Shuru
Apke Nagar Ki App…
मालेश्वर आश्रम वाना में राष्ट्रीय संत अवधेश चेतन ब्रह्मचारी महाराज सूरजकुंड के सानिध्य में मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर वाना स्थित श्री मालेश्वर आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव राष्ट्रीय संत अवधेश चेतन ब्रह्मचारी जी महाराज सूरजकुंड के सानिध्य हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर जनप्रतिनिधि भामाशाह एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री मालेश्वर मठ वाना पहुंच श्री अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रातः काल से ही मठ में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर मंगलवार को विश्व कल्याण एवं सनातन संस्कृति व गौरक्षार्थ हवन का शुभारंभ हुआ जो बुधवार सायंकाल पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ।
Local Tv News Channel
मालेश्वर आश्रम वाना में राष्ट्रीय संत अवधेश चेतन ब्रह्मचारी महाराज सूरजकुंड के सानिध्य में मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर वाना स्थित श्री मालेश्वर आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव राष्ट्रीय संत अवधेश चेतन ब्रह्मचारी जी महाराज सूरजकुंड के सानिध्य हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर जनप्रतिनिधि भामाशाह एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री मालेश्वर मठ वाना पहुंच श्री अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रातः काल से ही मठ में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर मंगलवार को विश्व कल्याण एवं सनातन संस्कृति व गौरक्षार्थ हवन का शुभारंभ हुआ जो बुधवार सायंकाल पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ।
More news from राजस्थान and nearby areas
- गुरु पूर्णिमा पर 700 साल पुराने मंदिर में उमरा भक्तों का सैलाब तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 गुरु पूर्णिमा पर्व पर देवालयों और गुरु आश्रम में उमडा आस्था का सैलाब, दिनभर आश्रमों में शिष्यों ने गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद, 700 साल पुराने वनाई गांव के चेतननाथ महाराज के आश्रम में लगा भक्तों का तांता, कल बैठक में हजारों की संख्या में पहुंचेंगे सर्वसमाज के श्रद्धालु, पाकिस्तान से लाई जाएगी हिंगलाज माता जी की ज्योत, आज गुरु शिष्य के पावन पर्व गुरु पूर्णिमा के मौके पर राजसमंद के सभी देवालयों और गुरु आश्रमों में शिष्यों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह शुभ मुहूर्त में ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और अपने गुरु के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। कांकरोली के 700 साल पुराने वनाई आश्रम में गुरु चेतननाथ जी महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वही हरिचरण दास जी महाराज के रामधुन आश्रम और सभी हनुमान मंदिरों और अखाड़े पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। वनाई आश्रम पर सर्व समाज के श्रद्धालुओ की लाइन सुबह से शाम तक लगी रही। इस आश्रम के पास हिंगलाज माता का नवनिर्मित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार है। जहां पाकिस्तान के लाहौर स्थित हिंगलाज माता की मुख्य पीठ से ज्योत लाकर यहां स्थापित की जाएगी। इस मन्नत को लेकर गुरु चेतननाथ जी महाराज 2 साल से मौन साधना कर रहे हैं। इस बड़े कार्यक्रम की तैयारी के लिए कल एक बड़ी बैठक भी आयोजित की गई है। गुरु पूर्णिमा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में महिलाएं, पुरुष,बुजुर्ग, बच्चों और सर्व समाज के लोग शामिल हैं। आश्रम पर पहुंचने वाले हजारों भक्त पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ गुरु पूजन कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। बाइट - गिरिराज कुमावत ( स्थानीय श्रद्धालु,कांकरोली ) बाइट - पूजा देवी ( महिला श्रद्धालु, बनाई आश्रम ) बाइट - वर्दीचंद ( बुजुर्ग सेवादार,पीपली देवस्थान )4
- मोबाइल बना 'क्लासरूम', 600 से अधिक ग्रामीण विद्यार्थियों ने सीखे फिल्म निर्माण के गुर मोबाइल बना 'क्लासरूम', 600 से अधिक ग्रामीण विद्यार्थियों ने सीखे फिल्म निर्माण के गुर1
