logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सरयू स्नान करने के पश्चात हनुमान जी महाराज का दर्शन करने का शौभाग्य प्राप्त हुआ । जय श्री सीताराम

6 hrs ago
user_देव कुमार पाण्डेय
देव कुमार पाण्डेय
Teacher मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सरयू स्नान करने के पश्चात हनुमान जी महाराज का दर्शन करने का शौभाग्य प्राप्त हुआ । जय श्री सीताराम

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बारिश और उमस का बढ़ा असर, सीएचसी हैरिंग्टनगंज में वायरल बुखार व खुजली के मरीजों की बढ़ी संख्या मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। क्षेत्र में लगातार बदल रहे मौसम, रुक-रुक कर हो रही बारिश और बढ़ती उमस के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसका सीधा असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज में देखने को मिल रहा है, जहां वायरल बुखार और त्वचा रोग (खुजली) से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पताल में प्रतिदिन भीड़ बढ़ रही है। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेश तिवारी ने बताया कि मौसम में अचानक हो रहे बदलाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वहीं नमी और गंदगी के कारण त्वचा संबंधी रोगों के मरीज भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सभी मरीजों का समुचित उपचार किया जा रहा है। डॉ. तिवारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बुखार, शरीर दर्द, गले में खराश या त्वचा पर खुजली जैसे लक्षण दिखाई देने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें। समय पर अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं। साथ ही स्वच्छ पेयजल का उपयोग करें, बारिश में अनावश्यक भीगने से बचें और घर व आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। उन्होंने बताया कि खुजली जैसी संक्रामक बीमारी होने पर मरीज अपने कपड़े, तौलिया और अन्य व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुएं अलग रखें, ताकि संक्रमण अन्य लोगों तक न फैले। अस्पताल प्रशासन के अनुसार बढ़ते मरीजों को देखते हुए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी नागरिकों से अपील की है कि बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखते ही निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार अवश्य लें।
    1
    बारिश और उमस का बढ़ा असर, सीएचसी हैरिंग्टनगंज में वायरल बुखार व खुजली के मरीजों की बढ़ी संख्या
मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। क्षेत्र में लगातार बदल रहे मौसम, रुक-रुक कर हो रही बारिश और बढ़ती उमस के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसका सीधा असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज में देखने को मिल रहा है, जहां वायरल बुखार और त्वचा रोग (खुजली) से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पताल में प्रतिदिन भीड़ बढ़ रही है।
सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेश तिवारी ने बताया कि मौसम में अचानक हो रहे बदलाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वहीं नमी और गंदगी के कारण त्वचा संबंधी रोगों के मरीज भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सभी मरीजों का समुचित उपचार किया जा रहा है।
डॉ. तिवारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बुखार, शरीर दर्द, गले में खराश या त्वचा पर खुजली जैसे लक्षण दिखाई देने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें। समय पर अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं। साथ ही स्वच्छ पेयजल का उपयोग करें, बारिश में अनावश्यक भीगने से बचें और घर व आसपास साफ-सफाई बनाए रखें।
उन्होंने बताया कि खुजली जैसी संक्रामक बीमारी होने पर मरीज अपने कपड़े, तौलिया और अन्य व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुएं अलग रखें, ताकि संक्रमण अन्य लोगों तक न फैले।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार बढ़ते मरीजों को देखते हुए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी नागरिकों से अपील की है कि बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखते ही निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार अवश्य लें।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • (#रामनगरी अयोध्या) प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार की नीतियों पर साधा निशाना, संसद घेराव और राम मंदिर प्रकरण को लेकर भी रखी बात अखंड हिन्दू राष्ट्र मोर्चा ने आज मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार और भाजपा की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर सवाल उठाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गंगाराम तिवारी ने आरोप लगाया कि देश के ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए-नए विवाद खड़े किए जा रहे हैं, जबकि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जनहित से जुड़े मुद्दों की अनदेखी हो रही है। प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. तिवारी ने राम मंदिर से जुड़े विवाद, कथित भ्रष्टाचार, संसद घेराव के आह्वान तथा केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के मूलभूत मुद्दों पर जवाब देना चाहिए, न कि राजनीतिक घटनाक्रमों के जरिए जनभावनाओं को प्रभावित करने का प्रयास करना चाहिए। मोर्चा ने आगामी राजनीतिक घटनाओं को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की आवाज़ को दबाने के बजाय उसे सुना जाना चाहिए। संगठन ने अपने समर्थकों से जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करने की अपील भी की। ब्यूरो रिपोर्ट
