logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमुआ रोड के सेनादोनी में भूमिहीन गरीबों की परेशानी, खतियान-रसीद नहीं होने से जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कत जमुआ रोड़ के सेनादोनी पंचायत अंतर्गत तिगोजोरी गांव में भूमिहीन गरीबों के पास जमीन का कोई खतियान और रसीद नहीं होने के कारण उनका जाति/आवासीय नहीं बन पा रहा है। गुरुवार को 2 बजे ग्रामीणों ने अपनी परेशानी बयां की। इनके पास सरकार का दिया हुआ भूमिहीन/ गृहविहीन आधारित जमीन मिलने का प्रमाण पत्र मौजूद है। बताया वे जाति-आवासीय बनाने के लिए आयोजित किए गए कैंप में भी गए थे, लेकिन उनकी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।

15 hrs ago
user_Shivani Seth
Shivani Seth
गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
15 hrs ago

जमुआ रोड के सेनादोनी में भूमिहीन गरीबों की परेशानी, खतियान-रसीद नहीं होने से जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कत जमुआ रोड़ के सेनादोनी पंचायत अंतर्गत तिगोजोरी गांव में भूमिहीन गरीबों के पास जमीन का कोई खतियान और रसीद नहीं होने के कारण उनका जाति/आवासीय नहीं बन पा रहा है। गुरुवार को 2 बजे ग्रामीणों ने अपनी परेशानी बयां की। इनके पास सरकार का दिया हुआ भूमिहीन/ गृहविहीन आधारित जमीन मिलने का प्रमाण पत्र मौजूद है। बताया वे जाति-आवासीय बनाने के लिए आयोजित किए गए कैंप में भी गए थे, लेकिन उनकी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।

