थाना जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में गश्त/चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में झपटमारी की घटना में वांछित अभियुक्त शुभम तिवारी को दाहिने पैर में गोली लगने के उपरांत घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।* *प्रेस नोट दिनांक- 28.07.2026* *थाना जेठवारा, जनपद- प्रतापगढ़* *👉 थाना जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में गश्त/चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में झपटमारी की घटना में वांछित अभियुक्त शुभम तिवारी को दाहिने पैर में गोली लगने के उपरांत घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।* *➡️ थाना जेठवारा क्षेत्रान्तर्गत गजराही नहर पुलिया के पास पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।* *➡️ अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 03 अदद खोखा कारतूस .315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर एवं 01 अदद मिस कारतूस (तमंचे में फंसा हुआ) बरामद किया गया।* *➡️ उक्त झपटमारी की घटना में सह अभियुक्त हर्ष तिवारी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।* *घटना का विवरण-* दिनांक 23.07.2026 को वादी नईम पुत्र मो. हनीफ निवासी ग्राम सरायबाबू, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा दुकान बंद कर मोबाइल फोन पर बात करते हुए घर जाते समय अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल की चाबी झपट्टा मारकर ले जाने के संबंध में थाना जेठवारा पर मु0अ0सं0 232/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना जेठवारा पुलिस* द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं चेकिंग की जा रही थी। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्तों की तलाश के क्रम में गजराही नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे अभियुक्त शुभम तिवारी ने पुलिस टीम को देखकर रुकने के बजाय पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके उपरांत उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1-शुभम तिवारी पुत्र अवध कुमार तिवारी, निवासी ग्राम मनेहूँ, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़। *आपराधिक इतिहास-* अभियुक्त शुभम तिवारी पुत्र अवध कुमार तिवारी उर्फ बच्चा निवासी मनेहूं थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ के विरुद्ध थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ । 1- मु0अ0सं0 0262/2022 धारा 3(1)(घ), 3(1)(द), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट व 323, 504, 506 भादवि थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़। 2- मु0अ0सं0 0269/2022 धारा 3(1)(घ), 3(1)(द), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट व 323, 452, 504, 506 भादवि थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़। 3-मु0अ0सं0 232/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ । *पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त-* 2-हर्ष तिवारी पुत्र नकुल तिवारी, निवासी ग्राम मनेहूँ, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़। *बरामदगी-* 1-घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल। 2- 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर। 3- 03 अदद खोखा कारतूस .315 बोर। 4- 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर। 5- 01 अदद मिस कारतूस (तमंचे में फंसा हुआ)। *पुलिस टीम-* *थाना जेठवारा पुलिस टीम-* प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मय हमराह उप निरीक्षक वारिज, उप निरीक्षक अमित वर्मा, उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा, उप निरीक्षक अरुण मौर्या, हे0का0 सतेन्द्र कुमार, का0 अर्पित त्रिपाठी, का0 शैलेश चौहान एवं का0 कुलदीप यादव, थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़। *स्पेशल टीम-* प्रभारी उ0नि0 श्री विजेंद्र सिंह, हे0का0 भानु प्रताप सिंह, आरक्षी माधवेश राय, आरक्षी पीयूष यादव, आरक्षी मुकेश पटेल एवं आरक्षी आनंद यादव, जनपद प्रतापगढ़।

- नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार हितों में रखी गई 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बांदा के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते बांदा जिला अध्यक्ष श्री गिरिजा शंकर अवस्थी जी।1
- चांदा चौराहे पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, हेलमेट पहनने की दी गई हिदायत चांदा चौराहे पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, हेलमेट पहनने की दी गई हिदायत चांदा, सुलतानपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चांदा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चांदा चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने किया। इस दौरान दोपहिया वाहनों की गहन जांच की गई तथा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर हेलमेट पहनने की आवश्यकता और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। वाहन चालकों से कहा गया कि वे अपनी सुरक्षा के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी को समझते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। पुलिस ने दस्तावेजों की भी जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें हेलमेट न पहनने और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। इसलिए लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल सुरजीत यादव, कांस्टेबल कोमल कुमार, कांस्टेबल प्रभात सिंह यादव, कांस्टेबल सत्येंद्र तथा कांस्टेबल अनुराग शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने, वैध दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।3
