logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डीएम का दौरा, राहत शिविर से लेकर मेडिकल कैंप तक की तैयारी का दिया निर्देश शेखपुरा। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों की तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद ने घाटकुसुभा प्रखंड के सहरा, बटौरा, कोयला, आलापुर, पानापुर और सुजलवापुर समेत कई प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी लेते हुए हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। डीएम ने अधिकारियों को प्रभावित गांवों में जरूरत के अनुसार सुरक्षित स्थानों पर राहत शिविर शुरू करने, पॉलिथीन शीट और खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा आवागमन के लिए पर्याप्त संख्या में सरकारी एवं निजी नावों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाढ़ के दौरान बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाने, डॉक्टरों की तैनाती और पर्याप्त जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। पशुओं के लिए चारा, दवाइयां और पशु चिकित्सकों की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए। आवश्यकता पड़ने पर एनडीआरएफ की टीम तैनात करने की बात भी कही गई। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कोयला स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का जायजा लेकर बाढ़ के बावजूद बिजली आपूर्ति सुचारु रखने और सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही कृषि विभाग को फसल क्षति और सड़कों की मरम्मत का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जा सके।

1 day ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
1 day ago

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डीएम का दौरा, राहत शिविर से लेकर मेडिकल कैंप तक की तैयारी का दिया निर्देश शेखपुरा। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों की तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद ने घाटकुसुभा प्रखंड के सहरा, बटौरा, कोयला, आलापुर, पानापुर और सुजलवापुर समेत कई प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी लेते हुए हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। डीएम ने अधिकारियों को प्रभावित गांवों में जरूरत के अनुसार सुरक्षित स्थानों पर राहत शिविर शुरू करने, पॉलिथीन शीट और खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा आवागमन के लिए पर्याप्त संख्या में सरकारी एवं निजी नावों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाढ़ के दौरान बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाने, डॉक्टरों की तैनाती और पर्याप्त जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। पशुओं के लिए चारा, दवाइयां और पशु चिकित्सकों की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए। आवश्यकता पड़ने पर एनडीआरएफ की टीम तैनात करने की बात भी कही गई। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कोयला स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का जायजा लेकर बाढ़ के बावजूद बिजली आपूर्ति सुचारु रखने और सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही कृषि विभाग को फसल क्षति और सड़कों की मरम्मत का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जा सके।

More news from Bihar and nearby areas
  • डिजनीलैंड मेला का हुआ शुभारम्भ, जुटेंगे भारी भीड़, लोगों में काफ़ी ख़ुशी का माहौल शेखपुरा - शहर के रेलवे स्टेशन के सामने लगा है डिजनीलैंड मेला, ADM लखिन्द्र पासवान ने द्वीप जलाकर एवं फीता काटकर किया शुभारम्भ. मौक़े पर डिजनीलैंड मेला के व्यवस्थापक राजीव रंजन ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर किया सवागत.
    1
    डिजनीलैंड मेला का हुआ शुभारम्भ, जुटेंगे भारी भीड़, लोगों में काफ़ी ख़ुशी का माहौल 
शेखपुरा - शहर के रेलवे स्टेशन के सामने लगा है डिजनीलैंड मेला, ADM लखिन्द्र पासवान ने द्वीप जलाकर एवं फीता काटकर किया शुभारम्भ. मौक़े पर डिजनीलैंड मेला के व्यवस्थापक राजीव रंजन ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर किया सवागत.
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    3 hrs ago
  • चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कमलगढ़ गांव के समीप सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे अचानक हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कमलगढ़ गांव के समीप सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे अचानक हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। तेज बारिश के कारण खेतों में पानी पहुंचने से धान सहित अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिलने की उम्मीद है। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने इसे फसल के लिए राहत भरा बताया।स्थानीय किसानों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों की मिट्टी सूखने लगी थी। धान की फसल को पर्याप्त पानी की जरूरत थी, जिससे किसान चिंतित थे। सोमवार को अचानक हुई तेज बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया। इससे किसानों को फसल की सिंचाई को लेकर कुछ राहत मिली है।बारिश के दौरान कुछ समय के लिए आसपास के इलाकों में आवागमन भी प्रभावित रहा। हालांकि, बारिश थमने के बाद सामान्य स्थिति बहाल हो गई। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर अच्छी बारिश होती रही तो धान की फसल बेहतर होने की संभावना है। वहीं, मूसलाधार बारिश से मौसम भी सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी एवं उमस से राहत मिली।
    1
    चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कमलगढ़ गांव के समीप सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे अचानक हुई  बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे
चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कमलगढ़ गांव के समीप सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे अचानक हुई  बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। तेज बारिश के कारण खेतों में पानी पहुंचने से धान सहित अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिलने की उम्मीद है। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने इसे फसल के लिए राहत भरा बताया।स्थानीय किसानों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों की मिट्टी सूखने लगी थी। धान की फसल को पर्याप्त पानी की जरूरत थी, जिससे किसान चिंतित थे। सोमवार को अचानक हुई तेज बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया। इससे किसानों को फसल की सिंचाई को लेकर कुछ राहत मिली है।बारिश के दौरान कुछ समय के लिए आसपास के इलाकों में आवागमन भी प्रभावित रहा। हालांकि, बारिश थमने के बाद सामान्य स्थिति बहाल हो गई। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर अच्छी बारिश होती रही तो धान की फसल बेहतर होने की संभावना है। वहीं, मूसलाधार बारिश से मौसम भी सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी एवं उमस से राहत मिली।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    20 hrs ago
  • बाढ़ पीड़ितों के बीच लगातार राहत पहुंचा रहे भोला सिंह, तीन शिविरों में बांटी खाद्य सामग्री और दवाइयां मोकामा में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच लगातार राहत पहुंचाने का काम जारी है। समाजसेवी भोला सिंह बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार राहत सामग्री लेकर शिविरों तक पहुंच रहे हैं। आज मोकामा प्रखंड कार्यालय स्थित राहत शिविर, सिद्धनाथ मंदिर राहत शिविर और सूर्य मंदिर के पास राहत शिविर में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के बीच फल, खाने-पीने की सामग्री और जरूरी दवाइयों का वितरण किया गया। बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में राहत शिविरों में रह रहे जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उनकी जरूरतों को समझना और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना, निश्चित तौर पर राहत का काम है। लगातार राहत पहुंचाने के इस प्रयास से बाढ़ प्रभावित परिवारों को काफी मदद मिल रही है। ऐसे समय में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करता है।
    1
    बाढ़ पीड़ितों के बीच लगातार राहत पहुंचा रहे भोला सिंह, तीन शिविरों में बांटी खाद्य सामग्री और दवाइयां
मोकामा में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच लगातार राहत पहुंचाने का काम जारी है। समाजसेवी भोला सिंह बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार राहत सामग्री लेकर शिविरों तक पहुंच रहे हैं।
आज मोकामा प्रखंड कार्यालय स्थित राहत शिविर, सिद्धनाथ मंदिर राहत शिविर और सूर्य मंदिर के पास राहत शिविर में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के बीच फल, खाने-पीने की सामग्री और जरूरी दवाइयों का वितरण किया गया।
बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में राहत शिविरों में रह रहे जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उनकी जरूरतों को समझना और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना, निश्चित तौर पर राहत का काम है।
लगातार राहत पहुंचाने के इस प्रयास से बाढ़ प्रभावित परिवारों को काफी मदद मिल रही है। ऐसे समय में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करता है।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • भारत सरकार एवं बिहार सरकार की सभी online सेवा उपलब्ध है। भारत सरकार एंव बिहार सरकार की सभी online सेवा उपलब्ध हैं अब एक स्थान पर सभी सेवा का लाभ ले । सम्पर्क करे kk digital CSC center पंचमहला मोकामाघाट मोबाइल 9934454806
    1
    भारत सरकार एवं बिहार सरकार की सभी online सेवा उपलब्ध है।
भारत सरकार एंव बिहार सरकार की सभी  online सेवा उपलब्ध हैं अब एक स्थान पर सभी सेवा का लाभ ले ।
सम्पर्क करे kk digital CSC center पंचमहला मोकामाघाट
मोबाइल 9934454806
    user_विमल कुमार
    विमल कुमार
    Insurance Agent मोकामा, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • शिक्षक दिवस के अवसर पर जेएमबी दिनकर इंग्लिश क्लासेस द्वारा हजारों की संख्या में बच्चों के बीच पेड़ बांटा गया। यह प्रक्रिया लगभग 3 वर्षों से चली आ रही है शिक्षक दिवस के अवसर पर जेएमबी दिनकर इंग्लिश क्लासेस द्वारा हजारों की संख्या में बच्चों के बीच पेड़ बांटा गया। यह प्रक्रिया लगभग 3 वर्षों से चली आ रही है
    1
    शिक्षक दिवस के अवसर पर जेएमबी दिनकर इंग्लिश क्लासेस द्वारा हजारों की संख्या में बच्चों के बीच पेड़ बांटा गया। यह प्रक्रिया लगभग 3 वर्षों से चली आ रही है
शिक्षक दिवस के अवसर पर जेएमबी दिनकर इंग्लिश क्लासेस द्वारा हजारों की संख्या में बच्चों के बीच पेड़ बांटा गया। यह प्रक्रिया लगभग 3 वर्षों से चली आ रही है
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    8 hrs ago
  • चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों (एचएम) के साथ सोमवार की दोपहर 3 बजे अंबेडकर भवन में विद्यालय से संबंधित विभिन्न कार्यों को लेकर बैठक आयोजित की गई चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों (एचएम) के साथ सोमवार की दोपहर 3 बजे अंबेडकर भवन में विद्यालय से संबंधित विभिन्न कार्यों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय संचालन, यू-डायस, एजी ऑडिट, स्वच्छता समेत अन्य आवश्यक कार्यों की समीक्षा की गई और संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया।बैठक की जानकारी देते हुए लेखा सहायक अनिल कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि विद्यालयों में यू-डायस से संबंधित कार्य, एजी ऑडिट, स्वच्छता एवं विद्यालय संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित कार्य, रंग-रोगन की रिपोर्ट तैयार करने तथा आगामी 12 सितंबर को मॉडल स्कूल में आयोजित होने वाली शिक्षक संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र के एक प्लस टू उच्च विद्यालय कृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा बहुआरा मध्य विद्यालय के एचएम अनुपस्थित पाए गए। बिना सूचना बैठक में उपस्थित नहीं होने के कारण संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बैठक में सभी एचएम को विद्यालय से संबंधित लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने तथा विभागीय निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर निवास कुमार, लेखा सहायक अनिल कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
    1
    चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों (एचएम) के साथ सोमवार की दोपहर 3 बजे अंबेडकर भवन में विद्यालय से संबंधित विभिन्न कार्यों को लेकर बैठक आयोजित की गई
चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों (एचएम) के साथ सोमवार की दोपहर 3 बजे अंबेडकर भवन में विद्यालय से संबंधित विभिन्न कार्यों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय संचालन, यू-डायस, एजी ऑडिट, स्वच्छता समेत अन्य आवश्यक कार्यों की समीक्षा की गई और संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया।बैठक की जानकारी देते हुए लेखा सहायक अनिल कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि विद्यालयों में यू-डायस से संबंधित कार्य, एजी ऑडिट, स्वच्छता एवं विद्यालय संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित कार्य, रंग-रोगन की रिपोर्ट तैयार करने तथा आगामी 12 सितंबर को मॉडल स्कूल में आयोजित होने वाली शिक्षक संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र के एक प्लस टू उच्च विद्यालय कृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा बहुआरा मध्य विद्यालय के एचएम अनुपस्थित पाए गए। बिना सूचना बैठक में उपस्थित नहीं होने के कारण संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बैठक में सभी एचएम को विद्यालय से संबंधित लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने तथा विभागीय निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर निवास कुमार, लेखा सहायक अनिल कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    20 hrs ago
  • गंगा के बढ़े जलस्तर के बीच हाजीपुर में बड़ा हादसा, महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 से टकराकर लोगों से भरी नाव पलटी; करीब 10 लोगों के डूबने की आशंका, NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    1
    गंगा के बढ़े जलस्तर के बीच हाजीपुर में बड़ा हादसा, महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 से टकराकर लोगों से भरी नाव पलटी; करीब 10 लोगों के डूबने की आशंका, NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, खगड़िया लौट रहे एक महिला समेत तीन की मौत मोकामा के पास फोरलेन पर आज एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। सभी मृतक खगड़िया जिले के निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार तीनों पटना से खगड़िया लौट रहे थे इसी दौरान मोकामा थाना क्षेत्र में पटना मोकामा फोरलेन पर शिवनार गाँव के पास कार अनियंत्रित हो गई और एक डिवाइडर से जा टकराई, जिससे तीनों की मौत हो गई, घटना की सूचना किसी ने डायल 112 को दी, पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची जहाँ, तीनों को मोकामा रेफरल अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर से सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में खगड़िया के सदर प्रखंड के दक्षिणी माड़र निवासी डॉ ब्रजकिशोर के पुत्र पवन कुमार और पुत्रबधु तथा चालक मोहम्मद सदरे आलम समेत तीन लोग शामिल हैं। वहीं हादसे के बाद घटना स्थल पर अफ़रातफ़री मच गयी। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी चालक मोहम्मद सदरे आलम का शव चालक की सीट पर ही फंस गया जिसे कड़ी मशक्कत से निकाला गया। मोकामा पुलिस ने परिजनों को हादसे सूचना देकर तीनो शवों को कब्जे ले लिया है और आगे की प्रक्रिया में जुट गई है। बाइट - कुणाल कुमार, SHO, मोकामा।
    1
    मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, खगड़िया लौट रहे एक महिला समेत तीन की मौत
मोकामा के पास फोरलेन पर आज एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। सभी मृतक खगड़िया जिले के निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार तीनों पटना से खगड़िया लौट रहे थे इसी दौरान मोकामा थाना क्षेत्र में पटना मोकामा फोरलेन पर शिवनार गाँव के पास कार अनियंत्रित हो गई और एक डिवाइडर से जा टकराई, जिससे तीनों की मौत हो गई, घटना की सूचना किसी ने डायल 112 को दी, पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची जहाँ, तीनों को मोकामा रेफरल अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर से सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में खगड़िया के सदर प्रखंड के दक्षिणी माड़र निवासी डॉ ब्रजकिशोर के पुत्र पवन कुमार और पुत्रबधु तथा चालक मोहम्मद सदरे आलम समेत तीन लोग शामिल हैं। वहीं हादसे के बाद घटना स्थल पर अफ़रातफ़री मच गयी। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी चालक मोहम्मद सदरे आलम का शव चालक की सीट पर ही फंस गया जिसे कड़ी मशक्कत से निकाला गया। मोकामा पुलिस ने परिजनों को हादसे सूचना देकर तीनो शवों को कब्जे ले लिया है और आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।
बाइट - कुणाल कुमार, SHO, मोकामा।
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.