logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोपालगंज ब्रेकिंग: हथुआ अनुमंडल कार्यालय परिसर में दिनांक 27,28 एवं २9 अक्टूबर को आयोजित पासपोर्ट सेवा शिविर का लाभ लेने के लिए के आधिकारिक वेबसाडट पर स्लॉट बुक कर सकते है...

1 hr ago
user_Gopalganj Local News
Gopalganj Local News
मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
1 hr ago

गोपालगंज ब्रेकिंग: हथुआ अनुमंडल कार्यालय परिसर में दिनांक 27,28 एवं २9 अक्टूबर को आयोजित पासपोर्ट सेवा शिविर का लाभ लेने के लिए के आधिकारिक वेबसाडट पर स्लॉट बुक कर सकते है...

More news from बिहार and nearby areas
  • गोपालगंज ब्रेकिंग : जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026, गोपालगंज कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार, पटना तथा जिला प्रशासन, गोपालगंज के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को अंबेडकर भवन में होगा...
    1
    गोपालगंज ब्रेकिंग  :  जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026, 
गोपालगंज कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार, पटना तथा जिला प्रशासन, गोपालगंज के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को अंबेडकर भवन में होगा...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    1 hr ago
  • क्लास 10वीं जीव विज्ञान (अध्याय 6 - जनन) संडे टेस्ट सीरीज! सभी छात्र लाइव जुड़ें। 👍✅👍 #BiologyClass #BiharBoard #SundayTest #RahulSir #nonfollowers #foryouシ
    1
    क्लास 10वीं जीव विज्ञान (अध्याय 6 - जनन) संडे टेस्ट सीरीज! सभी छात्र लाइव जुड़ें। 👍✅👍 #BiologyClass #BiharBoard #SundayTest #RahulSir #nonfollowers #foryouシ
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    57 min ago
  • क्लास 10वीं जीव विज्ञान (अध्याय 6 - जनन) संडे टेस्ट सीरीज! सभी छात्र लाइव जुड़ें। 👍✅👍 #BiologyClass #BiharBoard #SundayTest #RahulSir #nonfollowers #foryouシ
    1
    क्लास 10वीं जीव विज्ञान (अध्याय 6 - जनन) संडे टेस्ट सीरीज! सभी छात्र लाइव जुड़ें। 👍✅👍 #BiologyClass #BiharBoard #SundayTest #RahulSir #nonfollowers #foryouシ
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    57 min ago
  • नौतन के गहिरी मुशहरी टोला में अगलगी, 18 घर जलकर राख शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने मचाई तबाही, एक भैंस झुलसी; 18 परिवारों के सामने रहने का संकट नौतन। प्रखंड क्षेत्र के गहिरी मुशहरी टोला गांव में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 18 घर जलकर राख हो गये। अगलगी में घरों में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन समेत अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गये। घटना में एक भैंस के झुलसने की भी सूचना है। हालांकि, किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से एक फूस की झोपड़ी में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये। सूचना मिलने पर अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी में टीमल मांझी, अमित मांझी, भीमल मांझी, विदेशी मांझी, लालदेव मांझी, मनन मांझी, मनोज मांझी, आकाश मांझी, सुधन मांझी, किशोरी मांझी, ध्रुव मांझी, मंजू देवी, सनबतिया देवी, रामबली मांझी, शिव मांझी, हरेंद्र मांझी,मनोहर मांझी और संजय मांझी के घर जल गये। घटना के बाद 18 प्रभावित परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। पंचायत के मुखिया अनुपलाल यादव ने इसकी सूचना बीडीओ गिरधारी लाल और थानाध्यक्ष राजीव कुमार को दी। प्रशासनिक स्तर पर नुकसान के आकलन और आगे की कार्रवाई की जानकारी जुटायी जा रही है।
    1
    नौतन के गहिरी मुशहरी टोला में अगलगी, 18 घर जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने मचाई तबाही, एक भैंस झुलसी; 18 परिवारों के सामने रहने का संकट
नौतन। प्रखंड क्षेत्र के गहिरी मुशहरी टोला गांव में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 18 घर जलकर राख हो गये। अगलगी में घरों में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन समेत अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गये। घटना में एक भैंस के झुलसने की भी सूचना है। हालांकि, किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है।
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से एक फूस की झोपड़ी में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये।
सूचना मिलने पर अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी में टीमल मांझी, अमित मांझी, भीमल मांझी, विदेशी मांझी, लालदेव मांझी, मनन मांझी, मनोज मांझी, आकाश मांझी, सुधन मांझी, किशोरी मांझी, ध्रुव मांझी, मंजू देवी, सनबतिया देवी, रामबली मांझी, शिव मांझी, हरेंद्र मांझी,मनोहर मांझी और संजय मांझी के घर जल गये।
