Shuru
Apke Nagar Ki App…
मऊ : सिपाही की राइफल से चली गोली, शरीर के आर-पार निकली...! मऊ : सिपाही की राइफल से चली गोली, शरीर के आर-पार निकली...! ड्यूटी पर तैनात सिपाही दीपक कुमार चौहान को लगी गोली! राइफल रखते समय अचानक हुआ फायर, गोली कंधे के आर-पार निकली...! चंदौली का रहने वाला दीपक चौहान 2019 बैच का आरक्षी है...!
दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
मऊ : सिपाही की राइफल से चली गोली, शरीर के आर-पार निकली...! मऊ : सिपाही की राइफल से चली गोली, शरीर के आर-पार निकली...! ड्यूटी पर तैनात सिपाही दीपक कुमार चौहान को लगी गोली! राइफल रखते समय अचानक हुआ फायर, गोली कंधे के आर-पार निकली...! चंदौली का रहने वाला दीपक चौहान 2019 बैच का आरक्षी है...!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मऊ : सिपाही की राइफल से चली गोली, शरीर के आर-पार निकली...! ड्यूटी पर तैनात सिपाही दीपक कुमार चौहान को लगी गोली! राइफल रखते समय अचानक हुआ फायर, गोली कंधे के आर-पार निकली...! चंदौली का रहने वाला दीपक चौहान 2019 बैच का आरक्षी है...!1
- मऊ । मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर व अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय मऊ में माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया गया साथ ही साथ जनपद के समस्त थानों/कार्यालयों पर संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक थाने पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में संबंधित थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारीगण ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान उनके द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण, सामाजिक समानता, शिक्षा, और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया गया। बाबा साहब के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया।4
- Post by SONI DEVI1
- बलिया : उभांव थाना क्षेत्र से सामने आया एक सनसनीखेज मामला पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि यहां न्याय दिलाने के नाम पर पीड़िता से सौदेबाजी की गई। क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक पर चार्जशीट दाखिल करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग का आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार, वह अपने मामले में कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगा रही थी, इसी दौरान उससे कथित तौर पर “एक रात साथ बिताने” की शर्त रखी गई। पीड़िता ने थानाध्यक्ष पर भी दबाव बनाने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब इससे जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने न्याय न मिलने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की। डीआईजी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी रसड़ा द्वारा कराई गई जांच में क्राइम इंस्पेक्टर प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, थानाध्यक्ष के खिलाफ जांच जारी है। यह प्रकरण न केवल पुलिस की छवि को धूमिल करता है, बल्कि महिला सुरक्षा और न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। अब देखना होगा कि जांच का दायरा कहां तक पहुंचता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।3
- Post by Sadik Ahmad Journalist1
- गाजीपुर के अफीम फैक्ट्री स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) फायर स्टेशन में मंगलवार को अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सहायक कमाण्डेट संजीव कुमार चौहान ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कर्मियों व आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शपथ दिलाई। साथ ही बुकलेट, पंपलेट और बैनर का विमोचन कर प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत की गई। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों को आग से बचाव और आपदा के समय सतर्कता के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान अग्नि शाखा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मॉक ड्रिल, सुरक्षा प्रशिक्षण और जनजागरूकता अभियान शामिल हैं, जिससे आम लोगों और कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जा सके। इस मौके पर सुरक्षा शाखा एवं अग्नि शाखा के सभी बल सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी और अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुरक्षा और सेवा भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।1
- *आज़मगढ़/उतार प्रदेश/संवाददाता-शुभम कुमार रावत* उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ जिला के चक्करपानपुर PG अस्पताल में बाइक चोर बहुत ही आसानी से अस्पताल के बाहर रखे बाइक को चोरी कर रहे हैं मरिज के साथ आये हुए उनके परिवार वाले का बाइक का चोरी होने पर खोफनाक मंजर सामने आया राजकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के गार्ड ने बताया कि यहां पर बाहर राखी हुई बाइक की चोरी हो रही है इस तरह से पीजी हॉस्पिटल के गार्ड सभी मरिजो के साथ आये हुए उनके परिवार वाले को सावधान कर रहे हैं अपनी बाइक की देख रेख और अपने समानों की देख रेख स्वयं करें पीजी अस्पताल के गार्ड का कहना है कि ना ही किसी को अपना फोन दीजिए चाहे वो सभी को कितनी भी आपातकालीन बात करने के लिए बोले गल्ती से भी अपना फोन ना दे मैरिजो के परिवार वालों का कहना है कि हम 1 साथ में अपनी बाइक कैसे या मैरिजो को देख सकते हैं आप यहां अस्पताल के गार्ड हैं तभी ना हम सभी बेफिकर होकर अपने मरीजो को देख सकते हैं, मरीजो के परिवार वालों की ये कहना है कि यहां पीजी हॉस्पिटल में कड़ी से कड़ी हॉस्पिटल के बाहर वाहनो की सुरक्षा की जाए ताकी हम सभी अपने-अपने मरीज़ों की तरह डॉक्टर को दिखा सकें|1
- मऊ । मालखाना में सन्तरी ड्यूटी के दौरान आरक्षी दीपक कुमार चौहान को खुद की रायफल रखते समय अचानक फायर होने से कन्धे में गोली लग गयी। आनन फानन में वहाँ मौजूद लोगों ने आरक्षी दीपक कुमार चौहान को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया।1