logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन शक्ति 5.0 के तहत अपहरण व पॉक्सो एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार आजमगढ़। थाना जहानागंज पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत अपहरण व पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना मेहनगर क्षेत्र की एक महिला ने 21 अक्टूबर 2025 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 19 अक्टूबर 2025 को उनकी नाबालिग पुत्री को अफजलपुर क्षेत्र से बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। इस संबंध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 322/25 धारा 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। दिनांक 17 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक विनय कुमार ने हमराह कांस्टेबल ऋषि कुमार व कांस्टेबल मनोज कुमार के साथ क्षेत्र भ्रमण व लंबित विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर बबूरा बाजार से अभियुक्त बंटी पुत्र रविंद्र राम निवासी कुददनपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर (उम्र करीब 19 वर्ष) को सुबह करीब 11:25 बजे गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए वह प्रतिबद्ध है तथा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

on 17 February
user_VOD LIVE NEWS
VOD LIVE NEWS
Media house आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
on 17 February
968a6859-c508-4230-b223-bf7431e88dcf

मिशन शक्ति 5.0 के तहत अपहरण व पॉक्सो एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार आजमगढ़। थाना जहानागंज पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत अपहरण व पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना मेहनगर क्षेत्र की एक महिला ने 21 अक्टूबर 2025 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 19 अक्टूबर 2025 को उनकी नाबालिग पुत्री को अफजलपुर क्षेत्र से बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। इस संबंध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 322/25 धारा 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। दिनांक 17 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक विनय कुमार ने हमराह कांस्टेबल ऋषि कुमार व कांस्टेबल मनोज कुमार के साथ क्षेत्र भ्रमण व लंबित विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर बबूरा बाजार से अभियुक्त बंटी पुत्र रविंद्र राम निवासी कुददनपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर (उम्र करीब 19 वर्ष) को सुबह करीब 11:25 बजे गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए वह प्रतिबद्ध है तथा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *आज़मगढ़/उतार प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत* उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ जिला के चक्करपानपुर PG अस्पताल में बाइक चोर बहुत ही आसानी से अस्पताल के बाहर रखे बाइक को चोरी कर रहे हैं मरिज के साथ आये हुए उनके परिवार वाले का बाइक का चोरी होने पर खोफनाक मंजर सामने आया राजकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के गार्ड ने बताया कि यहां पर बाहर राखी हुई बाइक की चोरी हो रही है इस तरह से पीजी हॉस्पिटल के गार्ड सभी मरिजो के साथ आये हुए उनके परिवार वाले को सावधान कर रहे हैं अपनी बाइक की देख रेख और अपने समानों की देख रेख स्वयं करें पीजी अस्पताल के गार्ड का कहना है कि ना ही किसी को अपना फोन दीजिए चाहे वो सभी को कितनी भी आपातकालीन बात करने के लिए बोले गल्ती से भी अपना फोन ना दे मैरिजो के परिवार वालों का कहना है कि हम 1 साथ में अपनी बाइक कैसे या मैरिजो को देख सकते हैं आप यहां अस्पताल के गार्ड हैं तभी ना हम सभी बेफिकर होकर अपने मरीजो को देख सकते हैं, मरीजो के परिवार वालों की ये कहना है कि यहां पीजी हॉस्पिटल में कड़ी से कड़ी हॉस्पिटल के बाहर वाहनो की सुरक्षा की जाए ताकी हम सभी अपने-अपने मरीज़ों की तरह डॉक्टर को दिखा सकें|
    1
    *आज़मगढ़/उतार प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत*
उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ जिला के चक्करपानपुर PG अस्पताल में बाइक चोर बहुत ही आसानी से अस्पताल के बाहर रखे बाइक को चोरी कर रहे हैं मरिज के साथ आये हुए उनके परिवार वाले का बाइक का  चोरी होने पर खोफनाक मंजर सामने आया राजकीय मेडिकल कॉलेज  हॉस्पिटल के गार्ड ने बताया कि यहां पर बाहर राखी हुई बाइक की चोरी हो रही है इस तरह से पीजी हॉस्पिटल के गार्ड सभी मरिजो के साथ आये हुए उनके परिवार वाले को सावधान कर रहे हैं अपनी बाइक की देख रेख और अपने समानों की देख रेख स्वयं करें पीजी अस्पताल के गार्ड का कहना है कि ना ही किसी को अपना फोन दीजिए चाहे वो सभी को कितनी भी आपातकालीन बात करने के लिए बोले गल्ती से भी अपना फोन ना दे मैरिजो के परिवार वालों का कहना है कि हम 1 साथ में अपनी बाइक कैसे या मैरिजो को देख सकते हैं आप यहां अस्पताल के गार्ड हैं तभी ना हम सभी बेफिकर होकर अपने मरीजो को देख सकते हैं, मरीजो के परिवार वालों की ये कहना है कि यहां पीजी हॉस्पिटल में कड़ी से कड़ी हॉस्पिटल के बाहर वाहनो की सुरक्षा की जाए ताकी हम सभी अपने-अपने मरीज़ों की तरह डॉक्टर को दिखा सकें|