    1
    (#रामनगरी अयोध्या) 
प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार की नीतियों पर साधा निशाना, संसद घेराव और राम मंदिर प्रकरण को लेकर भी रखी बात
अखंड हिन्दू राष्ट्र मोर्चा ने आज मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार और भाजपा की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर सवाल उठाए। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गंगाराम तिवारी ने आरोप लगाया कि देश के ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए-नए विवाद खड़े किए जा रहे हैं, जबकि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जनहित से जुड़े मुद्दों की अनदेखी हो रही है।
प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. तिवारी ने राम मंदिर से जुड़े विवाद, कथित भ्रष्टाचार, संसद घेराव के आह्वान तथा केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। 
उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के मूलभूत मुद्दों पर जवाब देना चाहिए, न कि राजनीतिक घटनाक्रमों के जरिए जनभावनाओं को प्रभावित करने का प्रयास करना चाहिए।
मोर्चा ने आगामी राजनीतिक घटनाओं को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की आवाज़ को दबाने के बजाय उसे सुना जाना चाहिए। 
संगठन ने अपने समर्थकों से जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करने की अपील भी की। 
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    11 hrs ago
  • झुकने वाला चाहिए सरकार भी झुकती हैऔर झुकाना भी नौजवानों को आता है अखिलेश यादव का तीखा बयान
    1
    झुकने वाला चाहिए सरकार भी झुकती हैऔर झुकाना भी नौजवानों को आता है अखिलेश यादव का तीखा बयान
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    13 hrs ago
  • गांव की समस्या को लेकर पीड़ित ने CM पोर्टल पर चार बार की शिकायत फर्जी आख्या लगाकर अधिकारी कर रहे गुमराह आज तक नहीं हुआ निस्तारण चार बार मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत, फिर भी नहीं टूटी चुप्पी, अलग-अलग आख्या लगाकर निस्तारण, पीथीपुर के ग्रामीण आज भी जलभराव से बेहाल प्रतापगढ़। कुंडा तहसील के बिहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पीथीपुर में जल निकासी की गंभीर समस्या लंबे समय से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। आरोप है कि सड़क के नीचे लगी जल निकासी पाइप पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण कई महीनों से सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है। इससे मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है और स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित राहगीरों को रोजाना भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं, जबकि जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। गांव निवासी एवं शिकायतकर्ता नितिन द्विवेदी का आरोप है कि उन्होंने पहले ग्राम प्रधान और स्थानीय अधिकारियों से कई बार समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर चार बार शिकायत दर्ज कराई। उपलब्ध शिकायत संख्या 40017325037205, 40017325014674 और 92617300024214 सहित अन्य शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रत्येक बार अलग-अलग आख्या लगाकर शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि मौके पर आज भी टूटी पाइप, जलभराव और गंदगी की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे ग्रामीणों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि यदि वास्तविक स्थिति का निष्पक्ष निरीक्षण कराया जाए तो सच्चाई स्वतः सामने आ जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, मौके का सत्यापन कराया जाए और यदि बिना समाधान के शिकायतों का निस्तारण किया गया है तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए, ताकि पीथीपुर के लोगों को वर्षों पुरानी इस समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
    2
    गांव की समस्या को लेकर पीड़ित ने CM पोर्टल पर चार बार की शिकायत फर्जी आख्या लगाकर अधिकारी कर रहे गुमराह आज तक नहीं हुआ निस्तारण 
चार बार मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत, फिर भी नहीं टूटी चुप्पी, अलग-अलग आख्या लगाकर निस्तारण, पीथीपुर के ग्रामीण आज भी जलभराव से बेहाल
प्रतापगढ़। 
कुंडा तहसील के बिहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पीथीपुर में जल निकासी की गंभीर समस्या लंबे समय से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। आरोप है कि सड़क के नीचे लगी जल निकासी पाइप पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण कई महीनों से सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है। इससे मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है और स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित राहगीरों को रोजाना भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं, जबकि जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।