- पंचायत से निवेदन है कि हमारे गांव सुखपुरा में अतिक्रमण को जल्दी से जल्दी हवा पारसोली पंचायत से निवेदन है कि सुखपुरा गांव में अतिक्रमण को हटाया जाए और रास्ते को क्लियर करवाये रास्ता काफी बंद है लोगों को निकालने में परेशानी होती है2
- महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिसकर्मियों से किया संवाद, पैदल मार्च निकालकर आमजन को किया जागरूक। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। पुलिस मुख्यालय, राजस्थान के निर्देशानुसार संचालित "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को चित्तौड़गढ़ जिले में महिला सुरक्षा एवं जनजागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत पुलिस लाइन में जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं जिले की समस्त महिला पुलिसकर्मियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों पर जागरूकता पैदल मार्च निकालकर आमजन को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों से सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, छेड़छाड़, स्टॉकिंग तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों से फील्ड में आने वाली चुनौतियों एवं अनुभवों की जानकारी ली तथा महिला सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक महिला पुलिसकर्मी संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास और अधिक सुदृढ़ करे। साथ ही कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की एसओपी एवं महिला बीट अधिकारी योजना को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर भी जोर दिया। संवाद कार्यक्रम के पश्चात महिला सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता पैदल मार्च का आयोजन किया गया। यह पैदल मार्च चित्तौड़गढ़ शहर में गोल प्याऊ से प्रारंभ होकर पावटा चौक, सदर बाजार एवं गांधी चौक होते हुए पुनः गोल प्याऊ पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्च के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन को राजकॉप सिटीजन एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया तथा महिला गरिमा हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन, महिलाओं से संबंधित कानूनों, उनके अधिकारों एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया। साथ ही महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार एवं सुरक्षित सामाजिक वातावरण बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने आमजन से महिला सुरक्षा संबंधी किसी भी घटना की तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं हेल्पलाइन का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा, यातायात प्रभारी मोतीराम संचित निरीक्षक, रिजर्व पुलिस लाइन अनिल पाण्डे, महिला थानाधिकारी रेणु, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट तथा जिले की समस्त महिला पुलिसकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों एवं योजनाओं के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करना है।1
- *सीबीईओ शंभूलाल सोमाणी ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, घोसुण्डा का किया निरीक्षण* घोसुण्डा। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ), चित्तौड़गढ़ श्री शंभूलाल सोमाणी ने बुधवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, घोसुण्डा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ सीबीईओ कार्यालय, चित्तौड़गढ़ के श्री सुनील राटड़िया भी उपस्थित रहे निरीक्षण के दौरान श्री सोमाणी ने राज्य सरकार के प्रखर 3.0 कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सामूहिक पठन गतिविधि का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं कार्यक्रम के प्रभावी संचालन की सराहना की। उन्होंने विद्यालय परिसर में डीएमएफटी योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन चार अतिरिक्त कक्षों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विभिन्न अभिलेखों, संचालित योजनाओं तथा विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर की समीक्षा की। साथ ही आवश्यक सूचनाओं का ऑनलाइन संकलन कर संबंधित पोर्टल पर प्रविष्टि भी सुनिश्चित की निरीक्षण के उपरांत श्री शंभूलाल सोमाणी ने विद्यालय में अनुशासन, स्वच्छता गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था एवं टीम भावना के साथ किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए प्रधानाचार्य ममता मित्तल एवं समस्त विद्यालय स्टाफ को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करते रहने का आह्वान किया। कैलाश चन्द्र जीनगर मीडिया प्रभारी सदर बाजार घोसुण्डा चित्तौड़गढ़4
