सुल्तानपुर में नीलगाय से टक्कर; विकास भवन के कर्मचारी की मौत, सीओ ने जारी किया बयान विकास भवन में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी जितेंद्र सिंह की सुल्तानपुर में नीलगाय से टक्कर के बाद मौत हो गई। यह घटना 28 जुलाई को पैगापुर के पास हुई। जितेंद्र सिंह बांसी कुड़वार के निवासी थे और सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक नीलगाय सामने आ गई, जिससे उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा की कार्यवाही की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय, श्री आशुतोष कुमार के अनुसार, इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है और मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य है।
सुल्तानपुर में नीलगाय से टक्कर; विकास भवन के कर्मचारी की मौत, सीओ ने जारी किया बयान विकास भवन में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी जितेंद्र सिंह की सुल्तानपुर में नीलगाय से टक्कर के बाद मौत हो गई। यह घटना 28 जुलाई को पैगापुर के पास हुई। जितेंद्र सिंह बांसी कुड़वार के निवासी थे और सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक नीलगाय सामने आ गई, जिससे उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा की कार्यवाही की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय, श्री आशुतोष कुमार के अनुसार, इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है और मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य है।
- सुल्तानपुर में सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत: पूजा कर लौट रहे अधेड़ को बाइक ने मारी टक्कर, चालक घायल; सीओ ने दी प्रतिक्रिया सुल्तानपुर में एक सड़क हादसे में 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार, 28 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के बरौसा मंडा में हुई। मृतक की पहचान खटवन, गोसाईंगंज निवासी चंद्रभान वर्मा पुत्र राम उजागिर वर्मा के रूप में हुई है। वर्मा हनुमान मंदिर से पूजा-पाठ कर बरौसा-बेलहरी मार्ग पार कर रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाले मोटरसाइकिल चालक का नाम मोनू यादव पुत्र सोनू है, जो असवान, लंभुआ का निवासी है। इस दुर्घटना में चंद्रभान वर्मा और मोनू यादव दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी जयसिंहपुर भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने चंद्रभान वर्मा को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। मोनू यादव का इलाज अभी जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की विवेचना तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। इस घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, सुनील कुमार सिंह ने जानकारी दी।1
- घायल गौ माता की सेवा में जुटा बजरंग दल उपचार के बाद सुरक्षित पहुंचाया गौशाला सुल्तानपुर। जयसिंहपुर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल प्रखंड जयसिंहपुर के कार्यकर्ताओं ने मानवता और गौसेवा का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल हुई गौमाता का उपचार कराकर उसे सुरक्षित गोशाला पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे सुल्तानपुर-अंबेडकरनगर मार्ग पर एक गौमाता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सुबह सूचना मिलते ही बजरंग दल के प्रखंड विद्यार्थी संपर्क प्रमुख राघवेंद्र मिश्रा ‘अनमोल’ तथा प्रखंड सुरक्षा प्रमुख गणेश सोनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल गौमाता का उपचार कराया। शाम को गौमाता की हालत फिर बिगड़ने की सूचना मिलने पर पदाधिकारियों ने प्रधान टीडी दुबे को अवगत कराया। उनके सहयोग से वाहन की व्यवस्था कर घायल गौमाता को सुरक्षित पीढ़ी गोशाला पहुंचाया गया, जहां उसकी देखभाल की जा रही है। इस सेवा कार्य में बजरंग दल जिला सहसंयोजक यशदीप ठठेर ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और गौसेवा के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि गौसेवा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और भविष्य में भी किसी भी घायल या असहाय गौवंश की हर संभव सहायता की जाएगी।1
- जयसिंहपुर पुलिस चौकी के दौरान हनुमान जी का दर्शन करते समय लौट रहे वृद्ध को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर इलाज के दौरान, हुई मौत सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत का मामला आया जहां पर इस समय सड़क हादसा बढ़ते हुए क्रम में चल रहा है, जिसको लेकर एक घटना फिर सामने आई है ,जहां पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से मंडा के पास हनुमान जी का दर्शन करने के लिए गया था कि जैसे ही वह जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी बरौसा मंडा से दर्शन करके निकल ही रहा था कि इसी दौरान बेलहरी की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जहां पर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े, वहां पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें नदी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर भिजवाया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वहीं सूचना पर पहुंची स्थानी थाने की पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और पीएम के लिए भेज दिया ,वहीं मृतक की पहचान चंद्रभूषण वर्मा निवासी खटवर थाना गोसाईगंज के रूप में हुई वहीं दूसरी तरफ मोटरसाइकिल सवार घायल हुए युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है और पुलिस मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है1