घटना के बाद 18 प्रभावित परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। पंचायत के मुखिया अनुपलाल यादव ने इसकी सूचना बीडीओ गिरधारी लाल और थानाध्यक्ष राजीव कुमार को दी। प्रशासनिक स्तर पर नुकसान के आकलन और आगे की कार्रवाई की जानकारी जुटायी जा रही है।
    user_Jist News Champaran
    Jist News Champaran
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • आलमपुर पटाखा विस्फोट के बाद... भलुआड़ा तकिया में दहशत प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल.. हैडिंग....आलमपुर पटाखा विस्फोट के बाद भलुआड़ा तकिया में दहशत, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल नमस्कार! आप देख रहे हैं लहर न्यूज़ बड़हरिया प्रखंड के आलमपुर में हुए भीषण पटाखा विस्फोट के बाद की एक ऐसी रिपोर्ट, जो सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है। बड़हरिया प्रखंड के आलमपुर गांव में पटाखा बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। यह घटना इतनी भयावह थी कि इसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद जिला प्रशासन, मेडिकल टीम, अग्निशमन विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। लेकिन इस हादसे के बाद एक और मामला सामने आया, जिसने आसपास के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, आलमपुर में हुए विस्फोट के बाद वहां से बरामद बड़ी मात्रा में पटाखों को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की कार्रवाई की गई। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, लगभग दो से तीन ट्रैक्टर पटाखे बरामद किए गए थे। इन पटाखों को बड़हरिया भलुआड़ा तकिया इलाके में मीरा शाह की मजार के पास नहर किनारे ले जाया गया। बताया जा रहा है कि वहां पटाखों को डिस्पोज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। जानकारी के मुताबिक, एक ट्रैक्टर में लदे पटाखों को आग लगाकर नष्ट किया गया, जबकि दो ट्रैक्टरों में पटाखे बाकी होने की बात सामने आई। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को आबादी के नजदीक ले जाकर नष्ट करने का फैसला किस आधार पर लिया गया? क्या उस जगह की सुरक्षा व्यवस्था का सही आकलन किया गया था? क्या आसपास रहने वाले लोगों को पहले से इसकी जानकारी दी गई थी? स्थानीय लोगों के अनुसार, पटाखों को नष्ट करने की कार्रवाई के दौरान आसपास के घरों में तेज कंपन महसूस हुआ। कई घरों के शीशे टूटने और लोगों में दहशत फैलने की बात सामने आई है। इलाके के कुछ लोगों ने यह भी बताया कि इस घटना के बाद पहले से बीमार लोगों और हृदय संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों की धड़कन तेज हो गई और वे घबरा गए। सोचिए, जिन लोगों ने आलमपुर में हुए धमाके की खबर सुनकर पहले ही चिंता और भय का माहौल देखा था, उन्हें अब अपने ही घरों के आसपास इस तरह की कार्रवाई से परेशानी का सामना करना पड़ा। यह मामला सिर्फ पटाखों को नष्ट करने का नहीं है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद महत्वपूर्ण सवाल है। अगर बरामद पटाखों को नष्ट करना जरूरी था, तो क्या इसके लिए आबादी से दूर किसी सुरक्षित स्थान का चयन नहीं किया जा सकता था? क्या आसपास के घरों को खाली कराने, लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखने और सुरक्षा घेरा बनाने की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी? इन सवालों का जवाब जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को देना चाहिए। हालांकि, इस पूरे मामले में प्रशासन की लापरवाही का अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही निकाला जा सकता है। लेकिन अगर स्थानीय लोगों के दावों की पुष्टि होती है कि पटाखों को नष्ट करने के दौरान घरों के शीशे टूटे और लोगों को परेशानी हुई, तो यह निश्चित रूप से गंभीर जांच का विषय है। जनता की सुरक्षा प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। किसी हादसे के बाद बरामद विस्फोटक सामग्री को नष्ट करना जरूरी हो सकता है, लेकिन यह कार्रवाई ऐसी जगह और ऐसे तरीके से होनी चाहिए, जिससे आसपास के लोगों की जान-माल को कोई खतरा न हो। अब जरूरत है कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए, पटाखों को नष्ट करने के लिए चुने गए स्थान और अपनाई गई प्रक्रिया की समीक्षा करे तथा प्रभावित परिवारों की शिकायतों को गंभीरता से सुने। साथ ही, आलमपुर में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारणों की जांच भी पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल, बड़हरिया भलुआड़ा तकिया के स्थानीय लोगों के मन में कई सवाल हैं। क्या उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्रवाई की गई थी? क्या इस मामले में जिम्मेदारी तय होगी? और क्या भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे?
