग्ध है।
    1
    डेरापुर । क्षेत्र के स्कूल से वापस आ रहे व्यक्ति को कुछ अज्ञात लोगों ने को लूटपाट। मौके पर पहुंचे एडिशनेशन की जांच पड़ताल। मामला सीमा विवाद का उलझा हुआ है।
डेरापुर/सिकंदरा। कानपुर-इटावा
हाईवे पर कौरौवा ओवरब्रिज के पास बुधवार दोपहर को साथी संग घर लौट रहे शिक्षकों पर तीन से चार लोगों ने हमला कर दिया। शिक्षक ने मारपीट कर नकदी व जंजीर छीनने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की थी। सिकंदरा थाना क्षेत्र के कौरौवा निवासी विनोद बाबू कुशवाहा ने बताया कि वह डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी स्थित श्रीजगदीश नारायण भगतनारायण इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बुधावार दोपहर को वह साथी शिक्षक प्रेम कुमार दीक्षित के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 02:10 बजे पर कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचने पर वहां मौजूद तीन से चार लोगों ने रुकने का इशारा किया। आज मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की वही पर क्षेत्राधिकारी सिकंदरा और डेरापुर मौके पर मौजूद रहे। दरअसल पूरा मामला डेरापुर और सिकंदरा  बीच उलझा हुआ वही एसपी ने वादी से पूंछताछ की तो उसने बताया कि मेरे साथ घटना हुई है। मेरा किसी कोई विरोध नहीं था। लेकिन जो गाड़ी नम्बर को पकड़ लिया है जो पूंछताछ चल रही है। वही इंस्पेक्टर डेरापुर ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है क्यों कि इनका विवाद जमीन का चल रहा है। जिनका मुकदमा चल रहा है। मामला संदिग्ध है।
    user_Akshay Shukla
    Akshay Shukla
    Fitness Trainer डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.