    user_आजमगढ़ डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ़ शुभम् रावत
    आजमगढ़ डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ़ शुभम् रावत
    सगड़ी, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मऊ । मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर व अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय मऊ में माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया गया साथ ही साथ जनपद के समस्त थानों/कार्यालयों पर संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक थाने पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में संबंधित थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारीगण ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान उनके द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण, सामाजिक समानता, शिक्षा, और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया गया। बाबा साहब के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया।
    4
    मऊ । मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर व अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय मऊ में माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया गया साथ ही साथ जनपद के समस्त थानों/कार्यालयों पर संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक थाने पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित किया गया।
कार्यक्रम में संबंधित थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारीगण ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान उनके द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण, सामाजिक समानता, शिक्षा, और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया गया। बाबा साहब के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • केवटला मठ विवाद: परिवार रजिस्टर एंट्री को लेकर सचिव व पुजारी पर मुकदमा, पूर्व सचिव की भूमिका भी जांच के घेरे में अम्बेडकरनगर। जनपद के विकासखंड बसखारी अंतर्गत ग्राम सभा केवटला स्थित मठ एवं मंदिर से जुड़ा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने को लेकर ग्राम पंचायत सचिव अशोक राजभर और मंदिर के पुजारी मनीष यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले ने न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पूर्व ग्राम पंचायत सचिव की भूमिका को भी जांच के दायरे में ला दिया है। सूत्रों के अनुसार, केवटला मठ के मुख्य महंत की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत सचिव अशोक राजभर ने पुजारी मनीष यादव का नाम परिवार रजिस्टर में गलत तरीके से दर्ज किया। इसी आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि, ग्राम प्रधान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि नाम दर्ज करने की प्रक्रिया नियमानुसार ग्राम पंचायत की खुली बैठक में की गई थी। मामले में नया मोड़ तब आया जब यह बात सामने आई कि इससे पहले पूर्व ग्राम पंचायत सचिव अंकुर शर्मा के हस्ताक्षर से परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गई थी, जबकि संबंधित नाम मूल रजिस्टर में दर्ज नहीं था। इस विसंगति को लेकर ग्रामीणों ने हस्ताक्षरों की जांच की मांग उठाई है। यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है, तो पूर्व सचिव अंकुर शर्मा पर भी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि मठ से जुड़े हरिशंकर उर्फ बुलबुली बाबा द्वारा मठ की जमीन और पेड़-पौधों की बिक्री की जा रही है, जिसका पुजारी मनीष यादव विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों का दावा है कि इसी विरोध के चलते उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। साथ ही, बुलबुली बाबा के आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े होने के भी आरोप लगाए गए हैं। एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू यह भी सामने आया है कि बुलबुली बाबा का नाम अलग-अलग जनपदों—आजमगढ़ और अंबेडकरनगर—की ग्राम सभाओं के परिवार रजिस्टर में दर्ज होने की बात कही जा रही है। यदि यह तथ्य सही पाया जाता है, तो उनके खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) के तहत कार्रवाई की संभावना भी बन सकती है। इधर, हंसवर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय स्तर पर अभी दोष सिद्ध नहीं हुआ था, इसके बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल, पूरा मामला जांच के अधीन है और प्रशासनिक व पुलिसीय जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों और संबंधित पक्षों की मांग है कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ग्राम पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रह सके।
    1