- सुल्तानपुर में सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत: पूजा कर लौट रहे अधेड़ को बाइक ने मारी टक्कर, चालक घायल; सीओ ने दी प्रतिक्रिया सुल्तानपुर में एक सड़क हादसे में 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार, 28 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के बरौसा मंडा में हुई। मृतक की पहचान खटवन, गोसाईंगंज निवासी चंद्रभान वर्मा पुत्र राम उजागिर वर्मा के रूप में हुई है। वर्मा हनुमान मंदिर से पूजा-पाठ कर बरौसा-बेलहरी मार्ग पार कर रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाले मोटरसाइकिल चालक का नाम मोनू यादव पुत्र सोनू है, जो असवान, लंभुआ का निवासी है। इस दुर्घटना में चंद्रभान वर्मा और मोनू यादव दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी जयसिंहपुर भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने चंद्रभान वर्मा को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। मोनू यादव का इलाज अभी जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की विवेचना तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। इस घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, सुनील कुमार सिंह ने जानकारी दी।1
- रहवा गांव के पूर्व प्रधान महेंद्र विक्रम सिंह उर्फ डब्बू सिंह ने सावन माह में कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत रहवा गांव के पूर्व प्रधान महेंद्र विक्रम सिंह उर्फ डब्बू सिंह ने सावन माह में कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत1
- 'लर्निंग बाय डूइंग' लैब में बच्चों ने सीखे खेती और पौधरोपण के गुर अमेठी/भादर। विकासखंड भादर स्थित कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में मंगलवार को संचालित लर्निंग बाय डूइंग (LBD) लैब में विद्यार्थियों को गतिविधि आधारित शिक्षण के तहत खेती, पौधरोपण और नर्सरी तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में राधे रानी स्वयं सहायता समूह, घोरहा की कोषाध्यक्ष आराधना सिंह ने बच्चों को विभिन्न फसलों की उपयोगिता, वैज्ञानिक तरीके से बीज बोने की विधि तथा पौधों की देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं बीजारोपण कराते हुए सही तकनीक से बीज बोने का अभ्यास भी कराया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को बीजारोपण के बाद सिंचाई की उचित विधि भी सिखाई गई। आराधना सिंह ने बताया कि पौधों में पानी देने के लिए हजारे (वाटरिंग कैन) का उपयोग सबसे उपयुक्त होता है। यदि यह उपलब्ध न हो तो छिद्रयुक्त प्लास्टिक की बोतल से भी प्रभावी ढंग से सिंचाई की जा सकती है। एलबीडी लैब में विद्यार्थियों ने सब्जियों, फलों और फूलों की नर्सरी तैयार करने के उद्देश्य से गोमफ्रेना, कॉसमॉस, बालसम, मक्का, शिमला मिर्च, मुर्गकेश और कोलियस सहित विभिन्न प्रजातियों के बीजों का बीजारोपण किया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को कृषि, बागवानी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि गतिविधि आधारित शिक्षण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और आत्मनिर्भरता का विकास होता है। साथ ही, ऐसी प्रयोगात्मक गतिविधियां बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ वास्तविक जीवन के कौशल सीखने का अवसर भी प्रदान करती हैं।2
- प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भुकर (IPS) जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐 ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता प्रदान करें। आपके नेतृत्व में प्रतापगढ़ पुलिस जनसेवा, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूती रहे। 🎂 जन्मदिन मंगलमय हो, हर दिन नई उपलब्धियों और खुशियों से भरा रहे। Happy Birthday, Sir! 🎉🎂🇮🇳 #HappyBirthday #DeepakBhukarIPS #SPPratapgarh #PratapgarhPolice #BirthdayWishes1
- सुल्तानपुर में नीलगाय से टक्कर; विकास भवन के कर्मचारी की मौत, सीओ ने जारी किया बयान विकास भवन में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी जितेंद्र सिंह की सुल्तानपुर में नीलगाय से टक्कर के बाद मौत हो गई। यह घटना 28 जुलाई को पैगापुर के पास हुई। जितेंद्र सिंह बांसी कुड़वार के निवासी थे और सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक नीलगाय सामने आ गई, जिससे उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा की कार्यवाही की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय, श्री आशुतोष कुमार के अनुसार, इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है और मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य है।1
- अमेठी में 85 वर्षीय वृद्धा का शव खेत में मिला 10 दिन पहले आई थी अपने मायके मानसिक रूप से थी अस्वस्थ,शव भेजा पोस्टमॉर्टम को अमेठी के जायस थाना क्षेत्र में 85 वर्षीय एक वृद्धा का शव रेलवे लाइन से 100 मीटर दूर खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका 10 दिन पहले अपने मायके आई थी और मानसिक रूप से बीमार थी।परिजनों और ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। अमेठी के थाना जायस क्षेत्र के ग्राम पूरे वोलई में सोमवार को एक वृद्धा का शव मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार पासी पुत्र स्व. रामलखन पासी निवासी ग्राम आलमपुर ने थाना जायस पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी बुआ गया देवी पत्नी प्यारे लाल निवासी गुम्भी आइमा, थाना उदयपुर, जनपद प्रतापगढ़ का मायका आलमपुर हैं। उनकी उम्र लगभग 85 वर्ष है और दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है।प्रमोद ने बताया कि उनकी बुआ 10 दिन पहले मायके आलमपुर आई थीं। आज सुबह ग्राम पूरे वोलई के उत्तर में आर.जी.पी.टी.आई. के पीछे रेलवे लाइन से लगभग 100 मीटर दूर एक खेत में उनका शव पड़ा मिला।सूचना पर थाना जायस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।पुलिस का कहना है कि वृद्धा मानसिक रूप से बीमार थी। संभवतः भटकते हुए खेत तक पहुंच गई हों। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।1