Shuru
Apke Nagar Ki App…
पैगापुर के पास सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मृत्यु के मामले में ,क्षेत्राधिकारी की बाइट सुल्तानपुर जनपद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक सड़क हादसे में विकास भवन में तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिसको लेकर क्षेत्राधिकारी की यह बाइट
Ghanshyam Verma
पैगापुर के पास सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मृत्यु के मामले में ,क्षेत्राधिकारी की बाइट सुल्तानपुर जनपद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक सड़क हादसे में विकास भवन में तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिसको लेकर क्षेत्राधिकारी की यह बाइट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जयसिंहपुर पुलिस चौकी के दौरान हनुमान जी का दर्शन करते समय लौट रहे वृद्ध को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर इलाज के दौरान, हुई मौत सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत का मामला आया जहां पर इस समय सड़क हादसा बढ़ते हुए क्रम में चल रहा है, जिसको लेकर एक घटना फिर सामने आई है ,जहां पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से मंडा के पास हनुमान जी का दर्शन करने के लिए गया था कि जैसे ही वह जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी बरौसा मंडा से दर्शन करके निकल ही रहा था कि इसी दौरान बेलहरी की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जहां पर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े, वहां पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें नदी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर भिजवाया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वहीं सूचना पर पहुंची स्थानी थाने की पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और पीएम के लिए भेज दिया ,वहीं मृतक की पहचान चंद्रभूषण वर्मा निवासी खटवर थाना गोसाईगंज के रूप में हुई वहीं दूसरी तरफ मोटरसाइकिल सवार घायल हुए युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है और पुलिस मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है1
- चांदा चौराहे पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, हेलमेट पहनने की दी गई हिदायत चांदा चौराहे पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, हेलमेट पहनने की दी गई हिदायत चांदा, सुलतानपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चांदा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चांदा चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने किया। इस दौरान दोपहिया वाहनों की गहन जांच की गई तथा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर हेलमेट पहनने की आवश्यकता और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। वाहन चालकों से कहा गया कि वे अपनी सुरक्षा के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी को समझते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। पुलिस ने दस्तावेजों की भी जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें हेलमेट न पहनने और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। इसलिए लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल सुरजीत यादव, कांस्टेबल कोमल कुमार, कांस्टेबल प्रभात सिंह यादव, कांस्टेबल सत्येंद्र तथा कांस्टेबल अनुराग शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने, वैध दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।3
- सुल्तानपुर में सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत: पूजा कर लौट रहे अधेड़ को बाइक ने मारी टक्कर, चालक घायल; सीओ ने दी प्रतिक्रिया सुल्तानपुर में एक सड़क हादसे में 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार, 28 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के बरौसा मंडा में हुई। मृतक की पहचान खटवन, गोसाईंगंज निवासी चंद्रभान वर्मा पुत्र राम उजागिर वर्मा के रूप में हुई है। वर्मा हनुमान मंदिर से पूजा-पाठ कर बरौसा-बेलहरी मार्ग पार कर रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाले मोटरसाइकिल चालक का नाम मोनू यादव पुत्र सोनू है, जो असवान, लंभुआ का निवासी है। इस दुर्घटना में चंद्रभान वर्मा और मोनू यादव दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी जयसिंहपुर भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने चंद्रभान वर्मा को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। मोनू यादव का इलाज अभी जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की विवेचना तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। इस घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, सुनील कुमार सिंह ने जानकारी दी।1
- यह वीडियो कमहरिया घाट का है पानी का जलस्तर बढ़ने से कटान तेजी से बढ़ रहा है मैं सरकार से यही चाहता हूं कि यह वीडियो कमहरिया घाट का है पानी का जलस्तर बढ़ने से कटान तेजी से बढ़ रहा है मैं सरकार से यही चाहता हूं कि1
- थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अठैसा में पिता की हत्या कर शव घर के कमरे में दफनाने वाले अभियुक्त पुत्र को थाना महेशगंज पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल के सहयोग से गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-* *थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अठैसा में पिता की हत्या कर शव घर के कमरे में दफनाने वाले अभियुक्त पुत्र को थाना महेशगंज पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल के सहयोग से गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-* *अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय की बाइट ।*1
- अमहट मंडी की बदहाली पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा सात सूत्रीय मांगों के साथ डी एम से मिले प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी सुल्तानपुर। अमहट मंडी में व्याप्त अव्यवस्था, जाम, अतिक्रमण, पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था की बदहाली और अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय फल-सब्जी व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रविन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से मुलाकात कर सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि महीनों से समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो रहा है। रविन्द्र त्रिपाठी ने जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे औपचारिकताओं के बजाय त्वरित समस्या समाधान में विश्वास रखते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि अमहट मंडी का स्वयं निरीक्षण कराकर सभी समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाए। व्यापारियों ने बताया कि सुबह 4 बजे से दोपहर तक मंडी में भीषण जाम लगा रहता है। गेट नंबर 2 से 3 तक अवैध अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित रहता है। मंडी परिसर में वाटर कूलर और सरकारी नल खराब पड़े हैं, जिससे व्यापारी और किसान पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है, नालियां