गांव निवासी एवं शिकायतकर्ता नितिन द्विवेदी का आरोप है कि उन्होंने पहले ग्राम प्रधान और स्थानीय अधिकारियों से कई बार समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर चार बार शिकायत दर्ज कराई। उपलब्ध शिकायत संख्या 40017325037205, 40017325014674 और 92617300024214 सहित अन्य शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रत्येक बार अलग-अलग आख्या लगाकर शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि मौके पर आज भी टूटी पाइप, जलभराव और गंदगी की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे ग्रामीणों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि यदि वास्तविक स्थिति का निष्पक्ष निरीक्षण कराया जाए तो सच्चाई स्वतः सामने आ जाएगी।
ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, मौके का सत्यापन कराया जाए और यदि बिना समाधान के शिकायतों का निस्तारण किया गया है तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए, ताकि पीथीपुर के लोगों को वर्षों पुरानी इस समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
    user_Awadh Speed news
    Awadh Speed news
    Faizabad, Ayodhya•
    15 hrs ago
  • सदन में अखिलेश यादव का बयान: "चढ़ावा चोरों को प्रभु श्रीराम कभी माफ़ नहीं करेंगे" अयोध्या/लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद में बोलते हुए राम मंदिर के चढ़ावे के मुद्दे पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "चढ़ावा चोरों को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम कभी माफ़ नहीं करेंगे।" उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। विभिन्न दलों की ओर से इस बयान पर प्रतिक्रियाएं आने की संभावना है। बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
    1
    सदन में अखिलेश यादव का बयान: "चढ़ावा चोरों को प्रभु श्रीराम कभी माफ़ नहीं करेंगे"
अयोध्या/लखनऊ:
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद में बोलते हुए राम मंदिर के चढ़ावे के मुद्दे पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "चढ़ावा चोरों को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम कभी माफ़ नहीं करेंगे।" उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। विभिन्न दलों की ओर से इस बयान पर प्रतिक्रियाएं आने की संभावना है। बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
    user_Nation 7 TV
    Nation 7 TV
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नर्सिंग के छात्रों से ट्राली में नर्सिंग आफिस का लदवाया जा रहा है सामान विडियो हुआ वायरल नर्सिंग के छात्रों का भविष्य के साथ खिलवाड़ अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, नर्सिंग के छात्रों से ट्राली में नर्सिंग आफिस का सामान लदवाया जा रहा है। गौर तलब है कि मेडिकल कालेज में लगभग 300 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं,फिर भी नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में योगदान करने का सपना लेकर यहां आए छात्रों से मजदूरों का काम लिया जा रहा है। बड़ा सवाल क्या इन छात्रों को परिजनों ने लाखों रुपए खर्च कर नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा है या मजदूर बनने के लिए। क्या कहते हैं नर्सिंग विभाग के प्रिंसिपल डाक्टर सीपी लोढ़ा प्रिंसिपल साहब का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर कहा यदि कोई छात्र अपने मन से कर रहा है,तो किसी को क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कोई विरोध कर रहा हो तो बताएं। आखिर में कहा मैं कुछ नहीं जानता। विडियो पुष्टि का इंतजार
    1
    नर्सिंग के छात्रों से ट्राली में नर्सिंग आफिस का लदवाया जा रहा है सामान विडियो हुआ वायरल 
नर्सिंग के छात्रों का भविष्य के साथ  खिलवाड़ 
अयोध्या।
राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, नर्सिंग के छात्रों से ट्राली में नर्सिंग आफिस का सामान लदवाया जा रहा है। गौर तलब है कि मेडिकल कालेज में लगभग 300 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं,फिर भी  नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में योगदान करने का सपना लेकर  यहां आए छात्रों से मजदूरों का काम लिया जा रहा है। बड़ा सवाल क्या इन छात्रों को परिजनों ने लाखों रुपए खर्च कर नर्सिंग  की शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा है या मजदूर बनने के लिए। क्या कहते हैं नर्सिंग विभाग के प्रिंसिपल डाक्टर सीपी लोढ़ा प्रिंसिपल साहब का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर कहा यदि कोई छात्र अपने मन से कर रहा है,तो किसी को क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कोई विरोध कर रहा हो तो बताएं। आखिर में कहा मैं कुछ नहीं जानता। विडियो पुष्टि का इंतजार