More news from झारखंड and nearby areas
  • जमुआ रोड के सेनादोनी में भूमिहीन गरीबों की परेशानी, खतियान-रसीद नहीं होने से जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कत जमुआ रोड़ के सेनादोनी पंचायत अंतर्गत तिगोजोरी गांव में भूमिहीन गरीबों के पास जमीन का कोई खतियान और रसीद नहीं होने के कारण उनका जाति/आवासीय नहीं बन पा रहा है। गुरुवार को 2 बजे ग्रामीणों ने अपनी परेशानी बयां की। इनके पास सरकार का दिया हुआ भूमिहीन/ गृहविहीन आधारित जमीन मिलने का प्रमाण पत्र मौजूद है। बताया वे जाति-आवासीय बनाने के लिए आयोजित किए गए कैंप में भी गए थे, लेकिन उनकी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
    1
    जमुआ रोड के सेनादोनी में भूमिहीन गरीबों की परेशानी, खतियान-रसीद नहीं होने से जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कत
जमुआ रोड़ के सेनादोनी पंचायत अंतर्गत तिगोजोरी गांव में भूमिहीन गरीबों के पास जमीन का कोई खतियान और रसीद नहीं होने के कारण उनका जाति/आवासीय नहीं बन पा रहा है। गुरुवार को 2 बजे ग्रामीणों ने अपनी परेशानी बयां की। इनके पास सरकार का दिया हुआ भूमिहीन/ गृहविहीन आधारित जमीन मिलने का प्रमाण पत्र मौजूद है। बताया वे जाति-आवासीय बनाने के लिए आयोजित किए गए कैंप में भी गए थे, लेकिन उनकी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    15 hrs ago
  • धनबाद: अगस्त में घटे अपराध, एसएसपी ने लंबित मामलों को 1500 से नीचे लाने का तय किया लक्ष्य ​धनबाद में आयोजित अगस्त माह की अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस की कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि लगातार निगरानी, गश्त और अभियानों के कारण अगस्त में जिले में अपराध दर में गिरावट दर्ज की गई है। ​बैठक में यह भी सामने आया कि पुलिस ने दागी व्यक्तियों का दोबारा सत्यापन करने, फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान तेज करने और चोरी व गृहभेदन की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने पर भी जोर दिया गया है।
    1
    धनबाद: अगस्त में घटे अपराध, एसएसपी ने लंबित मामलों को 1500 से नीचे लाने का तय किया लक्ष्य
​धनबाद में आयोजित अगस्त माह की अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस की कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि लगातार निगरानी, गश्त और अभियानों के कारण अगस्त में जिले में अपराध दर में गिरावट दर्ज की गई है।
​बैठक में यह भी सामने आया कि पुलिस ने दागी व्यक्तियों का दोबारा सत्यापन करने, फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान तेज करने और चोरी व गृहभेदन की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने पर भी जोर दिया गया है।
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • बदहाल मार्ग से परेशान 1200 ग्रामीणों को मिलेगी कीचड़ से मुक्ति, विधायक बाबूलाल मरांडी की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 3.39 किमी पक्की सड़क स्वीकृत बदहाल मार्ग से परेशान 1200 ग्रामीणों को मिलेगी कीचड़ से मुक्ति, विधायक बाबूलाल मरांडी की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 3.39 किमी पक्की सड़क स्वीकृत तिसरी प्रखंड की गड़कुरा पंचायत अंतर्गत कठगोलवा, दुगुडीह और लोपंडीह गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गया है। करीब 200 घरों की 1200 की आबादी बीते कई महीनों से इस नारकीय स्थिति में आवागमन करने को मजबूर है, वहीं गहरे कीचड़ के कारण छोटे छोटे बच्चे स्कूल जाने से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीण छोटू हेम्ब्रम, सवना बेसरा, चौपी बेसरा, किसुन सोरेन, सोमरा सोरेन, किशोर टुडू, मंझला टुडू, संजय टुडू, मंगरा बास्के, चारो बेसरा, शनिचर बेसरा, विष्णुदेव प्रसाद, धनेश्वर यादव, सुरेश यादव, मंगर राय, हरि राय, जयकुमार राय, रामजीत राय और संतोष राय ने सरकार से अविलंब पक्की सड़क निर्माण की मांग की थी। ​मामले पर चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव ने बताया कि कटकोको और कठगोलवा मार्ग की जर्जर हालत को देखते हुए धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने ग्रामीण विकास विभाग को पत्र लिखा था। विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3.39 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे ग्रामीणों को कीचड़ और दलदल की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
    2
    बदहाल मार्ग से परेशान 1200 ग्रामीणों को मिलेगी कीचड़ से मुक्ति, विधायक बाबूलाल मरांडी की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 3.39 किमी पक्की सड़क स्वीकृत
