छात्र-छात्राओं को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ, नियमों के पालन का लिया संकल्प छात्र-छात्राओं को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ, नियमों के पालन का लिया संकल्प फतेहाबाद : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित सड़क व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा। प्राचार्य प्रो. अरुणा त्रिपाठी ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवित रहने के लिए आवश्यक बुनियादी कौशल है। उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं, जिन्हें जागरूकता और सावधानी से रोका जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वयं नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। रोड सेफ्टी क्लब प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य सुरक्षित सड़क व्यवहार को बढ़ावा देना है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज में भी जागरूकता फैलाने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय में समाजशास्त्र एवं इतिहास विभाग की परिषदीय प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इतिहास विभाग में “भारत का गौरवशाली इतिहास” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई, जबकि समाजशास्त्र विभाग में स्नातक स्तर पर डिजिटल युग में निजता के मुद्दे और स्नातकोत्तर स्तर पर क्या वैश्वीकरण स्थानीय संस्कृतियों को नष्ट कर रहा है?विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में धनबंती चंचल, तेजेन्द्र सिंह यादव, प्रियंका, नेत्रपाल सिंह, वंदना शर्मा, राजधारी यादव, प्रवेन्द्र सिंह, भरत सिंह, किरोड़ी, गोपाल सिंह, सुमित सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। [18/02, 8:14 pm] Veerindar verma: हीरापुरा रामगढ़ में कुटी की रज उड़ने पर मारपीट, तीन घायल फतेहाबाद : थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव हीरापुरा रामगढ़ में बाजरा की कुटी की रज उड़कर पड़ोसी के मकान में जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। मंगलवार को गजेन्द्र सिंह पुत्र भगवान शंकर अपने खेत में ट्रैक्टर से बाजरा की कुटी कटवा रहे थे। इस दौरान कुटी की रज उड़कर पड़ोस में बाली के मकान में चली गई। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। बताया जाता है कि बुधवार सुबह दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में गजेन्द्र सिंह, उनकी पत्नी रेनू और भाई छोटू घायल हो गए।

- Post by Shobhit pal1
- फतेहाबाद में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालकों की मौत जनपद आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे आगरा रोड पर बातचीतपुर के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक में इंटर (ईंट) भरी हुई थी, जो आगरा की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक सामान से लदा हुआ फतेहाबाद की तरफ से आगरा जा रहा था। आमने-सामने की इस टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर1
- चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव अपने गृह जनपद शाहजहांपुर के कुंडरा गांव पहुंचे। जैसे ही वे गांव पहुंचे, समर्थकों और चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फूल-मालाओं और नारों के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और मुश्किल समय में परिवार व फैंस का साथ उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। उन्होंने अपने चाहने वालों का आभार जताते हुए कहा कि अब वे पूरी तरह काम पर फोकस करेंगे और दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे। गांव में उनके पहुंचते ही चर्चा और उत्साह का माहौल बन गया।1
- सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना मटसेना पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास दतावली अंडरपास से बड़ी सफलता मिली। एक ट्रक में धान की भूसी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 810 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक) बरामद की गई है। मौके से दो अंतर्राज्यीय शराब तस्कर मीर खां और सवाई सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे शराब पंजाब से बिहार ले जा रहे थे, जहां ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाते थे। पुलिस ने ट्रक, मोबाइल फोन और शराब जब्त कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर की बाइट वीडियो में देखें।1
- फिरोजाबाद में 1 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी: दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की है। संयुक्त अभियान में दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो पंजाब से शराब लाकर बिहार में सप्लाई करने की तैयारी में थे।1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- इस्लामिक सेंटर फ़िरोज़ाबाद ने रमज़ान और होलो पर आठ सूत्री अडवाइजरी जारी की1
- रमज़ान की पहली रात फिरोजाबाद में रौशन! तरावीह में उमड़ी भीड़, देखें खास रिपोर्ट1