- mere Ghar ki Gali ki nali ki samasya mere Ghar ki Gali ke bahar ki nali Jahan se ghar ki taraf ya Gali ke andar Jana hota hai vahan per nali ko fodkar ya kariban 1 sal se aisi pareshani ho rahi hai Ham isko Sahi karte hain wapas aaspaas ke log ise kharab kar dete hain aur dusri nali ka crossing band hai isase gujarna kafi mushkil ho raha hai koi Bahar ka vyakti aane vyakti kafi pareshan hota hai kichad mein ho jata hai uska Koi nahin kar raha hai aur Na Koi Panchayat se ya gramin Vikas vibhag Se bhi Koi aage isko nahin dekh raha hai kabhi bhi gaon mein Koi Kisi chij Ko Sahi karne nahin aata Hai3
- *गुरु पूर्णिमा समारोह: पावटिया गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई* चित्तौड़गढ़ पावटिया गांव के श्री सांवरिया सेठ मंदिर में गुरु पूर्णिमा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में गुरु जी भगवान दास जी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का महत्व आत्मज्ञान और मोक्ष की राह के पथप्रदर्शक गुरु की महत्ता को समझने में है गुरु जी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन हमें अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा से ही हमें जीवन का सही मार्ग मिलता है और हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं मंदिर में प्रातः स्नान करके सूर्य को जल अर्पित किया गया और वेद व्यास जी का स्मरण किया गया इस दिन ग्रंथों का पाठ और दान-पुण्य के कार्य किए गए। भगवान श्री सांवरिया सेठ को जगदगुरु मानते हुए उनकी पूजा-अर्चना की गई और उनके जीवन से जुड़ी शिक्षाओं को याद किया गया गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पावटिया गांव के श्री सांवरिया सेठ मंदिर में आयोजित समारोह में गुरु जी ने गुरुओं के महत्व और उनकी शिक्षाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर गांव पावटिया के भक्तजनों एवं घोसुण्डा के उपस्थित लोगों ने गुरुओं का सम्मान किया और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कैलाश चन्द्र जीनगर मीडिया प्रभारी सदर बाजार घोसुण्डा2
- श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ वेद विद्यालय गुरुकुल से 86 में संध्या आरती में हुए मंदिर में किया शांति पाठ श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ वेद विद्यालय गुरुकुल से 86 बटुकों ने संध्या आरती में हुए शरीक , मंदिर में किया सस्वर शांति पाठ चारभुजा मेवाड़ के तीर्थ धाम गढ़बोर चारभुजा में चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू तहसील में श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ में चल रहे गुरुकुल वेद विद्यालय से 86 ब्राह्मण बटुकों का दल ने मंगलवार सायं कालिन संध्या आरती में शरीक होकर दर्शन किए जहां उन्होंने सस्वर शांति पाठ किया तथा क्षेत्र के खुशहाली की कामना की जहां उनके साथ गुरुजन पंडित नारायणाचार्य ने बताया कि जोगणिया माता शक्तिपीठ गुरुकुल वेद विद्यालय स्थाई है जहां तीनों वेद की 4रो ही शाखाओं का ज्ञान दिया जा रहा है। किसी के साथ संपूर्ण वैदिक एवं ज्योतिष का ज्ञान के साथ ही आधुनिक शिक्षा भी दी जा रही हैं। जहां इस गुरुकुल में 86 बटुक स्थाई रूप से वेदों का ज्ञान अर्जित कर रहे हैं। यह गुरुकुल भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। चारभुजा दर्शन उपरांत सभी बटुकों के साथ गुरुजनों द्वारा मंदिर में कृष्ण लीला के दर्शन भी किए तथा मंदिर की परिक्रमा लगाकर सायं कालीन भोजन भी किया। इस दर्शन के समय उनके साथ, पंडित नारायणाचार्य ,पंडित हरिओम शर्मा, बाबूलाल गुर्जर गौड, धर्मराज पारीक अनिल कुमार प्रकाश सहित आधुनिक शिक्षा के वीरेंद्र शर्मा, माया देवी ,सांता दशावत, दुर्गेश धाकड़ सहित गुरुजन मौजूद थे। जहां मंदिर में दर्शनों को आए श्रद्धालुओं द्वारा भी बटुकों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए।2
- ग्रामीण सेवा शिविर, तहसीलदार अधिकारी महोदय के स्वागत एवं अभिनंदन1