Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार हितों में रखी गई 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बांदा के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते बांदा जिला अध्यक्ष श्री गिरिजा शंकर अवस्थी जी।
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार हितों में रखी गई 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बांदा के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते बांदा जिला अध्यक्ष श्री गिरिजा शंकर अवस्थी जी।
More news from Pratapgarh and nearby areas
- थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अठैसा में पिता की हत्या कर शव घर के कमरे में दफनाने वाले अभियुक्त पुत्र को थाना महेशगंज पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल के सहयोग से गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-* *थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अठैसा में पिता की हत्या कर शव घर के कमरे में दफनाने वाले अभियुक्त पुत्र को थाना महेशगंज पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल के सहयोग से गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-* *अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय की बाइट ।*1
- #पीडीए_के_जननायक माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी से दिल्ली स्थित आवास पर पर आत्मीय भेंट। माननीय अखिलेश यादव जी जिंदाबाद! समाजवादी पार्टी जिंदाबाद! जय समाजवाद!1
- सुल्तानपुर: पैगापुर के पास नीलगाय से टकराई बाइक, विकास भवन कर्मचारी की दर्दनाक मौत सुल्तानपुर। जनपद के कुड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत पैगापुर के पास मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को एक दर्दनाक सड़क हादसे में विकास भवन में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री आशुतोष कुमार के अनुसार, जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बांसी, थाना कुड़वार, सुल्तानपुर अपनी बाइक से सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पैगापुर के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिससे उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है तथा घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।1
- सुरौली में शब्बेदारी का आयोजन; रात भर गूंजी 'या हुसैन' की सदाएं सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सुरौली में मंगलवार रात अंजुमन अब्बासिया द्वारा शब्बेदारी का आयोजन किया गया। इस दौरान हज़रत अली अकबर के ताबूत की ज़ियारत की गई। बिहार के मुजफ्फरपुर से आए मौलाना सैयद उरूज अली ने मजलिस को संबोधित किया। अपने संबोधन में मौलाना सैयद उरूज अली ने मोमिन के सच बोलने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक मोमिन कभी झूठ नहीं बोलता, और इसी तरह अमीरुल मोमेनीन (ईमानदारों के सरदार) भी हमेशा सच बोलते हैं। उनके द्वारा कही गई हर बात सत्य होती है। मौलाना ने उदाहरण देते हुए बताया कि रसूल की बेटी ने ईद पर अपने बच्चों के कपड़ों के दर्जी के पास होने की बात कही थी, जिसके बाद एक फरिश्ता दर्जी बनकर कपड़े लेकर आया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बारह इमामों ने भी हमेशा सच बोला, यही कारण था कि उनके दुश्मन भी उन पर कोई आरोप नहीं लगा सके। मौलाना ने यह भी कहा कि आज भी अली और हुसैन की औलादें ज़ालिमों के सामने डटकर खड़ी हैं, क्योंकि वे भी झूठे नहीं हैं। उन्होंने अन्य मुस्लिम देशों की चुप्पी पर टिप्पणी की, जो ज़ालिमों से डरकर खामोश हैं। शब्बेदारी का संचालन हसन वास्ती ने किया। चंदन फैजाबादी, मुनव्वर जलालपुरी, अमन सुल्तानपुरी और महफूज सुल्तानपुरी ने पेशखानी प्रस्तुत की। इस अवसर पर अंजुमन हैदरिया मनियारपुर, ज़ीनतुल अज़ा रजिस्टर्ड अलीगढ़, अज़ाए हुसैन सुरौली, लश्करे अब्बास जगदीशपुर, मोहम्मदिया तकिया सुरौली, ज़ीनतुल अज़ा अलीगढ़, रिज़विया हसनपुर, सिपाहे हुसैनी भनौली, असगरिया गोराबारिक अमहट, मज़लूमे हुसैनी छतौना, गुलज़ारे हुसैनी अली नगर, जाफरिया हयातनगर, गुनचए कर्बला गुलाबगंज अमहट, लश्करे हुसैनी अफ्लेपुर और अंजुमन अब्बासिया सहित कई अंजुमनों ने नौहा मातम कर कर्बला वालों को याद किया। कार्यक्रम में मौलाना डॉ. इश्तियाक हुसैन अंसारी और मौलाना मोहम्मद सिब्तैन ने भी मजलिस को संबोधित किया। रजा हॉस्पिटल की ओर से एक निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया था। इस दौरान ज़हीरुल हसन, मोहम्मद हसनैन, गमखार हुसैन, मोहम्मद सकलैन, इक्तेदार हुसैन, मोहम्मद अमैन, मोहम्मद अयाज, अली इमाम सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।1
- सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में महिला का मोबाइल चोरी, अस्पताल में भी कर हुए सक्रिय सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में महिला का मोबाइल चोरी, अस्पताल में भी कर हुए सक्रिय चांदा, सुलतानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रतापपुर कमैचा में मंगलवार दोपहर इलाज कराने आई एक महिला का मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर मोबाइल बरामद करने और कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार तमरसेपुर निवासी रिजवाना बानो पत्नी रियासत खान इलाज के लिए सीएचसी प्रतापपुर कमैचा पहुंची थीं। चिकित्सक ने उन्हें एक्सरे कराने की सलाह दी। एक्सरे फिल्म उपलब्ध न होने पर उसकी फोटो मोबाइल फोन में ले ली गई। इसके बाद वह डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने पहुंचीं और कुछ देर के लिए मोबाइल अपने पास रखकर दवा लेने चली गईं। दवा लेकर वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मोबाइल फोन वहां से गायब था। काफी खोजबीन के बावजूद मोबाइल का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को लिखित तहरीर देकर सूचित करने को कही है।2