    केवटला मठ विवाद: परिवार रजिस्टर एंट्री को लेकर सचिव व पुजारी पर मुकदमा, पूर्व सचिव की भूमिका भी जांच के घेरे में
अम्बेडकरनगर।
जनपद के विकासखंड बसखारी अंतर्गत ग्राम सभा केवटला स्थित मठ एवं मंदिर से जुड़ा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने को लेकर ग्राम पंचायत सचिव अशोक राजभर और मंदिर के पुजारी मनीष यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले ने न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पूर्व ग्राम पंचायत सचिव की भूमिका को भी जांच के दायरे में ला दिया है।
सूत्रों के अनुसार, केवटला मठ के मुख्य महंत की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत सचिव अशोक राजभर ने पुजारी मनीष यादव का नाम परिवार रजिस्टर में गलत तरीके से दर्ज किया। इसी आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि, ग्राम प्रधान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि नाम दर्ज करने की प्रक्रिया नियमानुसार ग्राम पंचायत की खुली बैठक में की गई थी।
मामले में नया मोड़ तब आया जब यह बात सामने आई कि इससे पहले पूर्व ग्राम पंचायत सचिव अंकुर शर्मा के हस्ताक्षर से परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गई थी, जबकि संबंधित नाम मूल रजिस्टर में दर्ज नहीं था। इस विसंगति को लेकर ग्रामीणों ने हस्ताक्षरों की जांच की मांग उठाई है। यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है, तो पूर्व सचिव अंकुर शर्मा पर भी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि मठ से जुड़े हरिशंकर उर्फ बुलबुली बाबा द्वारा मठ की जमीन और पेड़-पौधों की बिक्री की जा रही है, जिसका पुजारी मनीष यादव विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों का दावा है कि इसी विरोध के चलते उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। साथ ही, बुलबुली बाबा के आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े होने के भी आरोप लगाए गए हैं।
एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू यह भी सामने आया है कि बुलबुली बाबा का नाम अलग-अलग जनपदों—आजमगढ़ और अंबेडकरनगर—की ग्राम सभाओं के परिवार रजिस्टर में दर्ज होने की बात कही जा रही है। यदि यह तथ्य सही पाया जाता है, तो उनके खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) के तहत कार्रवाई की संभावना भी बन सकती है।
इधर, हंसवर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय स्तर पर अभी दोष सिद्ध नहीं हुआ था, इसके बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
फिलहाल, पूरा मामला जांच के अधीन है और प्रशासनिक व पुलिसीय जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों और संबंधित पक्षों की मांग है कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ग्राम पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रह सके।
    user_TEESRI AANKHEN
    TEESRI AANKHEN
    अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by BALRAM
    1
    Post by BALRAM
    user_BALRAM
    BALRAM
    पत्रकार अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मऊ : सिपाही की राइफल से चली गोली, शरीर के आर-पार निकली...! ड्यूटी पर तैनात सिपाही दीपक कुमार चौहान को लगी गोली! राइफल रखते समय अचानक हुआ फायर, गोली कंधे के आर-पार निकली...! चंदौली का रहने वाला दीपक चौहान 2019 बैच का आरक्षी है...!
    1
    मऊ : सिपाही की राइफल से चली गोली, शरीर के आर-पार निकली...!
ड्यूटी पर तैनात सिपाही दीपक कुमार चौहान को लगी गोली!
राइफल रखते समय अचानक हुआ फायर, गोली कंधे के आर-पार निकली...!
चंदौली का रहने वाला दीपक चौहान 2019 बैच का आरक्षी है...!
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अंबेडकर नगर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन जश्न के रूप में मनाया गया । सभी राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया । डीजे पर खूब थिरके लोग और माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा किया । जगह-जगह रैलियां निकल गई ।
    1
    अंबेडकर नगर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन जश्न के रूप में मनाया गया । सभी राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया । डीजे पर खूब थिरके लोग और माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा किया । जगह-जगह रैलियां निकल गई ।
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • मऊ । मालखाना में सन्तरी ड्यूटी के दौरान आरक्षी दीपक कुमार चौहान को खुद की रायफल रखते समय अचानक फायर होने से कन्धे में गोली लग गयी। आनन फानन में वहाँ मौजूद लोगों ने आरक्षी दीपक कुमार चौहान को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया।
    1
    मऊ । मालखाना   में सन्तरी ड्यूटी के दौरान आरक्षी दीपक कुमार चौहान  को खुद की रायफल रखते समय अचानक फायर होने से कन्धे में गोली लग गयी। आनन फानन में वहाँ मौजूद लोगों ने आरक्षी दीपक कुमार चौहान को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.