औरैया: महादेव दंगल का रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन औरैया के अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम बिरूहूँनी स्थित शिव मंदिर परिसर में स्वर्गीय लालजीत पहलवान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय महादेव दंगल का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन हो गया। इक्यासी हजार रुपये की कुश्ती में बाबा लाड़ी पहलवान हनुमानगढ़ी अयोध्या ने जग्गा पहलवान पंजाब को हराकर जीत दर्ज की। दो लाख एक हजार रुपये की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित कुश्ती में भारत केसरी रामेश्वर पहलवान हाथरस ने बंटी पहलवान दिल्ली को पटखनी देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दंगल में रिषभ जालौन, नितिन इरावा, कुशल सैनपुर, प्रशांत अलीगढ़, नीरज बांदा, श्यामवीर दतिया, चांद कानपुर, योगेश अकबरपुर, रिषभ औरैया, अरशद कानपुर, मुकेश जालौन, अमित औरैया, रामगोपाल आगरा, अंकुर मथुरा, शिव पूजन औरैया और शरद लखनऊ सहित चालीस पहलवानों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे रहे। आयोजक कमेटी ने विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महादेव दंगल कमेटी के अध्यक्ष पवन ठाकुर, संरक्षक चंद्रहास पांडेय, उपाध्यक्ष रानू भदौरिया, पंकज भदौरिया, दीपेंद्र राजावत, उमाशंकर कुशवाहा, अतर सिंह, आशीष दुबे, श्याम जी शुक्ला, कुलदीप सिंह, मोनू मिश्रा, अवनीश पाल, महेंद्र राजपूत, दुर्गेश दुबे, अंशु तोमर, अंकित भदौरिया, विपिन भदौरिया, धर्मवीर प्रजापति, लवकुश कुशवाहा, अजय दिवाकर, जगत सक्सेना, अनुज भदौरिया, आनंद तोमर और अंकुश भदौरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। समापन के बाद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
औरैया: महादेव दंगल का रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन औरैया के अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम बिरूहूँनी स्थित शिव मंदिर परिसर में स्वर्गीय लालजीत पहलवान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय महादेव दंगल का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन हो गया। इक्यासी हजार रुपये की कुश्ती में बाबा लाड़ी पहलवान हनुमानगढ़ी अयोध्या ने जग्गा पहलवान पंजाब को हराकर जीत दर्ज की। दो लाख एक हजार रुपये की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित कुश्ती में भारत केसरी रामेश्वर पहलवान हाथरस ने बंटी पहलवान दिल्ली को पटखनी देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दंगल में रिषभ जालौन, नितिन इरावा, कुशल सैनपुर, प्रशांत अलीगढ़, नीरज बांदा, श्यामवीर दतिया, चांद कानपुर, योगेश अकबरपुर, रिषभ औरैया, अरशद कानपुर, मुकेश जालौन, अमित औरैया, रामगोपाल आगरा, अंकुर मथुरा, शिव पूजन औरैया और शरद लखनऊ सहित चालीस पहलवानों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे रहे। आयोजक कमेटी ने विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महादेव दंगल कमेटी के अध्यक्ष पवन ठाकुर, संरक्षक चंद्रहास पांडेय, उपाध्यक्ष रानू भदौरिया, पंकज भदौरिया, दीपेंद्र राजावत, उमाशंकर कुशवाहा, अतर सिंह, आशीष दुबे, श्याम जी शुक्ला, कुलदीप सिंह, मोनू मिश्रा, अवनीश पाल, महेंद्र राजपूत, दुर्गेश दुबे, अंशु तोमर, अंकित भदौरिया, विपिन भदौरिया, धर्मवीर प्रजापति, लवकुश कुशवाहा, अजय दिवाकर, जगत सक्सेना, अनुज भदौरिया, आनंद तोमर और अंकुश भदौरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। समापन के बाद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया के तीन बच्चों की मौत के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला। मां प्रियंका और देवर आशीष उर्फ डैनी को हाईकोर्ट ने किया बरी। ट्रायल कोर्ट ने प्रियंका को फांसी और आशीष को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर पाया। बाल गवाह के बयान में गंभीर विरोधाभास और जांच में मिलीं कई खामियां। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का दोषसिद्धि व सजा का फैसला किया निरस्त। दोनों को बरी करते हुए, अन्य मामले में वांछित न होने पर तत्काल रिहाई के आदेश।1
- डेरापुर सीएचसी से निकली 102 एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हालत में मिली, चोरी की सूचना से मचा हड़कंप खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद डेरापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डेरापुर से बुधवार तड़के 102 एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 0502 के चोरी होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि एंबुलेंस के चालक शैलेश यादव और ईएमटी इरम हैं। सुबह एंबुलेंस थाना क्षेत्र के थानवापुर के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में एंबुलेंस चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार नशे की हालत में एंबुलेंस के पलटने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, बुधवार शाम करीब तीन बजे प्रोग्राम मैनेजर रंजन विश्वकर्मा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति एंबुलेंस को ले गया था और दुर्घटना के बाद एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में डेरापुर थाने में तहरीर दी जा रही है। उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी। अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि एंबुलेंस को कौन ले गया और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।3
- सिकंदरा में गणेश महोत्सव के समापन पर महाकालेश्वर मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, देर शाम तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सिकंदरा। कस्बे में गणेश महोत्सव के समापन के बाद गुरुवार को महाकालेश्वर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम करीब चार बजे शुरू हुए भंडारे में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बे से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान गणेश व महाकालेश्वर के जयकारे लगाए। भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बनी रही। शाम करीब 8:30 बजे तक बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचते रहे। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। भंडारे में देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की बात आयोजकों ने कही। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।1
