किसानों को तीन प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा केसीसी ऋण सभी शचिव मार्च 027 तक अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत कराएं । प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सहकारी बैंक की ओर से डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरण शिविर आयोजित किया गया। अतिथियों का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में किसानों को ऋण योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी गई। जिला सहकारी बैंक के जीएम नरेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य बैंकों की तरह सहकारी बैंक से भी किसानों को ऋण सुविधा दी जा रही है। केसीसी पर तीन प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध है। पशुपालन व मत्स्य पालन के लिए भी ऋण दिया जा रहा है। कम भूमि वाले किसान दो लाख रुपये तक ऋण ले सकते हैं। ई-केसीसी पोर्टल व नाबार्ड की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने समितियों को मार्च 2027 तक ऋण वितरण बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने के निर्देश दिए। नए किसानों को ऋण राशि का पांच प्रतिशत समिति में जमा करना होगा। इस दौरान एसडी परिहार, जय सिंह यादव, केपी सिंह, विनोद दुबे, मुकेश गुप्ता, अशोक सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
किसानों को तीन प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा केसीसी ऋण सभी शचिव मार्च 027 तक अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत कराएं । प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सहकारी बैंक की ओर से डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरण
शिविर आयोजित किया गया। अतिथियों का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में किसानों को ऋण योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी गई। जिला सहकारी बैंक के जीएम नरेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य बैंकों की तरह सहकारी बैंक से भी किसानों को ऋण सुविधा दी
जा रही है। केसीसी पर तीन प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध है। पशुपालन व मत्स्य पालन के लिए भी ऋण दिया जा रहा है। कम भूमि वाले किसान दो लाख रुपये तक ऋण ले सकते हैं। ई-केसीसी पोर्टल व नाबार्ड की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।
उन्होंने समितियों को मार्च 2027 तक ऋण वितरण बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने के निर्देश दिए। नए किसानों को ऋण राशि का पांच प्रतिशत समिति में जमा करना होगा। इस दौरान एसडी परिहार, जय सिंह यादव, केपी सिंह, विनोद दुबे, मुकेश गुप्ता, अशोक सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
- किसानों को तीन प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा केसीसी ऋण सभी शचिव मार्च 027 तक अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत कराएं । प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सहकारी बैंक की ओर से डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरण शिविर आयोजित किया गया। अतिथियों का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में किसानों को ऋण योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी गई। जिला सहकारी बैंक के जीएम नरेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य बैंकों की तरह सहकारी बैंक से भी किसानों को ऋण सुविधा दी जा रही है। केसीसी पर तीन प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध है। पशुपालन व मत्स्य पालन के लिए भी ऋण दिया जा रहा है। कम भूमि वाले किसान दो लाख रुपये तक ऋण ले सकते हैं। ई-केसीसी पोर्टल व नाबार्ड की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने समितियों को मार्च 2027 तक ऋण वितरण बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने के निर्देश दिए। नए किसानों को ऋण राशि का पांच प्रतिशत समिति में जमा करना होगा। इस दौरान एसडी परिहार, जय सिंह यादव, केपी सिंह, विनोद दुबे, मुकेश गुप्ता, अशोक सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।4
- सिकंदरा में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल सिकंदरा में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा, कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा में गुरुवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। गणेश विसर्जन यात्रा में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पूरा कस्बा “गणपति बप्पा मोरया, गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु निर्धारित मार्गों से भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर जुलूस के रूप में निकले। डीजे और गाजे-बाजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए। जगह-जगह अबीर-गुलाल उड़ाकर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को विदाई दी। गणेश विसर्जन यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भगवान गणेश महोत्सव के मुख्य सदस्य, अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ बगड़ बाजपेई, नितेश मिश्रा, उमेश मिश्रा, पूर्व फौजी गौरव शुक्ला, विनय कुमार शर्मा, बबित मिश्रा, पंकज पाल, चेयरमैन प्रतिनिधि सिकंदरा और सिंटू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, गणेश विसर्जन यात्रा को लेकर सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। निर्धारित मार्गों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और शांतिपूर्ण तरीके से गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराया।3
- सिकंदरा में गणेश महोत्सव के समापन पर महाकालेश्वर मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, देर शाम तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सिकंदरा। कस्बे में गणेश महोत्सव के समापन के बाद गुरुवार को महाकालेश्वर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम करीब चार बजे शुरू हुए भंडारे में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बे से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान गणेश व महाकालेश्वर के जयकारे लगाए। भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बनी रही। शाम करीब 8:30 बजे तक बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचते रहे। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। भंडारे में देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की बात आयोजकों ने कही। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।1
