logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कमलगढ़ गांव के समीप सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे अचानक हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कमलगढ़ गांव के समीप सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे अचानक हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। तेज बारिश के कारण खेतों में पानी पहुंचने से धान सहित अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिलने की उम्मीद है। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने इसे फसल के लिए राहत भरा बताया।स्थानीय किसानों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों की मिट्टी सूखने लगी थी। धान की फसल को पर्याप्त पानी की जरूरत थी, जिससे किसान चिंतित थे। सोमवार को अचानक हुई तेज बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया। इससे किसानों को फसल की सिंचाई को लेकर कुछ राहत मिली है।बारिश के दौरान कुछ समय के लिए आसपास के इलाकों में आवागमन भी प्रभावित रहा। हालांकि, बारिश थमने के बाद सामान्य स्थिति बहाल हो गई। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर अच्छी बारिश होती रही तो धान की फसल बेहतर होने की संभावना है। वहीं, मूसलाधार बारिश से मौसम भी सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी एवं उमस से राहत मिली।

19 hrs ago
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
19 hrs ago

चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कमलगढ़ गांव के समीप सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे अचानक हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कमलगढ़ गांव के समीप सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे अचानक हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। तेज बारिश के कारण खेतों में पानी पहुंचने से धान सहित अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिलने की उम्मीद है। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने इसे फसल के लिए राहत भरा बताया।स्थानीय किसानों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों की मिट्टी सूखने लगी थी। धान की फसल को पर्याप्त पानी की जरूरत थी, जिससे किसान चिंतित थे। सोमवार को अचानक हुई तेज बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया। इससे किसानों को फसल की सिंचाई को लेकर कुछ राहत मिली है।बारिश के दौरान कुछ समय के लिए आसपास के इलाकों में आवागमन भी प्रभावित रहा। हालांकि, बारिश थमने के बाद सामान्य स्थिति बहाल हो गई। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर अच्छी बारिश होती रही तो धान की फसल बेहतर होने की संभावना है। वहीं, मूसलाधार बारिश से मौसम भी सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी एवं उमस से राहत मिली।

More news from Bihar and nearby areas
  • हत्या के मामले में मां पिता पहले ही हैं जेल में अब भाई भी गया जेल पुलिस की लगातार दबिश का असर, चंचला हत्याकांड में पिता-पुत्र ने किया आत्मसमर्पण, तीनों आरोपी जेल भेजे गए लव मैरिज से नाराज परिजनों पर हत्या का आरोप, दो साल से थे फरार, कुर्की-जब्ती के दबाव में थाने पहुंचे आरोपी शेखपुरा - जिले के सदर थाना क्षेत्र के कमासी गांव में करीब दो वर्ष पूर्व हुई चंचला कुमारी हत्याकांड में फरार चल रहे मृतका के पिता और भाई ने पुलिस की लगातार दबिश के बाद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में मृतका की मां अनीता देवी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। इस तरह हत्या के मामले में आरोपी माता-पिता और भाई तीनों अब जेल भेजे जा चुके हैं।जानकारी के अनुसार, चंचला कुमारी ने प्रेम विवाह किया था, जिससे उसके माता-पिता और भाई नाराज चल रहे थे। आरोप है कि 25 नवंबर 2024 को जब चंचला अपने घर आई, तब परिजनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें परिजनों की संलिप्तता सामने आने पर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।सदर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई और घर में कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू होने की आशंका के बीच मृतका के पिता बच्चन देव चौहान ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। इसके एक दिन बाद मृतका के भाई शुभम कुमार ने भी आत्मसमर्पण कर दिया। तीनों आरोपियों के जेल जाने के बाद पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
    1
    हत्या के मामले में मां पिता पहले ही हैं जेल में अब भाई भी गया जेल
पुलिस की लगातार दबिश का असर, चंचला हत्याकांड में पिता-पुत्र ने किया आत्मसमर्पण, तीनों आरोपी जेल भेजे गए
लव मैरिज से नाराज परिजनों पर हत्या का आरोप, दो साल से थे फरार, कुर्की-जब्ती के दबाव में थाने पहुंचे आरोपी
शेखपुरा - जिले के सदर थाना क्षेत्र के कमासी गांव में करीब दो वर्ष पूर्व हुई चंचला कुमारी हत्याकांड में फरार चल रहे मृतका के पिता और भाई ने पुलिस की लगातार दबिश के बाद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में मृतका की मां अनीता देवी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। इस तरह हत्या के मामले में आरोपी माता-पिता और भाई तीनों अब जेल भेजे जा चुके हैं।जानकारी के अनुसार, चंचला कुमारी ने प्रेम विवाह किया था, जिससे उसके माता-पिता और भाई नाराज चल रहे थे। आरोप है कि 25 नवंबर 2024 को जब चंचला अपने घर आई, तब परिजनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें परिजनों की संलिप्तता सामने आने पर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।सदर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई और घर में कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू होने की आशंका के बीच मृतका के पिता बच्चन देव चौहान ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। इसके एक दिन बाद मृतका के भाई शुभम कुमार ने भी आत्मसमर्पण कर दिया। तीनों आरोपियों के जेल जाने के बाद पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    22 hrs ago
