logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राधाष्टमी पर नगर में निकलीं आकर्षक झांकियां, श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक आयोजन का आनंद उसावां। राधाष्टमी के पावन पर्व पर शनिवार को नगर पंचायत उसावां में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नगर में विभिन्न प्रकार की आकर्षक धार्मिक झांकियां निकाली गईं। झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी सहित अन्य देवी-देवताओं के स्वरूपों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े और श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। राधाष्टमी के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह पूजा-अर्चना की गई। इसी क्रम में चेयरमैन पति अनिल सिंह चौहान की माता जी ने विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन किया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से नगर की सुख-समृद्धि और सभी लोगों के कल्याण की कामना की। धार्मिक आयोजन के दौरान नगर का वातावरण भक्तिमय नजर आया। झांकियों के साथ श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं और बच्चों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। राधाष्टमी के पर्व पर पूरे नगर में दिनभर धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।

5 hrs ago
user_Vijay kumar
Vijay kumar
Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

राधाष्टमी पर नगर में निकलीं आकर्षक झांकियां, श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक आयोजन का आनंद उसावां। राधाष्टमी के पावन पर्व पर शनिवार को नगर पंचायत उसावां में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नगर में विभिन्न प्रकार की आकर्षक धार्मिक झांकियां निकाली गईं। झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी सहित अन्य देवी-देवताओं के स्वरूपों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े और श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। राधाष्टमी के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह पूजा-अर्चना की गई। इसी क्रम में चेयरमैन पति अनिल सिंह चौहान की माता जी ने विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन किया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से नगर की सुख-समृद्धि और सभी लोगों के कल्याण की कामना की। धार्मिक आयोजन के दौरान नगर का वातावरण भक्तिमय नजर आया। झांकियों के साथ श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं और बच्चों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। राधाष्टमी के पर्व पर पूरे नगर में दिनभर धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • ढिलवारी में वृहद रोजगार मेले में 800 से अधिक पदों पर युवाओं को मिला रोजगार का अवसर। रिपोर्टर संजीव कुमार राणा यूपी पुलिस मॉनिटर न्यूज़ बदायूं युवाओं को स्वावलंबन और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के संकल्प के साथ आज बदायूं के दातागंज क्षेत्र के पं० दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इण्टर कॉलेज, ढ़िलवारी में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में देश व प्रदेश की 30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जहां 2310 लोगों के रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात् 810 शिक्षित लोगों का रिक्त पदों पर क्षेत्र के युवाओं को चयन के अवसर मिले। मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं बी.टेक योग्यताधारी 18 से 40 वर्ष तक के युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उत्साहपूर्वक भाग लिया विधायक राजीव कुमार सिंह व जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता अमित कुमार सिंह (रिंकू भईया) द्वारा किया गया इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने कहा कि अपने क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार लोगों के उज्जवल भविष्य के लिए मैं निरंतर रोजगार व नौकरी दिलाने का प्रयास करता रहा हूं, और बड़े-बड़े विकास कार्यों व उद्योगों के माध्यम से भी क्षेत्र के लोगों को अवसर प्रदान कराए हैं। प्रदेश सरकार के प्रयासों से युवाओं के लिए स्वरोजगार एवं रोजगार के नए द्वार निरंतर खुल रहे हैं। युवाओं को चाहिए कि वे इन अवसरों का पूर्ण लाभ उठाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें
    4
    ढिलवारी में वृहद रोजगार मेले में 800 से अधिक पदों पर युवाओं को मिला रोजगार का अवसर।
रिपोर्टर संजीव कुमार राणा यूपी पुलिस मॉनिटर न्यूज़ बदायूं 
युवाओं को स्वावलंबन और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के संकल्प के साथ आज बदायूं के दातागंज क्षेत्र के पं० दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इण्टर कॉलेज, ढ़िलवारी में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले में देश व प्रदेश की 30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जहां 2310 लोगों के रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात् 810 शिक्षित लोगों का रिक्त पदों पर क्षेत्र के युवाओं को चयन के अवसर मिले। मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं बी.