सदरपुर में 20 घंटे से बिजली गुल: भीषण गर्मी में त्राहि-त्राहि, सुध लेने वाला कोई नहीं। बच्चे होने लगे हैं बेहोश। महमूदाबाद के सदरपुर इलाके में पिछले 20 घंटों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। उमस और झुलसाने वाली भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से समूचे क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। स्थिति यह है कि नलों में पानी का संकट गहरा गया है और घरों के भीतर रहना दूभर हो गया है। अधिकारियों की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैया विद्युत कटौती की समस्या को लेकर जब स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विद्युत कर्मचारियों और उच्चाधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। या तो हेल्पलाइन नंबर बंद मिलते हैं, या फिर झूठे आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। विभाग की इस घोर अनदेखी से स्थानीय जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। मासूमों और बुजुर्गों पर आफत लगातार 20 घंटे से पंखे और कूलर बंद होने के कारण सबसे बुरा असर बुजुर्गों, महिलाओं और दुधमुंहे बच्चों पर पड़ रहा है: स्वास्थ्य संकट: भीषण गर्मी और डिहाइड्रेशन के चलते मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी है और कई जगह बेहोशी जैसे हालात बन रहे हैं। बुजुर्गों की परेशानी: बीपी और सांस की बीमारी से जूझ रहे बुजुर्गों के लिए यह स्थिति जानलेवा साबित हो रही है। पेयजल की किल्लत: बिजली न होने से मोटरें बंद हैं, जिससे पीने के पानी तक का संकट खड़ा हो गया है। जवाबदेही किसकी? सबसे बड़ा और गंभीर सवाल यह है कि यदि इस असहनीय गर्मी और बिजली विभाग की लापरवाही के कारण किसी बच्चे, बुजुर्ग या आम नागरिक के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? जनता लगातार बिजली बिल का भुगतान करती है, फिर भी बुनियादी सुविधा के लिए घंटों तड़पना पड़े—यह प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान है। तत्काल समाधान की मांग सदरपुर के निवासियों ने शासन-प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि: इलाके में तत्काल तकनीकी खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने वाले संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो। क्षेत्र में आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

- रक्षाबंधन के पावन त्यौहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की महिलाओं के लिए एक विशेष और बड़े उपहार की घोषणा की है इस योजना के तहत 27, 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की हर बेटी बहन और माता अपने एक सहयात्री (Companion) के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (Upsrtc) की साधारण बसों के साथ- साथ सभी प्रमुख शहरों में चलने वाली सिटी बसों में पूरी तरह निशुल्क सफर करेंगी1
- *बारावफात सेवा स्टॉल फतेहपुर में हजारों लोगों को मिल्क बादाम और ठंडा पानी बांटा *बारावफात सेवा स्टॉल फतेहपुर में हजारों लोगों को मिल्क बादाम और ठंडा पानी बांटा गया* रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में बुधवार को बारावफात के अवसर पर मुस्लिम आना फंड द्वारा एक भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान, प्रेस क्लब फतेहपुर ने सट्टी बाजार चौराहे पर एक सेवा स्टॉल लगाया, जहाँ जुलूस में शामिल हजारों लोगों को मिल्क बादाम और ठंडा पानी वितरित किया गया। नगर के विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ यह जुलूस जब सट्टी बाजार चौराहे पर पहुंचा, तो प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वयं व्यवस्था संभालते हुए लोगों को पेय पदार्थ उपलब्ध कराए। गर्मी के बीच ठंडे पेय मिलने से जुलूस में शामिल अंजुमनों के सदस्यों और आम लोगों को काफी राहत मिली। सेवा स्टॉल पर पूरे कार्यक्रम के दौरान भीड़ बनी रही। प्रेस क्लब फतेहपुर की इस पहल की जुलूस में शामिल लोगों और स्थानीय नागरिकों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेस क्लब की यह पहल सराहनीय है। इस सेवा स्टॉल के माध्यम से संगठन ने सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। प्रेस क्लब फतेहपुर के अध्यक्ष नलिन कुमार निगम ने बताया कि प्रेस क्लब समय-समय पर सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता करता रहेगा। उन्होंने जोर दिया कि पत्रकारिता केवल खबरें पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना भी पत्रकारों का कर्तव्य है। बारावफात के अवसर पर लगाया गया यह सेवा स्टॉल इसी भावना का प्रतीक है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हयातुर्हमान, महामंत्री अहमद सईद, कोषाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, संगठन मंत्री सचिन कुमार और मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र सिंह सहित रिजवान मुनीर, अजमत अली, प्रियांशु मिश्रा, इंद्रजीत वर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, मोहम्मद गुफरान, जावेद अख्तर, प्रेम चंद्र, श्रियंक शर्मा और हरीश कुमार जैसे सदस्य भी मौजूद रहे।1
