परौंख गाँव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध से मारपीट, जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज जाँच शुरू परौंख गाँव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध से मारपीट, जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज जाँच शुरू कानपुर देहात के मंगलपुर, थाना क्षेत्र के परौंख गांव में जमीन भतीजे के नाम किए जाने को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। एक वृद्ध ने परिवार के ही लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, अनाज उठा ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परौंख निवासी करन सिंह पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अविवाहित और वृद्ध हैं। आरोप है कि उनकी देखभाल और सेवा करने वाले भतीजे अजीत पुत्र जयकरन के नाम उन्होंने अपने हिस्से की जमीन कर दी थी। इसी बात को लेकर परिवार के कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे और आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। पीड़ित के मुताबिक, राममहेश व गगन पुत्रगण छूटकू, जयकरन पुत्र छोटेलाल तथा छूटकू की पत्नी (नाम अज्ञात) पर घर में रखा अनाज उठा ले जाने का भी आरोप है। विरोध करने पर आरोपितों द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही गई है। तहरीर में करन सिंह ने आरोप लगाया कि 22 सितंबर की रात करीब 10 बजे उक्त लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परौंख गाँव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध से मारपीट, जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज जाँच शुरू परौंख गाँव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध से मारपीट, जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज जाँच शुरू कानपुर देहात के मंगलपुर, थाना क्षेत्र के परौंख गांव में जमीन भतीजे के नाम किए जाने को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। एक वृद्ध ने परिवार के ही लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, अनाज उठा ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परौंख निवासी करन सिंह पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अविवाहित और वृद्ध हैं। आरोप है कि उनकी देखभाल और सेवा करने वाले भतीजे अजीत पुत्र जयकरन के नाम उन्होंने अपने हिस्से की जमीन कर दी थी। इसी बात को लेकर परिवार के कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे और आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। पीड़ित के मुताबिक, राममहेश व गगन पुत्रगण छूटकू, जयकरन पुत्र छोटेलाल तथा छूटकू की पत्नी (नाम अज्ञात) पर घर में रखा अनाज उठा ले जाने का भी आरोप है। विरोध करने पर आरोपितों द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही गई है। तहरीर में करन सिंह ने आरोप लगाया कि 22 सितंबर की रात करीब 10 बजे उक्त लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अवैध खनन के विरुद्ध मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिट्टी लदा ट्रैक्टर सीज अवैध खनन के विरुद्ध मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिट्टी लदा ट्रैक्टर सीज मंगलपुर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार की भोर बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदे एक ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, संदलपुर कस्बे के आसपास गुरुवार की भोर मिट्टी खनन किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को सीज कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में लंबे समय से बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किए जाने की चर्चाएं हैं। आरोप है कि रात के अंधेरे में मशीनों के जरिए मिट्टी की खुदाई की जाती है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सरकारी वाहनों की गतिविधि की भनक लगते ही खनन से जुड़े लोगों को इसकी सूचना मिल जाती है, जिससे कार्रवाई से पहले ही मौके से वाहन और मशीनें हटाए जाने की बात सामने आती रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ताजा कार्रवाई के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर आगे क्या कार्रवाई की जाती है। थाना प्रभारी मंगलपुर प्रवीण कुमार ने गुरुवार करीब ढाई बजे बताया कि मिट्टी लदे ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है।1