  • मालपुर गांव में दर्दनाक हादसा: खेलते समय गंगा के बाढ़ के पानी में गिरी 8 वर्षीय बच्ची, डूबने से मौत; पुलिस ने शव बरामद कर कराया पोस्टमार्टम
    1
    मालपुर गांव में दर्दनाक हादसा: खेलते समय गंगा के बाढ़ के पानी में गिरी 8 वर्षीय बच्ची, डूबने से मौत; पुलिस ने शव बरामद कर कराया पोस्टमार्टम
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    45 min ago
  • राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने प्रधानमंत्री मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर पलटवार करते हुए कहा श्री तेजस्वी यादव, माननीय नेता प्रतिपक्ष, दिनांक- 02-09-2026 *असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए- तेजस्वी* राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने प्रधानमंत्री मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर पलटवार करते हुए कहा कि:- मोदी जी, Reel से बाहर निकलकर Reality की बात करिए। ये असल GDP आपके आंकड़ों और Headline में नहीं, वह तो जमीन पर लोगों के जीवन, लोगों की जेब और रसोई में दिखती है। मोदी जी जो दिखाते है वह होता नहीं है, जो नहीं दिखाते वही खतरनाक चीज़ जमीन पर होता है। प्रधानमंत्री जी का Economic Model और GDP मॉडल ऐसा है कि उसमें मुनाफा ऊपर के 5% लोगों को मिलता है और नुक़सान नीचे के 95% लोगों को। मोदी सरकार के दौर में RBI का डिविडेंड हर साल रिकॉर्ड तोड़ रहा है? सरकार को जब deficit कम दिखाना होता है तो RBI से डिविडेंड बढ़ा लेती है। देश में पहली बार मोदी सरकार ने RBI से 2 लाख 68 हज़ार करोड़ रुपए निकाले। मोदी जी, आप किस बात का Growth सेलिब्रेट कर रहे है। रुपया तेजी से गिर रहा है। रिकार्डतोड़ महंगाई बढ़ रही है। बेरोजगारी दर 50 साल में सबसे अधिक है। रोजगार कम हो रहे हैं। घरेलू कर्ज बढ़ रहा है। छोटे व्यापार टूट रहे हैं। युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्र खपा रहे हैं। लोग EMI और उधार पर जिंदगी चला रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी किस बात का GDP ग्रोथ जब देश में 8.7 करोड़ युवा पढ़ाई नहीं कर रहे हैं। NDA सरकार के 10 साल में 94000 स्कूल बंद हो गए है यानि प्रतिदिन 26 स्कूल बंद हो रहे है। देश के 1 लाख स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे चल रहे है। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि 12 साल से सत्ता में बैठे है लेकिन फिर भी 85 करोड़ लोगों को पेट भरने के लिए 5 किलो अनाज देना ही अपनी उपलब्धि समझते है। जिस देश में 85 करोड़ लोगों को अनाज देना पड़े वह देश ऐसी GDP का क्या करेगा? मोदी जी जब आप जीडीपी की बात करते है तो आपको यह भी बताना चाहिए कि भारत के पड़ोसी देशों जैसे बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका की प्रति व्यक्ति आय भारत से अधिक है। किस बात का ग्रोथ मोदी जी?? 12 साल हो गए अब तो झूठ और जुमले छोड़ जमीन पर काम कीजिए।
    1
    राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने प्रधानमंत्री मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर पलटवार करते हुए कहा
श्री तेजस्वी यादव, माननीय नेता प्रतिपक्ष, दिनांक- 02-09-2026
*असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए- तेजस्वी*
राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने प्रधानमंत्री मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर पलटवार करते हुए कहा कि:- 
मोदी जी, Reel से बाहर निकलकर Reality की बात करिए। ये असल GDP आपके आंकड़ों और Headline में नहीं, वह तो जमीन पर लोगों के जीवन, लोगों की जेब और रसोई में दिखती है। मोदी जी जो दिखाते है वह होता नहीं है, जो नहीं दिखाते वही खतरनाक चीज़ जमीन पर होता है।
प्रधानमंत्री जी का Economic Model और GDP मॉडल ऐसा है कि उसमें मुनाफा ऊपर के 5% लोगों को मिलता है और नुक़सान नीचे के 95% लोगों को। मोदी सरकार के दौर में RBI का डिविडेंड हर साल रिकॉर्ड तोड़ रहा है? सरकार को जब deficit कम दिखाना होता है तो RBI से डिविडेंड बढ़ा लेती है। देश में पहली बार मोदी सरकार ने RBI से 2 लाख 68 हज़ार करोड़ रुपए निकाले।
मोदी जी, आप किस बात का Growth सेलिब्रेट कर रहे है।  रुपया तेजी से गिर रहा है। रिकार्डतोड़ महंगाई बढ़ रही है।
बेरोजगारी दर 50 साल में सबसे अधिक है। रोजगार कम हो रहे हैं। घरेलू कर्ज बढ़ रहा है। छोटे व्यापार टूट रहे हैं। युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्र खपा रहे हैं। लोग EMI और उधार पर जिंदगी चला रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी किस बात का GDP ग्रोथ जब देश में 8.7 करोड़ युवा पढ़ाई नहीं कर रहे हैं। NDA सरकार के 10 साल में 94000 स्कूल बंद हो गए है यानि प्रतिदिन 26 स्कूल बंद हो रहे है। देश के 1 लाख स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे चल रहे है।
तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि 12 साल से सत्ता में बैठे है लेकिन फिर भी 85 करोड़ लोगों को पेट भरने के लिए 5 किलो अनाज देना ही अपनी उपलब्धि समझते है। जिस देश में 85 करोड़ लोगों को अनाज देना पड़े वह देश ऐसी GDP का क्या करेगा? 
