गाजीपुर में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत,शहीद फायर कर्मियों को श्रद्धांजलि गाजीपुर के अफीम फैक्ट्री स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) फायर स्टेशन में मंगलवार को अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सहायक कमाण्डेट संजीव कुमार चौहान ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कर्मियों व आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शपथ दिलाई। साथ ही बुकलेट, पंपलेट और बैनर का विमोचन कर प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत की गई। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों को आग से बचाव और आपदा के समय सतर्कता के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान अग्नि शाखा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मॉक ड्रिल, सुरक्षा प्रशिक्षण और जनजागरूकता अभियान शामिल हैं, जिससे आम लोगों और कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जा सके। इस मौके पर सुरक्षा शाखा एवं अग्नि शाखा के सभी बल सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी और अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुरक्षा और सेवा भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

- गाजीपुर के अफीम फैक्ट्री स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) फायर स्टेशन में मंगलवार को अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सहायक कमाण्डेट संजीव कुमार चौहान ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कर्मियों व आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शपथ दिलाई। साथ ही बुकलेट, पंपलेट और बैनर का विमोचन कर प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत की गई। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों को आग से बचाव और आपदा के समय सतर्कता के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान अग्नि शाखा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मॉक ड्रिल, सुरक्षा प्रशिक्षण और जनजागरूकता अभियान शामिल हैं, जिससे आम लोगों और कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जा सके। इस मौके पर सुरक्षा शाखा एवं अग्नि शाखा के सभी बल सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी और अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुरक्षा और सेवा भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।1
- मऊ : सिपाही की राइफल से चली गोली, शरीर के आर-पार निकली...! ड्यूटी पर तैनात सिपाही दीपक कुमार चौहान को लगी गोली! राइफल रखते समय अचानक हुआ फायर, गोली कंधे के आर-पार निकली...! चंदौली का रहने वाला दीपक चौहान 2019 बैच का आरक्षी है...!1
- Post by Mangalam steel and aluminium works3
- उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चे, जो आपस में चचेरे भाई-बहन हैं, गाजीपुर जिले में सुरक्षित बरामद किए गए हैं। पुलिस की जाँच में पता चला है कि बच्चे घरेलू कलह और माता-पिता की प्रताड़ना से तंग आकर घर छोड़कर भाग गए थे। वे अपने नाना के घर जाने की योजना बनाकर निकले थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सर्विलांस और स्थानीय टीमों की मदद से उन्हें गाजीपुर से ढूँढ निकाला। प्रशासन ने अब बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'बीट पुलिस' को साप्ताहिक निगरानी के निर्देश दिए हैं। बच्चों को जल्द ही CWC (बाल कल्याण समिति) के समक्ष पेश किया जाएगा।1
- Post by Sadik Ahmad Journalist1
- Post by Akhilesh kumar1
- मॉ1
- गाजीपुर में विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने सुभासपा प्रमुख और मंत्री ओमप्रकाश राजभर को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में लाल बिहारी यादव ने कहा कि अब गाजीपुर में ओमप्रकाश राजभर का जनाधार खत्म हो चुका है। इसलिए उन्हें आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा से चुनाव लड़ाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ लोग राजभर को दोबारा समाजवादी पार्टी में शामिल कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अखिलेश यादव से यह बात कहने की किसी की हिम्मत नहीं है। लाल बिहारी यादव ने कहा कि गाजीपुर में ओमप्रकाश राजभर का जनाधार अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। यही वजह है कि उन्हें अब आजमगढ़ जिले की अतरौलिया विधानसभा से चुनाव लड़ाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कुछ लोग ओमप्रकाश राजभर को फिर से पार्टी में शामिल कराने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन कोई भी यह बात राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। दरअसल, लाल बिहारी यादव गाजीपुर के महाराजगंज इलाके में समाजवादी पार्टी के नेता देवेंद्र यादव के बड़े पिता अमरदेव यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया। इस दौरान संतोष यादव पूर्व प्रत्याशी लोकसभा गाजीपुर नागेंद्र यादव शिवश्रय यादव राजेंद्र यादव सदानंद यादव रामजन्म यादव रमेश यादव महासचिव राहुल यादव कैलाश कुशवाहा जी पप्पू यादव राकेश यादव अनिल यादव मोहित यादव अमन राजेश धर्मेंद्र राम जी तमाम लोग मौजूद रहे।1