क्राइम पेट्रोल देख कर पत्नी ने रची स्लो प्वाइजन की साजिश पति के आरोप से बचा हड़कंप कानपुर के रावतपुर का मामला, पति ने चाय में कथित रूप से ज़हर मिलाने का लगाया आरोप, पत्नी ने भी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कराया दर्ज खबर: कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाय में कथित रूप से स्लो पॉइजन मिलाकर खुद और अपने माता-पिता को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि परिवार की तबीयत लगातार बिगड़ने पर उसने घर में हिडन कैमरे लगवाए, जिनमें पत्नी कथित रूप से चाय में संदिग्ध पदार्थ मिलाती दिखाई दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर पत्नी ने भी पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
क्राइम पेट्रोल देख कर पत्नी ने रची स्लो प्वाइजन की साजिश पति के आरोप से बचा हड़कंप कानपुर के रावतपुर का मामला, पति ने चाय में कथित रूप से ज़हर मिलाने का लगाया आरोप, पत्नी ने भी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कराया दर्ज खबर: कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाय में कथित रूप से स्लो पॉइजन मिलाकर खुद और अपने माता-पिता को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि परिवार की तबीयत लगातार बिगड़ने पर उसने घर में हिडन कैमरे लगवाए, जिनमें पत्नी कथित रूप से चाय में संदिग्ध पदार्थ मिलाती दिखाई दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर पत्नी ने भी पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
- अखंड नगर थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशो के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात पुलिस और गौकशो के बीच मुठभेड़ हो गई, जहां पर एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गोली लग गई, साथ में एक अवैध असलहा बरामद हुआ , क्षेत्राधिकारी की बाइट1
- सुल्तानपुर: मंदिर से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत, बाइक चालक घायल सुल्तानपुर, 28 जुलाई 2026। जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 10:00 बजे सूचना मिली कि बरौसा मंडा स्थित हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना करने के बाद चंद्रभान वर्मा (56 वर्ष) पुत्र राम उजागिर वर्मा, निवासी ग्राम खटवन, थाना गोसाईंगंज, सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बरौसा-बेलहरी मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रभान वर्मा और मोटरसाइकिल चालक मोनू यादव पुत्र सोनू, निवासी ग्राम असवान, थाना लंभुआ, दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जयसिंहपुर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चंद्रभान वर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोनू यादव का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।1
- सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में महिला का मोबाइल चोरी, अस्पताल में भी कर हुए सक्रिय सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में महिला का मोबाइल चोरी, अस्पताल में भी कर हुए सक्रिय चांदा, सुलतानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रतापपुर कमैचा में मंगलवार दोपहर इलाज कराने आई एक महिला का मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर मोबाइल बरामद करने और कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार तमरसेपुर निवासी रिजवाना बानो पत्नी रियासत खान इलाज के लिए सीएचसी प्रतापपुर कमैचा पहुंची थीं। चिकित्सक ने उन्हें एक्सरे कराने की सलाह दी। एक्सरे फिल्म उपलब्ध न होने पर उसकी फोटो मोबाइल फोन में ले ली गई। इसके बाद वह डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने पहुंचीं और कुछ देर के लिए मोबाइल अपने पास रखकर दवा लेने चली गईं। दवा लेकर वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मोबाइल फोन वहां से गायब था। काफी खोजबीन के बावजूद मोबाइल का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को लिखित तहरीर देकर सूचित करने को कही है।2
- हंसवर में जमीन विवाद का वीडियो वायरल, सीमांकन पिलर तोड़ने का आरोप, सीओ जलालपुर ने जांच और कार्रवाई की दी जानकारी #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar1
- पैगापुर के पास सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मृत्यु के मामले में ,क्षेत्राधिकारी की बाइट सुल्तानपुर जनपद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक सड़क हादसे में विकास भवन में तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिसको लेकर क्षेत्राधिकारी की यह बाइट1
- सुल्तानपुर: 50 हजार के इनामी हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं; पीड़ित ने SP से लगाई गुहार, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसैसिंहपुर निवासी हिमांशू अग्रहरि ने पुलिस अधीक्षक (SP) सुल्तानपुर को पत्र सौंपकर 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त प्रदीप पटेल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस की कथित मिलीभगत के चलते फरार आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने में टालमटोल कर रही है। हिमांशू अग्रहरि ने शिकायत पत्र में बताया कि 8 अक्टूबर 2024 को सुबह लगभग 8:30 बजे गोसैसिंहपुर बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप पटेल और उसके अन्य साथियों ने उनके पिता की हत्या कर दी थी। इस मामले में दोस्तपुर थाने में दो मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। आरोपी प्रदीप पटेल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है और वह घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा है। पीड़ित हिमांशू अग्रहरि के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को नामजद अभियुक्त प्रदीप पटेल और अर्जुन दोनों अपने निवास स्थान (ग्राम-खेमपुर, थाना-मोतीगरपुर) पर गाड़ियों से आए थे। इसकी सूचना तत्काल दोस्तपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची भी, लेकिन आरोपियों ने अपने घर का मुख्य दरवाजा बंद कर लिया। पीड़ित का दावा है कि आरोपियों द्वारा दरवाजा न खोलने पर पुलिस टीम बिना कोई कड़ा कदम उठाए वापस लौट गई। हिमांशू का कहना है कि इस पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित मौजूद है। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए एसपी सुल्तानपुर से 50 हजार के इनामी आरोपी प्रदीप पटेल को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।1
- *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* अखंडनगर में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़,एक के पैर में लगी गोली। *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* अखंडनगर में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़,एक के पैर में लगी गोली।अखंडनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अब्दुल सलाम निवासी थाना चांदा घायल हो गया,जबकि उसका साथी रियाज गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अन्य आरोपित फरार हो गए।पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा,कारतूस,गोकशी के औजार और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। घायल को सीएचसी अखंडनगर में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।1