- *थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा गौवध निवारण के अभियोग में वांछित01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार औरैया पुलिस कार्यवाही* - श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, औरैया के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.09.2026 को एक नफर वांछित अभियुक्त नईम उर्फ गट्टर पुत्र बाबू बाबरपुर थाना कोतवाली अजीतमल जनपद औरैया को संम्बंधित मु0 अ0 स0 374/2026 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधिनियम को मुखबिर की सूचना पर मुहल्ला इस्लामनगर टडवा बिकू गाँव के पास भीखेपुर वाले रोड से गिरफ्तार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -* 1.नईम उर्फ गट्टर पुत्र बाबू बाबरपुर थाना कोतवाली अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 40 वर्ष । *अभियोग का विवरण–* 1.मु0 अ0 स0 374/2026 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधिनियम थाना अजीतमल जनपद औरैया । *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1.उ0नि0 अभय प्रताप सिंह थाना अजीतमल जनपद औरैया मह हमराह । 2.हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना अजीतमल जनपद औरैया 3.का0 अनूप चाहर थाना अजीतमल जनपद औरैया1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया के तीन बच्चों की मौत के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला। मां प्रियंका और देवर आशीष उर्फ डैनी को हाईकोर्ट ने किया बरी। ट्रायल कोर्ट ने प्रियंका को फांसी और आशीष को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर पाया। बाल गवाह के बयान में गंभीर विरोधाभास और जांच में मिलीं कई खामियां। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का दोषसिद्धि व सजा का फैसला किया निरस्त। दोनों को बरी करते हुए, अन्य मामले में वांछित न होने पर तत्काल रिहाई के आदेश।1
- किसानों को तीन प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा केसीसी ऋण सभी शचिव मार्च 027 तक अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत कराएं । प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सहकारी बैंक की ओर से डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरण शिविर आयोजित किया गया। अतिथियों का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में किसानों को ऋण योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी गई। जिला सहकारी बैंक के जीएम नरेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य बैंकों की तरह सहकारी बैंक से भी किसानों को ऋण सुविधा दी जा रही है। केसीसी पर तीन प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध है। पशुपालन व मत्स्य पालन के लिए भी ऋण दिया जा रहा है। कम भूमि वाले किसान दो लाख रुपये तक ऋण ले सकते हैं। ई-केसीसी पोर्टल व नाबार्ड की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने समितियों को मार्च 2027 तक ऋण वितरण बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने के निर्देश दिए। नए किसानों को ऋण राशि का पांच प्रतिशत समिति में जमा करना होगा। इस दौरान एसडी परिहार, जय सिंह यादव, केपी सिंह, विनोद दुबे, मुकेश गुप्ता, अशोक सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।4
- #🚘 गौरव कार बाजार — मंगलपुर, कानपुर देहात 🚘 पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री का भरोसेमंद स्थान आपको पुरानी कार खरीदनी हो या अपनी गाड़ी बेचनी हो, एक बार जरूर संपर्क करें। यहाँ विभिन्न प्रकार की पुरानी गाड़ियों की खरीद एवं बिक्री की सुविधा उपलब्ध है। 📍 पता: गोपाल जी किसान सेवा केंद्र के पास, लौवा गाँव, मेन रोड झींझक–सिकंदरा मार्ग, मंगलपुर, कानपुर देहात 📞 संपर्क करें: +91 92352 20669 🚗 गाड़ी खरीदें • गाड़ी बेचें • सही जानकारी के साथ सौदा करें गौरव कार बाजार आपकी गाड़ी • आपका भरोसा #🚘 गौरव कार बाजार — मंगलपुर, कानपुर देहात 🚘 पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री का भरोसेमंद स्थान आपको पुरानी कार खरीदनी हो या अपनी गाड़ी बेचनी हो, एक बार जरूर संपर्क करें। यहाँ विभिन्न प्रकार की पुरानी गाड़ियों की खरीद एवं बिक्री की सुविधा उपलब्ध है। 📍 पता: गोपाल जी किसान सेवा केंद्र के पास, लौवा गाँव, मेन रोड झींझक–सिकंदरा मार्ग, मंगलपुर, कानपुर देहात 📞 संपर्क करें: +91 92352 20669 🚗 गाड़ी खरीदें • गाड़ी बेचें • सही जानकारी के साथ सौदा करें गौरव कार बाजार आपकी गाड़ी • आपका भरोसा1
- औरैया: महादेव दंगल का रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन औरैया के अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम बिरूहूँनी स्थित शिव मंदिर परिसर में स्वर्गीय लालजीत पहलवान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय महादेव दंगल का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन हो गया। इक्यासी हजार रुपये की कुश्ती में बाबा लाड़ी पहलवान हनुमानगढ़ी अयोध्या ने जग्गा पहलवान पंजाब को हराकर जीत दर्ज की। दो लाख एक हजार रुपये की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित कुश्ती में भारत केसरी रामेश्वर पहलवान हाथरस ने बंटी पहलवान दिल्ली को पटखनी देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दंगल में रिषभ जालौन, नितिन