आवारा कुत्ते के हमले में बुजुर्ग घायल, पैर में आए चार टांके मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भग्गू जलालपुर के पूरे तिवारी निवासी रामनरेश तिवारी (75) मंगलवारअपराह्न करीब 3:30 बजे आवारा कुत्ते के हमले का शिकार हो गए। कुत्ते ने उनके हाथ और पैर पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पैर में गहरा घाव होने के कारण चिकित्सकों को चार टांके लगाने पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज ले गए। सीएचसी में तैनात डॉ. योगेश तिवारी ने घायल बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार किया तथा एंटी-रेबीज इंजेक्शन सहित आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। चिकित्सकों ने घाव की नियमित देखभाल और निर्धारित समय पर सभी टीके लगवाने की सलाह दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त आवारा कुत्ता पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा है और अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को भी इस कुत्ते ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। बच्चे और बुजुर्ग घरों से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। घायल रामनरेश तिवारी ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा कि इस खतरनाक कुत्ते को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना से बचा जा सके। ग्रामीणों ने भी संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई कर आवारा कुत्ते को पकड़वाने और क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
आवारा कुत्ते के हमले में बुजुर्ग घायल, पैर में आए चार टांके मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भग्गू जलालपुर के पूरे तिवारी निवासी रामनरेश तिवारी (75) मंगलवारअपराह्न करीब 3:30 बजे आवारा कुत्ते के हमले का शिकार हो गए। कुत्ते ने उनके हाथ और पैर पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पैर में गहरा घाव होने के कारण चिकित्सकों को चार टांके लगाने पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज ले गए। सीएचसी में तैनात डॉ. योगेश तिवारी ने घायल बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार किया तथा एंटी-रेबीज इंजेक्शन सहित आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। चिकित्सकों ने घाव की नियमित देखभाल और निर्धारित समय पर सभी टीके लगवाने की सलाह दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त आवारा कुत्ता पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा है और अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को भी इस कुत्ते ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। बच्चे और बुजुर्ग घरों से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। घायल रामनरेश तिवारी ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा कि इस खतरनाक कुत्ते को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना से बचा जा सके। ग्रामीणों ने भी संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई कर आवारा कुत्ते को पकड़वाने और क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
- *"जहाँ सुमति तहँ संपति नाना, जहाँ कुमति तहँ विपति निदाना।"* इन्द्रेश कौशिक जी महाराज1
- (#रामनगरी अयोध्या) प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार की नीतियों पर साधा निशाना, संसद घेराव और राम मंदिर प्रकरण को लेकर भी रखी बात अखंड हिन्दू राष्ट्र मोर्चा ने आज मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार और भाजपा की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर सवाल उठाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गंगाराम तिवारी ने आरोप लगाया कि देश के ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए-नए विवाद खड़े किए जा रहे हैं, जबकि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जनहित से जुड़े मुद्दों की अनदेखी हो रही है। प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. तिवारी ने राम मंदिर से जुड़े विवाद, कथित भ्रष्टाचार, संसद घेराव के आह्वान तथा केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के मूलभूत मुद्दों पर जवाब देना चाहिए, न कि राजनीतिक घटनाक्रमों के जरिए जनभावनाओं को प्रभावित करने का प्रयास करना चाहिए। मोर्चा ने आगामी राजनीतिक घटनाओं को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की आवाज़ को दबाने के बजाय उसे सुना जाना चाहिए। संगठन ने अपने समर्थकों से जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करने की अपील भी की। ब्यूरो रिपोर्ट1
- झुकने वाला चाहिए सरकार भी झुकती हैऔर झुकाना भी नौजवानों को आता है अखिलेश यादव का तीखा बयान1
- गांव की समस्या को लेकर पीड़ित ने CM पोर्टल पर चार बार की शिकायत फर्जी आख्या लगाकर अधिकारी कर रहे गुमराह आज तक नहीं हुआ निस्तारण चार बार मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत, फिर भी नहीं टूटी चुप्पी, अलग-अलग आख्या लगाकर निस्तारण, पीथीपुर के ग्रामीण आज भी जलभराव से बेहाल प्रतापगढ़। कुंडा तहसील के बिहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पीथीपुर में जल निकासी की गंभीर समस्या लंबे समय से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। आरोप है कि सड़क के नीचे लगी जल निकासी पाइप पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण कई महीनों से सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है। इससे मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है और स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित राहगीरों को रोजाना भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं, जबकि जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। गांव निवासी एवं शिकायतकर्ता नितिन द्विवेदी का आरोप है कि उन्होंने पहले ग्राम प्रधान और स्थानीय अधिकारियों से कई बार समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर चार बार शिकायत दर्ज कराई। उपलब्ध शिकायत संख्या 40017325037205, 40017325014674 और 92617300024214 सहित अन्य शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रत्येक बार अलग-अलग आख्या लगाकर शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि मौके पर आज भी टूटी पाइप, जलभराव और गंदगी की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे ग्रामीणों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि यदि वास्तविक स्थिति का निष्पक्ष निरीक्षण कराया जाए तो सच्चाई स्वतः सामने आ जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, मौके का सत्यापन कराया जाए और यदि बिना समाधान के शिकायतों का निस्तारण किया गया है तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए, ताकि पीथीपुर के लोगों को वर्षों पुरानी इस समस्या से स्थायी राहत मिल सके।2