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • रोस्टिंग और बार-बार फॉल्ट से हैरिंग्टनगंज की बिजली व्यवस्था चरमराई, रातभर अंधेरे में रहे ग्रामीण मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग रोस्टिंग के नाम पर पहले एक घंटे के लिए किसी फीडर की बिजली बंद होने का संदेश जारी करता है, फिर कुछ समय बाद दो घंटे के लिए रोस्टिंग बढ़ाने का नया संदेश भेज दिया जाता है। इसके बाद कुमारगंज की ओर से तार टूटने या अन्य तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए बिजली आपूर्ति और अधिक समय तक बाधित रहने की सूचना दी जाती है। लगातार हो रही कटौती के कारण भीषण उमस भरी गर्मी में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। बिजली न होने से कई परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में ओस और नमी के बीच रात गुजारने से लोगों के बीमार पड़ने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीण कौशिल्या , पूनम,रामधीरज तिवारी, रामचंद्र अग्रहरी, मनीष अग्रहरि रामकुमार अग्रहरि का कहना है कि विभाग की ओर से रात करीब 11:10 बजे संदेश भेजा गया कि 33 केवी मेन सप्लाई दो फेज हो गई है और पेट्रोलिंग की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद पूरी रात बिजली नहीं आई। सुबह करीब आठ बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे पेयजल, घरेलू कार्य और किसानों की दिनचर्या प्रभावित रही। इस संबंध में मिल्कीपुर के एसडीओ आलोक गुप्ता ने बताया कि 33 केवी मेन लाइन में फॉल्ट आने से सप्लाई दो फेज हो गई थी। रातभर लाइनमैनों द्वारा पेट्रोलिंग की गई, जिसमें एक जंपर टूटा हुआ मिला। जंपर ठीक करने के बाद भी लाइन में पुनः फॉल्ट आ गया। उन्होंने बताया कि कर्मचारी लगातार फॉल्ट की तलाश में लगे हैं और जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    रोस्टिंग और बार-बार फॉल्ट से हैरिंग्टनगंज की बिजली व्यवस्था चरमराई, रातभर अंधेरे में रहे ग्रामीण
मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग रोस्टिंग के नाम पर पहले एक घंटे के लिए किसी फीडर की बिजली बंद होने का संदेश जारी करता है, फिर कुछ समय बाद दो घंटे के लिए रोस्टिंग बढ़ाने का नया संदेश भेज दिया जाता है। इसके बाद कुमारगंज की ओर से तार टूटने या अन्य तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए बिजली आपूर्ति और अधिक समय तक बाधित रहने की सूचना दी जाती है।
लगातार हो रही कटौती के कारण भीषण उमस भरी गर्मी में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। बिजली न होने से कई परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में ओस और नमी के बीच रात गुजारने से लोगों के बीमार पड़ने का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीण कौशिल्या , पूनम,रामधीरज तिवारी, रामचंद्र अग्रहरी, मनीष अग्रहरि रामकुमार अग्रहरि का कहना है कि विभाग की ओर से रात करीब 11:10 बजे संदेश भेजा गया कि 33 केवी मेन सप्लाई दो फेज हो गई है और पेट्रोलिंग की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद पूरी रात बिजली नहीं आई। सुबह करीब आठ बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे पेयजल, घरेलू कार्य और किसानों की दिनचर्या प्रभावित रही।
इस संबंध में मिल्कीपुर के एसडीओ आलोक गुप्ता ने बताया कि 33 केवी मेन लाइन में फॉल्ट आने से सप्लाई दो फेज हो गई थी। रातभर लाइनमैनों द्वारा पेट्रोलिंग की गई, जिसमें एक जंपर टूटा हुआ मिला। जंपर ठीक करने के बाद भी लाइन में पुनः फॉल्ट आ गया। उन्होंने बताया कि कर्मचारी लगातार फॉल्ट की तलाश में लगे हैं और जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ये हैं नर्सिंग के छात्रों का भविष्य, अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, नर्सिंग के छात्रों से ट्राली में नर्सिंग आफिस का सामान लदवाया जा रहा है। गौर तलब है कि मेडिकल कालेज में लगभग 300 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं, फिर भी नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में योगदान करने का सपना लेकर यहां आए छात्रों से मजदूरों का काम लिया जा रहा है। बड़ा सवाल क्या इन छात्रों को परिजनों ने लाखों रुपए खर्च कर नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा है या मजदूर बनने के लिए। क्या कहते हैं नर्सिंग विभाग के प्रिंसिपल डाक्टर सीपी लोढ़ा प्रिंसिपल साहब का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर कहा यदि कोई छात्र अपने मन से कर रहा है, तो किसी को क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कोई विरोध कर रहा हो तो बताएं। आखिर में कहा मैं कुछ नहीं जानता। ये हैं नर्सिंग के छात्रों का भविष्य, अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, नर्सिंग के छात्रों से ट्राली में नर्सिंग आफिस का सामान लदवाया जा रहा है। गौर तलब है कि मेडिकल कालेज में लगभग 300 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं, फिर भी नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में योगदान करने का सपना लेकर यहां आए छात्रों से मजदूरों का काम लिया जा रहा है। बड़ा सवाल क्या इन छात्रों को परिजनों ने लाखों रुपए खर्च कर नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा है या मजदूर बनने के लिए। क्या कहते हैं नर्सिंग विभाग के प्रिंसिपल डाक्टर सीपी लोढ़ा प्रिंसिपल साहब का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर कहा यदि कोई छात्र अपने मन से कर रहा है, तो किसी को क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कोई विरोध कर रहा हो तो बताएं। आखिर में कहा मैं कुछ नहीं जानता।
    1