- केकड़े का अद्भुत अंडरग्राउंड शहर देख दुनिया हैरान मिट्टी के नीचे छिपी इंजिनियरिंग ने चौंकाया दमदार खबर: मिट्टी में रहने वाले साधारण दिखने वाले केकड़े की भूमिगत दुनिया ने लोगों को हैरान कर दिया है। कैमरे से रिकॉर्ड किए गए दृश्य में केकड़े का बिल किसी छोटे अंडरग्राउंड शहर से कम नहीं दिखता। इसमें कई सुरंगें, अलग-अलग कक्ष और बीच में पानी का छोटा तालाब भी नजर आता है। विशेषज्ञों के अनुसार, केकड़े अपने बिल इस तरह बनाते हैं कि वे ज्वार-भाटा, शिकारियों और अन्य प्राकृतिक खतरों से सुरक्षित रह सकें। उनकी यह अनोखी संरचना प्रकृति की अद्भुत इंजीनियरिंग और जीवों की बुद्धिमत्ता का शानदार उदाहरण मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग प्रकृति के इस अनदेखे चमत्कार की जमकर सराहना कर रहे हैं। यह दृश्य साबित करता है कि धरती के नीचे भी जीवन की एक बेहद व्यवस्थित और आश्चर्यजनक दुनिया बसी हुई है।1
- थाना जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में गश्त/चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में झपटमारी की घटना में वांछित अभियुक्त शुभम तिवारी को दाहिने पैर में गोली लगने के उपरांत घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।* *प्रेस नोट दिनांक- 28.07.2026* *थाना जेठवारा, जनपद- प्रतापगढ़* *👉 थाना जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में गश्त/चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में झपटमारी की घटना में वांछित अभियुक्त शुभम तिवारी को दाहिने पैर में गोली लगने के उपरांत घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।* *➡️ थाना जेठवारा क्षेत्रान्तर्गत गजराही नहर पुलिया के पास पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।* *➡️ अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 03 अदद खोखा कारतूस .315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर एवं 01 अदद मिस कारतूस (तमंचे में फंसा हुआ) बरामद किया गया।* *➡️ उक्त झपटमारी की घटना में सह अभियुक्त हर्ष तिवारी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।* *घटना का विवरण-* दिनांक 23.07.2026 को वादी नईम पुत्र मो. हनीफ निवासी ग्राम सरायबाबू, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा दुकान बंद कर मोबाइल फोन पर बात करते हुए घर जाते समय अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल की चाबी झपट्टा मारकर ले जाने के संबंध में थाना जेठवारा पर मु0अ0सं0 232/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना जेठवारा पुलिस* द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं चेकिंग की जा रही थी। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्तों की तलाश के क्रम में गजराही नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे अभियुक्त शुभम तिवारी ने पुलिस टीम को देखकर रुकने के बजाय पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके उपरांत उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1-शुभम तिवारी पुत्र अवध कुमार तिवारी, निवासी ग्राम मनेहूँ, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़। *आपराधिक इतिहास-* अभियुक्त शुभम तिवारी पुत्र अवध कुमार तिवारी उर्फ बच्चा निवासी मनेहूं थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ के विरुद्ध थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ । 1- मु0अ0सं0 0262/2022 धारा 3(1)(घ), 3(1)(द), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट व 323, 504, 506 भादवि थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़। 2- मु0अ0सं0 0269/2022 धारा 3(1)(घ), 3(1)(द), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट व 323, 452, 504, 506 भादवि थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़। 3-मु0अ0सं0 232/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ । *पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त-* 2-हर्ष तिवारी पुत्र नकुल तिवारी, निवासी ग्राम मनेहूँ, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़। *बरामदगी-* 1-घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल। 2- 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर। 3- 03 अदद खोखा कारतूस .315 बोर। 4- 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर। 5- 01 अदद मिस कारतूस (तमंचे में फंसा हुआ)। *पुलिस टीम-* *थाना जेठवारा पुलिस टीम-* प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मय हमराह उप निरीक्षक वारिज, उप निरीक्षक अमित वर्मा, उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा, उप निरीक्षक अरुण मौर्या, हे0का0 सतेन्द्र कुमार, का0 अर्पित त्रिपाठी, का0 शैलेश चौहान एवं का0 कुलदीप यादव, थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़। *स्पेशल टीम-* प्रभारी उ0नि0 श्री विजेंद्र सिंह, हे0का0 भानु प्रताप सिंह, आरक्षी माधवेश राय, आरक्षी पीयूष यादव, आरक्षी मुकेश पटेल एवं आरक्षी आनंद यादव, जनपद प्रतापगढ़।1
- अमरोहा में हड़कंप! पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस अमरोहा में हड़कंप! पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस1