logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में महिला का मोबाइल चोरी, अस्पताल में भी कर हुए सक्रिय सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में महिला का मोबाइल चोरी, अस्पताल में भी कर हुए सक्रिय चांदा, सुलतानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रतापपुर कमैचा में मंगलवार दोपहर इलाज कराने आई एक महिला का मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर मोबाइल बरामद करने और कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार तमरसेपुर निवासी रिजवाना बानो पत्नी रियासत खान इलाज के लिए सीएचसी प्रतापपुर कमैचा पहुंची थीं। चिकित्सक ने उन्हें एक्सरे कराने की सलाह दी। एक्सरे फिल्म उपलब्ध न होने पर उसकी फोटो मोबाइल फोन में ले ली गई। इसके बाद वह डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने पहुंचीं और कुछ देर के लिए मोबाइल अपने पास रखकर दवा लेने चली गईं। दवा लेकर वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मोबाइल फोन वहां से गायब था। काफी खोजबीन के बावजूद मोबाइल का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को लिखित तहरीर देकर सूचित करने को कही है।

5 hrs ago
user_SantoshPandit
SantoshPandit
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में महिला का मोबाइल चोरी, अस्पताल में भी कर हुए सक्रिय सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में महिला का मोबाइल चोरी, अस्पताल में भी कर हुए सक्रिय चांदा, सुलतानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रतापपुर कमैचा में मंगलवार दोपहर इलाज कराने आई एक महिला का मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर मोबाइल बरामद करने और कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार तमरसेपुर निवासी रिजवाना बानो पत्नी रियासत खान इलाज के लिए सीएचसी प्रतापपुर कमैचा पहुंची

bf78efdf-29c7-43ea-ab1e-e901441bfc0a

थीं। चिकित्सक ने उन्हें एक्सरे कराने की सलाह दी। एक्सरे फिल्म उपलब्ध न होने पर उसकी फोटो मोबाइल फोन में ले ली गई। इसके बाद वह डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने पहुंचीं और कुछ देर के लिए मोबाइल अपने पास रखकर दवा लेने चली गईं। दवा लेकर वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मोबाइल फोन वहां से गायब था। काफी खोजबीन के बावजूद मोबाइल का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को लिखित तहरीर देकर सूचित करने को कही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुरौली में शब्बेदारी का आयोजन; रात भर गूंजी 'या हुसैन' की सदाएं सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सुरौली में मंगलवार रात अंजुमन अब्बासिया द्वारा शब्बेदारी का आयोजन किया गया। इस दौरान हज़रत अली अकबर के ताबूत की ज़ियारत की गई। बिहार के मुजफ्फरपुर से आए मौलाना सैयद उरूज अली ने मजलिस को संबोधित किया। अपने संबोधन में मौलाना सैयद उरूज अली ने मोमिन के सच बोलने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक मोमिन कभी झूठ नहीं बोलता, और इसी तरह अमीरुल मोमेनीन (ईमानदारों के सरदार) भी हमेशा सच बोलते हैं। उनके द्वारा कही गई हर बात सत्य होती है। मौलाना ने उदाहरण देते हुए बताया कि रसूल की बेटी ने ईद पर अपने बच्चों के कपड़ों के दर्जी के पास होने की बात कही थी, जिसके बाद एक फरिश्ता दर्जी बनकर कपड़े लेकर आया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बारह इमामों ने भी हमेशा सच बोला, यही कारण था कि उनके दुश्मन भी उन पर कोई आरोप नहीं लगा सके। मौलाना ने यह भी कहा कि आज भी अली और हुसैन की औलादें ज़ालिमों के सामने डटकर खड़ी हैं, क्योंकि वे भी झूठे नहीं हैं। उन्होंने अन्य मुस्लिम देशों की चुप्पी पर टिप्पणी की, जो ज़ालिमों से डरकर खामोश हैं। शब्बेदारी का संचालन हसन वास्ती ने किया। चंदन फैजाबादी, मुनव्वर जलालपुरी, अमन सुल्तानपुरी और महफूज सुल्तानपुरी ने पेशखानी प्रस्तुत की। इस अवसर पर अंजुमन हैदरिया मनियारपुर, ज़ीनतुल अज़ा रजिस्टर्ड अलीगढ़, अज़ाए हुसैन सुरौली, लश्करे अब्बास जगदीशपुर, मोहम्मदिया तकिया सुरौली, ज़ीनतुल अज़ा अलीगढ़, रिज़विया हसनपुर, सिपाहे हुसैनी भनौली, असगरिया गोराबारिक अमहट, मज़लूमे हुसैनी छतौना, गुलज़ारे हुसैनी अली नगर, जाफरिया हयातनगर, गुनचए कर्बला गुलाबगंज अमहट, लश्करे हुसैनी अफ्लेपुर और अंजुमन अब्बासिया सहित कई अंजुमनों ने नौहा मातम कर कर्बला वालों को याद किया। कार्यक्रम में मौलाना डॉ. इश्तियाक हुसैन अंसारी और मौलाना मोहम्मद सिब्तैन ने भी मजलिस को संबोधित किया। रजा हॉस्पिटल की ओर से एक निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया था। इस दौरान ज़हीरुल हसन, मोहम्मद हसनैन, गमखार हुसैन, मोहम्मद सकलैन, इक्तेदार हुसैन, मोहम्मद अमैन, मोहम्मद अयाज, अली इमाम सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
    1
    सुरौली में शब्बेदारी का आयोजन; रात भर गूंजी 'या हुसैन' की सदाएं
सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सुरौली में मंगलवार रात अंजुमन अब्बासिया द्वारा शब्बेदारी का आयोजन किया गया। इस दौरान हज़रत अली अकबर के ताबूत की ज़ियारत की गई। बिहार के मुजफ्फरपुर से आए मौलाना सैयद उरूज अली ने मजलिस को संबोधित किया।
अपने संबोधन में मौलाना सैयद उरूज अली ने मोमिन के सच बोलने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक मोमिन कभी झूठ नहीं बोलता, और इसी तरह अमीरुल मोमेनीन (ईमानदारों के सरदार) भी हमेशा सच बोलते हैं। उनके द्वारा कही गई हर बात सत्य होती है।
मौलाना ने उदाहरण देते हुए बताया कि रसूल की बेटी ने ईद पर अपने बच्चों के कपड़ों के दर्जी के पास होने की बात कही थी, जिसके बाद एक फरिश्ता दर्जी बनकर कपड़े लेकर आया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बारह इमामों ने भी हमेशा सच बोला, यही कारण था कि उनके दुश्मन भी उन पर कोई आरोप नहीं लगा सके।
मौलाना ने यह भी कहा कि आज भी अली और हुसैन की औलादें ज़ालिमों के सामने डटकर खड़ी हैं, क्योंकि वे भी झूठे नहीं हैं। उन्होंने अन्य मुस्लिम देशों की चुप्पी पर टिप्पणी की, जो ज़ालिमों से डरकर खामोश हैं।
शब्बेदारी का संचालन हसन वास्ती ने किया। चंदन फैजाबादी, मुनव्वर जलालपुरी, अमन सुल्तानपुरी और महफूज सुल्तानपुरी ने पेशखानी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर अंजुमन हैदरिया मनियारपुर, ज़ीनतुल अज़ा रजिस्टर्ड अलीगढ़, अज़ाए हुसैन सुरौली, लश्करे अब्बास जगदीशपुर, मोहम्मदिया तकिया सुरौली, ज़ीनतुल अज़ा अलीगढ़, रिज़विया हसनपुर, सिपाहे हुसैनी भनौली, असगरिया गोराबारिक अमहट, मज़लूमे हुसैनी छतौना, गुलज़ारे हुसैनी अली नगर, जाफरिया हयातनगर, गुनचए कर्बला गुलाबगंज अमहट, लश्करे हुसैनी अफ्लेपुर और अंजुमन अब्बासिया सहित कई अंजुमनों ने नौहा मातम कर कर्बला वालों को याद किया।
कार्यक्रम में मौलाना डॉ. इश्तियाक हुसैन अंसारी और मौलाना मोहम्मद सिब्तैन ने भी मजलिस को संबोधित किया। रजा हॉस्पिटल की ओर से एक निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया था।
इस दौरान ज़हीरुल हसन, मोहम्मद हसनैन, गमखार हुसैन, मोहम्मद सकलैन, इक्तेदार हुसैन, मोहम्मद अमैन, मोहम्मद अयाज, अली इमाम सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में महिला का मोबाइल चोरी, अस्पताल में भी कर हुए सक्रिय सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में महिला का मोबाइल चोरी, अस्पताल में भी कर हुए सक्रिय चांदा, सुलतानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रतापपुर कमैचा में मंगलवार दोपहर इलाज कराने आई एक महिला का मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर मोबाइल बरामद करने और कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार तमरसेपुर निवासी रिजवाना बानो पत्नी रियासत खान इलाज के लिए सीएचसी प्रतापपुर कमैचा पहुंची थीं। चिकित्सक ने उन्हें एक्सरे कराने की सलाह दी। एक्सरे फिल्म उपलब्ध न होने पर उसकी फोटो मोबाइल फोन में ले ली गई। इसके बाद वह डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने पहुंचीं और कुछ देर के लिए मोबाइल अपने पास रखकर दवा लेने चली गईं। दवा लेकर वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मोबाइल फोन वहां से गायब था। काफी खोजबीन के बावजूद मोबाइल का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को लिखित तहरीर देकर सूचित करने को कही है।
    2
    सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में महिला का मोबाइल चोरी, अस्पताल में भी कर हुए सक्रिय 
सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में महिला का मोबाइल चोरी, अस्पताल में भी कर हुए सक्रिय 
चांदा, सुलतानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रतापपुर कमैचा में मंगलवार दोपहर इलाज कराने आई एक महिला का मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर मोबाइल बरामद करने और कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार तमरसेपुर निवासी रिजवाना बानो पत्नी रियासत खान इलाज के लिए सीएचसी प्रतापपुर कमैचा पहुंची थीं। चिकित्सक ने उन्हें एक्सरे कराने की सलाह दी। एक्सरे फिल्म उपलब्ध न होने पर उसकी फोटो मोबाइल फोन में ले ली गई। इसके बाद वह डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने पहुंचीं और कुछ देर के लिए मोबाइल अपने पास रखकर दवा लेने चली गईं।
दवा लेकर वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मोबाइल फोन वहां से गायब था। काफी खोजबीन के बावजूद मोबाइल का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को लिखित तहरीर देकर सूचित करने को कही है।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पैगापुर के पास सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मृत्यु के मामले में ,क्षेत्राधिकारी की बाइट सुल्तानपुर जनपद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक सड़क हादसे में विकास भवन में तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिसको लेकर क्षेत्राधिकारी की यह बाइट
    1
    पैगापुर के पास सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मृत्यु के मामले में ,क्षेत्राधिकारी की बाइट 