टेक योग्यताधारी 18 से 40 वर्ष तक के युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उत्साहपूर्वक भाग लिया विधायक राजीव कुमार सिंह व जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता अमित कुमार सिंह (रिंकू भईया) द्वारा किया गया इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने कहा कि अपने क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार लोगों के उज्जवल भविष्य के लिए मैं निरंतर रोजगार व नौकरी दिलाने का प्रयास करता रहा हूं, और बड़े-बड़े विकास कार्यों व उद्योगों के माध्यम से भी क्षेत्र के लोगों को अवसर प्रदान कराए हैं। प्रदेश सरकार के प्रयासों से युवाओं के लिए स्वरोजगार एवं रोजगार के नए द्वार निरंतर खुल रहे हैं। युवाओं को चाहिए कि वे इन अवसरों का पूर्ण लाभ उठाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    Mechanic Budaun, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • राधाष्टमी पर नगर में निकलीं आकर्षक झांकियां, श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक आयोजन का आनंद उसावां। राधाष्टमी के पावन पर्व पर शनिवार को नगर पंचायत उसावां में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नगर में विभिन्न प्रकार की आकर्षक धार्मिक झांकियां निकाली गईं। झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी सहित अन्य देवी-देवताओं के स्वरूपों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े और श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। राधाष्टमी के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह पूजा-अर्चना की गई। इसी क्रम में चेयरमैन पति अनिल सिंह चौहान की माता जी ने विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन किया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से नगर की सुख-समृद्धि और सभी लोगों के कल्याण की कामना की। धार्मिक आयोजन के दौरान नगर का वातावरण भक्तिमय नजर आया। झांकियों के साथ श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं और बच्चों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। राधाष्टमी के पर्व पर पूरे नगर में दिनभर धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
    1
    राधाष्टमी पर नगर में निकलीं आकर्षक झांकियां, श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक आयोजन का आनंद
उसावां। राधाष्टमी के पावन पर्व पर शनिवार को नगर पंचायत उसावां में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नगर में विभिन्न प्रकार की आकर्षक धार्मिक झांकियां निकाली गईं। झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी सहित अन्य देवी-देवताओं के स्वरूपों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े और श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
राधाष्टमी के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह पूजा-अर्चना की गई। इसी क्रम में चेयरमैन पति अनिल सिंह चौहान की माता जी ने विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन किया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से नगर की सुख-समृद्धि और सभी लोगों के कल्याण की कामना की।
धार्मिक आयोजन के दौरान नगर का वातावरण भक्तिमय नजर आया। झांकियों के साथ श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं और बच्चों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। राधाष्टमी के पर्व पर पूरे नगर में दिनभर धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में हुआ "मेरे सपनों का भारत" विषय पर कला प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल और उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना ने छात्राओं को किया प्रोत्साहित| उझानी (बदायूॅं) नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ड्रॉइंग प्रदर्शनी, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल एवं नगर उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना ने सहभागिता की। उन्होंने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ड्रॉइंग, पोस्टर एवं भाषणों का अवलोकन करते हुए छात्राओं से परिचय प्राप्त किया तथा उनके उत्साह और रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों, पोस्टरों एवं विचारों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मकता एवं देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
    1
    अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में हुआ "मेरे सपनों का भारत" विषय पर कला प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल और उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना ने छात्राओं को किया प्रोत्साहित| उझानी (बदायूॅं)
नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ड्रॉइंग प्रदर्शनी, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल एवं नगर उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना ने सहभागिता की। उन्होंने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ड्रॉइंग, पोस्टर एवं भाषणों का अवलोकन करते हुए छात्राओं से परिचय प्राप्त किया तथा उनके उत्साह और रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर छात्राओं ने अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों, पोस्टरों एवं विचारों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मकता एवं देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बदायूं में हुई झमाझम बारिश। शनिवार को झमाझम बरसा पानी, गर्मी से नागरिको को मिली राहत, खेतों में खड़ी धान समेत अन्य फसलों को बरसात से होगा। फायदा। बाजारों में आए ग्राहक अपने घरों को हुए वापस, सन्नाटा छाया।
    1