- सदन में अखिलेश यादव का बयान: "चढ़ावा चोरों को प्रभु श्रीराम कभी माफ़ नहीं करेंगे" अयोध्या/लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद में बोलते हुए राम मंदिर के चढ़ावे के मुद्दे पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "चढ़ावा चोरों को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम कभी माफ़ नहीं करेंगे।" उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। विभिन्न दलों की ओर से इस बयान पर प्रतिक्रियाएं आने की संभावना है। बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।1
- नर्सिंग के छात्रों से ट्राली में नर्सिंग आफिस का लदवाया जा रहा है सामान विडियो हुआ वायरल नर्सिंग के छात्रों का भविष्य के साथ खिलवाड़ अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, नर्सिंग के छात्रों से ट्राली में नर्सिंग आफिस का सामान लदवाया जा रहा है। गौर तलब है कि मेडिकल कालेज में लगभग 300 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं,फिर भी नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में योगदान करने का सपना लेकर यहां आए छात्रों से मजदूरों का काम लिया जा रहा है। बड़ा सवाल क्या इन छात्रों को परिजनों ने लाखों रुपए खर्च कर नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा है या मजदूर बनने के लिए। क्या कहते हैं नर्सिंग विभाग के प्रिंसिपल डाक्टर सीपी लोढ़ा प्रिंसिपल साहब का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर कहा यदि कोई छात्र अपने मन से कर रहा है,तो किसी को क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कोई विरोध कर रहा हो तो बताएं। आखिर में कहा मैं कुछ नहीं जानता। विडियो पुष्टि का इंतजार1
- रोस्टिंग और बार-बार फॉल्ट से हैरिंग्टनगंज की बिजली व्यवस्था चरमराई, रातभर अंधेरे में रहे ग्रामीण मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग रोस्टिंग के नाम पर पहले एक घंटे के लिए किसी फीडर की बिजली बंद होने का संदेश जारी करता है, फिर कुछ समय बाद दो घंटे के लिए रोस्टिंग बढ़ाने का नया संदेश भेज दिया जाता है। इसके बाद कुमारगंज की ओर से तार टूटने या अन्य तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए बिजली आपूर्ति और अधिक समय तक बाधित रहने की सूचना दी जाती है। लगातार हो रही कटौती के कारण भीषण उमस भरी गर्मी में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। बिजली न होने से कई परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में ओस और नमी के बीच रात गुजारने से लोगों के बीमार पड़ने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीण कौशिल्या , पूनम,रामधीरज तिवारी, रामचंद्र अग्रहरी, मनीष अग्रहरि रामकुमार अग्रहरि का कहना है कि विभाग की ओर से रात करीब 11:10 बजे संदेश भेजा गया कि 33 केवी मेन सप्लाई दो फेज हो गई है और पेट्रोलिंग की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद पूरी रात बिजली नहीं आई। सुबह करीब आठ बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे पेयजल, घरेलू कार्य और किसानों की दिनचर्या प्रभावित रही। इस संबंध में मिल्कीपुर के एसडीओ आलोक गुप्ता ने बताया कि 33 केवी मेन लाइन में फॉल्ट आने से सप्लाई दो फेज हो गई थी। रातभर लाइनमैनों द्वारा पेट्रोलिंग की गई, जिसमें एक जंपर टूटा हुआ मिला। जंपर ठीक करने के बाद भी लाइन में पुनः फॉल्ट आ गया। उन्होंने बताया कि कर्मचारी लगातार फॉल्ट की तलाश में लगे हैं और जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- बाबा बघोड़ा नाथ आश्रम कुमारगंज अयोध्या में दक्षिण मुखी हनुमान जी महाराज जी प्रतिमा। जय श्री सीताराम ----------------------------------1
- ये हैं नर्सिंग के छात्रों का भविष्य, अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, नर्सिंग के छात्रों से ट्राली में नर्सिंग आफिस का सामान लदवाया जा रहा है। गौर तलब है कि मेडिकल कालेज में लगभग 300 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं, फिर भी नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में योगदान करने का सपना लेकर यहां आए छात्रों से मजदूरों का काम लिया जा रहा है। बड़ा सवाल क्या इन छात्रों को परिजनों ने लाखों रुपए खर्च कर नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा है या मजदूर बनने के लिए। क्या कहते हैं नर्सिंग विभाग के प्रिंसिपल डाक्टर सीपी लोढ़ा प्रिंसिपल साहब का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर कहा यदि कोई छात्र अपने मन से कर रहा है, तो किसी को क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कोई विरोध कर रहा हो तो बताएं। आखिर में कहा मैं कुछ नहीं जानता। ये हैं नर्सिंग के छात्रों का भविष्य, अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, नर्सिंग के छात्रों से ट्राली में नर्सिंग आफिस का सामान लदवाया जा रहा है। गौर तलब है कि मेडिकल कालेज में लगभग 300 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं, फिर भी नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में योगदान करने का सपना लेकर यहां आए छात्रों से मजदूरों का काम लिया जा रहा है। बड़ा सवाल क्या इन छात्रों को परिजनों ने लाखों रुपए खर्च कर नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा है या मजदूर बनने के लिए। क्या कहते हैं नर्सिंग विभाग के प्रिंसिपल डाक्टर सीपी लोढ़ा प्रिंसिपल साहब का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर कहा यदि कोई छात्र अपने मन से कर रहा है, तो किसी को क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कोई विरोध कर रहा हो तो बताएं। आखिर में कहा मैं कुछ नहीं जानता।1