सुल्तानपुर जनपद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक सड़क हादसे में विकास भवन में तैनात चतुर्थ श्रेणी के  कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिसको लेकर क्षेत्राधिकारी की यह बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • देश में जल्द दिखेंगे प्लास्टिक के 10 और 20 के नोट आरबीआई के बड़े फैसले से बदलेगी करेंसी की तस्वीर नई दिल्ली। देश में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक (पॉलीमर) नोट लोगों की जेब तक पहुंच सकते हैं। केंद्र सरकार ने इन नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दे दी है। लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जानकारी दी कि करीब 200 करोड़ प्लास्टिक नोट परीक्षण के तौर पर जारी किए जाएंगे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3,000 करोड़ होगी। प्लास्टिक नोट सामान्य कागजी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ, पानी और गंदगी से सुरक्षित तथा नकली नोटों पर रोक लगाने में अधिक प्रभावी माने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में पहले से पॉलीमर नोट सफलतापूर्वक चलन में हैं। हालांकि, फिलहाल यह केवल पायलट प्रोजेक्ट (फील्ड ट्रायल) है। ट्रायल के नतीजों के आधार पर आगे देशभर में इन नोटों को लागू करने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो भारतीय करेंसी व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
    1
    देश में जल्द दिखेंगे प्लास्टिक के 10 और 20 के नोट आरबीआई के बड़े फैसले से बदलेगी करेंसी की तस्वीर
नई दिल्ली। देश में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक (पॉलीमर) नोट लोगों की जेब तक पहुंच सकते हैं। केंद्र सरकार ने इन नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दे दी है। लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जानकारी दी कि करीब 200 करोड़ प्लास्टिक नोट परीक्षण के तौर पर जारी किए जाएंगे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3,000 करोड़ होगी।
प्लास्टिक नोट सामान्य कागजी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ, पानी और गंदगी से सुरक्षित तथा नकली नोटों पर रोक लगाने में अधिक प्रभावी माने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में पहले से पॉलीमर नोट सफलतापूर्वक चलन में हैं।
हालांकि, फिलहाल यह केवल पायलट प्रोजेक्ट (फील्ड ट्रायल) है। ट्रायल के नतीजों के आधार पर आगे देशभर में इन नोटों को लागू करने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो भारतीय करेंसी व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Every social media user needs to hear CM Yogi adityanath Advice 📱 Every social media user needs to hear CM Yogi adityanath Advice 📱
    1
    Every social media user needs to hear CM Yogi adityanath Advice 📱


               
Every social media user needs to hear CM Yogi adityanath Advice 📱
    user_Prateek Mishra
    Prateek Mishra
    Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 'लर्निंग बाय डूइंग' लैब में बच्चों ने सीखे खेती और पौधरोपण के गुर अमेठी/भादर। विकासखंड भादर स्थित कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में मंगलवार को संचालित लर्निंग बाय डूइंग (LBD) लैब में विद्यार्थियों को गतिविधि आधारित शिक्षण के तहत खेती, पौधरोपण और नर्सरी तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में राधे रानी स्वयं सहायता समूह, घोरहा की कोषाध्यक्ष आराधना सिंह ने बच्चों को विभिन्न फसलों की उपयोगिता, वैज्ञानिक तरीके से बीज बोने की विधि तथा पौधों की देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं बीजारोपण कराते हुए सही तकनीक से बीज बोने का अभ्यास भी कराया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को बीजारोपण के बाद सिंचाई की उचित विधि भी सिखाई गई। आराधना सिंह ने बताया कि पौधों में पानी देने के लिए हजारे (वाटरिंग कैन) का उपयोग सबसे उपयुक्त होता है। यदि यह उपलब्ध न हो तो छिद्रयुक्त प्लास्टिक की बोतल से भी प्रभावी ढंग से सिंचाई की जा सकती है। एलबीडी लैब में विद्यार्थियों ने सब्जियों, फलों और फूलों की नर्सरी तैयार करने के उद्देश्य से गोमफ्रेना, कॉसमॉस, बालसम, मक्का, शिमला मिर्च, मुर्गकेश और कोलियस सहित विभिन्न प्रजातियों के बीजों का बीजारोपण किया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को कृषि, बागवानी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि गतिविधि आधारित शिक्षण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और आत्मनिर्भरता का विकास होता है। साथ ही, ऐसी प्रयोगात्मक गतिविधियां बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ वास्तविक जीवन के कौशल सीखने का अवसर भी प्रदान करती हैं।
    2
    'लर्निंग बाय डूइंग' लैब में बच्चों ने सीखे खेती और पौधरोपण के गुर