मोदी जी जब आप जीडीपी की बात करते है तो आपको यह भी बताना चाहिए कि भारत के पड़ोसी देशों जैसे  बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका की प्रति व्यक्ति आय भारत से अधिक है। किस बात का ग्रोथ मोदी जी?? 12 साल हो गए अब तो झूठ और जुमले छोड़ जमीन पर काम कीजिए।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    9 hrs ago
  • राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने प्रधानमंत्री मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर पलटवार करते हुए कहा
    1
    राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने प्रधानमंत्री मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर पलटवार करते हुए कहा
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    9 hrs ago
  • हाईकोर्ट के आदेश पर जियर गांव में चला बुलडोजर, दर्जनों मकान ध्वस्त नालंदा के अस्थावां प्रखंड के जियर गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण कर बनाए गए कई मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई का स्थानीय लोगों और मकान मालिकों ने जमकर विरोध किया। घर टूटने के बाद बारिश के मौसम में प्रभावित परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।
    1
    हाईकोर्ट के आदेश पर जियर गांव में चला बुलडोजर, दर्जनों मकान ध्वस्त
नालंदा के अस्थावां प्रखंड के जियर गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण कर बनाए गए कई मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई का स्थानीय लोगों और मकान मालिकों ने जमकर विरोध किया। घर टूटने के बाद बारिश के मौसम में प्रभावित परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    11 hrs ago
  • सिकंदरा-शेखपुरा मार्ग पर एकसारी बीघा गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे ब्रेकर में ठोकर लगने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सिकंदरा-शेखपुरा मार्ग पर एकसारी बीघा गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे ब्रेकर में ठोकर लगने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक और एक महिला घायल हो गई। दोनों घायल बिहार शरीफ निवासी बताए जा रहे हैं। बताया गया कि युवक और महिला बाइक से सिकंदरा की ओर से शेखपुरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एकसारी बीघा हनुमान मंदिर के समीप सड़क पर बने ब्रेकर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसी दौरान जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी शेखपुरा से चेवाड़ा की ओर जा रहे थे। दुर्घटना देखकर विधायक ने तत्काल घायलों की मदद की और एंबुलेंस की व्यवस्था कराकर दोनों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज कराया गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर बने ब्रेकर के समीप वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों ने ब्रेकर के पास स्पष्ट संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि वाहन चालक पहले से गति नियंत्रित कर सकें और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।
    1
    सिकंदरा-शेखपुरा मार्ग पर एकसारी बीघा गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे ब्रेकर में ठोकर लगने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
सिकंदरा-शेखपुरा मार्ग पर एकसारी बीघा गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे ब्रेकर में ठोकर लगने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक और एक महिला घायल हो गई। दोनों घायल बिहार शरीफ निवासी बताए जा रहे हैं।
बताया गया कि युवक और महिला बाइक से सिकंदरा की ओर से शेखपुरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एकसारी बीघा हनुमान मंदिर के समीप सड़क पर बने ब्रेकर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
इसी दौरान जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी शेखपुरा से चेवाड़ा की ओर जा रहे थे। दुर्घटना देखकर विधायक ने तत्काल घायलों की मदद की और एंबुलेंस की व्यवस्था कराकर दोनों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज कराया गया।
घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर बने ब्रेकर के समीप वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों ने ब्रेकर के पास स्पष्ट संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि वाहन चालक पहले से गति नियंत्रित कर सकें और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    19 hrs ago
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डीएम का दौरा, राहत शिविर से लेकर मेडिकल कैंप तक की तैयारी का दिया निर्देश शेखपुरा। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों की तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद ने घाटकुसुभा प्रखंड के सहरा, बटौरा, कोयला, आलापुर, पानापुर और सुजलवापुर समेत कई प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी लेते हुए हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। डीएम ने अधिकारियों को प्रभावित गांवों में जरूरत के अनुसार सुरक्षित स्थानों पर राहत शिविर शुरू करने, पॉलिथीन शीट और खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा आवागमन के लिए पर्याप्त संख्या में सरकारी एवं निजी नावों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाढ़ के दौरान बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाने, डॉक्टरों की तैनाती और पर्याप्त जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। पशुओं के लिए चारा, दवाइयां और पशु चिकित्सकों की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए। आवश्यकता पड़ने पर एनडीआरएफ की टीम तैनात करने की बात भी कही गई। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कोयला स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का जायजा लेकर बाढ़ के बावजूद बिजली आपूर्ति सुचारु रखने और सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही कृषि विभाग को फसल क्षति और सड़कों की मरम्मत का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जा सके।
