logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रोस्टिंग और बार-बार फॉल्ट से हैरिंग्टनगंज की बिजली व्यवस्था चरमराई, रातभर अंधेरे में रहे ग्रामीण मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग रोस्टिंग के नाम पर पहले एक घंटे के लिए किसी फीडर की बिजली बंद होने का संदेश जारी करता है, फिर कुछ समय बाद दो घंटे के लिए रोस्टिंग बढ़ाने का नया संदेश भेज दिया जाता है। इसके बाद कुमारगंज की ओर से तार टूटने या अन्य तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए बिजली आपूर्ति और अधिक समय तक बाधित रहने की सूचना दी जाती है। लगातार हो रही कटौती के कारण भीषण उमस भरी गर्मी में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। बिजली न होने से कई परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में ओस और नमी के बीच रात गुजारने से लोगों के बीमार पड़ने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीण कौशिल्या , पूनम,रामधीरज तिवारी, रामचंद्र अग्रहरी, मनीष अग्रहरि रामकुमार अग्रहरि का कहना है कि विभाग की ओर से रात करीब 11:10 बजे संदेश भेजा गया कि 33 केवी मेन सप्लाई दो फेज हो गई है और पेट्रोलिंग की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद पूरी रात बिजली नहीं आई। सुबह करीब आठ बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे पेयजल, घरेलू कार्य और किसानों की दिनचर्या प्रभावित रही। इस संबंध में मिल्कीपुर के एसडीओ आलोक गुप्ता ने बताया कि 33 केवी मेन लाइन में फॉल्ट आने से सप्लाई दो फेज हो गई थी। रातभर लाइनमैनों द्वारा पेट्रोलिंग की गई, जिसमें एक जंपर टूटा हुआ मिला। जंपर ठीक करने के बाद भी लाइन में पुनः फॉल्ट आ गया। उन्होंने बताया कि कर्मचारी लगातार फॉल्ट की तलाश में लगे हैं और जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

10 hrs ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

रोस्टिंग और बार-बार फॉल्ट से हैरिंग्टनगंज की बिजली व्यवस्था चरमराई, रातभर अंधेरे में रहे ग्रामीण मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग रोस्टिंग के नाम पर पहले एक घंटे के लिए किसी फीडर की बिजली बंद होने का संदेश जारी करता है, फिर कुछ समय बाद दो घंटे के लिए रोस्टिंग बढ़ाने का नया संदेश भेज दिया जाता है। इसके बाद कुमारगंज की ओर से तार टूटने या अन्य तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए बिजली आपूर्ति और अधिक समय तक बाधित रहने की सूचना दी जाती है। लगातार हो रही कटौती के कारण भीषण उमस भरी गर्मी में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। बिजली न होने से कई परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में ओस और नमी के बीच रात गुजारने से लोगों के बीमार पड़ने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीण कौशिल्या , पूनम,रामधीरज तिवारी, रामचंद्र अग्रहरी, मनीष अग्रहरि रामकुमार अग्रहरि का कहना है कि विभाग की ओर से रात करीब 11:10 बजे संदेश भेजा गया कि 33 केवी मेन सप्लाई दो फेज हो गई है और पेट्रोलिंग की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद पूरी रात बिजली नहीं आई। सुबह करीब आठ बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे पेयजल, घरेलू कार्य और किसानों की दिनचर्या प्रभावित रही। इस संबंध में मिल्कीपुर के एसडीओ आलोक गुप्ता ने बताया कि 33 केवी मेन लाइन में फॉल्ट आने से सप्लाई दो फेज हो गई थी। रातभर लाइनमैनों द्वारा पेट्रोलिंग की गई, जिसमें एक जंपर टूटा हुआ मिला। जंपर ठीक करने के बाद भी लाइन में पुनः फॉल्ट आ गया। उन्होंने बताया कि कर्मचारी लगातार फॉल्ट की तलाश में लगे हैं और जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हनुमानगढ़ी में लगी भक्तों की भीड़ और लगे जय श्री राम के नारे।
    1
    गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हनुमानगढ़ी में लगी भक्तों की भीड़ और लगे जय श्री राम के नारे।
    user_देव कुमार पाण्डेय
    देव कुमार पाण्डेय
    Teacher मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *लगभग 45 मिनट की बारिश में नगर निगम के दावे की खुली पोल* ब्रेकिंग अयोध्या *अयोध्या* *लगभग 45 मिनट की बारिश में नगर निगम के दावे की खुली पोल* नाका मकबरा क्षेत्र में नाली हुआ ओवरफ्लो,बारिश का पानी और नाले की गंदगी दुकानों के सामने भर गाई है दुकानदार परेशान, लगभग 8 से 10 महीनों से नाले की सफाई नहीं हुई, कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम ने सफाई नहीं कराई राहगीरों और स्थानीय लोगों को हो रही समस्या ।
