सुल्तानपुर में पोस्टमैन की खेत में मौत: ट्रैक्टर धंसने पर निकालने के प्रयास में हैंडल के नीचे दबे सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के इमली गांव में बुधवार दोपहर खेत की जुताई के दौरान एक पोस्टमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान निक्की पंडित (चौबे) पुत्र स्वर्गीय महादेव चौबे के रूप में हुई है, जो डाक विभाग में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, जुताई करते समय ट्रैक्टर खेत में धंस गया। उसे निकालने के प्रयास में ट्रैक्टर अचानक पीछे की ओर उठ गया, जिससे निक्की पंडित उसके हैंडल के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले गए। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक निक्की पंडित अपने पीछे विवाहित बेटी स्वाति, बेटी सृष्टि, बेटी श्रेया और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले सबसे छोटे बेटे आयांश को छोड़ गए हैं।
सुल्तानपुर में पोस्टमैन की खेत में मौत: ट्रैक्टर धंसने पर निकालने के प्रयास में हैंडल के नीचे दबे सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के इमली गांव में बुधवार दोपहर खेत की जुताई के दौरान एक पोस्टमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान निक्की पंडित (चौबे) पुत्र स्वर्गीय महादेव चौबे के रूप में हुई है, जो डाक विभाग में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, जुताई करते समय ट्रैक्टर खेत में धंस गया। उसे निकालने के प्रयास में ट्रैक्टर अचानक पीछे की ओर उठ गया, जिससे निक्की पंडित उसके हैंडल के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले गए। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक निक्की पंडित अपने पीछे विवाहित बेटी स्वाति, बेटी सृष्टि, बेटी श्रेया और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले सबसे छोटे बेटे आयांश को छोड़ गए हैं।
- सुल्तानपुर में दो गो-तस्कर गिरफ्तार: एक अपराधी के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती सुल्तानपुर पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 28/29 जुलाई की रात कुंदाभैरोपुर सर्विस लेन अंडरपास के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान, कादीपुर पुलिस टीम को गो-तस्करों के आने की सूचना मिली थी। देर रात करीब 03:10 बजे पुलिस ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अब्दुल सलाम पुत्र खलील (उम्र करीब 45 वर्ष), निवासी प्यारेपुर हाजीगंज, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अब्दुल सलाम और रियाज पुत्र खलील (उम्र करीब 55 वर्ष), निवासी प्यारेपुर हाजीगंज को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार तीन अन्य अपराधी - आफाज पुत्र रियाज, अफजल पुत्र पप्पू और आजाद पुत्र फहीम - मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। घायल अपराधी अब्दुल सलाम के पास से एक .12 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार रियाज के कब्जे से एक बोरी में रखा लोहे का चापड़ और एक लकड़ी का ठेहा मिला। इस संबंध में स्थानीय थाने पर मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को ₹25,000/- का पुरस्कार प्रदान किया है।1
- चांदा में अवैध रूप से संचालित इंद्रावती अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज चांदा में अवैध रूप से संचालित इंद्रावती अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज चांदा, सुलतानपुर। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चांदा कस्बे के इंद्रावती अल्ट्रासाउंड सेंटर को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मच गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. जे. सी. सरोज के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन चालू अवस्था में मिली, लेकिन केंद्र पर कोई अधिकृत चिकित्सक मौजूद नहीं था। जांच में यह भी सामने आया कि चिकित्सक की अनुपस्थिति में मरीजों की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट तैयार कर उन्हें दी जा रही थी, जिसे विभाग ने गंभीर अनियमितता माना। डॉ. जे. सी. सरोज ने बताया कि बिना अधिकृत चिकित्सक के अल्ट्रासाउंड सेवाएं संचालित करना कानून का उल्लंघन है। इसी के चलते केंद्र को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक केंद्रों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। छापेमारी के दौरान विभाग के वरिष्ठ सहायक विजय कुमार राय भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य निजी अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक केंद्रों में भी सतर्कता बढ़ गई है।3