    1
    आलमपुर पटाखा विस्फोट के बाद... भलुआड़ा तकिया में दहशत प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल..
हैडिंग....आलमपुर पटाखा विस्फोट के बाद भलुआड़ा तकिया में दहशत, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
नमस्कार! आप देख रहे हैं लहर न्यूज़ बड़हरिया प्रखंड के आलमपुर में हुए भीषण पटाखा विस्फोट के बाद की एक ऐसी रिपोर्ट, जो सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है।
बड़हरिया प्रखंड के आलमपुर गांव में पटाखा बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। यह घटना इतनी भयावह थी कि इसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद जिला प्रशासन, मेडिकल टीम, अग्निशमन विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।
लेकिन इस हादसे के बाद एक और मामला सामने आया, जिसने आसपास के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
दरअसल, आलमपुर में हुए विस्फोट के बाद वहां से बरामद बड़ी मात्रा में पटाखों को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की कार्रवाई की गई। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, लगभग दो से तीन ट्रैक्टर पटाखे बरामद किए गए थे। इन पटाखों को बड़हरिया भलुआड़ा तकिया इलाके में मीरा शाह की मजार के पास नहर किनारे ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि वहां पटाखों को डिस्पोज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। जानकारी के मुताबिक, एक ट्रैक्टर में लदे पटाखों को आग लगाकर नष्ट किया गया, जबकि दो ट्रैक्टरों में पटाखे बाकी होने की बात सामने आई।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को आबादी के नजदीक ले जाकर नष्ट करने का फैसला किस आधार पर लिया गया? क्या उस जगह की सुरक्षा व्यवस्था का सही आकलन किया गया था? क्या आसपास रहने वाले लोगों को पहले से इसकी जानकारी दी गई थी?
स्थानीय लोगों के अनुसार, पटाखों को नष्ट करने की कार्रवाई के दौरान आसपास के घरों में तेज कंपन महसूस हुआ। कई घरों के शीशे टूटने और लोगों में दहशत फैलने की बात सामने आई है। इलाके के कुछ लोगों ने यह भी बताया कि इस घटना के बाद पहले से बीमार लोगों और हृदय संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों की धड़कन तेज हो गई और वे घबरा गए।
सोचिए, जिन लोगों ने आलमपुर में हुए धमाके की खबर सुनकर पहले ही चिंता और भय का माहौल देखा था, उन्हें अब अपने ही घरों के आसपास इस तरह की कार्रवाई से परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह मामला सिर्फ पटाखों को नष्ट करने का नहीं है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद महत्वपूर्ण सवाल है।
अगर बरामद पटाखों को नष्ट करना जरूरी था, तो क्या इसके लिए आबादी से दूर किसी सुरक्षित स्थान का चयन नहीं किया जा सकता था? क्या आसपास के घरों को खाली कराने, लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखने और सुरक्षा घेरा बनाने की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी?
इन सवालों का जवाब जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को देना चाहिए।
हालांकि, इस पूरे मामले में प्रशासन की लापरवाही का अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही निकाला जा सकता है। लेकिन अगर स्थानीय लोगों के दावों की पुष्टि होती है कि पटाखों को नष्ट करने के दौरान घरों के शीशे टूटे और लोगों को परेशानी हुई, तो यह निश्चित रूप से गंभीर जांच का विषय है।
जनता की सुरक्षा प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। किसी हादसे के बाद बरामद विस्फोटक सामग्री को नष्ट करना जरूरी हो सकता है, लेकिन यह कार्रवाई ऐसी जगह और ऐसे तरीके से होनी चाहिए, जिससे आसपास के लोगों की जान-माल को कोई खतरा न हो।
अब जरूरत है कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए, पटाखों को नष्ट करने के लिए चुने गए स्थान और अपनाई गई प्रक्रिया की समीक्षा करे तथा प्रभावित परिवारों की शिकायतों को गंभीरता से सुने।
साथ ही, आलमपुर में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारणों की जांच भी पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
फिलहाल, बड़हरिया भलुआड़ा तकिया के स्थानीय लोगों के मन में कई सवाल हैं। क्या उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्रवाई की गई थी? क्या इस मामले में जिम्मेदारी तय होगी? और क्या भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे?
