logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में हुआ "मेरे सपनों का भारत" विषय पर कला प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल और उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना ने छात्राओं को किया प्रोत्साहित| उझानी (बदायूॅं) नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ड्रॉइंग प्रदर्शनी, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल एवं नगर उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना ने सहभागिता की। उन्होंने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ड्रॉइंग, पोस्टर एवं भाषणों का अवलोकन करते हुए छात्राओं से परिचय प्राप्त किया तथा उनके उत्साह और रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों, पोस्टरों एवं विचारों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मकता एवं देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

9 hrs ago
user_राजेश कुमार वर्मा
राजेश कुमार वर्मा
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में हुआ "मेरे सपनों का भारत" विषय पर कला प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल और उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना ने छात्राओं को किया प्रोत्साहित| उझानी (बदायूॅं) नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ड्रॉइंग प्रदर्शनी, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल एवं नगर उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना ने सहभागिता की। उन्होंने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ड्रॉइंग, पोस्टर एवं भाषणों का अवलोकन करते हुए छात्राओं से परिचय प्राप्त किया तथा उनके उत्साह और रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों, पोस्टरों एवं विचारों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मकता एवं देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोष्ठी में रक्तदान और अंगदान के महत्व को बताया बदायूं। बिसौली के जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि द्वारा समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के तहत नंदन क्लीनिक पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें आमजन को रक्तदान और अंगदान के महत्व से अवगत कराया तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया गया। डॉ. कपिल गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति 18 वर्ष से 65 वर्ष तक हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। रक्तदान कर, ज़रूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अंगदान एक महादान है, जिससे मृत्यु के पश्चात भी कई लोगों को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। आइए, हम सब मिलकर इस नेक कार्य से जुड़ें और यह संकल्प लें कि हम न केवल स्वयं रक्तदान और अंगदान के लिए आगे आएँगे, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी इस महादान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करेंगे। आपका एक छोटा सा निर्णय किसी के जीवन की सबसे बड़ी खुशी बन सकता है। गोष्ठी में फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता ग्रुप की अध्यक्षा कंचन सक्सेना, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, पारूल अग्रवाल, डॉ. स्वाति रंजन, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, ममता यादव, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय आदि प्रमुखता से रहीं।
    1
    गोष्ठी में रक्तदान और अंगदान के महत्व को बताया
बदायूं। बिसौली के जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि द्वारा समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के तहत नंदन क्लीनिक पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें आमजन को रक्तदान और अंगदान के महत्व से अवगत कराया तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया गया।
डॉ. कपिल गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति 18 वर्ष से 65 वर्ष तक हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। रक्तदान कर, ज़रूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अंगदान एक महादान है, जिससे मृत्यु के पश्चात भी कई लोगों को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। आइए, हम सब मिलकर इस नेक कार्य से जुड़ें और यह संकल्प लें कि हम न केवल स्वयं रक्तदान और अंगदान के लिए आगे आएँगे, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी इस महादान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करेंगे। 