    3
    *लगभग 45 मिनट की बारिश में नगर निगम के दावे की खुली पोल* 
ब्रेकिंग अयोध्या 
*अयोध्या*
*लगभग 45 मिनट की बारिश में नगर निगम के दावे की खुली पोल* 
नाका मकबरा क्षेत्र में नाली हुआ ओवरफ्लो,बारिश का पानी और नाले की गंदगी दुकानों के सामने भर गाई है दुकानदार परेशान, लगभग 8 से 10 महीनों से नाले की सफाई नहीं हुई, कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम ने सफाई नहीं कराई राहगीरों और स्थानीय लोगों को हो रही समस्या ।
    user_Patrkar Anoop kumar
    Patrkar Anoop kumar
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज अयोध्या जिला में अंधाधुन बारिश हुई है और मौसम ठण्डक आनंद मय रहा बाराबांकी जिला में बिलकुल भी बारिश नहीं हुई है रिपोर्टिंग Lal Chand Soni।। ।।आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ ।।। आज अयोध्या जिला में अंधाधुन बारिश हुई है और मौसम ठण्डक आनंद मय रहा बाराबांकी जिला में बिलकुल भी बारिश नहीं हुई है रिपोर्टिंग Lal Chand Soni।। ।।आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ ।।।
    1
    आज अयोध्या जिला में अंधाधुन बारिश हुई है और मौसम ठण्डक आनंद मय रहा बाराबांकी जिला में बिलकुल भी बारिश नहीं हुई है 
रिपोर्टिंग Lal Chand Soni।।
।।आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ ।।।
आज अयोध्या जिला में अंधाधुन बारिश हुई है और मौसम ठण्डक आनंद मय रहा बाराबांकी जिला में बिलकुल भी बारिश नहीं हुई है 
रिपोर्टिंग Lal Chand Soni।।
।।आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ ।।।
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • 2 मीटर की सरकारी नाली आखिर 7 मीटर चौड़ी कैसे बनी "तहसील की पैमाइश पर उठे बड़े सवाल, बुजुर्ग किसान ने लेखपाल-कानूनगो पर लगाए गंभीर आरोप? (#बीकापुर अयोध्या) जनपद की चर्चित बीकापुर तहसील एक बार फिर सवालों के घेरे में इस बार मामला सरकारी नाली से जुड़ा है। जहां एक बुजुर्ग किसान ने राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि महज 2 मीटर चौड़ी सरकारी नाली को कागजों में 7 मीटर चौड़ी दिखाकर उसकी जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है। मामला ग्राम पंचायत हथिगो, मजरे पूरे राम आनंद राय का है। जहां के पीड़ित हौसला प्रसाद राय, पुत्र स्वर्गीय राम दुलारे राय ने अपने ज्येष्ठ पुत्र के साथ पत्रकारों के सामने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा कि वह कई महीनों से तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन न्याय मिलने के बजाय उन पर ही दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी राघव राम शुक्ला ,पूरे पराग मिश्र हथिगो को लाभ पहुंचाने के लिए लेखपाल और कानूनगो की कथित मिली भगत से अब तक तीन बार पैमाइश कराई गई। निशान देही के नाम पर कथित रूप से खूंटे भी गाड़ दिए गए, जबकि मौके पर मौजूद सरकारी नाली की वास्तविक चौड़ाई सिर्फ 2 मीटर है। सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि 25 मई 2026 को लेखपाल द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में क्षेत्रफल का हवाला देकर 2 मीटर की नाली को 7 मीटर चौड़ा मान लिया गया। पीड़ित का कहना है कि यदि इसी आधार पर पैमाइश की गई तो उसकी बहुमूल्य कृषि भूमि का बड़ा हिस्सा चला जाएगा और विपक्षी को सीधा फायदा मिलेगा। अब सवाल यह उठता है कि जब सरकारी नाली नक्शे में 2 मीटर की है, तो आखिर 7 मीटर चौड़ाई किस नियम और किस आधार पर तय कर दी गई ? क्या यह महज तकनीकी भूल है या फिर किसी को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी अभिलेखों से खेल किया जा रहा है? पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि तहसील और पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार उन पर दबाव बनाया जा रहा है, जबकि उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही। अब निगाहें तहसील प्रशासन और जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी? क्या पैमाइश में गड़बड़ी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी? या फिर एक बुजुर्ग किसान न्याय के लिए यूं ही दफ्तरों की चौखट नापता रहेगा? यदि लगाए गए आरोपों में सच्चाई पाई जाती है, तो यह मामला केवल एक किसान की जमीन का नहीं, बल्कि राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। ब्यूरो रिपोर्ट
    4
    2 मीटर की सरकारी नाली आखिर 7 मीटर चौड़ी कैसे बनी "तहसील की पैमाइश पर उठे बड़े सवाल, बुजुर्ग किसान ने लेखपाल-कानूनगो पर लगाए गंभीर आरोप?