- परौंख गाँव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध से मारपीट, जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज जाँच शुरू परौंख गाँव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध से मारपीट, जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज जाँच शुरू कानपुर देहात के मंगलपुर, थाना क्षेत्र के परौंख गांव में जमीन भतीजे के नाम किए जाने को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। एक वृद्ध ने परिवार के ही लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, अनाज उठा ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परौंख निवासी करन सिंह पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अविवाहित और वृद्ध हैं। आरोप है कि उनकी देखभाल और सेवा करने वाले भतीजे अजीत पुत्र जयकरन के नाम उन्होंने अपने हिस्से की जमीन कर दी थी। इसी बात को लेकर परिवार के कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे और आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। पीड़ित के मुताबिक, राममहेश व गगन पुत्रगण छूटकू, जयकरन पुत्र छोटेलाल तथा छूटकू की पत्नी (नाम अज्ञात) पर घर में रखा अनाज उठा ले जाने का भी आरोप है। विरोध करने पर आरोपितों द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही गई है। तहरीर में करन सिंह ने आरोप लगाया कि 22 सितंबर की रात करीब 10 बजे उक्त लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे बुधवार दोपहर बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने एक शिक्षक को घेरकर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर शिक्षक की जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। सहजपुर गांव निवासी विनोद कुशवाहा कांधी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे वह चंद्रिका मेंशन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। शिक्षक के मुताबिक, वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकाल ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मारपीट की घटना सामने आई है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। उन्हें सिकंदरा भेजा गया है। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे बुधवार दोपहर बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने एक शिक्षक को घेरकर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर शिक्षक की जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। सहजपुर गांव निवासी विनोद कुशवाहा कांधी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे वह चंद्रिका मेंशन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। शिक्षक के मुताबिक, वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकाल ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मारपीट की घटना सामने आई है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। उन्हें सिकंदरा भेजा गया है।3
- अवैध खनन के विरुद्ध मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिट्टी लदा ट्रैक्टर सीज अवैध खनन के विरुद्ध मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिट्टी लदा ट्रैक्टर सीज मंगलपुर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार की भोर बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदे एक ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, संदलपुर कस्बे के आसपास गुरुवार की भोर मिट्टी खनन किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को सीज कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में लंबे समय से बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किए जाने की चर्चाएं हैं। आरोप है कि रात के अंधेरे में मशीनों के जरिए मिट्टी की खुदाई की जाती है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सरकारी वाहनों की गतिविधि की भनक लगते ही खनन से जुड़े लोगों को इसकी सूचना मिल जाती है, जिससे कार्रवाई से पहले ही मौके से वाहन और मशीनें हटाए जाने की बात सामने आती रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ताजा कार्रवाई के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर आगे क्या कार्रवाई की जाती है। थाना प्रभारी मंगलपुर प्रवीण कुमार ने गुरुवार करीब ढाई बजे बताया कि मिट्टी लदे ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है।1
- डेरापुर । क्षेत्र के स्कूल से वापस आ रहे व्यक्ति को कुछ अज्ञात लोगों ने को लूटपाट। मौके पर पहुंचे एडिशनेशन की जांच पड़ताल। मामला सीमा विवाद का उलझा हुआ है। डेरापुर/सिकंदरा। कानपुर-इटावा हाईवे पर कौरौवा ओवरब्रिज के पास बुधवार दोपहर को साथी संग घर लौट रहे शिक्षकों पर तीन से चार लोगों ने हमला कर दिया। शिक्षक ने मारपीट कर नकदी व जंजीर छीनने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की थी। सिकंदरा थाना क्षेत्र के कौरौवा निवासी विनोद बाबू कुशवाहा ने बताया कि वह डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी स्थित श्रीजगदीश नारायण भगतनारायण इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बुधावार दोपहर को वह साथी शिक्षक प्रेम कुमार दीक्षित के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 02:10 बजे पर कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचने पर वहां मौजूद तीन से चार लोगों ने रुकने का इशारा किया। आज मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की वही पर क्षेत्राधिकारी सिकंदरा और डेरापुर मौके पर मौजूद रहे। दरअसल पूरा मामला डेरापुर और सिकंदरा बीच उलझा हुआ वही एसपी ने वादी से पूंछताछ की तो उसने बताया कि मेरे साथ घटना हुई है। मेरा किसी कोई विरोध नहीं था। लेकिन जो गाड़ी नम्बर को पकड़ लिया है जो पूंछताछ चल रही है। वही इंस्पेक्टर डेरापुर ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है क्यों कि इनका विवाद जमीन का चल रहा है। जिनका मुकदमा चल रहा है। मामला संदिग्ध है।1
- नवविवाहिता को संदिग्ध परिस्थितियों पंखे से लटका देख मचा हड़कंप। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* नवविवाहिता को संदिग्ध परिस्थितियों पंखे से लटका देख मचा हड़कंप। अप्रैल 2026 में हुई थी नवविवाहिता की शादी। जानकारी पर पहुँचे मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल। ससुरालीजन घर से हुए फरार,मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि घर में सुबह विवाद होने के तकरीबन 2 घण्टे बाद ही नवविवाहिता की मौत होने की जानकारी सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नवविवाहिता की मौत किन स्थितियों में हुई। औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर गांव का मामला।1
- चितवाखेड़ा में सोते समय बेटे पर पिता का जानलेवा हमला, पत्थर की चोट से कानपुर में इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव के मजरा चितवाखेड़ा में जमीन बेचने के रुपये को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे घर में सो रहे अभिषेक कुशवाहा पर उसके पिता राम सजीवन ने पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे कानपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां बुधवार सुबह करीब छह बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां ऊषा देवी, बहन काजल और भाई आनंद का रो-रोकर बुरा हाल रहा। भाई आनंद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह ने करीब 4 बजे बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1