अमेठी/भादर। विकासखंड भादर स्थित कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में मंगलवार को संचालित लर्निंग बाय डूइंग (LBD) लैब में विद्यार्थियों को गतिविधि आधारित शिक्षण के तहत खेती, पौधरोपण और नर्सरी तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में राधे रानी स्वयं सहायता समूह, घोरहा की कोषाध्यक्ष आराधना सिंह ने बच्चों को विभिन्न फसलों की उपयोगिता, वैज्ञानिक तरीके से बीज बोने की विधि तथा पौधों की देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं बीजारोपण कराते हुए सही तकनीक से बीज बोने का अभ्यास भी कराया।
प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को बीजारोपण के बाद सिंचाई की उचित विधि भी सिखाई गई। आराधना सिंह ने बताया कि पौधों में पानी देने के लिए हजारे (वाटरिंग कैन) का उपयोग सबसे उपयुक्त होता है। यदि यह उपलब्ध न हो तो छिद्रयुक्त प्लास्टिक की बोतल से भी प्रभावी ढंग से सिंचाई की जा सकती है।
एलबीडी लैब में विद्यार्थियों ने सब्जियों, फलों और फूलों की नर्सरी तैयार करने के उद्देश्य से गोमफ्रेना, कॉसमॉस, बालसम, मक्का, शिमला मिर्च, मुर्गकेश और कोलियस सहित विभिन्न प्रजातियों के बीजों का बीजारोपण किया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को कृषि, बागवानी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि गतिविधि आधारित शिक्षण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और आत्मनिर्भरता का विकास होता है। साथ ही, ऐसी प्रयोगात्मक गतिविधियां बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ वास्तविक जीवन के कौशल सीखने का अवसर भी प्रदान करती हैं।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चांदा चौराहे पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, हेलमेट पहनने की दी गई हिदायत चांदा चौराहे पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, हेलमेट पहनने की दी गई हिदायत चांदा, सुलतानपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चांदा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चांदा चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने किया। इस दौरान दोपहिया वाहनों की गहन जांच की गई तथा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर हेलमेट पहनने की आवश्यकता और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। वाहन चालकों से कहा गया कि वे अपनी सुरक्षा के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी को समझते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। पुलिस ने दस्तावेजों की भी जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें हेलमेट न पहनने और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। इसलिए लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल सुरजीत यादव, कांस्टेबल कोमल कुमार, कांस्टेबल प्रभात सिंह यादव, कांस्टेबल सत्येंद्र तथा कांस्टेबल अनुराग शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने, वैध दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।
    3
    चांदा चौराहे पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, हेलमेट पहनने की दी गई हिदायत
चांदा चौराहे पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, हेलमेट पहनने की दी गई हिदायत
चांदा, सुलतानपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चांदा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चांदा चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने किया। इस दौरान दोपहिया वाहनों की गहन जांच की गई तथा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर हेलमेट पहनने की आवश्यकता और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। वाहन चालकों से कहा गया कि वे अपनी सुरक्षा के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी को समझते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। पुलिस ने दस्तावेजों की भी जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए।
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें हेलमेट न पहनने और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। इसलिए लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल सुरजीत यादव, कांस्टेबल कोमल कुमार, कांस्टेबल प्रभात सिंह यादव, कांस्टेबल सत्येंद्र तथा कांस्टेबल अनुराग शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने, वैध दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अमरोहा में हड़कंप! पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस अमरोहा में हड़कंप! पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
    1
    अमरोहा में हड़कंप! पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
अमरोहा में हड़कंप! पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
    user_KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    Newspaper publisher Sultanpur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.