    user_लहर न्यूज़
    लहर न्यूज़
    Local News Reporter सिवान, सीवान, बिहार•
    14 hrs ago
  • बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण अग्निकांड! गहिरी मुशहरी टोला में 19 घर जलकर राख, एक भैंस और आधा दर्जन बकरियां झुलसीं पश्चिम चंपारण जिले के नौतन अंचल क्षेत्र के गहिरी मुशहरी टोला गांव में रविवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया और 19 परिवारों के घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में एक भैंस बुरी तरह झुलस गई, जबकि आधा दर्जन बकरियों के भी झुलसने की सूचना है। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया। अग्निशमन दस्ते की टीम भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई। इस अग्निकांड में टीमल मांझी, अमित मांझी, भीमल मांझी, विदेशी मांझी, लालदेव मांझी, मनन मांझी, मनोज मांझी, आकाश मांझी, सुधन मांझी, किशोरी मांझी, ध्रुव मांझी, मंजू देवी, सनबतिया देवी, रामबली मांझी, शिव मांझी, हरेंद्र मांझी, संतोष मांझी, मनोहर मांझी और संजय मांझी के घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से घरों में रखे बर्तन, कपड़े, अनाज, पशु और अन्य जरूरी सामान जलकर खाक हो गए। इस घटना ने प्रभावित परिवारों के सामने रहने और खाने-पीने का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। पंचायत के मुखिया अनुप लाल यादव ने अगलगी की सूचना बीडीओ गिरधारी लाल और नौतन थानाध्यक्ष राजीव कुमार को दी। मुखिया ने बताया कि इस घटना से कई दलित परिवार पूरी तरह प्रभावित हुए हैं और अनेक परिवारों के पास अब रहने का कोई दूसरा सहारा नहीं बचा है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, बीडीओ गिरधारी लाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता तत्काल उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण अग्निकांड! गहिरी मुशहरी टोला में 19 घर जलकर राख, एक भैंस और आधा दर्जन बकरियां झुलसीं
पश्चिम चंपारण जिले के नौतन अंचल क्षेत्र के गहिरी मुशहरी टोला गांव में रविवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया और 19 परिवारों के घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में एक भैंस बुरी तरह झुलस गई, जबकि आधा दर्जन बकरियों के भी झुलसने की सूचना है। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया। अग्निशमन दस्ते की टीम भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई। इस अग्निकांड में टीमल मांझी, अमित मांझी, भीमल मांझी, विदेशी मांझी, लालदेव मांझी, मनन मांझी, मनोज मांझी, आकाश मांझी, सुधन मांझी, किशोरी मांझी, ध्रुव मांझी, मंजू देवी, सनबतिया देवी, रामबली मांझी, शिव मांझी, हरेंद्र मांझी, संतोष मांझी, मनोहर मांझी और संजय मांझी के घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से घरों में रखे बर्तन, कपड़े, अनाज, पशु और अन्य जरूरी सामान जलकर खाक हो गए। इस घटना ने प्रभावित परिवारों के सामने रहने और खाने-पीने का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। पंचायत के मुखिया अनुप लाल यादव ने अगलगी की सूचना बीडीओ गिरधारी लाल और नौतन थानाध्यक्ष राजीव कुमार को दी। मुखिया ने बताया कि इस घटना से कई दलित परिवार पूरी तरह प्रभावित हुए हैं और अनेक परिवारों के पास अब रहने का कोई दूसरा सहारा नहीं बचा है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, बीडीओ गिरधारी लाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता तत्काल उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • गोपालगंज ब्रेकिंग: हथुआ अनुमंडल कार्यालय परिसर में दिनांक 27,28 एवं २9 अक्टूबर को आयोजित पासपोर्ट सेवा शिविर का लाभ लेने के लिए के आधिकारिक वेबसाडट पर स्लॉट बुक कर सकते है...
    1
    गोपालगंज ब्रेकिंग: हथुआ अनुमंडल कार्यालय परिसर में दिनांक 27,28 एवं २9 अक्टूबर को आयोजित पासपोर्ट सेवा शिविर का लाभ लेने के लिए के आधिकारिक वेबसाडट पर स्लॉट बुक कर सकते है...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    1 hr ago
  • गोपालगंज में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी विवाद, चाकू मारकर हथुआ के युवक की हत्या; दो गिरफ्तार गोपालगंज: जिले के बंजारी मोड़ स्थित होटल राजीव रीजेंसी में शनिवार की रात जन्मदिन की पार्टी के बाद बाइक की चाबी को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना हो गई। इसमें होटल में कार्यरत 22 वर्षीय अनीश सिंह की मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचा सोनू कुमार घायल हो गया। मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है।
    1
    गोपालगंज में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी विवाद, चाकू मारकर हथुआ के युवक की हत्या; दो गिरफ्तार

गोपालगंज: जिले के बंजारी मोड़ स्थित होटल राजीव रीजेंसी में शनिवार की रात जन्मदिन की पार्टी के बाद बाइक की चाबी को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना हो गई। इसमें होटल में कार्यरत 22 वर्षीय अनीश सिंह की मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचा सोनू कुमार घायल हो गया। मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है।
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    हथुआ, गोपालगंज, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.