Shuru
Apke Nagar Ki App…
बदायूं ब्रेकिंग | वजीरगंज वजीरगंज में छत का प्लास्टर गिरने से तीन घायल 🚨 बदायूं ब्रेकिंग | वजीरगंज वजीरगंज में छत का प्लास्टर गिरने से तीन घायल संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 वजीरगंज। थाना वजीरगंज क्षेत्र के नगर में शनिवार को अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर गया। मलबे की चपेट में आने से दंपति और उनकी बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है।
Pravendra Singh
बदायूं ब्रेकिंग | वजीरगंज वजीरगंज में छत का प्लास्टर गिरने से तीन घायल 🚨 बदायूं ब्रेकिंग | वजीरगंज वजीरगंज में छत का प्लास्टर गिरने से तीन घायल संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 वजीरगंज। थाना वजीरगंज क्षेत्र के नगर में शनिवार को अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर गया। मलबे की चपेट में आने से दंपति और उनकी बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है।
More news from Budaun and nearby areas
- *विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) की पहल पर दातागंज में आयोजित हुआ वृहद 'रोजगार मेला-2026'; 2310 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 832 अभ्यर्थियों का हुआ चयन *विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) की पहल पर दातागंज में आयोजित हुआ वृहद 'रोजगार मेला-2026'; 2310 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 832 अभ्यर्थियों का हुआ चयन संवाददाता हुकुम सिंह युवाओं को स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से आज 19 सितंबर 2026 को पं० दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इण्टर कॉलेज, ढिलवारी (दातागंज) में क्षेत्रीय विधायक मा. राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) की प्रेरणा एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन और जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में 30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की, जहां कुल 2310 युवक-युवतियों के पंजीकरण के उपरांत पारदर्शी एवं निःशुल्क साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से 832 अभ्यर्थियों का चयन व शॉर्टलिस्टिंग ₹10,000 से ₹35,000 तक के मासिक वेतन पर की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख कुँवर अतेन्द्र विक्रम सिंह (अंकित भैया), जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय, सीडीओ गामिनी सिंगला, जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकांत यादव, आईटीआई प्रधानाचार्य सुरेंद्र वार्ष्णेय, डीडीओ मनोज कुमार, सीएमओ बदायूं, डीसीडीएफ अध्यक्ष रवेंद्र पाल सिंह, विधानसभा संयोजक विजय कुमार सिंह (पालू भैया), चेयरमैन अनूप गुप्ता सहित कॉलेज प्रबंधन, समस्त पत्रकार एवं छायाकार बंधु मौजूद रहे।4
- ढिलवारी में वृहद रोजगार मेले में 800 से अधिक पदों पर युवाओं को मिला रोजगार का अवसर। रिपोर्टर संजीव कुमार राणा यूपी पुलिस मॉनिटर न्यूज़ बदायूं युवाओं को स्वावलंबन और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के संकल्प के साथ आज बदायूं के दातागंज क्षेत्र के पं० दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इण्टर कॉलेज, ढ़िलवारी में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में देश व प्रदेश की 30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जहां 2310 लोगों के रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात् 810 शिक्षित लोगों का रिक्त पदों पर क्षेत्र के युवाओं को चयन के अवसर मिले। मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं बी.टेक योग्यताधारी 18 से 40 वर्ष तक के युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उत्साहपूर्वक भाग लिया विधायक राजीव कुमार सिंह व जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता अमित कुमार सिंह (रिंकू भईया) द्वारा किया गया इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने कहा कि अपने क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार लोगों के उज्जवल भविष्य के लिए मैं निरंतर रोजगार व नौकरी दिलाने का प्रयास करता रहा हूं, और बड़े-बड़े विकास कार्यों व उद्योगों के माध्यम से भी क्षेत्र के लोगों को अवसर प्रदान कराए हैं। प्रदेश सरकार के प्रयासों से युवाओं के लिए स्वरोजगार एवं रोजगार के नए द्वार निरंतर खुल रहे हैं। युवाओं को चाहिए कि वे इन अवसरों का पूर्ण लाभ उठाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें4
- राधाष्टमी पर नगर में निकलीं आकर्षक झांकियां, श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक आयोजन का आनंद उसावां। राधाष्टमी के पावन पर्व पर शनिवार को नगर पंचायत उसावां में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नगर में विभिन्न प्रकार की आकर्षक धार्मिक झांकियां निकाली गईं। झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी सहित अन्य देवी-देवताओं के स्वरूपों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े और श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। राधाष्टमी के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह पूजा-अर्चना की गई। इसी क्रम में चेयरमैन पति अनिल सिंह चौहान की माता जी ने विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन किया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से नगर की सुख-समृद्धि और सभी लोगों के कल्याण की कामना की। धार्मिक आयोजन के दौरान नगर का वातावरण भक्तिमय नजर आया। झांकियों के साथ श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं और बच्चों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। राधाष्टमी के पर्व पर पूरे नगर में दिनभर धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।1