आपका एक छोटा सा निर्णय किसी के जीवन की सबसे बड़ी खुशी बन सकता है। गोष्ठी में फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता ग्रुप की अध्यक्षा कंचन सक्सेना, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, पारूल अग्रवाल, डॉ. स्वाति रंजन, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, ममता यादव, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय आदि प्रमुखता से रहीं।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बरेली में प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 4 KM दूर खाई में फेंका शव बरेली के भुता थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 38 वर्षीय पप्पू की उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति के घर से बाहर जाने पर पत्नी का प्रेमी घर आता-जाता था। 10 सितंबर को पप्पू ने पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और पप्पू ने पत्नी की पिटाई की। आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 11 सितंबर को रस्सी से गला कसकर पप्पू की हत्या कर दी गई। इसके बाद प्रेमी शव को बोरे में भरकर बाइक से करीब 4 किलोमीटर दूर ले गया और खाई में फेंक दिया। 15 सितंबर को पत्नी प्रेमी के साथ थाने पहुंची और पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन पत्नी ने दूसरी तहरीर देकर अपने ही प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप लगा दिया। पुलिस ने जांच के दौरान 17 सितंबर को प्रेमी से पूछताछ की, जिसमें कथित तौर पर उसने घटना का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने पप्पू का शव बरामद कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और जांच कर रही है।
    1
    बरेली में प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 4 KM दूर खाई में फेंका शव
बरेली के भुता थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 38 वर्षीय पप्पू की उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि पति के घर से बाहर जाने पर पत्नी का प्रेमी घर आता-जाता था। 10 सितंबर को पप्पू ने पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और पप्पू ने पत्नी की पिटाई की।
आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 11 सितंबर को रस्सी से गला कसकर पप्पू की हत्या कर दी गई। इसके बाद प्रेमी शव को बोरे में भरकर बाइक से करीब 4 किलोमीटर दूर ले गया और खाई में फेंक दिया।
15 सितंबर को पत्नी प्रेमी के साथ थाने पहुंची और पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन पत्नी ने दूसरी तहरीर देकर अपने ही प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप लगा दिया।
पुलिस ने जांच के दौरान 17 सितंबर को प्रेमी से पूछताछ की, जिसमें कथित तौर पर उसने घटना का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने पप्पू का शव बरामद कर लिया।
पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और जांच कर रही है।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष कासगंज पर हमला बर्दाश नहीं किया जायेगा आखिरकार किस कारण आरोपियों की गिरफ्तारी करने में क्या समस्या आ रही है कासगंज पुलिस क्या इसी प्रकार न्याय व्यवस्था कानून व्यवस्था संभालते हैं हिंदू रक्षा दल द्वारा कासगंज कोतवाली पर कल रविवार 12:00 बजे कासगंज कोतवाली का घेराव किया जाएगा
    1
    हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष कासगंज पर हमला बर्दाश नहीं किया जायेगा 
आखिरकार किस कारण आरोपियों की गिरफ्तारी करने में क्या समस्या आ रही है कासगंज पुलिस क्या इसी प्रकार न्याय व्यवस्था कानून व्यवस्था संभालते हैं हिंदू रक्षा दल द्वारा कासगंज कोतवाली पर कल रविवार 12:00 बजे कासगंज कोतवाली का घेराव किया जाएगा
    user_Arvind Gautam HRD
    Arvind Gautam HRD
    Animal shelter बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां ग्राम हज्जामपुर निवासी एक शिकायतकर्ता का आरोप है कि 11 सितंबर को थाना सहसवान में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मामला ग्राम हज्जामपुर, थाना सहसवान, जनपद बदायूं का है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसका विपक्षी पक्ष से ₹22,000 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके ₹22,000 रुपये विपक्षी पक्ष के पास बकाया हैं, जिन्हें वापस लेने के लिए उसने कई बार तकाजा किया, लेकिन अभी तक रकम वापस नहीं मिली। इसी मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने 11 सितंबर 2026 को थाना सहसवान में लिखित प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई करने और अपनी रकम वापस दिलाए जाने की मांग की थी। लेकिन शिकायतकर्ता का कहना है कि 19 सितंबर 2026 तक करीब 8 दिन बीत जाने के बावजूद भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उसने थाने में मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया तो वहां मौजूद सिपाही कुलदीप द्वारा बताया गया कि पुलिस विपक्षी पक्ष के पास गई थी, लेकिन विपक्षी वहां नहीं मिला। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद भी मामले में कोई समाधान नहीं हुआ और उसे लगातार इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, AS NATIONAL NEWS 24 की ओर से भी मामले को लेकर जानकारी लेने और संबंधित पुलिसकर्मियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि उसके द्वारा किए जा रहे फोन कॉल का भी जवाब नहीं दिया जा रहा है। अब सवाल यह है कि 11 सितंबर को दिए गए प्रार्थना पत्र पर अब तक क्या कार्रवाई हुई? क्या पुलिस ने विपक्षी पक्ष से पूछताछ की है? अगर पुलिस विपक्षी के पास गई थी और वह नहीं मिला, तो उसके बाद मामले में आगे क्या कार्रवाई की गई? फिलहाल शिकायतकर्ता संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ₹22,000 रुपये की रकम के संबंध में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहा है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी मामले का संज्ञान लेते हैं और शिकायतकर्ता की शिकायत पर आगे क्या कार्रवाई की जाती है। रिपोर्ट: 🎙️ अनिल यादव AS NATIONAL NEWS 24
    1
    बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां ग्राम हज्जामपुर निवासी एक शिकायतकर्ता का आरोप है कि 11 सितंबर को थाना सहसवान में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
मामला ग्राम हज्जामपुर, थाना सहसवान, जनपद बदायूं का है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उसका विपक्षी पक्ष से ₹22,000 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके ₹22,000 रुपये विपक्षी पक्ष के पास बकाया हैं, जिन्हें वापस लेने के लिए उसने कई बार तकाजा किया, लेकिन अभी तक रकम वापस नहीं मिली।
इसी मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने 11 सितंबर 2026 को थाना सहसवान में लिखित प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई करने और अपनी रकम वापस दिलाए जाने की मांग की थी।
लेकिन शिकायतकर्ता का कहना है कि 19 सितंबर 2026 तक करीब 8 दिन बीत जाने के बावजूद भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उसने थाने में मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया तो वहां मौजूद सिपाही कुलदीप द्वारा बताया गया कि पुलिस विपक्षी पक्ष के पास गई थी, लेकिन विपक्षी वहां नहीं मिला।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद भी मामले में कोई समाधान नहीं हुआ और उसे लगातार इंतजार करना पड़ रहा है।
वहीं, AS NATIONAL NEWS 24 की ओर से भी मामले को लेकर जानकारी लेने और संबंधित पुलिसकर्मियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली।
शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि उसके द्वारा किए जा रहे फोन कॉल का भी जवाब नहीं दिया जा रहा है।
अब सवाल यह है कि 11 सितंबर को दिए गए प्रार्थना पत्र पर अब तक क्या कार्रवाई हुई?
क्या पुलिस ने विपक्षी पक्ष से पूछताछ की है?
अगर पुलिस विपक्षी के पास गई थी और वह नहीं मिला, तो उसके बाद मामले में आगे क्या कार्रवाई की गई?
फिलहाल शिकायतकर्ता संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ₹22,000 रुपये की रकम के संबंध में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहा है।
अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी मामले का संज्ञान लेते हैं और शिकायतकर्ता की शिकायत पर आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
रिपोर्ट:
🎙️ अनिल यादव
AS NATIONAL NEWS 24
    user_AS NATIONAL NEWS 24
    AS NATIONAL NEWS 24
    Social Media Manager सहसवान, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Bareilly Ke Thana devrniya Ka mamla jameen Se juda/ Apne shabdon Mein bataya kya kuchh hua uske sath/ pidit Ne ala adhikariyon se lagai nyaay ki guhar/ pidit dwara Di gai tehrir/ Nadeem ko di dhamki/ Nadeem ka parivar khauf ke saye mein/ Bareilly Ke Thana devrniya Ka mamla jameen Se juda/ Apne shabdon Mein bataya kya kuchh hua uske sath/ pidit Ne ala adhikariyon se lagai nyaay ki guhar/ pidit dwara Di gai tehrir/ Nadeem ko di dhamki/ Nadeem ka parivar khauf ke saye mein/
    1
    Bareilly Ke Thana devrniya Ka mamla jameen Se juda/
Apne shabdon Mein bataya kya kuchh hua uske sath/
pidit Ne ala adhikariyon se lagai nyaay ki guhar/
pidit dwara Di gai tehrir/
Nadeem ko di dhamki/
Nadeem ka parivar khauf ke saye mein/

Bareilly Ke Thana devrniya Ka mamla jameen Se juda/
Apne shabdon Mein bataya kya kuchh hua uske sath/
pidit Ne ala adhikariyon se lagai nyaay ki guhar/
pidit dwara Di gai tehrir/
Nadeem ko di dhamki/
