Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियंता दिवस के अवसर पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में "लोक निर्माण से लोक कल्याण" की अवधारणा के तहत अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अभियंताओं, अधिकारियों, संयुक्त दलों तथा निर्माण एजेंसियों को मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार, विश्वकर्मा पुरस्कार, विक्रमादित्य पुरस्कार, रानी दुर्गावती पर्यावरण हितैषी पुरस्कार एवं राजा भोज पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियंता दिवस के अवसर पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में "लोक निर्माण से लोक कल्याण" की अवधारणा के तहत अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अभियंताओं, अधिकारियों, संयुक्त दलों तथा निर्माण एजेंसियों को मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार, विश्वकर्मा पुरस्कार, विक्रमादित्य पुरस्कार, रानी दुर्गावती पर्यावरण हितैषी पुरस्कार एवं राजा भोज पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पत्रकार वार्ता* *भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प एवं विकसित भारत की दिशा में 25 वर्षों के निरंतर सेवा-समर्पण के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026” का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है* *इस अभियान के संबंध में पत्रकार वार्ता भाजपा कार्यालय में आयोजित*1
- कटनी*शराब तस्कर विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में* *बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त* कटनी* पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्या व अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में शराब बिक्रय करने आरोपी को पकड़ा है। विवरण – श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में दिनांक 14/09/2026 को निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम द्वारा लगातार कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुये विजयराघवगढ़ से टीकर आम रोड पर एक संदिग्ध मोटर साईकल में सवार दो व्यक्तियों द्वारा दो प्लास्टिक की बोरियों एवं अवैध रूप से शराब लेकर जाते पाये गये, मोटर साईकल का चालक एवं पीछे बैठा व्यक्ति एवं शराब से भरी दो बोरियों को रोड पर गिराकर भाग गया, वाहन में पीछे बैठे व्यक्ति ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन पिता मथुरा प्रसाद बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी शारदा मंदिर ग्राउण्ड के पास विजयराघवगढ़ के कब्जे से 06 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त कर आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन से पूछताछ पर बताया कि यह शराब दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल की है। शराब को दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल के साथ टीकर तरफ बेचने के लिये जा रहा था। आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन के कब्जे से 300 पाव (54 लीटर) कीमती 54000 रूपया की शराब जब्त की गई। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश किया गया। आरोपी दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल निवासी विजयराघवगढ़ मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक नीलेश सिंह, आरक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।2
- वर्धमान प्लाजा शॉपिंग मॉल गेट के सामने अचानक भरभरते हुए टूटकर गिरा कांच, मॉल में मची अफरा-तफरी; वीडियो आया सामने दमोह। शहर के शिवाजी चौक स्थित नवीन वर्धमान प्लाजा शॉपिंग मॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गेट के सामने लगा कांच अचानक टूटकर भरभराकर नीचे गिरने लगा। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग घबराकर वहां से भाग खड़े हुए। स्थिति को देखते हुए मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों को घटनास्थल से दूर किया। इसके बाद लाठी की मदद से कांच के बचे हुए हिस्से को भी सावधानीपूर्वक गिराया गया। गनीमत रही कि जिस समय कांच टूटकर नीचे गिरा, उस स्थान पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान पास में मौजूद लोगों ने कांच टूटने का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वही मंगलवार शाम करीब 6 बजे से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद लोगों ने मॉल प्रबंधन और संचालक की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों से सुरक्षा इंतजामों की जांच की मांग की है।1