- 2004 - PMT पेपर लीक - कांग्रेस सरकार 2006 - CBSE पेपर लीक - कांग्रेस सरकार 2006 - MBBS पेपर लीक - कांग्रेस सरकार 2007 - AIEEE पेपर लीक - कांग्रेस सरकार 2008 - PMT पेपर लीक - कांग्रेस सरकार 2009 - Law पेपर लीक - कांग्रेस सरकार 2009 - RRB पेपर लीक - कांग्रेस सरकार1
- सुल्तानपुर में नीलगाय से टक्कर; विकास भवन के कर्मचारी की मौत, सीओ ने जारी किया बयान विकास भवन में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी जितेंद्र सिंह की सुल्तानपुर में नीलगाय से टक्कर के बाद मौत हो गई। यह घटना 28 जुलाई को पैगापुर के पास हुई। जितेंद्र सिंह बांसी कुड़वार के निवासी थे और सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक नीलगाय सामने आ गई, जिससे उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा की कार्यवाही की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय, श्री आशुतोष कुमार के अनुसार, इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है और मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य है।1
- अमहट मंडी की बदहाली पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा सात सूत्रीय मांगों के साथ डी एम से मिले प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी सुल्तानपुर। अमहट मंडी में व्याप्त अव्यवस्था, जाम, अतिक्रमण, पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था की बदहाली और अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय फल-सब्जी व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रविन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से मुलाकात कर सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि महीनों से समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो रहा है। रविन्द्र त्रिपाठी ने जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे औपचारिकताओं के बजाय त्वरित समस्या समाधान में विश्वास रखते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि अमहट मंडी का स्वयं निरीक्षण कराकर सभी समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाए। व्यापारियों ने बताया कि सुबह 4 बजे से दोपहर तक मंडी में भीषण जाम लगा रहता है। गेट नंबर 2 से 3 तक अवैध अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित रहता है। मंडी परिसर में वाटर कूलर और सरकारी नल खराब पड़े हैं, जिससे व्यापारी और किसान पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है, नालियां जाम हैं और हल्की बारिश में जलभराव होने से फल-सब्जियां खराब होकर व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले पांच महीनों से सफाई का टेंडर नहीं हुआ है, जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मंडी में कैंटीन, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था भी बदहाल है। व्यापारियों ने मंडी प्रशासन में अनियमितताओं, वर्षों से जमे कर्मचारियों तथा भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई तथा शीघ्र अमहट मंडी का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष मोहम्मद शमीम, मोनू नसीम, मेराज, मोहम्मद फुरकान, जगराम सोनकर सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- अमेठी में 85 वर्षीय वृद्धा का शव खेत में मिला 10 दिन पहले आई थी अपने मायके मानसिक रूप से थी अस्वस्थ,शव भेजा पोस्टमॉर्टम को अमेठी के जायस थाना क्षेत्र में 85 वर्षीय एक वृद्धा का शव रेलवे लाइन से 100 मीटर दूर खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका 10 दिन पहले अपने मायके आई थी और मानसिक रूप से बीमार थी।परिजनों और ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। अमेठी के थाना जायस क्षेत्र के ग्राम पूरे वोलई में सोमवार को एक वृद्धा का शव मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार पासी पुत्र स्व. रामलखन पासी निवासी ग्राम आलमपुर ने थाना जायस पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी बुआ गया देवी पत्नी प्यारे लाल निवासी गुम्भी आइमा, थाना उदयपुर, जनपद प्रतापगढ़ का मायका आलमपुर हैं। उनकी उम्र लगभग 85 वर्ष है और दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है।प्रमोद ने बताया कि उनकी बुआ 10 दिन पहले मायके आलमपुर आई थीं। आज सुबह ग्राम पूरे वोलई के उत्तर में आर.जी.पी.टी.आई. के पीछे रेलवे लाइन से लगभग 100 मीटर दूर एक खेत में उनका शव पड़ा मिला।सूचना पर थाना जायस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।पुलिस का कहना है कि वृद्धा मानसिक रूप से बीमार थी। संभवतः भटकते हुए खेत तक पहुंच गई हों। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।1