बदहाल मार्ग से परेशान 1200 ग्रामीणों को मिलेगी कीचड़ से मुक्ति, विधायक बाबूलाल मरांडी की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 3.39 किमी पक्की सड़क स्वीकृत
तिसरी प्रखंड की गड़कुरा पंचायत अंतर्गत कठगोलवा, दुगुडीह और लोपंडीह गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गया है। करीब 200 घरों की 1200 की आबादी बीते कई महीनों से इस नारकीय स्थिति में आवागमन करने को मजबूर है, वहीं गहरे कीचड़ के कारण छोटे छोटे बच्चे स्कूल जाने से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीण छोटू हेम्ब्रम, सवना बेसरा, चौपी बेसरा, किसुन सोरेन, सोमरा सोरेन, किशोर टुडू, मंझला टुडू, संजय टुडू, मंगरा बास्के, चारो बेसरा, शनिचर बेसरा, विष्णुदेव प्रसाद, धनेश्वर यादव, सुरेश यादव, मंगर राय, हरि राय, जयकुमार राय, रामजीत राय और संतोष राय ने सरकार से अविलंब पक्की सड़क निर्माण की मांग की थी।
​मामले पर चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव ने बताया कि कटकोको और कठगोलवा मार्ग की जर्जर हालत को देखते हुए धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने ग्रामीण विकास विभाग को पत्र लिखा था। विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3.39 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे ग्रामीणों को कीचड़ और दलदल की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
    user_अजय प्रजापति
    अजय प्रजापति
    पत्रकार Tisri, Giridih•
    3 hrs ago
  • धनबाद में भानु प्रताप शाही का इरफान अंसारी पर बड़ा हमला बोले- ‘बहुत मोटी चमड़ी के हैं इरफान’, CM हेमंत से शिक्षा मंत्री बनाने की मांग
    1
    धनबाद में भानु प्रताप शाही का इरफान अंसारी पर बड़ा हमला
बोले- ‘बहुत मोटी चमड़ी के हैं इरफान’, CM हेमंत से शिक्षा मंत्री बनाने की मांग
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    22 hrs ago
  • धनबाद बैंकमोड़ में पुलिस जवान पर महिला को धक्का देने का आरोप, महिला घायल; लोगों ने जवान का पकड़ा कॉलर वीडियो वायरल
    1
    धनबाद बैंकमोड़ में पुलिस जवान पर महिला को धक्का देने का आरोप, महिला घायल; लोगों ने जवान का पकड़ा कॉलर
वीडियो वायरल
    user_Adarsh gupta
    Adarsh gupta
    Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • हेलमेट चेकिंग पर बवाल! पुलिस के धक्के से महिला गिरी, पैर टूटने का आरोप हेलमेट चेकिंग के दौरान पुलिस पर महिला को धक्का देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला के गिरने से उसके पैर में चोट आई और पैर टूट गया। मामले को लेकर जयराम महतो ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आखिर हेलमेट चेकिंग के दौरान क्या हुआ? क्या पुलिस की कार्रवाई में लापरवाही हुई? पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
    1
    हेलमेट चेकिंग पर बवाल! पुलिस के धक्के से महिला गिरी, पैर टूटने का आरोप
हेलमेट चेकिंग के दौरान पुलिस पर महिला को धक्का देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला के गिरने से उसके पैर में चोट आई और पैर टूट गया। मामले को लेकर जयराम महतो ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
आखिर हेलमेट चेकिंग के दौरान क्या हुआ? क्या पुलिस की कार्रवाई में लापरवाही हुई? पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
    user_Sach Tak Jharkhand News
    Sach Tak Jharkhand News
    Local News Reporter बिशुनगढ़, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • Reporter:-Ravi kumar gupta Location:-Latehar Phono :-8789986334 लातेहार में देवेंद्र नाथ महतो का सरकार पर हमला, आंदोलन तेज करने की चेतावनी लातेहार। भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ के तहत लातेहार पहुंचे महतो ने युवाओं को संबोधित करते हुए जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिक्षक, पुलिस, दरोगा, चौकीदार और होमगार्ड समेत सभी नियुक्तियों में योग्यता और प्रतिभा के आधार पर निष्पक्ष चयन होना चाहिए। महतो ने दावा किया कि आंदोलन और सत्याग्रह के बाद कुछ परीक्षाओं में जांच व कार्रवाई हुई है, लेकिन स्थायी सुधार अभी जरूरी है। उन्होंने कहा कि नौकरी पहचान, पैरवी या पैसे से नहीं, बल्कि योग्यता से मिलनी चाहिए। सरकार से मांगें पूरी नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी दी। चक्का जाम और आर्थिक नाकेबंदी जैसे कदम उठाने की बात भी कही। कार्यक्रम में संतोष पासवान समेत कई समर्थक मौजूद रहे। बाइट 1:-देवेन्द्र महतो
    1
    Reporter:-Ravi kumar gupta
Location:-Latehar
Phono :-8789986334

लातेहार में देवेंद्र नाथ महतो का सरकार पर हमला, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

लातेहार। भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ के तहत लातेहार पहुंचे महतो ने युवाओं को संबोधित करते हुए जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिक्षक, पुलिस, दरोगा, चौकीदार और होमगार्ड समेत सभी नियुक्तियों में योग्यता और प्रतिभा के आधार पर निष्पक्ष चयन होना चाहिए। महतो ने दावा किया कि आंदोलन और सत्याग्रह के बाद कुछ परीक्षाओं में जांच व कार्रवाई हुई है, लेकिन स्थायी सुधार अभी जरूरी है। उन्होंने कहा कि नौकरी पहचान, पैरवी या पैसे से नहीं, बल्कि योग्यता से मिलनी चाहिए। सरकार से मांगें पूरी नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी दी। चक्का जाम और आर्थिक नाकेबंदी जैसे कदम उठाने की बात भी कही। कार्यक्रम में संतोष पासवान समेत कई समर्थक मौजूद रहे।

बाइट 1:-देवेन्द्र महतो
    user_दैनिक झारखण्ड
    दैनिक झारखण्ड
    जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    5 hrs ago
  • रिपोर्ट - ताजीम अंसारी लोकेशन - गिरिडीह निर्माण कंपनी के मुंशी मंगेश हत्याकांड का खुलासा, प्रोजेक्ट मैनेजर पर हत्या की साजिश का आरोप, चार गिरफ्तार गिरिडीह: तिसरी थाना क्षेत्र में एचएन कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी मंगेश कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर उपेंद्र चौधरी ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची थी। बताया गया कि डीजल और अन्य सामानों की खरीदारी में मुंशी द्वारा कथित रूप से दखल दिए जाने को लेकर प्रोजेक्ट मैनेजर नाराज था। बुधवार को गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार और एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मंगेश कुमार की हत्या को अंजाम देने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर ने चार लोगों को कथित तौर पर सुपारी दी थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवघर के खिजुरिया गांव निवासी इम्तियाज अंसारी, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सांगनपुरा गांव निवासी शिव कुमार, तिसरी थाना क्षेत्र के भोगताडीह निवासी पिंटू यादव और धनवार थाना क्षेत्र के नवगढ़चट्टी निवासी राजेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले का कथित मास्टरमाइंड और प्रोजेक्ट मैनेजर उपेंद्र चौधरी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक बाइक, तीन मोबाइल फोन और सखुआ का एक डंडा बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि इसी डंडे से मंगेश कुमार की हत्या की गई थी और उस पर खून के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और फरार प्रोजेक्ट मैनेजर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। #दैनिकझारखंड #giridih #न्यूज #झारखंड #tishri
    1
    रिपोर्ट - ताजीम अंसारी
लोकेशन - गिरिडीह

निर्माण कंपनी के मुंशी मंगेश हत्याकांड का खुलासा, प्रोजेक्ट मैनेजर पर हत्या की साजिश का आरोप, चार गिरफ्तार

गिरिडीह: तिसरी थाना क्षेत्र में एचएन कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी मंगेश कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर उपेंद्र चौधरी ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची थी। बताया गया कि डीजल और अन्य सामानों की खरीदारी में मुंशी द्वारा कथित रूप से दखल दिए जाने को लेकर प्रोजेक्ट मैनेजर नाराज था।

बुधवार को गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार और एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मंगेश कुमार की हत्या को अंजाम देने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर ने चार लोगों को कथित तौर पर सुपारी दी थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवघर के खिजुरिया गांव निवासी इम्तियाज अंसारी, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सांगनपुरा गांव निवासी शिव कुमार, तिसरी थाना क्षेत्र के भोगताडीह निवासी पिंटू यादव और धनवार थाना क्षेत्र के नवगढ़चट्टी निवासी राजेश सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मामले का कथित मास्टरमाइंड और प्रोजेक्ट मैनेजर उपेंद्र चौधरी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक बाइक, तीन मोबाइल फोन और सखुआ का एक डंडा बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि इसी डंडे से मंगेश कुमार की हत्या की गई थी और उस पर खून के निशान भी मिले हैं।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और फरार प्रोजेक्ट मैनेजर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। #दैनिकझारखंड #giridih #न्यूज #झारखंड #tishri
    user_दैनिक झारखण्ड
    दैनिक झारखण्ड
    जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.