- परौंख गाँव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध से मारपीट, जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज जाँच शुरू परौंख गाँव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध से मारपीट, जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज जाँच शुरू कानपुर देहात के मंगलपुर, थाना क्षेत्र के परौंख गांव में जमीन भतीजे के नाम किए जाने को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। एक वृद्ध ने परिवार के ही लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, अनाज उठा ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परौंख निवासी करन सिंह पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अविवाहित और वृद्ध हैं। आरोप है कि उनकी देखभाल और सेवा करने वाले भतीजे अजीत पुत्र जयकरन के नाम उन्होंने अपने हिस्से की जमीन कर दी थी। इसी बात को लेकर परिवार के कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे और आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। पीड़ित के मुताबिक, राममहेश व गगन पुत्रगण छूटकू, जयकरन पुत्र छोटेलाल तथा छूटकू की पत्नी (नाम अज्ञात) पर घर में रखा अनाज उठा ले जाने का भी आरोप है। विरोध करने पर आरोपितों द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही गई है। तहरीर में करन सिंह ने आरोप लगाया कि 22 सितंबर की रात करीब 10 बजे उक्त लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे बुधवार दोपहर बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने एक शिक्षक को घेरकर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर शिक्षक की जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। सहजपुर गांव निवासी विनोद कुशवाहा कांधी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे वह चंद्रिका मेंशन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। शिक्षक के मुताबिक, वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकाल ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मारपीट की घटना सामने आई है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। उन्हें सिकंदरा भेजा गया है। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे बुधवार दोपहर बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने एक शिक्षक को घेरकर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर शिक्षक की जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। सहजपुर गांव निवासी विनोद कुशवाहा कांधी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे वह चंद्रिका मेंशन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। शिक्षक के मुताबिक, वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पड़ी सोने की चेन निकाल ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद्र ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मारपीट की घटना सामने आई है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। उन्हें सिकंदरा भेजा गया है।3
- डेरापुर सीएचसी से निकली 102 एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हालत में मिली, चोरी की सूचना से मचा हड़कंप खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद डेरापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डेरापुर से बुधवार तड़के 102 एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 0502 के चोरी होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि एंबुलेंस के चालक शैलेश यादव और ईएमटी इरम हैं। सुबह एंबुलेंस थाना क्षेत्र के थानवापुर के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में एंबुलेंस चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार नशे की हालत में एंबुलेंस के पलटने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, बुधवार शाम करीब तीन बजे प्रोग्राम मैनेजर रंजन विश्वकर्मा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति एंबुलेंस को ले गया था और दुर्घटना के बाद एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में डेरापुर थाने में तहरीर दी जा रही है। उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी। अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि एंबुलेंस को कौन ले गया और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।3
- डेरापुर । क्षेत्र के स्कूल से वापस आ रहे व्यक्ति को कुछ अज्ञात लोगों ने को लूटपाट। मौके पर पहुंचे एडिशनेशन की जांच पड़ताल। मामला सीमा विवाद का उलझा हुआ है। डेरापुर/सिकंदरा। कानपुर-इटावा हाईवे पर कौरौवा ओवरब्रिज के पास बुधवार दोपहर को साथी संग घर लौट रहे शिक्षकों पर तीन से चार लोगों ने हमला कर दिया। शिक्षक ने मारपीट कर नकदी व जंजीर छीनने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की थी। सिकंदरा थाना क्षेत्र के कौरौवा निवासी विनोद बाबू कुशवाहा ने बताया कि वह डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी स्थित श्रीजगदीश नारायण भगतनारायण इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बुधावार दोपहर को वह साथी शिक्षक प्रेम कुमार दीक्षित के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 02:10 बजे पर कौरौवा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचने पर वहां मौजूद तीन से चार लोगों ने रुकने का इशारा किया। आज मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की वही पर क्षेत्राधिकारी सिकंदरा और डेरापुर मौके पर मौजूद रहे। दरअसल पूरा मामला डेरापुर और सिकंदरा बीच उलझा हुआ वही एसपी ने वादी से पूंछताछ की तो उसने बताया कि मेरे साथ घटना हुई है। मेरा किसी कोई विरोध नहीं था। लेकिन जो गाड़ी नम्बर को पकड़ लिया है जो पूंछताछ चल रही है। वही इंस्पेक्टर डेरापुर ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है क्यों कि इनका विवाद जमीन का चल रहा है। जिनका मुकदमा चल रहा है। मामला संदिग्ध है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* सहार के पूर्वा सोमवंशी में 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार। शराब के नशे में पिता उम्मेद सिंह पर बेटे रिशू उर्फ ईशू की हत्या का आरोप। पुलिस के मुताबिक, रुपये चोरी को लेकर विवाद के बाद खंभे से बांधकर की थी पिटाई। मारपीट में किशोर की मौत के बाद शव चारपाई पर रखकर आरोपी पिता हुआ था फरार। पुलिस ने 24 सितंबर को आरोपी उम्मेद सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी और बांस का डंडा बरामद। थाना सहार पुलिस ने BNS की धारा 103(1) में दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई शुरू की।1