- धनवाही में चार माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का चक्का जाम, पेयजल-बिजली की समस्या पर भी जताया आक्रोश कटनी/बहोरीबंद। ग्राम धनवाही में करीब चार माह से राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बहोरीबंद-स्लीमनाबाद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने राशन के साथ पेयजल और बिजली की समस्याओं को लेकर भी जमकर विरोध जताया। चक्का जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस और कुछ ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। काफी समझाइश और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। ग्रामीणों ने मांग की कि चार माह से लंबित राशन का तत्काल वितरण कराया जाए तथा पेयजल और बिजली की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।1
- दिव्यांग कोच में सोई मिली अज्ञात महिला, कटनी स्टेशन पर RPF ने उतारा कटनी रेलवे स्टेशन पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से राजगीर जा रही जनता एक्सप्रेस (13202) के दिव्यांग कोच में एक अज्ञात महिला के सोए होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डिप्टी एसएस कॉमर्शियल, RPF टीम और सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित ट्रेन से नीचे उतारा। यात्रियों ने बताया कि मुंबई के कुर्ला स्टेशन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला को दिव्यांग कोच में लिटाकर छोड़ दिया था। इसके बाद वह उसी कोच में यात्रा कर रही थी। महिला की स्वास्थ्य जांच कराने के साथ उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला को किसने और किन परिस्थितियों में ट्रेन में बैठाया, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।1
- *बकस्वाहा में शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग, सुनिए क्या बोले ग्रामीण*1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियंता दिवस के अवसर पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में "लोक निर्माण से लोक कल्याण" की अवधारणा के तहत अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अभियंताओं, अधिकारियों, संयुक्त दलों तथा निर्माण एजेंसियों को मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार, विश्वकर्मा पुरस्कार, विक्रमादित्य पुरस्कार, रानी दुर्गावती पर्यावरण हितैषी पुरस्कार एवं राजा भोज पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।1
- भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प एवं विकसित भारत की दिशा में 25 वर्षों के निरंतर सेवा-समर्पण के दमोह -भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प एवं विकसित भारत की दिशा में 25 वर्षों के निरंतर सेवा-समर्पण के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026” का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है इस अभियान के संबंध में पत्रकार वार्ता भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ |2
- बंडा शराब कांड पर गाने का वीडियो वायरल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि की बर्थडे पार्टी में लगे ठहाके इधर शोक में मृतकों के परिजन, जनप्रतिनिधि के द्वारा मनाए गए जश्न पर उठे सवाल पथरिया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल की 12 सितंबर को पथरिया के सेमरा स्थित कक्कू ढाबा में आयोजित जन्मदिन पार्टी का वीडियो आज मंगलवार दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में गायक कलाकार बंडा जहरीली शराब कांड में हुई मौतों का संदर्भ लेते हुए गाना गाता नजर आ रहा है। गाने के बोल पर पार्टी में मौजूद लोग ठहाके लगाते दिखे, जिसके बाद वीडियो की आलोचना शुरू हो गई। पार्टी में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया सहित भाजपा नेता मौजूद थे। इधर गौरव पटेल ने कहा कि कलाकार का उद्देश्य शराब न पीने की अपील करना था। उन्होंने कहा कि यदि किसी को गाने से बुरा लगा है तो वे क्षमा चाहते हैं। गौरव पटेल ने बताया कि सरकार शराब मामले को लेकर संवेदनशील है और वे भी नशामुक्ति का संदेश देते हैं। गौरतलब है कि बंडा में जहरीली शराब से 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पार्टी का आयोजन उसी ढाबे पर हुआ, जहां पूर्व में अवैध शराब कार्रवाई के दौरान पथरिया थाना में पदस्थ एएस आई संजू सैयाम से अभद्रता और हमले के प्रयास का मामला सामने आया था। वही अपराधी के इधर जनप्रतिनिधियों की आव भगत करने की भी चर्चाएं मीडिया की सुर्खियों में बनी रही। वही राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक जयंत मलैया के आयोजन में न पहुंचने के साथ गौरव पटेल के द्वारा आयोजित जन्मदिन समारोह वनाम शक्तिप्रदर्शन की चर्चाएं भी आमजन के बीच बनी रही। जिसकी लोगो द्वारा अलग अलग प्रतिक्रियाएं दी जा रही है।2