- सुल्तानपुर: पैगापुर के पास नीलगाय से टकराई बाइक, विकास भवन कर्मचारी की दर्दनाक मौत सुल्तानपुर। जनपद के कुड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत पैगापुर के पास मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को एक दर्दनाक सड़क हादसे में विकास भवन में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री आशुतोष कुमार के अनुसार, जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बांसी, थाना कुड़वार, सुल्तानपुर अपनी बाइक से सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पैगापुर के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिससे उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है तथा घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।1
- मिश्रौली चौराहे पर पीएम प्रणाम किसान संगोठी का कार्यक्रम हुआ संपन्न, सैकड़ो की संख्या में किसानों को किया गया जागरूक सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मिश्रौली चौराहे पर बाबा बालमुकुंद मिश्रा उर्वरक केंद्र पर पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का कार्यक्रम संपन्न किया गया, यह कार्यक्रम वरिष्ठ पारादीप फास्फेट प्रबंधक लिमिटेड लखनऊ के डीपी सिंह व मैनेजर पी पी एल के एके शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित किया गया यहां पर क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में सम्मानित किसानों ने प्रतिभाग लिया ,और अपनी उपस्थिति दर्ज की, कार्यक्रम के दौरान किसानों को रासायनिक खाद व जैविक खाद सहित नैनों के बारे में पूर्ण रूप से जानकारियां दी गई, वहीं दूसरी तरफ खेत की मिट्टी की जांच के बारे में भी विधिक जानकारियां दी गई ...बाइट1
- क्राइम पेट्रोल देख कर पत्नी ने रची स्लो प्वाइजन की साजिश पति के आरोप से बचा हड़कंप कानपुर के रावतपुर का मामला, पति ने चाय में कथित रूप से ज़हर मिलाने का लगाया आरोप, पत्नी ने भी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कराया दर्ज खबर: कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाय में कथित रूप से स्लो पॉइजन मिलाकर खुद और अपने माता-पिता को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि परिवार की तबीयत लगातार बिगड़ने पर उसने घर में हिडन कैमरे लगवाए, जिनमें पत्नी कथित रूप से चाय में संदिग्ध पदार्थ मिलाती दिखाई दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर पत्नी ने भी पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।1
- गुरु पूर्णिमा पर गायत्री मंदिर तथा टीकरमाफी आश्रम में हुआ भब्य पूजन अमेठी स्थानीय कस्बे में स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ और टीकरमाफी आश्रम में गुरू पूजन का भब्य आयोजन हुआ गुरु पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर गायत्री प्रज्ञा पीठ अमेठी में सवा लाख गायत्री मंत्र का जप हुआ बुधवार को अमेठी जिला जज राम मिलन सिंह सपत्नीक मुख्य यजमान तथा विद्वानो द्वारा गायत्री महामंत्र जप हुआ पांच कुण्डीय यज्ञ पर सात पालियो में हवन गुरु पूजन हुआ इसके बाद विद्यारंभ गुरु दीक्षा पुंसवन संस्कार का आयोजन किया गया सायंकाल दीपदान का आयोजन किया गया 40दिनो तक चलने वाले 24लाख महायज्ञ का संकल्प लिया गया कार्यक्रम डॉक्टर सौरभ त्रिवेणी सिंह के दिशा निर्देश पर हुआ चिरौंजी लाल सुभाष दुबे घनश्याम बर्मा अशोक बरनवाल सहित दर्जनों स्वयं सेवक स्वयं सेविकाओं ने कार्यक्रम में सहयोग दिया पूजन अर्चन किया दोनों स्थानों पर भण्डारे का आयोजन हुआ दर्जनों बटुकों को दीक्षा दी गई2
- राहुल बोले- रेपिस्ट की पैरवी करने वाला शिक्षा मंत्री बना, SC बोला- नाबालिग प्रदर्शनकारी तुरंत रिहा करें, यूपी में गिरने से पूर्व मंत्री की मौत राहुल बोले- रेपिस्ट की पैरवी करने वाला शिक्षा मंत्री बना, SC बोला- नाबालिग प्रदर्शनकारी तुरंत रिहा करें, यूपी में गिरने से पूर्व मंत्री की मौत1