(#बीकापुर अयोध्या)
जनपद की चर्चित बीकापुर तहसील एक बार फिर सवालों के घेरे में इस बार मामला सरकारी नाली से जुड़ा है।
जहां एक बुजुर्ग किसान ने राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि महज 2 मीटर चौड़ी सरकारी नाली को कागजों में 7 मीटर चौड़ी दिखाकर उसकी जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है।
मामला ग्राम पंचायत हथिगो, मजरे पूरे राम आनंद राय का है। 
जहां के पीड़ित हौसला प्रसाद राय, पुत्र स्वर्गीय राम दुलारे राय ने अपने ज्येष्ठ पुत्र के साथ पत्रकारों के सामने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा कि वह कई महीनों से तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन न्याय मिलने के बजाय उन पर ही दबाव बनाया जा रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी राघव राम शुक्ला ,पूरे पराग मिश्र हथिगो को लाभ पहुंचाने के लिए लेखपाल और कानूनगो की कथित मिली भगत से अब तक तीन बार पैमाइश कराई गई। 
निशान देही के नाम पर कथित रूप से खूंटे भी गाड़ दिए गए, जबकि मौके पर मौजूद सरकारी नाली की वास्तविक चौड़ाई सिर्फ 2 मीटर है।
सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि 25 मई 2026 को लेखपाल द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में क्षेत्रफल का हवाला देकर 2 मीटर की नाली को 7 मीटर चौड़ा मान लिया गया। 
पीड़ित का कहना है कि यदि इसी आधार पर पैमाइश की गई तो उसकी बहुमूल्य कृषि भूमि का बड़ा हिस्सा चला जाएगा और विपक्षी को सीधा फायदा मिलेगा।
अब सवाल यह उठता है कि जब सरकारी नाली नक्शे में 2 मीटर की है, तो आखिर 7 मीटर चौड़ाई किस नियम और किस आधार पर तय कर दी गई ? 
क्या यह महज तकनीकी भूल है या फिर किसी को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी अभिलेखों से खेल किया जा रहा है?
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि तहसील और पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार उन पर दबाव बनाया जा रहा है, जबकि उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही।
अब निगाहें तहसील प्रशासन और जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी? 
क्या पैमाइश में गड़बड़ी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी? या फिर एक बुजुर्ग किसान न्याय के लिए यूं ही दफ्तरों की चौखट नापता रहेगा?
यदि लगाए गए आरोपों में सच्चाई पाई जाती है, तो यह मामला केवल एक किसान की जमीन का नहीं, बल्कि राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    8 hrs ago
  • ये देश के सामने संवैधानिक मुसीबत खड़ी करना चाहते हैसुप्रीम कोर्ट से भी बड़े हो गए हैं
    1
    ये देश के सामने संवैधानिक मुसीबत खड़ी करना चाहते हैसुप्रीम कोर्ट से भी बड़े हो गए हैं
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    10 hrs ago
  • प्रभारी उपनिदेशक फायर सर्विस परिक्षेत्र लखनऊ /अयोध्या एम पी सिंह से खास मुलाकात अयोध्या।सावन मेला एवं कांवड़ यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में सावन मेले व कावड़िये व श्रद्धालु अयोध्या आते है।इस दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए कमिश्नर राजेश कुमार डीआईजी सोमेन वर्मा डीएम शशांक त्रिपाठी एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं।वही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।यह जानकारी देते हुए प्रभारी उपनिदेशक फायर सर्विस परिक्षेत्र लखनऊ/अयोध्या एमपी सिंह ने बताया कि सावन झूला 15 अगस्त से शुरू हो रहा है और 28 अगस्त को खत्म होगा।सावन मेला और कावड़ और कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतना अत्यंत आवश्यक है।बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख स्थलों पर टेंट,मेला आयोजकों, मंदिर समितियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अस्थायी टेंट अग्निशमन सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही लगाए जाएं।टेंट में खुले या लटकते बिजली के तारों का प्रयोग न करें तथा घटिया या ओवरलोड विद्युत उपकरणों से बचें।उन्होंने कहा कि टेंट की संरचना में लोहे की रॉड के स्थान पर सुरक्षित एवं मानक सामग्री का उपयोग किया जाए।कहा कि भी कहा कि गैस सिलेंडर, जनरेटर एवं ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग पूरी सावधानी के साथ करें।टेंटों में अग्निशमन यंत्र एवं पानी की पर्याप्त व्यवस्था अवश्य रखें तथा आपातकालीन निकास मार्ग हमेशा खुला रखें।
    1
    प्रभारी उपनिदेशक फायर सर्विस परिक्षेत्र लखनऊ /अयोध्या एम पी सिंह से खास मुलाकात 
