Amethi ll 20 हजार का इनामी… लंबे समय से फरार… लेकिन अब पुलिस की गिरफ्त में अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन आखिरकार संग्रामपुर पुलिस ने उसे पकड़ ही लिया। एसपी अमेठी के निर्देश पर ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान की सक्रियता के बाद अब बड़े और शातिर बदमाशों पर लगातार बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है। आइए देखते हैं यह पूरी रिपोर्ट… अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में थाना संग्रामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और जो लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित पुत्र पुत्तीलाल निवासी चक्रधरपुर थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह लगातार गिरफ्तारी से बचने क्या छिप रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और लगातार की जा रही चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि एसपी के निर्देश पर जिले भर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना संग्रामपुर की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना संग्रामपुर में दर्ज मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज है। इतना ही नहीं, आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम मानी जा रही है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, साथ ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन अन्य घटनाओं में शामिल रहा है और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। अमेठी पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बच पाना आसान नहीं होगा।

- अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 25 से 27 अप्रैल तक 8 केंद्रों पर 15,840 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा अमेठी। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 15,840 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा तीन दिनों में कुल छह पालियों में कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। गांधी इंटर कॉलेज कोरारी लक्षणशाह, गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़ में प्रत्येक पाली में 240-240 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर अमेठी और आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में प्रत्येक पाली में 480-480 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, उपकेंद्र व्यवस्थापक के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा निगरानी व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।2
- अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन आखिरकार संग्रामपुर पुलिस ने उसे पकड़ ही लिया। एसपी अमेठी के निर्देश पर ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान की सक्रियता के बाद अब बड़े और शातिर बदमाशों पर लगातार बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है। आइए देखते हैं यह पूरी रिपोर्ट… अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में थाना संग्रामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और जो लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित पुत्र पुत्तीलाल निवासी चक्रधरपुर थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह लगातार गिरफ्तारी से बचने क्या छिप रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और लगातार की जा रही चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि एसपी के निर्देश पर जिले भर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना संग्रामपुर की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना संग्रामपुर में दर्ज मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज है। इतना ही नहीं, आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम मानी जा रही है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, साथ ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन अन्य घटनाओं में शामिल रहा है और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। अमेठी पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बच पाना आसान नहीं होगा।1
- संग्रामपुर। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सोमवार को लगी आग की घटनाओं में तीन किसानों की फसल जलकर राख हो गई। जर्जर बिजली तारों से निकली चिंगारी और पराली में लगी आग से कुल मिलाकर कई बीघा फसल का नुकसान हुआ। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। भौसिंहपुर गांव में सोमवार दोपहर जर्जर विद्युत तारों के शॉर्ट सर्किट से किसान यशवंत सिंह की करीब 15 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने बताया कि गेहूं काटकर खेत में डंठल सहित फैलाया गया था और मड़ाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान हवा के चलते ऊपर से गुजर रहे बिजली के जर्जर तार आपस में टकरा गए और निकली चिंगारी सूखी फसल पर गिर गई, जिससे आग लग गई। आग की लपटें पास लगे ट्रांसफार्मर तक पहुंचने लगी थीं, लेकिन ग्रामीणों के प्रयास से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं केशवपुर मुहीबशाह गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से किसान संजय सिंह के खेत में आग लग गई। आग से उनकी करीब एक बीघा पराली जलकर राख हो गई। आग की चपेट में बगल के खेत में खड़ी किसान राम लखन तिवारी की अरहर की फसल भी आ गई, जिससे करीब छह बिस्वा फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों किसानों का काफी नुकसान हो चुका था। लेखपाल विकास तिवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट भेजकर मुआवजा दिलाने की बात कही। वहीं अवर अभियंता ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर लाइनमैन को मौके पर भेजा जा रहा है।3