- यूजीसी बिल वापस लेने और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन सीतापुर जनपद की बिसवां तहसील में यूजीसी बिल को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाए जाने की मांग को लेकर कस्बे के पत्थर शिवाला मंदिर प्रांगण में एकत्र होकर पैदल मार्च कर विरोध प्रकट करते हुए तहसील परिसर में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी,बिसवां राहुल सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रस्तावित यूजीसी बिल से समाज के एक वर्ग के साथ भेदभाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है, जिसका सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ज्ञापन में जाति, धर्म, भाषा, संप्रदाय और क्षेत्रवाद की दूरियां समाप्त कर सामाजिक समानता एवं सौहार्द को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि यूजीसी बिल/कानून को वापस लेने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। साथ ही आरक्षण का आधार जाति के स्थान पर केवल आर्थिक स्थिति को बनाए जाने, सरकारी एवं अर्धसरकारी संस्थानों में चयन का आधार योग्यता निर्धारित करने तथा जातिगत आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, जिससे समाज में समानता और सामाजिक सौहार्द कायम रह सके। इस अवसर पर अश्वनी कुमार त्रिपाठी, तुषार शर्मा,हरिओम बाजपेयी, आशीष कुमार मिश्रा,चन्दन त्रिवेदी,नीरज मिश्रा,विजय अवस्थी,आशुतोष मिश्रा,धनेश त्रिपाठी समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे3
- अमित रस्तोगी पत्रकार 25/08/2026 विकास परियोजना अधिकारी पलवी प्रधान, अमित रस्तोगी पत्रकार 25/08/2026 विकास परियोजना अधिकारी पलवी प्रधान दवारा रेउसा ब्लाक मुख्यालय पर रेसेपी प्रतियोगिता सम्पन्न1
- पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी पाकिस्तान के झंडे वाली फोटो वायरल, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी सोशल मीडिया पर तस्वीर को लेकर मचा हड़कंप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी मिलने पर कार्रवाई की मांग संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र के मास्टरबाग निवासी एक युवक की पाकिस्तान के झंडे के साथ कथित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में विवाद खड़ा हो गया। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठने लगी। मामले को लेकर भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया अतुल तिवारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भारत में रहकर देशविरोधी गतिविधियों अथवा ताकतों के समर्थन का संदेश देने वाली किसी भी गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से वायरल फोटो की सत्यता की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की। अतुल तिवारी ने तल्ख अंदाज में कहा, “ऐसे लोगों पर मैं थूकता हूं। जो लोग भारत की धरती पर रहकर देशविरोधियों के साथ खड़े होते हैं, उनके खिलाफ प्रशासन का डंडा चलना बहुत जरूरी है।” भाजपा नेता ने कहा कि सोशल मीडिया पर संवेदनशील या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से पहले उसके प्रभाव और गंभीरता को समझना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से फोटो की वास्तविकता, उसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति की मंशा और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। फिलहाल वायरल तस्वीर को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। प्रशासनिक जांच के बाद ही तस्वीर की वास्तविकता और उसके पीछे की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी तथा यह तय होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है। यह समाचार वायरल वीडियो पर आधारित है किसी भी आधिकारिक पोस्ट होना सुनिश्चित नहीं किया गया है संबंधित न्यूज़ चैनल भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता1
- राम नगर यूजीसी रोल बैक प्रदर्शन में जमकर लगे योगी मोदी के नारे यूजीसी रोल बैक और आरक्षण में सुधार को लेकर बाराबंकी जिले के रामनगर डाक बंगले से तहसील के लिए रवाना हुए सवर्ण समाज के युवा। यूजीसी का विरोध करते हुए योगी मोदी के खिलाफ नारा लगाते हुए डाक बंगले से होते हुए तहसील रामनगर पहुंच कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन देने में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानू सिंह अमित सिंह व अन्य लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा4
- शादी के डेढ़ महीने बाद पत्नी प्रेमी संग पकड़ी गई पति को सुलाने के लिए देती थी नींद की गोलीं फिर कमरे में रंगें हाथों पकड़ा झांसी के चिरगांव में शादी के करीब डेढ़ महीने बाद पति ने पत्नी को कथित प्रेमी के साथ कमरे में अत्तिजनक स्थित में पकड़ने का दावा किया पति ने आरोप लगाया कि पत्नी उसे सुलाने के लिए नींद की गोलीं देती थी और उसके सोने के बाद कथित प्रेमी से मिलती थी मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की है नींद की गोलीं समेत गंभीर आरोप लगाया1
- तेज बारिश का कहर, भरभराकर गिरी कच्ची दीवार; मलबे में दबकर 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल। सदरपुर (सीतापुर)क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश आफत बनकर टूटी है। सदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अंगेठुआ के तुरनी गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तेज बारिश के चलते एक कच्ची दीवार अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के वक्त घर में सो रहा 13 वर्षीय किशोर मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, तुरनी गांव निवासी रियाज अली (पुत्र मुस्तकीम) अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 2:00 बजे मूसलाधार बारिश के दौरान अचानक उनके कच्चे मकान की दीवार ढह गई,जिससे चीख-पुकार मच गई। हादसे में रियाज अली का 13 वर्षीय बेटा मोहम्मद सलमान मलबे की सीधी चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने फौरन राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए भारी मलबा हटाया और सलमान को बाहर निकाला। इसके साथ ही घर के अंदर फंसी उसकी मां शबनम और दो बहनों—शहनाज व मेनाज को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल सलमान को आनन-फानन में नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।1