अयोध्या।सावन मेला एवं कांवड़ यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में सावन मेले व कावड़िये व श्रद्धालु अयोध्या आते है।इस दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए कमिश्नर राजेश कुमार डीआईजी सोमेन वर्मा डीएम शशांक त्रिपाठी एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं।वही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।यह जानकारी देते हुए प्रभारी उपनिदेशक फायर सर्विस परिक्षेत्र लखनऊ/अयोध्या एमपी सिंह ने बताया कि सावन झूला 15 अगस्त से शुरू हो रहा है और 28 अगस्त को खत्म होगा।सावन मेला और कावड़ और कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतना अत्यंत आवश्यक है।बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख स्थलों पर टेंट,मेला आयोजकों, मंदिर समितियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अस्थायी टेंट अग्निशमन सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही लगाए जाएं।टेंट में खुले या लटकते बिजली के तारों का प्रयोग न करें तथा घटिया या ओवरलोड विद्युत उपकरणों से बचें।उन्होंने कहा कि टेंट की संरचना में लोहे की रॉड के स्थान पर सुरक्षित एवं मानक सामग्री का उपयोग किया जाए।कहा कि भी कहा कि गैस सिलेंडर, जनरेटर एवं ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग पूरी सावधानी के साथ करें।टेंटों में अग्निशमन यंत्र एवं पानी की पर्याप्त व्यवस्था अवश्य रखें तथा आपातकालीन निकास मार्ग हमेशा खुला रखें।
    user_Rajesh Srivastava
    Rajesh Srivastava
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सरयू स्नान करने के पश्चात हनुमान जी महाराज का दर्शन करने का शौभाग्य प्राप्त हुआ । जय श्री सीताराम
    1
    पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सरयू स्नान करने के पश्चात हनुमान जी महाराज का दर्शन करने का शौभाग्य प्राप्त हुआ ।

जय श्री सीताराम
    user_देव कुमार पाण्डेय
    देव कुमार पाण्डेय
    Teacher मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आवारा कुत्ते के हमले में बुजुर्ग घायल, पैर में आए चार टांके मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भग्गू जलालपुर के पूरे तिवारी निवासी रामनरेश तिवारी (75) मंगलवारअपराह्न करीब 3:30 बजे आवारा कुत्ते के हमले का शिकार हो गए। कुत्ते ने उनके हाथ और पैर पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पैर में गहरा घाव होने के कारण चिकित्सकों को चार टांके लगाने पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज ले गए। सीएचसी में तैनात डॉ. योगेश तिवारी ने घायल बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार किया तथा एंटी-रेबीज इंजेक्शन सहित आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। चिकित्सकों ने घाव की नियमित देखभाल और निर्धारित समय पर सभी टीके लगवाने की सलाह दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त आवारा कुत्ता पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा है और अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को भी इस कुत्ते ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। बच्चे और बुजुर्ग घरों से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। घायल रामनरेश तिवारी ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा कि इस खतरनाक कुत्ते को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना से बचा जा सके। ग्रामीणों ने भी संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई कर आवारा कुत्ते को पकड़वाने और क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    आवारा कुत्ते के हमले में बुजुर्ग घायल, पैर में आए चार टांके
मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भग्गू जलालपुर के पूरे तिवारी निवासी रामनरेश तिवारी (75) मंगलवारअपराह्न करीब 3:30 बजे आवारा कुत्ते के हमले का शिकार हो गए। कुत्ते ने उनके हाथ और पैर पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पैर में गहरा घाव होने के कारण चिकित्सकों को चार टांके लगाने पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज ले गए।
सीएचसी में तैनात डॉ. योगेश तिवारी ने घायल बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार किया तथा एंटी-रेबीज इंजेक्शन सहित आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। चिकित्सकों ने घाव की नियमित देखभाल और निर्धारित समय पर सभी टीके लगवाने की सलाह दी।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त आवारा कुत्ता पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा है और अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को भी इस कुत्ते ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। बच्चे और बुजुर्ग घरों से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं।
घायल रामनरेश तिवारी ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा कि इस खतरनाक कुत्ते को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना से बचा जा सके। ग्रामीणों ने भी संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई कर आवारा कुत्ते को पकड़वाने और क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.