- अमेठी पहुंचे गो सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने क्या कहा और क्या संदेश दिया1
- भगवान परशुराम की जयंती पर भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन भगवान परशुराम की जय के नारों से गूँजी अमेठी अमेठी में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर अमेठी कस्बे स्थित गायत्री शक्तिपीठ में ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम और माता गायत्री की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर 111 वेदपाठी बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार करके सनातन के उत्थान और भारत के कल्याण की कामना की। इसके पश्चात भगवान परशुराम की जयघोष के साथ शोभायात्रा अमेठी शहर की तरफ निकली। शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर नृत्य और जय श्रीराम, जय भगवान परशुराम, जय हिन्द, भारत माता की जय के उद्घोष के साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ ने शहर का भ्रमण किया। शोभायात्रा गायत्री शक्तिपीठ से अंबेडकर तिराहा, हनुमानगढ़ी मंदिर, गाँधी चौक, सगरा तिराहा, राजर्षि तिराहा, रामलीला मैदान होते हुए पुनः गायत्री शक्तिपीठ पहुँची। ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश ओझा ने कहा कि भगवान परशुराम ने असुरों का संहार करके धरती को किया पाप मुक्त किया था। कवि एवं इतिहास अभिजित त्रिपाठी ने बताया कि भगवान परशुराम ने हैहय वंशी असुरों का संहार किया था न कि क्षत्रिय जाति का विनाश। जिस प्रकार पापी रावण का भगवान राम ने संहार किया, उसी प्रकार भगवान परशुराम ने सहस्रबाहु का वध करके पृथ्वी से अनाचार को समाप्त किया था। ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाजसेवी पंडित दिनेश तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम किसी जाति के नहीं, अपितु सर्वसमाज के भगवान हैं। उन्होंने धरती से पाप विनाश करने के लिए अवतार लिया था। कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रवक्ता अनिरुद्ध मिश्र ने किया। इस अवसर पर मनोज तिवारी, हरिकेश मिश्रा, भूपेन्द्र मिश्रा , कैप्टन अरविंद शुक्ला, अमित तिवारी, अम्बरीष पाण्डेय, कन्हैयालाल मिश्रा, डॉ देवमणि तिवारी आदि उपस्थित रहे।1
- मां कालिका धाम में सोमवार को मंदिर के ऊपर टंकी में पानी नहीं था जिससे भक्तों को जलाभिषेक करने में परेशानी हुई यही नहीं मंदिर के क्रियाकलाप भी पानी न रहने से प्रभावित हुए सोमवार को भारी भीड़ होने के चलते लोग टंकी का पानी खतम हो गया यहां से पानी लेकर के भगवान भोलेनाथ का जला अभिषेक करने वाले भक्तगण परेशान हुए लेकिन पानी न होने से जलाभिषेक जहां प्रभावित हुआ वहीं भक्तगणों की पूजा भी अधूरी हुई मंदिर परिसर में पूजा कर रहे कुछ लोगों के चलते चुनरी अन्य सामान में आग लग गई इससे हड़का मच गया उस समय पुलिस भी नदारत थी लोगों को नियंत्रित कर रहे स्वयंसेवकों ने लोगों से पानी नीचे मेला परिसर से मंगा करके आग बुझाई2
- अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के दौरान, सीओ मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार बदमाश की पहचान ललित पुत्र पुत्तीलाल, निवासी चकधरपुर थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। वह थाना संग्रामपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 182/25 (धारा 303(2), 317(2) बीएनएस) में वांछित चल रहा था और घटना के बाद से लगातार फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पहले ही 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।वही इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। अमेठी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।1
- अमेठी एसपी सरवणन टी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में देर रात पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीसीटर अपराधी को गोली लगी।इसके साथ ही उसके दो अन्य सहयोगियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बदमाश के पास से तमंचा,जिंदा कारतूस,चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 नगद बरामद हुए।मुठभेड़ में घायल कर सनी पांडेय के ऊपर अमेठी के अलग-अलग थानो के अलावा फतेहपुर में 23 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।आज एसपी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।। दरअसल संग्रामपुर पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत देर रात व्यक्तियो और वाहनों की जांच कर रही थी इसी बीच एक बाइक सवार आता दिखा जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी।बदमाश की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव के रहने वाले शनि पांडेय के रूप में हुई जो हिस्ट्रीसीटर अपराधी है।तलाशी के दौरान शनि के पास से एक तमंचा जिंदा कारतूस के अलावा चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 रुपए नगद बरामद हुए।इसी बदमाश कि शिनाख्त पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों समरजीत पुत्र शिव बहादुर निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर और रामलाल मोर्य पुत्र गया प्रसाद मोर्य निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर को भी गिरफ्तार किया।अपराधियों के पास से पुलिस ने 2100 रुपए,गैस सिलेंडर,प्लास,पेंचकस,कुदाल,फावड़ा के साथ ही एक बजाज सिटी 100 मोटरसाइकिल भी बरामद की।आज एसपी सरवणन टी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सनी पांडे एक शातिर अपराधी है जिस पर 23 मुकदमें दर्ज हैं।इसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है जो कई वारदातों में शामिल रहे हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए इनाम दिया है।1