Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिला का शव मिलने से सनसनी, एसपी ने किया मौके का निरीक्षण प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम भोला का पुरवा, वरना में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को गहन जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
Salman Khan "Journalist"
महिला का शव मिलने से सनसनी, एसपी ने किया मौके का निरीक्षण प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम भोला का पुरवा, वरना में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को गहन जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाबा घुइसरनाथ धाम में क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के जन्मदिन पर क्षेत्र भर में विविध आयोजन हुए। मुख्य समारोह बाबा घुइसरनाथ धाम में जन्मदिन पर नारी सशक्तीकरण सम्मान 2026 में कांग्रेसियों व समर्थकों ने केक काटकर विधायक मोना के जन्मदिन की खुशियां साझा की। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी, गीता देवी साहू, प्रेमा देवी, सुमन गुप्ता, कलावती, मोनी, व पूजा को सामाजिक सरोकार के लिए आयोजन समिति द्वारा बाबा घुइसरनाथ जी का चित्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।1
- रायबरेली-मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रेमराजपुर चकपचखरा निवासी दबंग शिवराज कोटेदार की दबंगई, अपने साथियों के साथ मिलकर एक निजी स्कूल के ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, दबंग की पिटाई से ड्राइवर को आई गंभीर चोटें, पीड़ित ड्राइवर शीतला प्रसाद निवासी पुरई का पुरवा थाना मिल एरिया ने थाने पहुंचकर की शिकायत,कार्रवाई की मांग, पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को मेडिकल कराने के लिए भेजा और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया । पीड़ित ड्राइवर के अनुसार कोटेदार आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं और गाली गलौज करते हैं, एक जमीन की बिक्री में कमीशन का पैसा मांगने पर ,शिवराज ने ड्राइवर को पीता है। फिलहाल में ले गया थाना अध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी2
- प्रतापगढ़ भगवान परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में हजारों की संख्या में भक्त शोभा यात्रा में शामिल हुए !1
- प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम तुला का पुरवा (बेंती) में एक व्यक्ति मृत पाया गया। इस मामले में पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा मिलकर की गई थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन आखिरकार संग्रामपुर पुलिस ने उसे पकड़ ही लिया। एसपी अमेठी के निर्देश पर ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान की सक्रियता के बाद अब बड़े और शातिर बदमाशों पर लगातार बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है। आइए देखते हैं यह पूरी रिपोर्ट… अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में थाना संग्रामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और जो लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित पुत्र पुत्तीलाल निवासी चक्रधरपुर थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह लगातार गिरफ्तारी से बचने क्या छिप रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और लगातार की जा रही चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि एसपी के निर्देश पर जिले भर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना संग्रामपुर की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना संग्रामपुर में दर्ज मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज है। इतना ही नहीं, आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम मानी जा रही है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, साथ ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन अन्य घटनाओं में शामिल रहा है और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। अमेठी पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बच पाना आसान नहीं होगा।1
- संग्रामपुर। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सोमवार को लगी आग की घटनाओं में तीन किसानों की फसल जलकर राख हो गई। जर्जर बिजली तारों से निकली चिंगारी और पराली में लगी आग से कुल मिलाकर कई बीघा फसल का नुकसान हुआ। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। भौसिंहपुर गांव में सोमवार दोपहर जर्जर विद्युत तारों के शॉर्ट सर्किट से किसान यशवंत सिंह की करीब 15 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने बताया कि गेहूं काटकर खेत में डंठल सहित फैलाया गया था और मड़ाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान हवा के चलते ऊपर से गुजर रहे बिजली के जर्जर तार आपस में टकरा गए और निकली चिंगारी सूखी फसल पर गिर गई, जिससे आग लग गई। आग की लपटें पास लगे ट्रांसफार्मर तक पहुंचने लगी थीं, लेकिन ग्रामीणों के प्रयास से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं केशवपुर मुहीबशाह गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से किसान संजय सिंह के खेत में आग लग गई। आग से उनकी करीब एक बीघा पराली जलकर राख हो गई। आग की चपेट में बगल के खेत में खड़ी किसान राम लखन तिवारी की अरहर की फसल भी आ गई, जिससे करीब छह बिस्वा फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों किसानों का काफी नुकसान हो चुका था। लेखपाल विकास तिवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट भेजकर मुआवजा दिलाने की बात कही। वहीं अवर अभियंता ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर लाइनमैन को मौके पर भेजा जा रहा है।3
- अमेठी पहुंचे गो सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने क्या कहा और क्या संदेश दिया1
- रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के पूरे मीर का पुरवा मजरे रोखा गाव आग लग जाने के कारण गेहूं की फैसले व खेतों में पड़ा भूसा जलकर राख हो गया है। जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान गांव के कई किसानों की फसल वा खेतों में पड़ा भूसा जलकर हुआ खाक जो पूरी तरह से जलकर राख हो गया है।आग की लपटे इतनी तेज थी। की चारो चीखे ही चीखे सुनाई दे रही थी लगभग 25 बीघा गेहूं व उसका भूसा चलकर राख हो गया है। सलोन रायबरेली यूनिट दमकल विभाग की गाड़ियां गेहूं के खेतों तक नहीं पहुंच सकी भुसा और गेहूं जल गया। ग्रामीणों ने अपना टेबल चलकर किसी तरह आग पर काबू पाया रोखा निवासी सभी दमकल गाड़ियों पर नाराजगी व्यक्त किया। घटनास्थल पर थाना प्रभारी जितेन्द्र मोहन सरोज पहुंचे और नुकसान का जायजा लेकर ग्रामीणों के साथ आग पर किसी तरह काबू पाया दमकल की गाड़ियां दुर्गापुर गांव के पास खड़ी थी परंतु घटनास्थल पर गेहूं के खेतों में नहीं पहुंची।3