    ये हैं  नर्सिंग के छात्रों का भविष्य, 

अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, नर्सिंग 
के छात्रों से ट्राली में  नर्सिंग आफिस का सामान लदवाया जा रहा है। गौर तलब है कि मेडिकल कालेज में लगभग 300 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं, फिर भी  नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में  चिकित्सा क्षेत्र में योगदान करने  का सपना लेकर  यहां आए छात्रों से मजदूरों का काम लिया जा रहा है। बड़ा सवाल क्या इन छात्रों को परिजनों ने लाखों रुपए खर्च कर नर्सिंग  की शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा है या मजदूर बनने के लिए। क्या कहते हैं नर्सिंग विभाग के प्रिंसिपल डाक्टर सीपी लोढ़ा प्रिंसिपल साहब का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर कहा यदि कोई छात्र अपने मन से कर रहा है, तो किसी को क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कोई विरोध कर रहा हो तो बताएं। आखिर में कहा मैं कुछ नहीं जानता।
ये हैं  नर्सिंग के छात्रों का भविष्य, 
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, नर्सिंग 
के छात्रों से ट्राली में  नर्सिंग आफिस का सामान लदवाया जा रहा है। गौर तलब है कि मेडिकल कालेज में लगभग 300 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं, फिर भी  नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में  चिकित्सा क्षेत्र में योगदान करने  का सपना लेकर  यहां आए छात्रों से मजदूरों का काम लिया जा रहा है। बड़ा सवाल क्या इन छात्रों को परिजनों ने लाखों रुपए खर्च कर नर्सिंग  की शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा है या मजदूर बनने के लिए। क्या कहते हैं नर्सिंग विभाग के प्रिंसिपल डाक्टर सीपी लोढ़ा प्रिंसिपल साहब का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर कहा यदि कोई छात्र अपने मन से कर रहा है, तो किसी को क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कोई विरोध कर रहा हो तो बताएं। आखिर में कहा मैं कुछ नहीं जानता।
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    18 hrs ago
  • हल्की बारिश में खुली नगर निगम की पोल, राम मंदिर के सामने कॉलोनीवासियों के घरों में घुसा पानी हल्की बारिश में खुली नगर निगम की पोल, राम मंदिर के सामने कॉलोनीवासियों के घरों में घुसा पानी अयोध्या। रामनगरी अयोध्या को स्मार्ट सिटी बनाने के दावों के बीच मंगलवार को हुई हल्की बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। मणिराम दास छावनी वार्ड के अंतर्गत राम मंदिर के ठीक सामने स्थित न्यू कॉलोनी में राम होटल के सामने वाली गली जलमग्न हो गई। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने और सीवर जाम होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में सीवर जाम और जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार नगर निगम से शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। हल्की बारिश के बाद ही सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे लोगों को आवागमन में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा लोगों का कहना है कि एक ओर अयोध्या को विश्वस्तरीय स्मार्ट सिटी बनाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राम मंदिर के आसपास की कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से सीवर की तत्काल सफाई, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है बारिश के बाद क्षेत्र में हुए जलभराव ने नगर निगम की तैयारियों और दावों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नगर निगम इस समस्या के समाधान के लिए कब तक प्रभावी कदम उठाता है।
    1
    हल्की बारिश में खुली नगर निगम की पोल, राम मंदिर के सामने कॉलोनीवासियों  के घरों में घुसा पानी
हल्की बारिश में खुली नगर निगम की पोल, राम मंदिर के सामने कॉलोनीवासियों  के घरों में घुसा पानी
अयोध्या। 
रामनगरी अयोध्या को स्मार्ट सिटी बनाने के दावों के बीच मंगलवार को हुई हल्की बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। मणिराम दास छावनी वार्ड के अंतर्गत राम मंदिर के ठीक सामने स्थित न्यू कॉलोनी में राम होटल के सामने वाली गली जलमग्न हो गई। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने और सीवर जाम होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में सीवर जाम और जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार नगर निगम से शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। हल्की बारिश के बाद ही सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे लोगों को आवागमन में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा लोगों का कहना है कि एक ओर अयोध्या को विश्वस्तरीय स्मार्ट सिटी बनाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राम मंदिर के आसपास की कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से सीवर की तत्काल सफाई, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है बारिश के बाद क्षेत्र में हुए जलभराव ने नगर निगम की तैयारियों और दावों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नगर निगम इस समस्या के समाधान के लिए कब तक प्रभावी कदम उठाता है।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.