इरावा, कुशल सैनपुर, प्रशांत अलीगढ़, नीरज बांदा, श्यामवीर दतिया, चांद कानपुर, योगेश अकबरपुर, रिषभ औरैया, अरशद कानपुर, मुकेश जालौन, अमित औरैया, रामगोपाल आगरा, अंकुर मथुरा, शिव पूजन औरैया और शरद लखनऊ सहित चालीस पहलवानों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे रहे। आयोजक कमेटी ने विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महादेव दंगल कमेटी के अध्यक्ष पवन ठाकुर, संरक्षक चंद्रहास पांडेय, उपाध्यक्ष रानू भदौरिया, पंकज भदौरिया, दीपेंद्र राजावत, उमाशंकर कुशवाहा, अतर सिंह, आशीष दुबे, श्याम जी शुक्ला, कुलदीप सिंह, मोनू मिश्रा, अवनीश पाल, महेंद्र राजपूत, दुर्गेश दुबे, अंशु तोमर, अंकित भदौरिया, विपिन भदौरिया, धर्मवीर प्रजापति, लवकुश कुशवाहा, अजय दिवाकर, जगत सक्सेना, अनुज भदौरिया, आनंद तोमर और अंकुश भदौरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। समापन के बाद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* नवविवाहिता को संदिग्ध परिस्थितियों पंखे से लटका देख मचा हड़कंप। अप्रैल 2026 में हुई थी नवविवाहिता की शादी। जानकारी पर पहुँचे मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल। ससुरालीजन घर से हुए फरार,मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि घर में सुबह विवाद होने के तकरीबन 2 घण्टे बाद ही नवविवाहिता की मौत होने की जानकारी सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नवविवाहिता की मौत किन स्थितियों में हुई। औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर गांव का मामला।1
- थाना सहार पुलिस टीम द्वारा थाना सहार क्षेत्रांर्गत पुर्वा सोमवंश में शराब के नशे में पिता द्वारा 15 वर्षीय पुत्र की हत्या के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 24.09.2026 को थाना सहार पुलिस टीम द्वारा थाना सहार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त उम्मेद सिह पुत्र महेन्द्र सिह को गिरफ्तार किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी नीरज पुत्र उम्मेद सिंह निवासी पुर्वा सोमवंशी थाना सहार द्वारा तहरीर दी गई की दिनाँक 21.09.2026 को वह और उसकी बड़ी बहन श्री गणेश पूजा/कीर्तन मे शामिल होने गए थे घर पर छोटी बहन व छोटा भाई रीषू उर्फ ईशू थे तभी उनके पिता उम्मेद सिहं घर पर आये और रिशू उर्फ ईशू की इधर उधर से मिल रही शिकायतों के कारण मकान के खम्बे में बाँधकर डन्डे से मारपीट की जिससे उसकी मृत्यू हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम उम्मेद सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में आज दिनांक 24.09.2026 को समय 15.23 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *पूछताछ विवरण* - पूछताछ में उम्मेद सिंह द्वारा बताया गया कि उसका पुत्र रिशु उर्फ ईशु रुपये चोरी करने को लेकर बार-बार विवाद करता था । दिनांक 21.09.2026 की रात्रि में उसने अपने पुत्र को घर के खम्भे से रस्सी से बांधकर बांस के डण्डे से मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद वह शव को चारपाई पर रखकर मौके से फरार हो गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं बांस का डण्डा बरामद कराया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* - 1- उम्मेद सिह पुत्र महेन्द्र सिह निवासी पुर्वा सोमवंशी थाना सहार जनपद औरैया उम्र करीब 45 वर्ष । *अभियोग का विवरण -* 1.मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना सहार जनपद औरैया । *अपराधिक इतिहास-* 1- मु0अ0सं0 66/2019 धारा 279/338 भादवि0 थाना बिधूना जनपद औरैया । 2- मु0अ0सं0 24/2026 धारा 106(1)/281 बीएनएसएस थाना सहार जनपद औरैया । *बरामदगी-* 1.घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं बांस का डण्डा । *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 1-उ0नि0 श्री गनेश गुप्ता थानाध्यक्ष थाना सहार जनपद औरैया मय हमराह । 2- उ0नि0 श्री अरविन्द सिंह थाना सहार जनपद औरैया मय हमराह । 3.कां0 विचित्र प्रताप सिंह थाना सहार जनपद औरैया 4.कां0 राकेश चौधरी थाना सहार जनपद औरैया 5.कां0 रोहित कुमार थाना सहार जनपद औरैया1
- नवविवाहिता को संदिग्ध परिस्थितियों पंखे से लटका देख मचा हड़कंप। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* नवविवाहिता को संदिग्ध परिस्थितियों पंखे से लटका देख मचा हड़कंप। अप्रैल 2026 में हुई थी नवविवाहिता की शादी। जानकारी पर पहुँचे मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल। ससुरालीजन घर से हुए फरार,मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि घर में सुबह विवाद होने के तकरीबन 2 घण्टे बाद ही नवविवाहिता की मौत होने की जानकारी सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नवविवाहिता की मौत किन स्थितियों में हुई। औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर गांव का मामला।1