    1
    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डीएम का दौरा, राहत शिविर से लेकर मेडिकल कैंप तक की तैयारी का दिया निर्देश
शेखपुरा। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों की तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद ने घाटकुसुभा प्रखंड के सहरा, बटौरा, कोयला, आलापुर, पानापुर और सुजलवापुर समेत कई प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी लेते हुए हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
डीएम ने अधिकारियों को प्रभावित गांवों में जरूरत के अनुसार सुरक्षित स्थानों पर राहत शिविर शुरू करने, पॉलिथीन शीट और खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा आवागमन के लिए पर्याप्त संख्या में सरकारी एवं निजी नावों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बाढ़ के दौरान बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाने, डॉक्टरों की तैनाती और पर्याप्त जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। पशुओं के लिए चारा, दवाइयां और पशु चिकित्सकों की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए। आवश्यकता पड़ने पर एनडीआरएफ की टीम तैनात करने की बात भी कही गई।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कोयला स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का जायजा लेकर बाढ़ के बावजूद बिजली आपूर्ति सुचारु रखने और सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही कृषि विभाग को फसल क्षति और सड़कों की मरम्मत का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जा सके।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    1 day ago
  • मोकामा के जंजीरा में बाढ़ पीड़ितों के बीच युवा समाजसेवी मोनू सिंह ने बांटी जरूरी दवाइयां मोकामा के जंजीरा में बाढ़ पीड़ितों के बीच युवा समाजसेवी मोनू सिंह ने बांटी जरूरी दवाइयां
    1
    मोकामा के जंजीरा में बाढ़ पीड़ितों के बीच युवा समाजसेवी मोनू सिंह ने बांटी जरूरी दवाइयां
मोकामा के जंजीरा में बाढ़ पीड़ितों के बीच युवा समाजसेवी मोनू सिंह ने बांटी जरूरी दवाइयां
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण हादसा, कार काटकर निकाले गए 3 शव; खगड़िया के तीन लोगों की मौत मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर मंगलवार की सुबह एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने इलाके को झकझोर कर रख दिया। सड़क पर क्षतिग्रस्त कार के परखच्चे और उसके अंदर फंसी तीन जिंदगियां… हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, कार सवार तीनों लोग पटना से खगड़िया की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पर उनकी कार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों लोग उसके अंदर बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार की हालत देखकर सामान्य तरीके से लोगों को बाहर निकालना संभव नहीं था। इसके बाद कटर की मदद से कार को काटकर तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने तत्काल तीनों को मोकामा ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस अज्ञात वाहन की टक्कर, चालक को नींद आने या अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। तीन मौतों की खबर मिलते ही खगड़िया में मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया है।
    1
    मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण हादसा, कार काटकर निकाले गए 3 शव; खगड़िया के तीन लोगों की मौत
मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर मंगलवार की सुबह एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने इलाके को झकझोर कर रख दिया। सड़क पर क्षतिग्रस्त कार के परखच्चे और उसके अंदर फंसी तीन जिंदगियां… हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, कार सवार तीनों लोग पटना से खगड़िया की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पर उनकी कार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों लोग उसके अंदर बुरी तरह फंस गए।
सूचना मिलते ही मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार की हालत देखकर सामान्य तरीके से लोगों को बाहर निकालना संभव नहीं था। इसके बाद कटर की मदद से कार को काटकर तीनों लोगों को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने तत्काल तीनों को मोकामा ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस अज्ञात वाहन की टक्कर, चालक को नींद आने या अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। तीन मौतों की खबर मिलते ही खगड़िया में मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया है।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.