- बरेली में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई, फिर प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में पत्नी ही निकली हत्या की साजिश में शामिल चार साल के प्रेम संबंध में रोड़ा बना पति, पत्नी और प्रेमी ने रची हत्या की साजिश, झाड़ियों से बरामद हुआ शव बरेली में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई, फिर प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में पत्नी ही निकली हत्या की साजिश में शामिल चार साल के प्रेम संबंध में रोड़ा बना पति, पत्नी और प्रेमी ने रची हत्या की साजिश, झाड़ियों से बरामद हुआ शव1
- अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में हुआ "मेरे सपनों का भारत" विषय पर कला प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल और उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना ने छात्राओं को किया प्रोत्साहित| उझानी (बदायूॅं) नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ड्रॉइंग प्रदर्शनी, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल एवं नगर उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना ने सहभागिता की। उन्होंने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ड्रॉइंग, पोस्टर एवं भाषणों का अवलोकन करते हुए छात्राओं से परिचय प्राप्त किया तथा उनके उत्साह और रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों, पोस्टरों एवं विचारों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मकता एवं देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।1
- ग्राम डिकौली में मगरमच्छों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा जाली लगाने की मांग। झांसी। ग्राम डिकौली में लगातार बढ़ रहे मगरमच्छों के आतंक को लेकर ग्रामीणों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया है। जिला पंचायत सदस्य अंजना-जितेंद्र पटेल (वार्ड नंबर 21) ने जिलाधिकारी झांसी को पत्र भेजकर नदी घाट क्षेत्र में सुरक्षा के तत्काल इंतजाम किए जाने की मांग की है। पत्र में बताया गया कि गांव से सटे घाट पर लगातार मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार मगरमच्छों ने क्षेत्र में अपना ठिकाना बना लिया है और हाल ही में एक मगरमच्छ द्वारा ग्रामीण के पालतू पशु पर हमला किए जाने की बात भी सामने आई है। लगातार ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में जान-माल को लेकर चिंता बनी हुई है। जिला पंचायत सदस्य ने मांग की है कि वन विभाग की टीम भेजकर नदी घाट के पास सक्रिय मगरमच्छों को रेस्क्यू कराया जाए। साथ ही घाट की सुरक्षा के लिए लोहे की मजबूत सुरक्षा जाली (फेंसिंग) लगाई जाए, ताकि ग्रामीण सुरक्षित रह सकें। पत्र में पीड़ित परिवार एवं पशुपालक को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया गया है।1
- बदायूं ब्रेकिंग | वजीरगंज वजीरगंज में छत का प्लास्टर गिरने से तीन घायल 🚨 बदायूं ब्रेकिंग | वजीरगंज वजीरगंज में छत का प्लास्टर गिरने से तीन घायल संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 वजीरगंज। थाना वजीरगंज क्षेत्र के नगर में शनिवार को अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर गया। मलबे की चपेट में आने से दंपति और उनकी बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है।3
- 108 एंबुलेंस की तत्परता से घायल युवक को समय पर मिला उपचार उझानी। कछला-उझानी मार्ग पर ग्राम बिटरोही स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को करीब 5:36 बजे बाइक और स्कूटर की 108 एंबुलेंस की तत्परता से घायल युवक को समय पर मिला उपचार उझानी। कछला-उझानी मार्ग पर ग्राम बिटरोही स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को करीब 5:36 बजे बाइक और स्कूटर की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को समय पर उपचार उपलब्ध कराया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस संख्या UP32FG2772 मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी अंकित कुमार और पायलट बबलू कुमार ने घायल युवक की स्थिति संभाली। मौके पर मिले घायल युवक को बिना देरी किए सुरक्षित रूप से एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया। ईएमटी ने एंबुलेंस में ही घायल को प्राथमिक उपचार दिया और उसकी स्थिति को स्थिर रखते हुए तत्काल सीएचसी उझानी पहुंचाया। घायल की पहचान राजकुमार (27 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह ग्राम कुड़ा नरसिंहपुर, थाना उझानी, जिला बदायूं का रहने वाला है। दुर्घटना की सूचना अजय सागर ने 108 सेवा को दी थी। 108 एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस सेवा की सराहना की।1