    बदायूं में हुई झमाझम बारिश। शनिवार को झमाझम बरसा पानी, गर्मी से नागरिको को मिली राहत, खेतों में खड़ी धान समेत अन्य फसलों को बरसात से होगा। फायदा। बाजारों में आए ग्राहक अपने घरों को हुए वापस, सन्नाटा छाया।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • राधा अष्टमी पर भक्ति में डूबा बिल्सी, निकली भव्य डोला शोभायात्रा राधा अष्टमी पर भक्ति में डूबा बिल्सी, निकली भव्य डोला शोभायात्रा बिल्सी। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर बिल्सी नगर में श्री गिरिराज जी सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य डोला शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। राधा रानी के जन्मोत्सव को लेकर पूरे नगर में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य द्वारा किया गया। इसके बाद श्रद्धालु भक्ति गीतों और राधा रानी के जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। श्री गिरिराज जी सेवा समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने सहभागिता की। राधा अष्टमी के मद्देनजर बिल्सी नगर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह की गई सजावट और धार्मिक वातावरण के चलते नगर का स्वरूप बरसाना की झलक प्रस्तुत करता नजर आया। शोभायात्रा के दौरान भक्ति संगीत पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया और राधा रानी के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ श्री राधा रानी के प्रति लोगों की आस्था और श्रद्धा को दर्शाती रही। ‘राधे-राधे’ के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और पूरा बिल्सी नगर भक्तिमय नजर आया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री राधा रानी के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। क्षेत्रवासियों ने धार्मिक उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ राधा अष्टमी का पर्व मनाया। राधा अष्टमी पर आयोजित यह शोभायात्रा बिल्सी में श्रद्धा, उल्लास और सामुदायिक सहभागिता का प्रमुख आकर्षण रही।
    1
    राधा अष्टमी पर भक्ति में डूबा बिल्सी, निकली भव्य डोला शोभायात्रा
राधा अष्टमी पर भक्ति में डूबा बिल्सी, निकली भव्य डोला शोभायात्रा
बिल्सी। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर बिल्सी नगर में श्री गिरिराज जी सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य डोला शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। राधा रानी के जन्मोत्सव को लेकर पूरे नगर में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य द्वारा किया गया। इसके बाद श्रद्धालु भक्ति गीतों और राधा रानी के जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। श्री गिरिराज जी सेवा समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने सहभागिता की।
राधा अष्टमी के मद्देनजर बिल्सी नगर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह की गई सजावट और धार्मिक वातावरण के चलते नगर का स्वरूप बरसाना की झलक प्रस्तुत करता नजर आया। शोभायात्रा के दौरान भक्ति संगीत पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया और राधा रानी के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।
शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ श्री राधा रानी के प्रति लोगों की आस्था और श्रद्धा को दर्शाती रही। ‘राधे-राधे’ के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और पूरा बिल्सी नगर भक्तिमय नजर आया।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री राधा रानी के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। क्षेत्रवासियों ने धार्मिक उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ राधा अष्टमी का पर्व मनाया।
राधा अष्टमी पर आयोजित यह शोभायात्रा बिल्सी में श्रद्धा, उल्लास और सामुदायिक सहभागिता का प्रमुख आकर्षण रही।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) की पहल पर दातागंज में आयोजित हुआ वृहद 'रोजगार मेला-2026'; 2310 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 832 अभ्यर्थियों का हुआ चयन *विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) की पहल पर दातागंज में आयोजित हुआ वृहद 'रोजगार मेला-2026'; 2310 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 832 अभ्यर्थियों का हुआ चयन संवाददाता हुकुम सिंह युवाओं को स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से आज 19 सितंबर 2026 को पं० दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इण्टर कॉलेज, ढिलवारी (दातागंज) में क्षेत्रीय विधायक मा. राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) की प्रेरणा एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन और जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में 30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की, जहां कुल 2310 युवक-युवतियों के पंजीकरण के उपरांत पारदर्शी एवं निःशुल्क साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से 832 अभ्यर्थियों का चयन व शॉर्टलिस्टिंग ₹10,000 से ₹35,000 तक के मासिक वेतन पर की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख कुँवर अतेन्द्र विक्रम सिंह (अंकित भैया), जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय, सीडीओ गामिनी सिंगला, जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकांत यादव, आईटीआई प्रधानाचार्य सुरेंद्र वार्ष्णेय, डीडीओ मनोज कुमार, सीएमओ बदायूं, डीसीडीएफ अध्यक्ष रवेंद्र पाल सिंह, विधानसभा संयोजक विजय कुमार सिंह (पालू भैया), चेयरमैन अनूप गुप्ता सहित कॉलेज प्रबंधन, समस्त पत्रकार एवं छायाकार बंधु मौजूद रहे।
    4
    *विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) की पहल पर दातागंज में आयोजित हुआ वृहद 'रोजगार मेला-2026'; 2310 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 832 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
 
*विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) की पहल पर दातागंज में आयोजित हुआ वृहद 'रोजगार मेला-2026'; 2310 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 832 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
संवाददाता हुकुम सिंह 
युवाओं को स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से आज 19 सितंबर 2026 को पं० दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इण्टर कॉलेज, ढिलवारी (दातागंज) में क्षेत्रीय विधायक मा. राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) की प्रेरणा एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन और जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में 30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की, जहां कुल 2310 युवक-युवतियों के पंजीकरण के उपरांत पारदर्शी एवं निःशुल्क साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से 832 अभ्यर्थियों का चयन व शॉर्टलिस्टिंग ₹10,000 से ₹35,000 तक के मासिक वेतन पर की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख कुँवर अतेन्द्र विक्रम सिंह (अंकित भैया), जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय, सीडीओ गामिनी सिंगला, जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकांत यादव, आईटीआई प्रधानाचार्य सुरेंद्र वार्ष्णेय, डीडीओ मनोज कुमार, सीएमओ बदायूं, डीसीडीएफ अध्यक्ष रवेंद्र पाल सिंह, विधानसभा संयोजक विजय कुमार सिंह (पालू भैया), चेयरमैन अनूप गुप्ता सहित कॉलेज प्रबंधन, समस्त पत्रकार एवं छायाकार बंधु मौजूद रहे।
    user_Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Local News Reporter Dataganj, Budaun•
    7 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग | इस्लामनगर मैन चौराहे पर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट। बदायूं ब्रेकिंग | इस्लामनगर मैन चौराहे पर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट। दोनों युवकों में काफी देर तक होती रही हाथापाई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव कर मामला कराया शांत। मारपीट की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद। एक युवक के घायल होने की भी चर्चा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के मैन चौराहे का मामला।
    1
    बदायूं ब्रेकिंग | इस्लामनगर


मैन चौराहे पर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट।
बदायूं ब्रेकिंग | इस्लामनगर
मैन चौराहे पर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट।
दोनों युवकों में काफी देर तक होती रही हाथापाई।
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव कर मामला कराया शांत।
मारपीट की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद।
एक युवक के घायल होने की भी चर्चा।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी।
थाना इस्लामनगर क्षेत्र के मैन चौराहे का मामला।
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 108 एंबुलेंस की तत्परता से घायल युवक को समय पर मिला उपचार उझानी। कछला-उझानी मार्ग पर ग्राम बिटरोही स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को करीब 5:36 बजे बाइक और स्कूटर की 108 एंबुलेंस की तत्परता से घायल युवक को समय पर मिला उपचार उझानी। कछला-उझानी मार्ग पर ग्राम बिटरोही स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को करीब 5:36 बजे बाइक और स्कूटर की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को समय पर उपचार उपलब्ध कराया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस संख्या UP32FG2772 मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी अंकित कुमार और पायलट बबलू कुमार ने घायल युवक की स्थिति संभाली। मौके पर मिले घायल युवक को बिना देरी किए सुरक्षित रूप से एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया। ईएमटी ने एंबुलेंस में ही घायल को प्राथमिक उपचार दिया और उसकी स्थिति को स्थिर रखते हुए तत्काल सीएचसी उझानी पहुंचाया। घायल की पहचान राजकुमार (27 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह ग्राम कुड़ा नरसिंहपुर, थाना उझानी, जिला बदायूं का रहने वाला है। दुर्घटना की सूचना अजय सागर ने 108 सेवा को दी थी। 108 एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस सेवा की सराहना की।
    1
    108 एंबुलेंस की तत्परता से घायल युवक को समय पर मिला उपचार
उझानी। कछला-उझानी मार्ग पर ग्राम बिटरोही स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को करीब 5:36 बजे बाइक और स्कूटर की
108 एंबुलेंस की तत्परता से घायल युवक को समय पर मिला उपचार
उझानी। कछला-उझानी मार्ग पर ग्राम बिटरोही स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को करीब 5:36 बजे बाइक और स्कूटर की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को समय पर उपचार उपलब्ध कराया।
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस संख्या UP32FG2772 मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी अंकित कुमार और पायलट बबलू कुमार ने घायल युवक की स्थिति संभाली। मौके पर मिले घायल युवक को बिना देरी किए सुरक्षित रूप से एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया। ईएमटी ने एंबुलेंस में ही घायल को प्राथमिक उपचार दिया और उसकी स्थिति को स्थिर रखते हुए तत्काल सीएचसी उझानी पहुंचाया।
घायल की पहचान राजकुमार (27 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह ग्राम कुड़ा नरसिंहपुर, थाना उझानी, जिला बदायूं का रहने वाला है। दुर्घटना की सूचना अजय सागर ने 108 सेवा को दी थी।
108 एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस सेवा की सराहना की।
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.