जाम हैं और हल्की बारिश में जलभराव होने से फल-सब्जियां खराब होकर व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले पांच महीनों से सफाई का टेंडर नहीं हुआ है, जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मंडी में कैंटीन, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था भी बदहाल है। व्यापारियों ने मंडी प्रशासन में अनियमितताओं, वर्षों से जमे कर्मचारियों तथा भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई तथा शीघ्र अमहट मंडी का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष मोहम्मद शमीम, मोनू नसीम, मेराज, मोहम्मद फुरकान, जगराम सोनकर सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- सुल्तानपुर में नीलगाय से टक्कर; विकास भवन के कर्मचारी की मौत, सीओ ने जारी किया बयान विकास भवन में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी जितेंद्र सिंह की सुल्तानपुर में नीलगाय से टक्कर के बाद मौत हो गई। यह घटना 28 जुलाई को पैगापुर के पास हुई। जितेंद्र सिंह बांसी कुड़वार के निवासी थे और सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक नीलगाय सामने आ गई, जिससे उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा की कार्यवाही की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय, श्री आशुतोष कुमार के अनुसार, इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है और मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य है।1
- थाना जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में गश्त/चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में झपटमारी की घटना में वांछित अभियुक्त शुभम तिवारी को दाहिने पैर में गोली लगने के उपरांत घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।* *प्रेस नोट दिनांक- 28.07.2026* *थाना जेठवारा, जनपद- प्रतापगढ़* *👉 थाना जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में गश्त/चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में झपटमारी की घटना में वांछित अभियुक्त शुभम तिवारी को दाहिने पैर में गोली लगने के उपरांत घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।* *➡️ थाना जेठवारा क्षेत्रान्तर्गत गजराही नहर पुलिया के पास पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।* *➡️ अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 03 अदद खोखा कारतूस .315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर एवं 01 अदद मिस कारतूस (तमंचे में फंसा हुआ) बरामद किया गया।* *➡️ उक्त झपटमारी की घटना में सह अभियुक्त हर्ष तिवारी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।* *घटना का विवरण-* दिनांक 23.07.2026 को वादी नईम पुत्र मो. हनीफ निवासी ग्राम सरायबाबू, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा दुकान बंद कर मोबाइल फोन पर बात करते हुए घर जाते समय अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल की चाबी झपट्टा मारकर ले जाने के संबंध में थाना जेठवारा पर मु0अ0सं0 232/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना जेठवारा पुलिस* द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं चेकिंग की जा रही थी। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्तों की तलाश के क्रम में गजराही नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे अभियुक्त शुभम तिवारी ने पुलिस टीम को देखकर रुकने के बजाय पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके उपरांत उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1-शुभम तिवारी पुत्र अवध कुमार तिवारी, निवासी ग्राम मनेहूँ, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़। *आपराधिक इतिहास-* अभियुक्त शुभम तिवारी पुत्र अवध कुमार तिवारी उर्फ बच्चा निवासी मनेहूं थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ के विरुद्ध थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ । 1- मु0अ0सं0 0262/2022 धारा 3(1)(घ), 3(1)(द), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट व 323, 504, 506 भादवि थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़। 2- मु0अ0सं0 0269/2022 धारा 3(1)(घ), 3(1)(द), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट व 323, 452, 504, 506 भादवि थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़। 3-मु0अ0सं0 232/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ । *पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त-* 2-हर्ष तिवारी पुत्र नकुल तिवारी, निवासी ग्राम मनेहूँ, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़। *बरामदगी-* 1-घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल। 2- 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर। 3- 03 अदद खोखा कारतूस .315 बोर। 4- 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर। 5- 01 अदद मिस कारतूस (तमंचे में फंसा हुआ)। *पुलिस टीम-* *थाना जेठवारा पुलिस टीम-* प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मय हमराह उप निरीक्षक वारिज, उप निरीक्षक अमित वर्मा, उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा, उप निरीक्षक अरुण मौर्या, हे0का0 सतेन्द्र कुमार, का0 अर्पित त्रिपाठी, का0 शैलेश चौहान एवं का0 कुलदीप यादव, थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़। *स्पेशल टीम-* प्रभारी उ0नि0 श्री विजेंद्र सिंह, हे0का0 भानु प्रताप सिंह, आरक्षी माधवेश राय, आरक्षी पीयूष यादव, आरक्षी मुकेश पटेल एवं आरक्षी आनंद यादव, जनपद प्रतापगढ़।1
- आवारा कुत्ते के हमले में बुजुर्ग घायल, पैर में आए चार टांके मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भग्गू जलालपुर के पूरे तिवारी निवासी रामनरेश तिवारी (75) मंगलवारअपराह्न करीब 3:30 बजे आवारा कुत्ते के हमले का शिकार हो गए। कुत्ते ने उनके हाथ और पैर पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पैर में गहरा घाव होने के कारण चिकित्सकों को चार टांके लगाने पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज ले गए। सीएचसी में तैनात डॉ. योगेश तिवारी ने घायल बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार किया तथा एंटी-रेबीज इंजेक्शन सहित आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। चिकित्सकों ने घाव की नियमित देखभाल और निर्धारित समय पर सभी टीके लगवाने की सलाह दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त आवारा कुत्ता पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा है और अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को भी इस कुत्ते ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। बच्चे और बुजुर्ग घरों से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। घायल रामनरेश तिवारी ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा कि इस खतरनाक कुत्ते को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना से बचा जा सके। ग्रामीणों ने भी संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई कर आवारा कुत्ते को पकड़वाने और क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।1