बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और जन शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर,साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश सवाई माधोपुर: बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, सम्पर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं सहित आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने वर्ष 2026 में की गई बजट घोषणओं के नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से समयबद्ध क्रियान्वयन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवादों का संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को परिवादियों से वार्ता कर वास्तविक स्थिति की जांच करने तथा पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक अधिकारी को भौतिक सत्यापन करने, आवेदक से संवाद करने सहित, फोटाग्राफ, वीडियो बनाने, संतोषप्रद निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कार्यालय, लोकायुक्त कार्यालय, मानवाधिकार आयोग कार्यालय, संभागीय आयुक्त कार्यालय से प्राप्त प्रकरण, जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों एवं 60 दिन से लंबित चल रहे परिवादों का निर्धारित समय सीमा से पूर्व निस्तारण कर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषप्रद त्वरित राहत दिलवाने एवं इसकी निस्तारण रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भिजवाने के लिए कहा। जिसमें जबावदेही संवेदनशीनलता, पारदर्शिता तथा नागरिक संतुष्टि पर विशेष बल दिया जा सकें। *गर्मी के मौसम को देखते हुए समर कंटीजेंसी प्लान तैयार करने के निर्देश :* - जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम में संभावित जल संकट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए समर कंटीजेंसी प्लान को पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ तैयार किया जाए तथा उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- खंडार क्षेत्र के ग्राम बाजोली में सोमवार शाम करीब 5 बजे एक बार फिर भालू का मूवमेंट देखने को मिला, जिससे ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल बन गया है। ग्राम निवासी जितेश बैरवा ने बताया कि वह खेत से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक उसे भालू दिखाई दिया। भालू को देखते ही वह डर के मारे तुरंत घर की ओर भाग गया। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से गांव और आसपास के खेतों में भालू का लगातार मूवमेंट बना हुआ है। कुछ दिन पहले भी भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सवाई माधोपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई दिनों से भालू की मौजूदगी की जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। भालू के डर से गांव के लोग खेतों पर जाने से भी कतराने लगे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग तुरंत कार्रवाई करते हुए भालू को पकड़कर किसी सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़े, ताकि गांव में फैला भय का माहौल खत्म हो सके।1
- सवाई माधोपुर: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय योजना के अनुसार तय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन हरिओम इको गार्डन सर्किट हाउस रोड पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया | भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यशाला मे मंडल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण शिविरों की तिथि एवं कार्ययोजना तैयार की गई | कार्यशाला मे मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण मीणा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन सहप्रभारी शेरसिंह मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, केदारलाल मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, बजरंगलाल जाट, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश डांगोरिया, जिला महामंत्री विनोद अटल, बाबूलाल मीणा उपस्थित रहे | कार्यशाला के शुभारंभ पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को महाअभियान की विस्तृत जानकारी दी गई । जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान पार्टी के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इस महाअभियान के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य नीचे स्तर तक संगठन और अधिक मजबूत हो और कार्यकर्ता का विकास हो | जिलाध्यक्ष ने कहा देश की पहली राजनैतिक पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की डिजिटल उपस्थिति होती है, इस महाअभियान के तहत जिले के 17 मंडलों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित होंगे जिनमें जिले से 14 प्रशिक्षित कार्यकर्ता मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर आयोजित सात सत्र में उपस्थित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे | कार्यशाला को मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण मीणा ने भी संबोधित किया1
- सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर सोमवार को सुबह से ही हम्मीर ब्रिज पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन शाम को भी जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिसके चलते रोड डायवर्ट किया गया। जिसको सर्किट हाउस बंबोरी चौराहा से लेकर टोंक रोड खेरदा में निकलता है। लेकिन वहां भी जाम की स्थिति बनी हुई है ।108 एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। शादियों का सीजन के चलते एवं ब्रिज का निर्माण कार्य के चलते जाम की स्थिति बनी हुई है।1
- Post by Meena ji Meenaji1
- सवाई माधोपुर जिले के उपखंड गंगापुर सिटी में गुप्ता मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जो इन दोनों लोगों को काफी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर एक ही छत के नीचे संपूर्ण इलाज की सुविधा मिलती है डॉक्टर रवि गुप्ता जो 20-25 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं बी राजस्थान न्यूज़ चैनल हेड विनोद कुमार जांगिड़ के साथ डॉ रवि गुप्ता की एक्सक्लूसिव चर्चा देखिए लाइव1
- ग्राम भंवरकी आबादी रोड बाबू पंडित से मालियों के घर तक आबादी रोड खराब होने का कारण आम पब्लिक को परेशानी है तुरंत रोड बनाई जावे।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1