Nadeem ka parivar khauf ke saye mein/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एमआरएफ सेंटर विवाद पर डीएम का एक्शनहाईकोर्ट में आपत्ति के बाद सथरा धर्मपुर पहुंचे डीएम, गाटा संख्या 131 का किया स्थलीय निरीक्षण एमआरएफ सेंटर विवाद पर डीएम का एक्शन कलान, एमआरएफ सेंटर की प्रस्तावित भूमि को लेकर हाईकोर्ट में आपत्ति के बाद अब प्रशासन एक्शन में है। शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सथरा धर्मपुर पहुंचकर गाटा संख्या 131 की प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने मौके पर भूमि की सीमाओं और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित भूमि पर दूर-दूर तक कोई आवास या आबादी नहीं मिली। प्रशासन ने मौके की वीडियोग्राफी भी कराई। डीएम ने राजस्व अधिकारियों को भूमि पर दर्ज पट्टों की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। जांच में अवैध या विवादित पाए जाने वाले पट्टों को नियमानुसार निरस्त करने और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन पूरा कर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि एमआरएफ सेंटर बनने से ठोस कचरे का पृथक्करण, प्रबंधन और पुनर्चक्रण बेहतर तरीके से हो सकेगा।
    1
    एमआरएफ सेंटर विवाद पर डीएम का एक्शनहाईकोर्ट में आपत्ति के बाद सथरा धर्मपुर पहुंचे डीएम, गाटा संख्या 131 का किया स्थलीय निरीक्षण
एमआरएफ सेंटर विवाद पर डीएम का एक्शन
कलान,
एमआरएफ सेंटर की प्रस्तावित भूमि को लेकर हाईकोर्ट में आपत्ति के बाद अब प्रशासन एक्शन में है। शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सथरा धर्मपुर पहुंचकर गाटा संख्या 131 की प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।
डीएम ने मौके पर भूमि की सीमाओं और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित भूमि पर दूर-दूर तक कोई आवास या आबादी नहीं मिली। प्रशासन ने मौके की वीडियोग्राफी भी कराई।
डीएम ने राजस्व अधिकारियों को भूमि पर दर्ज पट्टों की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। जांच में अवैध या विवादित पाए जाने वाले पट्टों को नियमानुसार निरस्त करने और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन पूरा कर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि एमआरएफ सेंटर बनने से ठोस कचरे का पृथक्करण, प्रबंधन और पुनर्चक्रण बेहतर तरीके से हो सकेगा।
    user_Leagel India
    Leagel India
    कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली के थाना शाही का मामला मुजरिम महिला ने अपने बेटे और बहू पर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना शाही का मामला मुजरिम महिला ने अपने बेटे और बहू पर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार
    1
    बरेली के थाना शाही का मामला मुजरिम महिला ने अपने बेटे और बहू पर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार
बरेली के थाना शाही का मामला मुजरिम महिला ने अपने बेटे और बहू पर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Bareilly Ke Thana Sahi Ka mamla ek Man Ko Kiya pareshan to Mane Kiya bedakhal/ man ne apne shabdon mein bayan kiya kya kuchh yah jaana aapne is khabar ke andar/ Man Ki shaktiyon ne kiya bedakhal/ man ne le Adalat ki Sadar bete ko kiya bedakhal/ Bareilly Ke Thana Sahi Ka mamla ek Man Ko Kiya pareshan to Mane Kiya bedakhal/ man ne apne shabdon mein bayan kiya kya kuchh yah jaana aapne is khabar ke andar/ Man Ki shaktiyon ne kiya bedakhal/ man ne le Adalat ki Sadar bete ko kiya bedakhal/
    1
    Bareilly Ke Thana Sahi Ka mamla ek Man Ko Kiya pareshan to Mane Kiya bedakhal/
man ne apne shabdon mein bayan kiya kya kuchh yah jaana aapne is khabar ke andar/
Man Ki shaktiyon ne kiya bedakhal/
man ne le Adalat ki Sadar bete ko kiya bedakhal/

Bareilly Ke Thana Sahi Ka mamla ek Man Ko Kiya pareshan to Mane Kiya bedakhal/
man ne apne shabdon mein bayan kiya kya kuchh yah jaana aapne is khabar ke andar/
Man Ki shaktiyon ne kiya bedakhal/
man ne le Adalat ki Sadar bete ko kiya bedakhal/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग | वजीरगंज वजीरगंज में छत का प्लास्टर गिरने से तीन घायल 🚨 बदायूं ब्रेकिंग | वजीरगंज वजीरगंज में छत का प्लास्टर गिरने से तीन घायल संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 वजीरगंज। थाना वजीरगंज क्षेत्र के नगर में शनिवार को अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर गया। मलबे की चपेट में आने से दंपति और उनकी बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है।
    3
    बदायूं ब्रेकिंग | वजीरगंज
वजीरगंज में छत का प्लास्टर गिरने से तीन घायल

🚨 बदायूं ब्रेकिंग | वजीरगंज
वजीरगंज में छत का प्लास्टर गिरने से तीन घायल
संवाददाता प्रवेंद्र सिंह
फोन: 8650252442
वजीरगंज। थाना वजीरगंज क्षेत्र के नगर में शनिवार को अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर गया। मलबे की चपेट में आने से दंपति और उनकी बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है।
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.